रणवीर सिंह की फ़िल्म धुरंधर 2(धुरंधर: द रिवेंज) बॉक्स ऑफ़िस पर धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फ़िल्म तथा 19 मार्च 2026 को रिलीज़ हुई ‘धुरंधर 2’ सुपर डुपर हिट साबित हुई और बॉक्स ऑफ़िस पर शानदार प्रदर्शन की। इस तरह दर्शकों को धुरंधर 2 का ओटीटी पर रिलीज होने का बेशब्री से इंतेज़ार था, जो अब जाकर ख़त्म होने वाला है।
‘धुरंधर 2’ रिलीज़ की ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म क्या है?(Dhurandhar 2 OTT)
‘धुरंधर 2’ फ़िल्म की डिजिटल रिलीज़ को लेकर काफ़ी अटकलें थी, लेकिन आख़िरकार इस फ़िल्म की रिलीज़ डेट सामने आ चुकी है। तो आइए जानते है यह फ़िल्म ओटीटी पर कब रिलीज़ किया जाएगा। ऑफिशियल ऐलान के बाद यह तय किया गया है कि ‘धुरंधर 2’ फ़िल्म को 04 जून को जियो हॉट स्टार(Jio Hotstar) पर रिलीज किया जाएगा तथा इस ऐलान के बाद से ही दर्शकों के बीच इस फ़िल्म को लेकर काफ़ी एक्साइमेंट देखने को मिल रहा है।
ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर एक नहीं बल्कि पाँच भाषाओं के साथ आ रहा है ‘धुरंधर 2’:
‘धुरंधर 2’ का रॉ और अनदेखा वर्जन को हिंदी सहित पाँच ओर भाषाओं में रिलीज़ किया जा रहा है जिसमें तमिल, मलयालम, कन्नड़ और तेलुगु है। इतना ही नहीं धुरंधर 2 फ़िल्म का रन टाईम भी बढ़ा दिया गया है। थिएटर में यह फ़िल्म 3 घंटे 49 मिनट का था, लेकिन ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर यह फ़िल्म 3 घंटे 52 मिनट का दिखाया जाएगा। थिएटर में फ़िल्म के रिलीज़ से पहले कुछ सीन काटे गए थे, लेकिन ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर उस सीन को भी दिखाया जाएगा, जो क़रीब तीन मिनट का था तथा इसी अनाउंसमेंट के बाद से ही दर्शकों को बेशब्री से इस फ़िल्म का इंतेज़ार है। ‘धुरंधर 2′(धुरंधर: द रिवेंज) को अब आप 04 जून को शाम 7:00 बजे से इस फ़िल्म का लुफ्त पूरे फ़ैमिली के साथ जियो हॉट स्टार(Jio Hotstar) पर उठा सकते है।
धुरंधर 2 की शानदार बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन:
बॉक्स ऑफ़िस पर रिलीज़ हुए इस फ़िल्म को लगभग 50 दिन पूरे हो चुके है और अब भी यह फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर शानदार कमाई कर रही है। सैकनिल्क रिपोर्ट के अनुसार धुरंधर 2 ने अब तक 1144.56 करोड़ से भी अधिक का कलेकशन कर चुकी है। इस तरह धुरंधर 2 भारत में 1000 करोड़ रुपय की कमाई करने वाली पहली भारतीय फ़िल्म बन गई है। पहले दिन ही फ़िल्म ने करोड़ों रुपय का आँकड़ा पार कर अपने नाम एक रिकॉर्ड क़ायम कर चुका है।

आपको बता दे कि धुरंधर के पहले पार्ट ने 1300 करोड़ रुपय की ज़बरदस्त कलेक्शन की है। जबकि दूसरे पार्ट 1800 करोड़ रुपय से भी ज़्यादा का रिकॉर्ड क़ायम किए है। इस तरह धुरंधर भारत में सबसे अधिक कमाई करने वाली फ़्रेंचाइजी साबित हुई है। धुरंधर 2 फ़िल्म में रणवीर सिंह के अलावा आर माधवन, सारा अर्जुन, संजय दत्त, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल जैसी कई बेहतरीन कलाकार अहम भूमिकाओं में नज़र आने वाले है।
गानें भी सुपर डुपर हिट है:
धुरंधर फ़िल्म के साथ-साथ इनके गाने भी सुपर डुपर हॉट साबित हो रहे है तथा दर्शकों को धुरंधर फ़िल्म के गानें को काफ़ी पसंद किया जा रहा है। ख़ासकर शाश्वत सचदेव द्वारा तैयार किया गया फ़िल्म का टाइटल सॉन्ग दर्शकों को बेहद भा रहा है। साथ ही साथ इस फ़िल्म के अन्य गानों को भी काफ़ी पसंद किया जा रहा है। आपको बता दे कि शाश्वत सचदेव ने अपने इसी टाइटल सॉन्ग के दौरान ही 325 करोड़ से भी ज़्यादा का कमाई कर चुके है, जो इनके करियर का सबसे हिट सॉन्ग साबित होने वाले है।
यह भी पढ़े:
जमाई षष्ठी 2026: जानें जमाई षष्ठी पर क्यों खास होता है सास और दामाद का यह बंधन?
Saiyaara Movie Review In Hindi: मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ ओपनिंग डे पर बटोर रही है तारीफ़।
Post Disclaimer
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।हम किसी भी उद्देश्य के लिए jivanvrit.com वेबसाइट या पोस्ट पर निहित जानकारी, उत्पादों, सेवाओं या संबंधित ग्राफिक्स के संबंध में पूर्णता, सटीकता, विश्वसनीयता, उपयुक्तता या उपलब्धता के बारे में किसी भी प्रकार का कोई प्रतिनिधित्व या वारंटी नहीं देते हैं।

