अक्षरा सिंह या आम्रपाली दुबे: कौन है भोजपुरी की सबसे महंगी एक्ट्रेस? आखिर कितनी है इनकी कुल संपत्ति!

Date:

इन दिनों भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का गाना सोशल मीडिया पर काफ़ी वायरल हो रहा है तथा अक्षय कुमार के साथ इनका घिस घिस  सॉन्ग सुपर डुपर हिट साबित हो रहा है तथा घिस घिस सॉन्ग हर किसी का फ़ेवरेट बन चुका है। ऐसे में अक्षरा सिंह अपने डांस मूव्स को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई है तथा हर कोई अक्षरा सिंह से लेकर अन्य भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे, रानी चटर्जी, काजल राघवानी तथा अन्य भोजपुरी एक्ट्रेस की नेट वर्थ जानने के लिए काफ़ी उत्सुक है तथा वर्तमान में भोजपुरी सिनेमा में इतनी अधिक पॉपुलैरिटी की वजह से ये सभी एक्ट्रेस एक लग्ज़री लाइफ़ जी रही है। तो आइए जानते है भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस और उनकी कुल संपत्ति के बारे में।

अक्षरा सिंह:

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की कुल संपत्ति 50 से 55 करोड़ रुपय है। इन दिनों अक्षरा सिंह भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री की सबसे महंगी तथा एक पॉप्युलर अभिनेत्री में से एक है। वहीं एक फ़िल्म के लिए अक्षरा 30 से 40 लाख रुपय तक का फ़ीस चार्ज करती है। इसके अलावा विज्ञापन के ज़रिए भी अक्षरा सिंह जमकर कमाई करती है। वहीं स्टेज शो के लिए 3 से 4 लाख फ़ीस लेती है। अक्षरा सिंह एक पॉप्युलर एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक बेहतरीन सिंगर भी है।

वर्तमान में अक्षरा सिंह काफ़ी लग्ज़री लाइफ़ जी रही है तथा सोशल मीडिया पर भी काफ़ी एक्टिव रहती है। मुंबई में इनका एक आलीशान घर है। इन सबके अलावा अक्षरा सिंह के पास टोयोटा, फ़ॉच्युर्नर तथा महिंद्रा जैसी शानदार गाड़ियों का कलेक्शन है।

रानी चटर्जी:

भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री रानी चटर्जी की कुल नेटवर्थ 35 से 40 करोड़ रुपय है। वहीं रानी एक फ़िल्म के लिए 10 से 15 लाख रुपय तक का फ़ीस चार्ज करती है। साल 2004 में रानी चटर्जी ‘ससुरा बड़ा पैसा वाला’ फ़िल्म से अपने करियर की शुरुआत की तथा रानी चटर्जी की यह फ़िल्म सुपर डुपर हिट साबित हुई।

आम्रपाली दुबे:

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ आम्रपाली दुबे एक फिल्म के लिए 10 से 15 लाख रुपय का फीस चार्ज करती है। आम्रपाली दुबे फ़िल्मों में काम करने के साथ-साथ कई ब्रांड का प्रमोशन भी करती हुई नज़र आती है और इस प्रमोशन के जरिए आम्रपाली दुबे अच्छी ख़ासी इनकम करती है। आम्रपाली दुबे ने निरहुआ के साथ क़रीब 25 फ़िल्मों में एक साथ काम की और लगभग सभी फ़िल्में हिट रही। जिनमें से निरहुआ हिन्दुस्तानी, दुलहिन गंगा पार के, निरहुआ हिन्दुस्तानी 2,निरहुआ चलल ससुराल, बॉर्डर तथा राम लखन है। अभी के समय में आम्रपाली दुबे काफी लग्जरी लाइफ जी रही है तथा इनका नेट वर्थ लगभग 25 करोड़ रूपय है। आम्रपाली दुबे को गाड़ियों का काफी शौक है तथा इनके पास काफी मंहगी और लग्जरी कार है. आम्रपाली दुबे के पास बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर तथा टोयोटा जैसी कार शामिल है।

अंजना सिंह:

अंजना सिंह की कुल नेटवर्थ 21 करोड़ रुपय के क़रीब है। वहीं एक फिल्म के लिए 12 से 20 लाख रुपय का फीस चार्ज करती है। लवारिस, वर्दी वाला गुंडा और शेरनी जैसी कई सुपर हिट फ़िल्मों में काम कर चुकी है। फ़िल्मों के अलावा अंजना सिंह कई सुपर हिट सीरियलस में भी काम कर चुकी है।

काजल राघवानी:

काजल राघवानी का कुल नेट वर्थ 16 करोड़ रुपय है। वहीं एक फिल्म के लिए काजल राघवानी 15 से 20 लाख रुपय का फीस चार्ज करती है। काजल राघवानी फ़िल्मों के अलावा ब्रांड प्रमोशन के जरिए भी अच्छी ख़ासी इनकम करती है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काजल की सबसे अधिक फ़िल्में खेसारी लाल यादव के साथ है और दर्शकों को इनकी जोड़ी काफी पसंद आती है तथा काजल राघवानी अब तक 50 से भी अधिक फ़िल्मों में काम कर चुकी है। ‘पटना से पाकिस्तान’ ‘मेहंदी लगा के रखना’ भोजपुरिया राजा’ ‘प्रतिज्ञा 2’ जैसी हिट फ़िल्में दे चुकी है। काजल राघवानी एक पशु प्रेमी है तथा इन्हें जानवरों से काफी लगाव है।

मोनालिसा:

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री मोनालिसा का वास्तविक नाम अंतरा बिस्वास है तथा इन्होंने फ़िल्मों में अभिनय के अलावा कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी है। ‘बिग बॉस’ सीजन 10 के दौरान मोनालिस्स काफ़ी पॉप्युलर हुई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ मोनालिसा का नेट वर्थ 20 करोड़ रुपय है। मोनालिसा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक है। वहीं एक फिल्म के लिए मोनालिसा 5 से 7 लाख रुपय का फीस चार्ज करती है इसके अलावा मोनालिसा कई बड़े ब्रांड का प्रमोशन के जरिए भी अच्छी ख़ासी इनकम करती है।

इसे भी पढ़े:

कॉमेडी के साथ मिलेगा म्यूजिक का डबल डोज, क्योंकि जंगल में मंगल करने आया अक्षय कुमार का ‘घिस घिस’ सॉन्ग!

Dhurandhar 2 OTT Arrival: थिएटर्स मिस कर दी? तो तैयार हो जाइए, इस दिन घर आ रहे हैं ‘धुरंधर’

जमाई षष्ठी 2026: जानें जमाई षष्ठी पर क्यों खास होता है सास और दामाद का यह बंधन?

Post Disclaimer

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।हम किसी भी उद्देश्य के लिए jivanvrit.com वेबसाइट या पोस्ट पर निहित जानकारी, उत्पादों, सेवाओं या संबंधित ग्राफिक्स के संबंध में पूर्णता, सटीकता, विश्वसनीयता, उपयुक्तता या उपलब्धता के बारे में किसी भी प्रकार का कोई प्रतिनिधित्व या वारंटी नहीं देते हैं।

Pushpa
Pushpahttps://jivanvrit.com
जीवनवृत्त पत्रिका(www.jivanvrit.com) एक हिंदी भाषा में प्रस्तुत की गयी एक ब्लॉग वेबसाइट है । यह ब्लॉग कला, संस्कृति एवं मनोरंजन पर आधारित है। पत्रिका के विषय एवं इससे जुड़े किसी भी कंटेंट पर कोई प्रश्न हो तो मुझे Contact us मेनू के माध्यम से पूछ सकते हैं।

Share post:

Popular

More like this
Related

दबे हुए राज अब आएंगे बाहर, इस दिन रिलीज हो रही है अली फजल की ‘राख’

अली फ़ज़ल(Ali Fazal) की अपकमिंग सीरीज़ राख(Raakh) की रिलीज़...

गंगा दशहरा उत्सव: श्रद्धा, समर्पण और शुद्धि का महापर्व

हिंदू धर्म में गंगा दशहरा का विशेष महत्व है...