अक्षय कुमार की अपकमिंग फ़िल्म वेलकम टू द जंगल(Welcome To The Jungle) का मोस्ट अवेटेड सॉन्ग घिस घिस को सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर रिलीज़ किया गया। भोजपुरी फ़्लेवर के साथ इस गाने को तैयार किया गया, जिसमें अक्षय कुमार एक अलग ही अन्दाज़ में नज़र आ रहे है।
अहमद खान के डायरेक्शन में बनी फ़िल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ फूल ऑफ़ एंटरटेनमेंट से भरपूर है। जो जल्द ही सिनेमा घरों में दस्तक देने वाली है तथा कुछ समय पहले ही फ़िल्म का टीज़र और टाइटल ट्रैक रिलीज किया गया था और अब धमाकेदार गाना घिस घिस सॉन्ग को रिलीज़ किया गया। इतना ही नहीं अक्षय कुमार को पहली बार भोजपुरी अन्दाज़ में देख दर्शक बेहद खुश नज़र आ रहे है और साथ ही देसी अवतार में अक्षय कुमार पूरी तरह सोशल मीडिया पर छा गए है।
अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह की ज़बरदस्त केमिस्ट्री:
मोस्ट अवेटेड सॉन्ग घिस घिस को आज ही सोशल मीडिया पर रिलीज़ किया गया, जिसका इंतेज़ार दर्शकों को बेशब्री से था। गाने में पहली बार बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह की जोड़ी को बड़े स्क्रीन पर दिखाई जा रही है तथा इन दोनों की ज़बरदस्त केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद भा रही है। भोजपुरी का ज़बरदस्त तड़का इस गानें में देखने को मिल रहा है तथा इनका हर एक मूव्स पूरे जोश के साथ भरा हुआ है। इतना ही नहीं इस गाने को मशहूर कोरियोग्राफ़र गणेश आचार्य ने डिज़ाइन किया है। फैंस को भी यह गाना काफ़ी पसंद आ रहा है। इस तरह शादी, पार्टी, फ़ंक्शन तथा सोशल मीडिया रील्स पर यह गाना छाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

जंगल में मंगल करने आया ‘घिस घिस’ सॉन्ग!:
सुप्रिया पाठक और विक्रम मोंट्रोस ने अपनी आवाज़ से इस गाने में चार चाँद लगा दिए, वहीं घिस घिस सॉन्ग का लिरिक्स अभिनव शेखर ने लिखे है। साजिद-वाजिद की जोड़ी ने फ़िल्म के गानें को कंपोज किया है। एक्शन, कंफ्यूजन तथा कॉमेडी से सजी फ़िल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर और सॉन्ग दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है तथा दर्शकों को इस फिल्म का बड़ी बेसब्री से इंतजार हैं। जो 26 जून को सिनेमा घरों में रिलीज़ होने वाली है।

‘वेलकम टू द जंगल’ का नया धमाका
बॉलीवुड की पॉपुलर फ़िल्म ‘वेलकम’ फ्रेंचाईजी की तीसरी कड़ी वेलकम टू द जंगल है। मल्टी स्टारर से सजी फ़िल्म वेलकम टू द जंगल में अक्षय कुमार अपनी पूरी टोली के साथ जंगल में मंगल करते हुए दिखाई देने वाले है। वेलकम टू द जंगल में 30 से भी अधिक सितारे है जिनमें- सुनील सेट्टी, अरशद वारसी, परेश रावल, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, तुषार कपूर, राजपाल यादव, जैकलीन फर्नांडिस, कीकू शारदा जैसे कई सितारे अपने किरदार से दर्शकों को एंटरटेन करते हुए नज़र आने वाले है तथा फ़िल्म में इन सभी का किरदार काफ़ी धमाकेदार होने वाला है।
डबल किरदार निभाएँगे अक्षय कुमार:
वेलकम टू द जंगल फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है तथा अक्षय कुमार का किरदार काफ़ी अहम होने वाला है क्योंकि इस फ़िल्म में अक्षय कुमार डबल रोल में दिखाई देंगे, इस तरह दर्शकों को जंगल में ही एक्शन, इमोशन तथा भरपूर कॉमेडी का डोज मिलने वाला है। जो काफ़ी एंटरटेनमेंट होने वाला है।
इसे भी पढ़े:
जमाई षष्ठी 2026: जानें जमाई षष्ठी पर क्यों खास होता है सास और दामाद का यह बंधन?
Dhurandhar 2 OTT Arrival: थिएटर्स मिस कर दी? तो तैयार हो जाइए, इस दिन घर आ रहे हैं ‘धुरंधर’
Post Disclaimer
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।हम किसी भी उद्देश्य के लिए jivanvrit.com वेबसाइट या पोस्ट पर निहित जानकारी, उत्पादों, सेवाओं या संबंधित ग्राफिक्स के संबंध में पूर्णता, सटीकता, विश्वसनीयता, उपयुक्तता या उपलब्धता के बारे में किसी भी प्रकार का कोई प्रतिनिधित्व या वारंटी नहीं देते हैं।

