खतरों के खिलाड़ी 15 का प्रोमो हुआ रिलीज, खतरनाक स्टंट में दिखे रोहित शेट्टी

Date:

Khatron Ke Khiladi 15: ख़तरों के खिलाड़ी जल्द ही छोटे पर्दे पर दस्तक देने जा रही है तथा बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 का प्रोमो को रिलीज़ कर दिया है और उन्होंने यह बताया है कि इस बार का स्टंट पहले की तुलना में काफ़ी रोमांचक होने वाला है। ऐसे में इस नए प्रोमो के बाद से ही दर्शकों का उत्साह इस शो के प्रति ओर बढ़ गया है।

बीते दिन कलर्स टीवी का स्टंट शो ख़तरों के खिलाड़ी सीजन 15 का प्रोमो रिलीज़ किया गया है तथा इस शो को आने में लगभग दो साल की देरी हुई है। इस बार ख़तरों के खिलाड़ी 15 की ख़ासियत यह है कि नए कंटेस्टेंट्स को टक्कर देने के लिए पुराने खिलाड़ी भी वापसी कर रहे है। इस शो में पुराने खिलाड़ी नए कंटेस्टेंट्स को चुनौती देते हुए नज़र आने वाले है। जिससे दर्शकों को बेशब्री से इस शो का इंतेज़ार है।

खतरनाक स्टंट के साथ रिलीज हुआ प्रोमो:

रोहित शेट्टी ख़तरों के खिलाड़ी 15 के प्रमोशन के दौरान अपने इंस्टाग्राम प्रोफ़ाइल में एक वीडियो शेयर करते हुए नज़र आ रहे है और यह वीडियो साउथ अफ़्रीका के केप टाउन से है इस तरह ख़तरों के खिलाड़ी सीजन 15 का यह पहला प्रोमो है। जिसमें रोहित शेट्टी एक शानदार लाल कार में ख़तरनाक स्टंट करते हुए दिखाई दे रहे है और दर्शकों को यह बता रहे है कि इस बार के शो में पहले से कई गुना ज़्यादा ख़तरनाक स्टंट देखने को मिलने वाला है।

कब और कहाँ शुरू होगा खतरों के खिलाड़ी सीजन 15:

हर बार की तरह इस बार भी रोहित शेट्टी इस शो को होस्ट कर रहे है जिससे इस शो की पॉपुलैरिटी कई गुना बढ़ गई है। ख़तरों के खिलाड़ी 15 कलर्स टीवी(Colors TV) पर प्रसारित किया जाएगा। बीते दिन यानी 1st जून को रोहित शेट्टी ने ख़तरों के खिलाड़ी 15 का बिहाइंड द सीन्स(BTS) जारी किया है जिससे शो के प्रति फैंस का उत्साह और अधिक बढ़ गया है। खबरों के मुताबिक़ यह शो जुलाई के महीने से शुरुआत हो सकती है और अब फैंस इस शो का बेशब्री से इंतेज़ार कर रहे है।

शो में भाग लेने वाले कंटेस्टेंट्स: 

ख़तरों के खिलाड़ी 15 में कई जाने-माने सेलेब्रिटिस तथा सोशल मीडिया स्टार्स ख़तरनाक स्टंट करते हुए यानि ख़तरों का सामना करते हुए नज़र आएँगे। जिनमें से गौरव खन्ना, अविका गौर, अविनाश मिश्रा, शगुन शर्मा, विशाल आदित्य सिंह, रुहानिका धवन, करण वाही तथा ऋत्विक धनजानी शामिल है। ख़तरों के खिलाड़ी 15 का यह सीजन दक्षिण अफ़्रीका के केप टाउन में शूट किया जा रहा है।

रोहित शेट्टी की अपकमिंग मूवी:

रोहित शेट्टी की वर्कफ़्रंट की बात करे तो वो अजय देवगन के साथ गोलमाल 5 की शूटिंग में व्यस्त है तथा यह फ़िल्म इसी साल क्रिसमस के दौरान रिलीज़ होने वाली है। इसके अलावा रोहित शेट्टी, जॉन अब्राहम के साथ राकेश मारिया के जीवन पर आधारित फ़िल्म को प्रोड्यूस कर रहे है। सच्ची घटना पर आधारित इस बायोपिक में शानदार एक्शन देखने को मिलने वाला है और यह फ़िल्म अगले साल स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज़ होने की सम्भावना है।

इसे भी पढ़े:

OTT Release This Week: ‘धुरंधर’ से लेकर ‘ब्राउन’ तक, इस हफ़्ते घर बैठे ओटीटी पर उठाएं इन शानदार फिल्मों का लुत्फ।

अक्षरा सिंह या आम्रपाली दुबे: कौन है भोजपुरी की सबसे महंगी एक्ट्रेस? आखिर कितनी है इनकी कुल संपत्ति!

Post Disclaimer

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।हम किसी भी उद्देश्य के लिए jivanvrit.com वेबसाइट या पोस्ट पर निहित जानकारी, उत्पादों, सेवाओं या संबंधित ग्राफिक्स के संबंध में पूर्णता, सटीकता, विश्वसनीयता, उपयुक्तता या उपलब्धता के बारे में किसी भी प्रकार का कोई प्रतिनिधित्व या वारंटी नहीं देते हैं।

Pushpa
Pushpahttps://jivanvrit.com
जीवनवृत्त पत्रिका(www.jivanvrit.com) एक हिंदी भाषा में प्रस्तुत की गयी एक ब्लॉग वेबसाइट है । यह ब्लॉग कला, संस्कृति एवं मनोरंजन पर आधारित है। पत्रिका के विषय एवं इससे जुड़े किसी भी कंटेंट पर कोई प्रश्न हो तो मुझे Contact us मेनू के माध्यम से पूछ सकते हैं।

Share post:

Popular

More like this
Related

दबे हुए राज अब आएंगे बाहर, इस दिन रिलीज हो रही है अली फजल की ‘राख’

अली फ़ज़ल(Ali Fazal) की अपकमिंग सीरीज़ राख(Raakh) की रिलीज़...