Priyanka Chopra- मिस वर्ल्ड का खिताब जितने वाली प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे टॉप तथा बेहतरीन अभिनेत्री में से एक है। प्रियंका चोपड़ा का करियर हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री से ग्लोबल स्टार बनने तक का सफर काफी रोमांचक है तथा इनके अभिनय प्रतिभा को देखते हुए भारत सरकार द्वारा साल 2016 में प्रियंका चोपड़ा को पद्म श्री अवार्ड से सम्मानित किया गया। प्रियंका चोपड़ा अपनी प्रोफेशनल तथा पर्सनल लाइफ के लिए हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है.
Priyanka Chopra Biography:
| नाम | प्रियंका चोपड़ा |
| निक नेम | पिग्गी चॉप्स, सनशाइन |
| जन्म | 18 जुलाई 1982 |
| जन्म स्थान | जमशेदपुर, झारखंड |
| व्यवसाय | अभिनेत्री, गायिका तथा मॉडलर |
| राष्ट्रीयता | भारतीय |
| राशि | कर्क |
| कास्ट | पंजाबी |
| शैक्षणिक योग्यता | 12वीं पास |
| फिल्म डेब्यु | द हीरो: लव स्टोरी ऑफ़ ए स्पाई(2003) |
| hobbies | किताबें पढ़ना तथा लिखना |
प्रियंका चोपड़ा का प्रारंभिक जीवन कैसा रहा?
प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर, झारखंड में हुआ तथा इनके पापा का आर्मी में नौकरी होने के कारण इन्हें बार-बार एक स्थान से दूसरे स्थान शिफ्ट होना पड़ता था। यहाँ तक की प्रियंका चोपड़ा को लद्दाख में भी कुछ समय के लिए रहना पड़ा। प्रियंका चोपड़ा अपनी स्कूली शिक्षा लखनऊ के ‘ला मरटीनियर स्कूल’ से शिक्षा प्राप्त की तथा 12वीं कक्षा पास करने के बाद इन्होंने मुंबई के जय हिंद कॉलेज में एडमिशन ली तथा इस दौरान मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद इन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी।
प्रियंका चोपड़ा की उम्र कितनी है?(Priyanka Chopra age)
2025 में प्रियंका चोपड़ा का वर्तमान उम्र 42 वर्ष है और प्रियंका अभी भी काफी खूबसूरत तथा ग्लैमरस दिखती है। प्रियंका अपने आप को फिट तथा हेल्दी रखने के लिए हर दिन एक्सरसाइज और योगा करती है।

प्रियंका चोपड़ा का लूक:
| लम्बाई | 5’6″ |
| वजन | 55 किलो |
| बालों का रंग | काला |
| शारीरिक संरचना | 35-28-32 |
प्रियंका चोपड़ा के परिवार में कौन-कौन है? (Priyanka Chopra Family)
प्रियंका चोपड़ा के पिता का नाम अशोक चोपड़ा है तथा इनके पिता आर्मी में नौकरी करते थे और साल 2013 में कैंसर से ग्रस्त होने के कारण इनके पिता की मृत्यु हो गई। प्रियंका चोपड़ा की माँ का नाम मधु चोपड़ा है तथा इनकी माँ पेशे से एक डॉक्टर है। प्रियंका चोपड़ा का एक छोटा भाई है जिसका नाम सिद्धार्थ चोपड़ा है।

| पिता | अशोक चोपड़ा |
| माता | मधु चोपड़ा |
| भाई | सिद्धार्थ चोपड़ा |
| पति | निक जोनस |
| बेटी | मालती मैरी जोनस |
प्रियंका चोपड़ा की बहन कौन है?(Priyanka Chopra Ki Sister)
प्रियंका चोपड़ा की कजिन बहन परिणीती चोपड़ा, मीरा चोपड़ा तथा मन्नारा चोपड़ा है। परिणीती चोपड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक बेहतरीन अभिनेत्री है तथा परिणीती ‘इश्कजादे’, ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘हंसी तो फंसी’ तथा ‘मिशन रानीगंज’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी है।

प्रियंका चोपड़ा की दूसरी कजिन बहन मन्नारा चोपड़ा है तथा मन्नारा चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2014 में तेलुगू फिल्म ‘प्रेमा गिमा जंता नाई’ से की। उसके बाद मन्नारा चोपड़ा, विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी हिंदी फिल्म ‘जिद्द’ में नजर आई थी। साल 2023 में मन्नारा चोपड़ा टेलीविजन का सबसे पॉप्युलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ में भाग ली थी तथा बिग बॉस खेल के दौरान मन्नारा चोपड़ा फाइनलिस्ट रनर अप रही।
प्रियंका चोपड़ा के पति का नाम क्या है?(Priyanka Chopra Husband Name)
प्रियंका चोपड़ा के पति का नाम निक जोनस है तथा निक हॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन अभिनेता और गायक है। निक जोनस ने अपने करियर की शुरुआत साल 2002 में एक म्यूजिक एल्बम से किए जो काफी पॉप्युलर हुआ था तथा इनका खुद का अपना म्यूजिक ब्रांड है और इंहोने यह ब्रांड अपने भाइयों के साथ मिलकर बनाए और इस म्यूज़िक इंस्टियुट का नाम जोनस ब्रदर्स(Jonas Brothers) है।

प्रियंका चोपड़ा की शादी कब हुई? (Priyanka Chopra Wedding)
1 दिसंबर 2018 को प्रियंका चोपड़ा की शादी निक जोनस के साथ हुई. शादी का फंक्शन जोधपुर के उम्मैद भवन में रखा गया था और शादी के दौरान बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए थे। पहले प्रियंका चोपड़ा ने हिंदू और उसके बाद ईसाई रीति-रिवाज को मानते हुए निक जोनस के साथ शादी की। निक जोनस से शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा अपने पति के साथ विदेश में सेटल हो गई तथा शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा ने अपना नाम बदल कर प्रियंका चोपड़ा जोनस कर ली है और सबसे खास बात यह है कि निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा से उम्र में 10 साल छोटे है।
प्रियंका चोपड़ा की बेटी का क्या नाम है? (Priyanka Chopra Daughter):
प्रियंका चोपड़ा की बेटी का नाम मालती मैरी है तथा मालती का जन्म 15 जनवरी 2022 को हुआ। मालती दिखने में काफी खूबसूरत तथा क्यूट है और वह प्रियंका के काफी करीब है।

प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड कब बनी?
मात्र 18 वर्ष की उम्र में तथा साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम की तथा मिस वर्ल्ड का खिताब पाने वाली प्रियंका चोपड़ा 5वीं भारतीय महिला है।
प्रियंका चोपड़ा का फिल्म डेब्यु:(Priyanka Chopra First Film)
साल 2002 में प्रियंका चोपड़ा ने तमिल फिल्म ‘थमीजान’ से फिल्मी करियर की शुरुआत की तथा साल 2003 में प्रियंका चोपड़ा ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई’ फिल्म के द्वारा बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखी थी, इस तरह प्रियंका की पहली हिंदी फिल्म ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई(The Hero: Love Story Of A Spy)’ है। यह एक जासूसी थ्रिलर फिल्म है तथा इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ सन्नी देओल, प्रीति जिंटा तथा अमरीश पूरी भी नजर आए थे। प्रियंका चोपड़ा की ‘द हीरो’ फिल्म सुपर डुपर हिट रही और बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी।
| फिल्म | The Hero: Love Story Of A Spy |
| निर्देशक | अनिल शर्मा |
| प्रोडयूसर | प्रवीण शाह |
| स्टार कास्ट | सनी देओल, प्रीति जिंटा, अमरीश पुरी, प्रियंका चोपड़ा |
| संगीतकार | उत्तम सिंह |
| रिलीज डेट | 11 अप्रैल, 2003 |
प्रियंका चोपड़ा का फिल्मी करियर:
- ‘द हीरो’ फिल्म के बाद साल 2003 में प्रियंका चोपड़ा राज कंवर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘अंदाज’ में नजर आई तथा इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ अक्षय कुमार और लारा दत्ता भी अहम भूमिका निभाती हुई दिखाई दी। फिल्म ‘अंदाज़’ के लिए प्रियंका चोपड़ा को पहला फिल्म फेयर अवार्ड मिला था।
- साल 2004 में प्रियंका चोपड़ा की तीन फिल्में रिलीज हुई जो ‘प्लान’, ‘किस्मत’ और ‘असंभव’ फिल्म है तथा प्रियंका चोपड़ा की यह तीनों फिल्म फ्लॉप रही।
- उसके बाद प्रियंका चोपड़ा डेविड धवन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में एक फैशन डिज़ाइनर के रूप में रानी का किरदार निभाती हुई नजर आई। यह एक कॉमेडी फिल्म है तथा इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ सलमान खान और अक्षय कुमार भी नजर आए। प्रियंका चोपड़ा की यह फिल्म सुपर डुपर हिट रही और ‘मुझसे शादी करोगी’ फिल्म के गानें काफी लोकप्रिय हुए थे तथा ‘मुझसे शादी करोगी’ फिल्म में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा एक सुपर स्टार बन गई थी।
- उसके बाद प्रियंका चोपड़ा अब्बास-मस्तान के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ऐतराज’ में नेगेटिव रोल के रूप में सोनिया कपूर का किरदार निभाती हुई नजर आई। फिल्म ‘ऐतराज’ में प्रियंका चोपड़ा के नेगेटिव किरदार के लिए फिल्म फेयर का अवार्ड मिला था तथा इस फिल्म में दर्शकों द्वारा सोनिया के किरदार को काफी पसंद किया गया।
- प्रियंका चोपड़ा साल 2006 में शाहरुख खान के साथ ‘डॉन’ फिल्म में काम की तथा प्रियंका चोपड़ा की यह फिल्म काफी हिट हुई जिसके कारण प्रियंका को ‘डॉन 2’ में भी काम करने का मौका मिला.
- साल 2008 में प्रियंका चोपड़ा मधुर भंडारकर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘फैशन’ में एक मॉडलर के रूप में मेघना का किरदार में दिखाई दी। प्रियंका चोपड़ा की यह फिल्म सुपर डुपर हिट रही तथा इस फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा को ‘राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार’ के साथ-साथ कई सारे अवार्ड मिले, इस तरह प्रियंका चोपड़ा अपने करियर के दौरान कई बेहतरीन फ़िल्मों में काम की है जिनमें से प्रियंका का ‘अग्निपथ’, ‘मेरी कॉम’, ‘बर्फी’, ‘बाजीराव मस्तानी’ तथा ‘दिल धड़कने दो’ जैसी सुपर हिट फिल्मों से दर्शकों को काफी मनोरंजन की है।
प्रियंका चोपड़ा की फिल्में (Priyanka Chopra Movies):
| रिलीज डेट | फिल्म का नाम | स्टार कास्ट |
| 2003 | द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई | सनी देओल, प्रीति जिंटा, अमरीश पुरी |
| 2003 | अंदाज | अक्षय कुमार, लारा दत्ता, पंकज धीर |
| 2004 | मुझसे शादी करोगी | सलमान खान, अक्षय कुमार, केदार खान |
| 2004 | एतराज | अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, उपासना सिंह |
| 2006 | क्रिश | ऋतिक रोशन, रेखा, नसरुद्दीन साह |
| 2006 | डॉन | शाहरूख खान, करीना कपूर, अर्जुन रामपाल |
| 2008 | फैशन | कंगना रनौत, अरबाज खान, राज बब्बर |
| 2008 | दोस्ताना | अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम, किरण खेर |
| 2009 | कमीने | शाहिद कपूर |
| 2011 | सात खून माफ | इरफान खान, अनु कपूर, नील नितिन मुकेश |
| 2011 | डॉन 2 | शाहरुख़ खान, फहरान अख्तर, लारा दत्ता |
| 2012 | अग्निपथ | ऋतिक रोशन, संजय दत्त, कैटरीना कैफ़ |
| 2012 | बर्फी | रणबीर कपूर, इलिना डी क्रुज, आकाश खुराना |
| 2014 | मैरी कॉम | दर्शन कुमार, सुनील थापा, शक्ति कुमार |
| 2015 | दिल धड़कने दो | अनिल कपूर, रणबीर सिंह, अनुष्का शर्मा |
| 2015 | बाजीराव मस्तानी | दीपिका पादुकोण, रणबीर सिंह, महेश मांजरेकर |
| 2021 | वाइट टाइगर | राजकुमार राव, महेश मांजरेकर, विजय मौर्य |
प्रियंका चोपड़ा का अंतराष्ट्रीय फिल्म कौन स है?(Priyanka Chopra Hollywood Movies):
- साल 2012 में प्रियंका चोपड़ा अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘इन माय सिटी’ में दिखाई दी तथा उसके बाद साल 2015 में प्रियंका चोपड़ा अमेरिकन थ्रिलर टेलीविज़न शो ‘क्वांटिको’ में नजर आई और ‘क्वांटिको’ शो काफी लोकप्रिय हुआ था तथा इस शो के लिए प्रियंका चोपड़ा को ‘पीपुल्स चॉइस अवार्ड’ से सम्मानित किया गया था।
- साल 2017 में प्रियंका चोपड़ा ‘बेवॉच’ फिल्म में नजर आई तथा इस फिल्म में प्रियंका नेगेटिव किरदार निभाई थी जो लोगों को काफी पसंद आया।
- साल 2023 में प्रियंका चोपड़ा, रूसो ब्रदर्स के निर्देशन में बनी वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ तथा ‘लव अगेन’ में दिखाई दी।
| रिलीज डेट | हॉलीवुड फिल्म |
| 2017 | बेवॉच |
| 2018 | ए किड लाइक जेक |
| 2018 | क्वांटिको |
| 2019 | इज नोट ईंट रोमांटिक |
| 2020 | वी कैन बी हीरोज |
| 2021 | मैट्रिक्स |
| 2023 | लव अगेन |
| 2023 | सिटाडेल |
प्रियंका चोपड़ा के बारे में रोचक बातें:
- प्रियंका चोपड़ा के पापा भारतीय सेना में थे जिसके कारण प्रियंका चोपड़ा तथा इनके परिवार को विभित्र स्थानों में रहना पड़ा इसलिए प्रियंका चंडीगढ़, बरेली, लखनऊ, लद्दाख, कोलकाता, असम तथा पुणे में भी अपना जीवन व्यतीत की है।
- प्रियंका को गाना गाने का काफी शौक है तथा इनका ‘एक्जोटिक’ गाना काफी लोकप्रिय हुआ था और प्रियंका चोपड़ा ने यह गाना प्रसिद्ध गायक पिटबुल के साथ गाई थी, उसके बाद प्रियंका अपनी ही फिल्म ‘मैरी कॉम’ में एक छोटी सी लोरी खुद गाई थी।
- प्रियंका चोपड़ा अपने पापा के काफी करीब थी तथा इन्होंने अपने हाथ में डैडी लिटिल गर्ल का टैटू बनवाई है।
- साल 2006 में प्रियंका चोपड़ा ने यूनिसेफ के साथ काम करना शुरू की तथा प्रियंका चोपड़ा इस संस्था के जरिए बच्चों की स्वास्थ्य तथा शिक्षा के लिए सहायता प्रदान करती है।
- प्रियंका चोपड़ा ‘पर्पल पेबल पिक्चर्स प्रोडक्शन’ कंपनी के संस्थापक है तथा इस कंपनी के जरिए इंहोने कई भारतीय और अमेरिकन फिल्म का निर्माण की है।
- प्रियंका चोपड़ा एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ-साथ सक्सेस फुल बिजनेस वुमन भी है तथा प्रियंका चोपड़ा का लंदन में परफेक्ट मोमेंट नाम से एक कपड़े का ब्रांड है।
- प्रियंका चोपड़ा का मैडम तुसाद म्यूज़ियम में मोम की बनी मूर्ति है तथा यह मोम की मूर्ति लाल रंग की पोशाक पहनी हुई है। साल 2016 में प्रियंका चोपड़ा ने ‘एमी अवार्डस’ में बिल्कुल यही ड्रेस पहनी थी।

प्रियंका चोपड़ा द्वारा लिखी किताब – ‘अनफिनिश्ड’ (Unfinished)
प्रियंका चोपड़ा 9 फरवरी 2021 को अनफिनिश्ड(Unfinished: A Memoir) किताब लॉन्च की थी तथा यह किताब इन्होंने खुद ही लिखी है। ‘अनफिनिश्ड’ किताब के जरिए प्रियंका चोपड़ा अपनी पर्सनल तथा प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी बातें शेयर की है और यह किताब प्रियंका की जीवन पर आधारित है। प्रियंका चोपड़ा का यह बुक फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है तथा इस किताब को पूरी दुनिया में काफी अच्छा रिस्पोंस मिल रहा है।
प्रियंका चोपड़ा का घर क़हाँ है?(Priyanka Chopra House)
प्रियंका चोपड़ा तथा निक जोनस कैलिफ़ोर्निया में स्थित लॉस एंजिल्स घर में रहते है। प्रियंका चोपड़ा का यह घर काफी आलीशान तथा खूबसूरत है और इस घर में फाइव स्टार जैसी सारी सुख सुविधायें मौजूद है। प्रियंका चोपड़ा अपने घर की ज्यादातर हिस्सा व्हाइट तथा क्रीम कलर की इंटीरियर से डेकोरेट की है। यहाँ तक कि इनके घर के लिविंग एरिया में व्हाइट सोफे लगे हुए है।
प्रियंका चोपड़ा के इस घर में जिम, स्विमिंग पुल, मंदिर तथा हरे भरे गार्डन है जो इनके घर की रौनक को ओर भी बढ़ाता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ प्रियंका के इस घर की कीमत 160 करोड़ रूपय है। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा का मुंबई में दो आलीशान घर है जिसकी कीमत 8 करोड़ रुपय के करीब है तथा इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा का गोवा के बागा बीच में एक ओर घर है और इस घर की कीमत लगभग 20 करोड़ रुपय है।
Priyanka Chopra Social Network
| Priyanka Chopra | |
| priyankachopra | |
| @priyankachopra |
प्रियंका चोपड़ा का इंस्टाग्राम (Priyanka Chopra Instagram):
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरने वाली प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। प्रियंका अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी अपडेट अपने फैंस के साथ शेयर करती है तथा इसके अलावा प्रियंका अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपनी पति और बेटी के साथ भी फ़ोटो अपडेट करती रहती है। प्रियंका चोपड़ा का इंस्टाग्राम अकाउंट पर 91 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स है तथा इनका इंस्टाग्राम पेज priyankachopra नाम से है.
पुरस्कार तथा उपलब्धियाँ
- साल 2004 में प्रियंका चोपड़ा को फिल्म ‘अंदाज़’ के लिए बेस्ट फीमेल डेब्यु के रूप में फिल्म फेयर का अवार्ड मिला।
- फिल्म ‘ऐतराज’ के लिए प्रियंका चोपड़ा को फिल्म फेयर का अवार्ड मिला तथा इसी फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के रूप में प्रियंका चोपड़ा को गिल्ड फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- साल 2008 में प्रियंका चोपड़ा का फिल्म ‘फैशन’ के लिए इन्हें नेशनल अवार्ड मिला तथा इसी फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा को IIFA अवार्ड दिया गया।
- साल 2013 में फिल्म ‘बर्फ़ी’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के रूप में ‘जी सिने अवार्ड’ दिया गया।
- साल 2014 में फिल्म ‘मैरी कॉम’ के लिए प्रियंका चोपड़ा को ‘लायंस गोल्ड अवार्ड’ दिया गया तथा इसके अलावा प्रियंका को इसी फिल्म के लिए स्टार स्क्रीन अवार्ड से सम्मानित किया गया।
- साल 2015 में फिल्म ‘मैरी कॉम’ के लिए प्रियंका चोपड़ा को ‘पीपुल्स चॉइस अवार्ड’ दिया गया।
रोचक जानकारियाँ-
खूबसूरती की मिसाल ऐश्वर्या राय की ग्लैमर, सफलता और संघर्ष की कहानी।
Post Disclaimer
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।हम किसी भी उद्देश्य के लिए jivanvrit.com वेबसाइट या पोस्ट पर निहित जानकारी, उत्पादों, सेवाओं या संबंधित ग्राफिक्स के संबंध में पूर्णता, सटीकता, विश्वसनीयता, उपयुक्तता या उपलब्धता के बारे में किसी भी प्रकार का कोई प्रतिनिधित्व या वारंटी नहीं देते हैं।

