Mirzapur The Movie Review : “इज्जत नहीं, बदला चाहिए!”-पढ़िए मिर्जापुर द मूवी का धमाकेदार रिव्यू।

पंकज त्रिपाठी की मोस्ट पॉप्युलर फ़िल्म ‘मिर्जापुर द मूवी(Mirzapur The Movie Review)’ सिनेमा घरों में शानदार परफ़ॉर्म करने के बाद अब ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है। बॉक्स ऑफ़िस पर धमाल मचाने के बाद अब यह फ़िल्म ओटीटी पर भी अपना जलवा दिखाने को पूरी तरह से तैयार है। मल्टी स्टारर फ़िल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ बड़े पर्दे पर लगभग दो महीनों तक बनी रही। इस तरह यह फ़िल्म सुपर डुपर हिट साबित हो रही है। अगर आप भी कालीन भैया की फ़िल्म मिर्जापुर द मूवी देखने का प्लान बना रहे है तो फ़िल्म की रिव्यू ज़रूर जान ले। अब आप इस फ़िल्म को Amazon Prime Video पर देख सकते है।

गद्दी पर किसका राज?

आपको बता दे कि ‘मिर्जापुर द मूवी(Mirzapur The Movie Review)’ इस फ़्रेंचाइजी का यह चौथा सीजन है। फ़िल्म की कहानी क़ालीन भैया के इर्द-गिर्द घूमती है। जो अपने धंधे को लेकर काफ़ी सक्रिय है तथा इनका धंधा नशीले पदार्थ का है तथा इस नशीले पदार्थ के कारण ही क़ालीन भैया मिर्ज़ापुर के गद्दी पर राज करते है, इतना ही नहीं इस गद्दी पर बैठने का इंतेज़ार जौनपुर से लेकर जैसलमेर में रहने वाले बाहुबली कर रहे है। लेकिन मिर्जापुर के गद्दी पर राज है केवल- क़ालीन भैया का।

Mirzapur The Movie Review

‘मिर्जापुर द मूवी’ रिव्यू: Mirzapur The Movie Review

फ़िल्म की शुरुआत काफ़ी धमाकेदार होती है। जिसमें गुड्डु पंडित जो क़ालीन भैया का राइट हैंड होता है तथा क़ालीन भैया के एक इशारे पर ही गुड्डु, दुश्मन का काम तमाम कर देते है। लेकिन दिलचस्पी तब होती है जब क़ालीन भैया का बेटा मुन्ना मिर्ज़ापुर की गद्दी संभालना चाहता है। लेकिन क़ालीन भैया को अपने बेटे से ज़्यादा गुड्डु पर भरोसा है जिससे गुड्डु अपने आप को हर बार एक अच्छा और काबिल बेटा साबित करने का कोशिश करता है, लेकिन क़ालीन भैयाको अपने बेटे पर रद्दी भर का भरोसा नहीं है।

इतना ही नहीं फ़िल्म में दिलचस्पी तब आती है जब जैसलमेर के रहने वाले बब्बन यादव(रवि किशन) एक जाल बिछाता है तथा ड्रग माफिया (बब्बन यादव) अपने साथ नशीले पदार्थ को लेकर भाग जाता है। जिससे मिर्ज़ापुर की कारोबार पर एक बड़ा खतड़ा मडराने लगता है और इस तरह क़ालीन भैया भी इस जाल में फँस जाते है। ऐसे में क़ालीन भैया का खुंखार रूप देखने को मिलता है इस तरह मार-पीट और गाली-गलोज शुरू हो जाती है जिससे फ़िल्म की रोमांचाकता ओर बढ़ जाती है। साथ ही फ़िल्म में सोनल चौहान का आइट सॉन्ग जो दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करती है तथा ‘जन्नत‘ फ़िल्म के बाद सोनल ने ‘मिर्जापुर द मूवी’ में अपनी वापसी काफ़ी धमाकेदार प्रस्तुत की है।

आपको बता दे कि ‘मिर्जापुर द मूवी’ फ़िल्म की कहानी साल 2018 में रिलीज़ हुई पहले सीजन से जुड़ी हुई है। मिर्ज़ापुर के अब तक तीन सीरिज़ रिलीज़ हो चुके है तथा तीसरा सीजन दर्शकों को कुछ ख़ास पसंद नहीं आया जिसके कारण निर्देशक ने चौथा सीजन को काफ़ी धमाकेदार और सस्पेंस के साथ प्रस्तुत किए।

मिर्ज़ापुर का वो एक्स्ट्रा सीन जो तहलका मचा रहा है:

थीएटर में स्वीटी के किरदार को काम समय में दिखाया गया था, लेकिन अब इस अनकट वर्जन में इनके किरदार को दमदार तरीक़े से जोड़ा गया है। जिसमें स्वीटी गुड्डु को जेल से बाहर निकलवाती है। इस तरह स्वीटी का वायलेंट सीन इस एक्स्ट्रा व्रज में जोड़ा गया है। ओटीटी पर इस फ़िल्म की लम्बाई 17 मिनट ओर जोड़ दी गई है। जिससे इस फ़िल्म की लम्बाई 3 घंटे 31 मिनट की हो गई है. यानि थीएटर में जो सीन मिस हो गया है अब वो आप ओटीटी पर देख सकते है।

मिर्ज़ापुर द मूवी के वो डायलॉग जिससे सिनेमाघर में सीटियां बज गई(Mirzapur The Movie Famous Dialogue)

“गद्दी का नियम जानते हो, शत्रू कितना भी छोटा क्यों न हो, जीवित नहीं बचना चाहिए… तुम लॉयल्टी के लिए लड़ रहे हो, हम लव के लिए लड़ रहे है। हमसे जीत थोड़े पाओगे”

“ये ईमानदारी ना पापा अजगर है, लपेटे आप है अपने गले में दम सबका घुट रहा है।”

“काबिल औलाद बहुत मुश्किल से मिलती है और कभी-कभी नहीं भी मिलती।“

“हमें एंपायर चलाना नहीं है गुड्डु भैया… बनाना है।”

मिर्ज़ापुर द मूवी की कास्टिंग:

गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म में पंकज त्रिपाठी(क़ालीन भैया) के अलावा अली फ़ज़ल(गुड्डु पंडित), दिवयेंदु शर्मा(मुन्ना भैया), रवि किशन(बब्बन यादव), श्वेता त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी, हर्षिता गौर, शीबा चड्डा और सोनल चोहान जैसे कई कलाकार अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिए। ख़ासकर रवि किशन की एंट्री ने इस फ़िल्म में चार चाँद लगा दिए। जिससे फ़िल्म की कहानी ओर भी दमदार हो गई। आपको बता दे कि वर्तमान में रवि किशन जिस फ़िल्म में हाथ डालते है। वह फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर धमाल मचा देती है। मिर्जापुर द मूवी में क्रूर बाहुबली और प्रेमी के रूप में रवि किशन(बब्बन यादव) का किरदार काफ़ी शानदार है।

अन्य रोचक जानकारियाँ:

Pankaj Tripathi: अभिनय की दुनिया में पंकज त्रिपाठी की संघर्ष से सफलता तक की कहानी।

“अभिनेता से सांसद तक: रवि किशन की जिंदगी का दिलचस्प फिल्मी सफरनामा”

Post Disclaimer

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।हम किसी भी उद्देश्य के लिए jivanvrit.com वेबसाइट या पोस्ट पर निहित जानकारी, उत्पादों, सेवाओं या संबंधित ग्राफिक्स के संबंध में पूर्णता, सटीकता, विश्वसनीयता, उपयुक्तता या उपलब्धता के बारे में किसी भी प्रकार का कोई प्रतिनिधित्व या वारंटी नहीं देते हैं।

Pushpa
Pushpahttps://jivanvrit.com
जीवनवृत्त पत्रिका(www.jivanvrit.com) एक हिंदी भाषा में प्रस्तुत की गयी एक ब्लॉग वेबसाइट है । यह ब्लॉग कला, संस्कृति एवं मनोरंजन पर आधारित है। पत्रिका के विषय एवं इससे जुड़े किसी भी कंटेंट पर कोई प्रश्न हो तो मुझे Contact us मेनू के माध्यम से पूछ सकते हैं।

Related Articles

Latest Articles