दबे हुए राज अब आएंगे बाहर, इस दिन रिलीज हो रही है अली फजल की ‘राख’

अली फ़ज़ल(Ali Fazal) की अपकमिंग सीरीज़ राख(Raakh) की रिलीज़ डेट सामने आ चुकी है तथा पुलिस वर्दी के रूप में अली फ़ज़ल का किरदार काफ़ी धमाकेदार है। मिर्ज़ापुर के गुड्डु भाईया राख सीरिज़ में एक पुलिस ऑफिसर के रूप में अपने किरदार को निभाते हुए नज़र आ रहे है। ऐसे में उनके पास एक लाश पड़ी हुई है और इस लाश को देख अली काफ़ी परेशान दिख रहे है। फ़र्स्ट लुक देख मानो ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह सीरीज़ काफ़ी प्रभावशाली तथा दिल दहला देने वाली है। इस तरह यह सीरीज़ सस्पेंस, थ्रिलिर तथा क्राइम से भरपूर होने वाली है।

आज ही राख सीरीज़ का रिलीज़ डेट जारी किया गया है तथा अली फ़ज़ल भी अपने इंस्टाग्राम प्रोफ़ाइल में फ़िल्म की झलक दिखाई है और कैप्शन में उन्होंने यह लिखा कि ‘दबे हुए सच हमेशा अपना रास्ता खोज लेते है।’ टीज़र के साथ-साथ आज इस सीरीज़ का ट्रेलर भी रिलीज़ किया गया। जिसके बाद से फैंस के बीच इस सीरीज़ को लेकर काफ़ी बज बना हुआ है तो आइए जानते है अली फ़ज़ल की थ्रिलिर सीरीज़ कब और कहाँ दिखाई जाएगी।

राख की कहानी:

राख सीरीज़ में दो बच्चों के ग़ायब होने की कहानी को दिखाया जाता है तथा ये दोनों बच्चे सोनाली बेंद्रे के होते है। इस तरह इनका हसंता खेलता परिवार पूरी तरह टूट और बिखर जाता है इसके बाद इन बच्चों की जाँच-पड़ताल की जाती है और यह केस सस्पेंस से भरा होता है जैसे-जैसे इंकवारी आगे बढ़ती है वैसे ही केस की हर एक पहलू सामने आती है। पुलिस ऑफिसर के रूप में अली फ़ज़ल अपनी तहक़ीक़ात को पूरी गहराई से जाँच करते हुए दिखाई देते है। इस तरह राख सीरीज़ की कहानी पुलिस तथा ग़ायब हुए दो बच्चों के इर्द-गिर्द घूमती है।

कब और किस ओटीटी पर आइगी राख:

12 जून से यह सीरीज़ ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म प्राइम वीडियो(Amazon Prime Video) पर स्ट्रीम होने वाली है। राख(Rakh) क्राइम तथा थ्रिलर से सजी एक सीरीज़ है जिसमें अली फ़ज़ल एक इंवेस्टिगेटिंग के रूप में तहक़ीक़ात करते हुए नज़र आने वाले है। इस सीरिज़ में सही-ग़लत के रास्तों को गहराई से दिखाया जाता है। ऐसे में इस सीरीज़ के माध्यम से फैंस को सस्पेंस और थ्रिलर का ज़बरदस्त डोज़ मिलने वाला है।

राख सीरिज़ के बारे में:

प्रोसित रॉय के डायरेक्शन में बनी यह सीरीज़ क्राइम से भरपूर होने वाली है तथा इससे पहले प्रोसित रॉय ‘पाताल लोक’ जैसे बेहतरीन सीरीज़ का निर्माण कर चुके है और ‘पाताल लोक’ सुपर डुपर हिट रही। ‘राख’ सीरीज़ को अनुशा नंद कुमार और संदीप साकेत द्वारा इनकी कहानी को तैयार किया गया है। अली फ़ज़ल के अलावा राख सीरिज़ में सोनाली बेंद्रे, आमीर बशीर मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले है।

भारतीय सिनेमा में अली फ़जल का जलवा:

अली फ़ज़ल बॉलीवुड फ़िल्म सिनेमा का एक जाना-पहचाना चेहरा है। साल 2013 में अली फ़ज़ल ने अपने करियर की शुरुआत ‘फुकरे’ फ़िल्म से की. उसके बाद विद्या बालन के साथ ‘बॉबी जासूस’ में स्पोर्टिंग रोल निभाते हुए नज़र आए। अली फ़ज़ल एक से बढ़कर एक फ़िल्मों में काम कर चुके है जिनमें से खामोशियाँ, हैप्पी फिर भाग जाएगी, चियर्स लव अफ़ेयर, हाउस अरेस्ट जैसे कई बेहतरीन फ़िल्म में अपने प्रदर्शन से दर्शकों को एंटरटेन करते हुए नज़र आ रहे है। बड़े पर्दों में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के अलावा अली फ़ज़ल वेब सीरिज़ के माध्यम से ऑडियंस को एंटरटेन कर रहे है।

इसे भी पढ़े:

Dhurandhar 2 OTT Arrival: थिएटर्स मिस कर दी? तो तैयार हो जाइए, इस दिन घर आ रहे हैं ‘धुरंधर’

कॉमेडी के साथ मिलेगा म्यूजिक का डबल डोज, क्योंकि जंगल में मंगल करने आया अक्षय कुमार का ‘घिस घिस’ सॉन्ग!

Post Disclaimer

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।हम किसी भी उद्देश्य के लिए jivanvrit.com वेबसाइट या पोस्ट पर निहित जानकारी, उत्पादों, सेवाओं या संबंधित ग्राफिक्स के संबंध में पूर्णता, सटीकता, विश्वसनीयता, उपयुक्तता या उपलब्धता के बारे में किसी भी प्रकार का कोई प्रतिनिधित्व या वारंटी नहीं देते हैं।

Pushpa
Pushpahttps://jivanvrit.com
जीवनवृत्त पत्रिका(www.jivanvrit.com) एक हिंदी भाषा में प्रस्तुत की गयी एक ब्लॉग वेबसाइट है । यह ब्लॉग कला, संस्कृति एवं मनोरंजन पर आधारित है। पत्रिका के विषय एवं इससे जुड़े किसी भी कंटेंट पर कोई प्रश्न हो तो मुझे Contact us मेनू के माध्यम से पूछ सकते हैं।

Read more

Local News