‘पेड्डी’ और ‘बंदर’ के सामने कितनी टिकी ‘है जवानी तो इश्क होना है’? देखें अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।(Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai)

Date:

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर की रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म ‘है जवानी तो इश्क़ होना है’ इन दिनों बॉक्स ऑफ़िस पर धमाल मचा रही है। बॉर्डर 2 की सफलता के बाद वरुण धवन फिर से अपनी बेहतरीन अदाकारी के साथ बॉक्स ऑफ़िस पर ‘है जवानी तो इश्क़ होना है’ फ़िल्म के माध्यम से धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे है।

वर्ल्ड वाइड फ़िल्म का कलेक्शन:

‘है जवानी तो इश्क़ होना है’ 05 जून को सिनेमा घरों में रिलीज़ हुई थी। इस तरह थिएटर में फ़िल्म के रिलीज़ हुए पूरे पाँच दिन हो चुके है। पहले वीकेंड में अच्छी शुरुआत होने के बाद अब वर्किंग डेज़ में भी काफ़ी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। सैकनिल्क रिपोर्ट के अनुसार ‘है जवानी तो इश्क़ होना है’ पाँचवे दिन यानि मंगलवार को 3.50 करोड़ रुपय का नेट कलेक्शन किया है। इस तरह अब तक भारत में फ़िल्म की नेट कमाई 31 करोड़ रुपय तक हो चुकी है। भारत के साथ विदेशों में भी फ़िल्म का कलेक्शन 10.50 करोड़ रुपय तक पहुँच चुकी है। अब तक फ़िल्म की कुल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 47.42 रुपय है।

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai

अन्य फ़िल्मों से टक्कर:

इस समय बॉक्स ऑफ़िस पर कई फ़िल्में रिलीज़ हुई है, इसके बावजूद भी यह फ़िल्म थीएटर में डटी हुई है। आपको बता दे की साउथ सिनेमा के सुपर स्टार राम चरण की ‘पेड्डी’ और बॉबी देओल की फ़िल्म ‘बंदर’ तथा मोहन लाल की ‘दृश्यम’ थीएटर में लगी हुई है। इन सभी फ़िल्मों के बीच भी है जवानी तो इश्क़ होना है दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खिच रही है और सिनेमा घरों में इस फ़िल्म की टिकट बिक रही है। ऐसे में इन सभी फ़िल्मों के बीच काफ़ी तगड़ा मुक़ाबला देखने को मिल रहा है। अब देखना यह है कि कौन सी फ़िल्म सिनेमा घरों में बेहतरीन प्रदर्शन करेगी और दर्शकों के दिलों में जगह बना पाएगी।

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai डे वाइज कलेक्शन:

पहला दिन(शुक्रवार)- 7.50 करोड़ रुपय

दूसरा दिन(शनिवार)- 7.25 करोड़ रुपय

तीसरा दिन(रविवार)- 9.00 करोड़ रुपय

चौथा दिन(सोमवार)- 3.50 करोड़ रुपय

पाँचवा दिन(मंगलवार)-3.90 करोड़ रुपय

टोटल कलेक्शन– 31.00 करोड़ रुपय

फ़िल्म के बारे में:

डेविड धवन के डायरेक्शन में बनी फ़िल्म है जवानी तो इश्क़ होना है को सिनेमा घरों में रिलीज़ हुए पूरे पाँच दिन हो चुके है। ऐसे में यह फ़िल्म दर्शकों को काफ़ी भा रहा है। फ़िल्म में वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर लीड रोल में है इनके अलावा जिमी शेरगिल, मौनी रॉय, मनीष पॉल, मनोज पाहवा, चंकी पांडे, राकेश बेदी और अली असग़र जैसे कलाकार अहम भूमिका निभाते हुए नज़र आ रहे है। फ़िल्म का राइटर फरहाद सामजी है तथा इनके द्वारा लिखे गए डायलॉग्स काफ़ी मज़ेदार है। जो आपको हंसने पर मजबूर कर देगा। वहीं फ़िल्म का निर्देशन रमेश तौरानी ने टिप्स फ़िल्मस के द्वारा किया है।

डेविड धवन हो रहे है रिटायरमेंट:

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फ़िल्म मेकिंग करियर में डेविड धवन का यह आख़िरी फ़िल्म होने वाला है। इस फ़िल्म के बाद से डेविड धवन अपने फ़िल्मी करियर के डायरेक्शन से रिटायरमेंट लेने का ऐलान कर चुके है। आपको बता दे कि डेविड धवन ने अपने फ़िल्मी डायरेक्शन के दौरान 40 से भी अधिक हिंदी फ़िल्मों का निर्माण कर चुके है और लगभग सभी फ़िल्में सुपर डुपर हिट रही और बॉक्स ऑफ़िस पर ताबड़ तोड़ कमाई की है। जिनमें से राजा बाबू(1994), कुली नम्बर वन(1995), बड़े मियाँ छोटे मियाँ(1998), हसीना मान जाएगी(1999), जुड़वा(1997), मझसे शादी करोगी(2004), पार्ट्नर(2007) जैसी कई ब्लॉक बस्टर फ़िल्में है।

इसे भी पढ़े:

कॉकटेल 2 स्टार कास्ट फीस: जानिए कौन है? इस बार का सबसे महंगा स्टार।(Cocktail 2 Star Cast Fees)

क्रिकेट का ‘क’ भी न जानने वाले वे 11 ग्रामीण, जिन्होंने बदल दिया भारतीय सिनेमा का इतिहास

Post Disclaimer

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।हम किसी भी उद्देश्य के लिए jivanvrit.com वेबसाइट या पोस्ट पर निहित जानकारी, उत्पादों, सेवाओं या संबंधित ग्राफिक्स के संबंध में पूर्णता, सटीकता, विश्वसनीयता, उपयुक्तता या उपलब्धता के बारे में किसी भी प्रकार का कोई प्रतिनिधित्व या वारंटी नहीं देते हैं।

R K
R K
श्री आर के साव एक ट्रेंड विश्लेषक और लेखक हैं जो कला, मनोरंजन और संस्कृति की दुनिया के दिन-प्रतिदिन भरते रुझानों और सामाजिक बदलावों को कवर करते हैं। श्री आर की साव आधुनिक जीवन के समसामयिक विषयों पर लिखना पसंद करते है।

Share post:

Popular

More like this
Related