Cocktail 2 Star Cast Fees: शाहिद कपूर की अपकमिंग फ़िल्म ‘कॉकटेल 2’ है तथा इस फ़िल्म में चॉकलेट बॉय यानि शाहिद कपूर के अलावा रश्मिका मंदाना और कृति सेनन लीड रोल में है। यह एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फ़िल्म है। जो साल 2012 में रिलीज़ हुई फ़िल्म कॉकटेल का सिक्वल ‘कॉकटेल 2’ है। पहले पार्ट में सैफ़ अली खान, दीपिका पादुकोण तथा डायना पेंटी अहम भूमिका निभाती हुई नज़र आई और बॉक्स ऑफ़िस पर यह फ़िल्म हिट साबित हुई।
आगामी काल यानि 02 जून 2026 दिन- मंगलवार को कॉकटेल 2 का ट्रेलर रिलीज़ किया गया। दर्शकों द्वारा इस फ़िल्म के ट्रेलर को खूब पसंद किया गया। अब दर्शक यह जानना चाहते है कि आख़िरकार ये सभी स्टार कास्ट कॉकटेल 2 फ़िल्म के लिए कितने फ़ीस लिए है। तो आइए इस आर्टिकल के माध्यम से हम इन सभी स्टार्स के फ़ीस के बारे में डीटेल से जानते है।
Cocktail 2 Star Cast Fees:
शाहिद कपूर ने लिए ज़्यादा पैसे:
कॉकटेल 2 फ़िल्म के लिए सबसे ज़्यादा फ़ीस शाहिद कपूर ने ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शाहिद कपूर अपने किरदार के लिए 35 करोड़ रुपय की मोटी रक़म वसूली है, इससे पहले ओ रोमियो फ़िल्म के लिए शाहिद कपूर ने 45 करोड़ रुपय का फ़ीस चार्ज किए थे। वहीं किरदार की बात करे तो शाहिद कपूर ‘कॉकटेल 2’ फ़िल्म में कुणाल के रूप में अपने किरदार को निभाते हुए नज़र आएँगे, जो एक मॉडर्न जमाने का लड़का है, लेकिन दो लड़कियों के बीच अपनी दोस्ती और प्यार के बीच रिश्तों में फँस जाता है।
कृति सेनन वसूली इतने रुपय:
कृति सेनन ‘कॉकटेल 2’ फ़िल्म के लिए 15 करोड़ रुपय का फ़ीस चार्ज की है तथा कृति इस फ़िल्म में एली के किरदार में अपनी ग्लैमरस से ऑडियंस को आकर्षित करने वाली है। बताया ये भी जा रहा है कि कॉकटेल 2 मूवी में कृति सेनन का अब तक का सबसे बोल्ड अवतार देखने को मिलने वाला है। इस तरह एली(कृति सेनन) के रूप में आधुनिक सोच वाली, निडर तथा हर एवेंट को एंजॉय करने वाली एक बिंदास लड़की का रोल अदा करने वाली है।
फ़िल्म में रश्मिका मंदाना का बजट:
कृति सेनन की तरह रश्मिका मंदाना भी ‘कॉकटेल 2’ फ़िल्म के लिए 15 करोड़ रुपय का फ़ीस चार्ज की है इस तरह रश्मिका मंदाना (दीया) के किरदार में आपको एंटरटेन करते हुए दिखाई देने वाली है। फ़िल्म में दीया(रश्मिका मंदाना) और कुणाल(शाहिद कपूर) शादीशुदा होने के बावजूद इनके रिश्तों में प्यार और दोस्ती का एक नया पहलू सामने आता है, जो इस फ़िल्म के माध्यम से दिखाया जाएगा। आपको बता दे कि कॉकटेल 2 फ़िल्म से पहले रश्मिका मंदाना, विक्की कौशल के साथ छावा फ़िल्म में छत्रपति संभाजी महाराज की पत्नी महारानी येसुबाई भोंसले के किरदार में नज़र आई थी इनका यह किरदार दर्शकों को बेहद पसंद आया और यह फ़िल्म सुपर डुपर हिट साबित हुई।
‘कॉकटेल 2’ कब होगी रिलीज:
होमी अदजानिया के डायरेक्शन में बनी फ़िल्म कॉकटेल 2 आधुनिक प्रेम कहानियों की रणनीति पर आधारित है। जिसमें कुणाल(शाहिद कपूर), दीया(रश्मिका मंदाना) और एली(कृति सेनन) के बीच ट्रायंगल लव स्टोरी देखने को मिलने वाला है, इस तरह यह फ़िल्म आधुनिक समय में उलझे हुए रिश्ते को दर्शाता है, जो काफ़ी रोमांचक होने वाला है। ‘कॉकटेल 2’ 11 जून को सिनेमा घरों में दस्तक देने जा रही है। मैडॉक फ़िल्मस के बैनर तले बने फ़िल्म का निर्देशन विजान प्रोड्यूस कर रहे है। वहीं फ़िल्म का टोटल बजट 150 करोड़ रुपय के क़रीब है। अब देखना यह है कि कॉकटेल का सिक्वल यानि ‘कॉकटेल 2’ नए किरदारों के साथ और नई कहानी दर्शकों को कितना भाँता है।
इसे भी पढ़े:
क्रिकेट का ‘क’ भी न जानने वाले वे 11 ग्रामीण, जिन्होंने बदल दिया भारतीय सिनेमा का इतिहास
Post Disclaimer
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।हम किसी भी उद्देश्य के लिए jivanvrit.com वेबसाइट या पोस्ट पर निहित जानकारी, उत्पादों, सेवाओं या संबंधित ग्राफिक्स के संबंध में पूर्णता, सटीकता, विश्वसनीयता, उपयुक्तता या उपलब्धता के बारे में किसी भी प्रकार का कोई प्रतिनिधित्व या वारंटी नहीं देते हैं।

