OTT Release This Week: जून का महीना शुरु हो चुका है तथा महीने की शुरुआत यानि वीकेंड पर ही कई धमाकेदार मूवी ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर दस्तक देने जा रही है जो आपको अपनी स्क्रीन से नज़रे हटाने पर मजबूर कर देगी। जियो हॉटस्टार से लेकर नेटफ्लिक्स तथा जी5 जैसे प्लेटफ़ॉर्म पर कई फ़िल्में रिलीज़ हो रही है तथा ये सभी फ़िल्में एक्शन थ्रिलर से लेकर कॉमेडी तथा फ़ैमिली ड्रामा से भरपूर होने वाली है।
इस वीकेंड रणवीर सिंह की ख़तरनाक एक्शन से लेकर माधुरी दीक्षित की फ़ैमिली ड्रामा तथा मिडिल क्लास के लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली मिश्रा परिवार जैसी रोमांचक कहानियों के साथ कई फ़िल्में रिलीज़ हो रही है। ऐसे में आपको घर बैठे ही हर फ़िल्म तथा सीरीज़ का मज़ा मिलने वाला है, तो आइए जानते है कब और किस ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर ये सभी फ़िल्में रिलीज़ हो रही है।
OTT Release This Week
1. धुरंधर: द रिवेंज (रॉ एंड अनदेखा)
Release Date: 04 जून
OTT प्लेटफ़ॉर्म : जीयो हॉटस्टार (Jio Hotstar)
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फ़िल्म तथा 19 मार्च 2026 को रिलीज़ हुई ‘धुरंधर 2’ सुपर डुपर हिट साबित हुई और बॉक्स ऑफ़िस पर शानदार प्रदर्शन की। ‘धुरंधर 2’ 04 जून को जियो हॉट स्टार(Jio Hotstar) पर रिलीज होने जा रही है। ‘धुरंधर 2’ रॉ और अनदेखा वर्जन को हिंदी सहित पाँच ओर भाषाओं में रिलीज़ किया जा रहा है जिसमें तमिल, मलयालम, कन्नड़ और तेलुगु है। ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर इस फ़िल्म का उनकट वर्जन भी रिलीज़ किया जा रहा है, यानि धुरंधर 2 फ़िल्म का रन टाईम बढ़ा दिया गया है। ऐसे में अब आपको वो सीन्स भी देखने को मिलेंगे जो थिएटर्स में रिलीज़ होने से पहले काट दिए गए थे। सबसे ख़ास बात यह है कि ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर अब यह फ़िल्म 3 घंटे 52 मिनट का दिखाया जाएगा।

धुरंधर: द रिवेंज (रॉ एंड अनदेखा) में रणवीर सिंह (हमज़ा अली मज़ारी) के किरदार में धमाकेदार एक्शन करते हुए दिखाई दिए। इसके अलावा आर माधवन, अर्जुन रापाल भी अहम भूमिका निभाते हुए नज़र आए। एक्शन से भरपूर फ़िल्म तथा इस साल बॉक्स ऑफ़िस पर सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली धुरंधर: द रिवेंज आपके वॉच लिस्ट में ज़रूर शामिल होना चाहिए।
2. माँ बहन(Maa Behan)
Release Date: 04 जून
OTT प्लेटफ़ॉर्म: नेटफ्लिक्स

माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी तथा कंटेंट क्रिएटर धरना दुर्गा की मोस्ट अवेटेड मूवी माँ बहन जो क्राइम कॉमेडी ड्रामा पर आधारित है। फ़िल्म की कहानी माँ और उसके दो बेटियों के इर्द-गिर्द घूमती है। सुरेश त्रिवेणी के डायरेक्शन में बनी इस फ़िल्म की कहानी बड़ा ही रोमांचक है। फ़िल्म की शुरुआत काफ़ी शानदार होती है लेकिन एक दिन अचानक इनके किचन में पड़ोसी की लाश मिलती है तथा इस लाश को ठिकाना लगाने की वजह से अजीबो गरीब घटनायें घटती है जो इस फ़िल्म की ख़ासियत है। ऐसे में कॉमेडी के साथ-साथ आपको इस फ़िल्म में क्राइम भी देखने को मिलेगी।
3. गुल्लक: सीजन 5(Gullak: Season 5)
Release Date: 5 जून
OTT प्लेटफ़ॉर्म: Sony Liv

सोनी लिव की मशहूर वेब सीरीज़ गुल्लक जिसका इंतेज़ार दशकों को बेशब्री से था। मिडिल क्लास के दिलों पर राज करने वाला मिश्रा परिवार एक बार फिर अपनी पूरी टोली के साथ आपको हंसाने के लिए आ रहे है। सीरीज़ में संतोष मिश्रा, शांति मिश्रा तथा इनके दो बच्चों की ज़िंदगी पर आधारित है। मिश्रा परिवार के दोनो बेटे अब बड़े हो गए है यानि बच्चों पर पढ़ाई के साथ-साथ इनके कंधों पर करियर का भी प्रेशर बढ़ चुका है जो आपको इस सीरीज़ में देखने को मिलने वाला है। इस तरह यह सीरीज़ आपके चेहरे पर मुस्कान तथा आँखों में नमी छोड़ जाएगी जो इस सीरीज़ की ख़ासियत है। ऐसे में आप अपने पूरे परिवार के साथ इस सीरिज़ का लुफ़्त उठा सकते है।
4. ब्राउन(Brown)
Release Date: 3 जून
OTT प्लेटफ़ॉर्म: Zee 5

काफ़ी लम्बे समय बाद करिश्मा कपूर एक दमदार कहानी के साथ ब्राउन(Brown) फ़िल्म के माध्यम से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही है जो एक क्राइम थ्रिलिर सीरीज़ है। एक पुलिस अफ़सर के रूप में करिश्मा, रीता ब्राउन का किरदार निभाती हुई दिखाई देगी। जिसे शराब की लत लग चुकी है। लेकिन एक दिन अचानक द सिटी ऑफ जॉय यानि कोलकाता शहर में एक सीरियल किलर को पकड़ने के लिए रीता ब्राउन को फिर से अपनी ड्यूटी जॉइन करनी पड़ती है। इस दौरान पुलिस अफ़सर यानि रीता को अपने बीते हुए अतीत का सामना करना पड़ता है, जो काफ़ी दर्दनाक होता है। ऐसे में करिश्मा कपूर के अलावा इस सीरीज़ में हेलेन, सोनी राजदान तथा सूर्या शर्मा अहम भूमिका निभाते हुए नज़र आने वाले है।
5. द पिरामिड स्कीम(The Pyramid Scheme)
Release Date: 5 जून
OTT प्लेटफ़ॉर्म: प्राइम वीडियो

आशीष आर शुक्ला के डायरेक्शन में बनी फ़िल्म द पिरामिड स्कीम में लालच और जल्दी पैसा कमाने की रिसकी दुनिया को प्रस्तुत किया जा रहा है, यह फ़िल्म नेटवर्क मार्केटिंग की कहानी पर आधारित है जो बाहर से चकाचौंध दिखती है लेकिन असल में खोखला तथा स्कैम बनकर उभरती है। पैसे कमाने तथा अमीर बनने का चाह उन्हें ग़लत रास्ते की ओर ले जाता है।इस तरह TVF की यह नई सीरीज़ युवाओं को प्रेरित करने वाला है। द पिरामिड स्कीम में रणवीर शौरी, शेखर सुमन, आशीष राघव, रवि बहल तथा सोनल झा जैसे कई सितारे नज़र आने वाले है।
इसे भी पढ़े:
अक्षरा सिंह या आम्रपाली दुबे: कौन है भोजपुरी की सबसे महंगी एक्ट्रेस? आखिर कितनी है इनकी कुल संपत्ति!
Dhurandhar 2 OTT Arrival: थिएटर्स मिस कर दी? तो तैयार हो जाइए, इस दिन घर आ रहे हैं ‘धुरंधर’
Post Disclaimer
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।हम किसी भी उद्देश्य के लिए jivanvrit.com वेबसाइट या पोस्ट पर निहित जानकारी, उत्पादों, सेवाओं या संबंधित ग्राफिक्स के संबंध में पूर्णता, सटीकता, विश्वसनीयता, उपयुक्तता या उपलब्धता के बारे में किसी भी प्रकार का कोई प्रतिनिधित्व या वारंटी नहीं देते हैं।

