क्रिकेट का ‘क’ भी न जानने वाले वे 11 ग्रामीण, जिन्होंने बदल दिया भारतीय सिनेमा का इतिहास

Date:

Lagaan Movie: आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘लगान‘ भारतीय सिनेमा की सबसे शानदार फिल्मों में से एक है तथा इस फिल्म की सबसे बड़ी ख़ासियत इनकी अनोखी स्टार कास्ट है। ‘लगान‘ फ़िल्म में मुख्य कलाकारों से लेकर गाँव के एक-एक नागरिक और ब्रिटिश किरदारों तक, हर किसी को इस तरह चुना गया था कि वे पूरी तरह से 1893 के दौर के ग्रामीण भारत का हिस्सा लगे। फ़िल्म की ख़ासियत यह है कि जिन्हें क्रिकेट का भी नहीं पता था लेकिन मैदान में खेल को जीतने वाले वे टीम जिन्होंने अपने क़ाबलियत से चुनौती पर जीत हासिल की। तो आइए जानते हैं ‘लगान’ की उस ऐतिहासिक स्टार कास्ट को, जिसने अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया और फिल्म को ऑस्कर के मंच तक पहुंचाया।

वह ऐतिहासिक क्रिकेट मैच

‘लगान‘ फिल्म का आखिरी एक घंटा पूरी तरह से उस क्रिकेट मैच को समर्पित है, जो हर एक दृश्य को बेहद ख़ास बना देती है जिसे सिनेमाई इतिहास के सबसे रोमांचक दृश्यों में गिना जाता है। निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ने मैच को इस तरह फिल्माया कि देखने वाले दर्शक भूल जाते हैं कि वे एक फिल्म देख रहे हैं; वे खुद को उस चम्पानेर के मैदान में खड़ा महसूस करते हैं। यह एक ऐसी कहानी है जो स्क्रीन बंद होने के बाद भी काफ़ी लम्बे समय तक आपके साथ बनी रहती है।

अंग्रेजों की आधुनिक ट्रेनिंग के सामने ग्रामीणों का देसी जुगाड़, कड़ी मेहनत और अटूट विश्वास भारी पड़ता है। मैच के दौरान हर एक विकेट गिरने पर दर्शकों की सांसें थम जाती हैं तथा आखिरी गेंद पर भुवन का वह छक्का जो आज भी दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देते है। वह जीत सिर्फ एक मैच की जीत नहीं थी, बल्कि दमनकारी ब्रिटिश सत्ता के खिलाफ आम हिंदुस्तानी की स्वाभिमान की जीत थी।

चम्पानेर की क्रिकेट टीम:

लगान फिल्म की असली जान वे 11 ग्रामीण थे, जिन्हें क्रिकेट का ‘क’ भी नहीं पता था, लेकिन अपने वजूद तथा आत्म-सम्मान के लिए उन्हें गेंद और बल्ला उठना पड़ा।

अभिनेता किरदार का नामटीम में भूमिका / विशेषता
आमिर खानभुवनकप्तान और ऑलराउंडर, जिन्होंने आखिरी गेंद पर छक्का मारकर मैच जिताया।
रघुवीर यादवभूरामुर्गियां पकड़ने वाला, जो मैदान में बेहतरीन फील्डर (स्लिप) साबित हुआ।
राजेश विवेकगुरनगाँव का ज्योतिष, जो अपने अजीबोगरीब बैटिंग स्टांस और बड़बड़ाने की आदत से मनोरंजन करता।
राज जुत्शीइस्माइलएक कुम्हार तथा टीम का एक बेहद भरोसेमंद और शांत बल्लेबाज।
प्रदीप रावतदेवाएक पूर्व सिख सैनिक, जो टीम का सबसे तेज गेंदबाज है।
अखिलेन्द्र मिश्राअर्जुनगाँव का लुहार, जिसका गुस्सा उसकी बल्लेबाजी में बड़ी-बड़ी हिट्स के रूप में दिखता है।
दयाशंकर पांडेगोलीसबसे ज्यादा जमीन वाला किसान, जो अपने अनोखे हाथ घुमाने वाले एक्शन से तेज गेंदबाजी करता है।
श्रीवल्लभ व्यासईश्वरगौरी के पिता और गाँव के वैद्य, जो टीम में विकेटकीपर की भूमिका निभाते हैं।
यशपाल शर्मालाखालकड़हारा, जो शुरुआत में भुवन से ईर्ष्या के कारण गद्दारी करता है, लेकिन बाद में शानदार कैच पकड़कर पश्चाताप करता है।
अमीन हाजीबाघाएक गूंगा ढोलक बजाने वाला, जो मैदान पर गेंद को इतनी जोर से मारता है कि गेंद सीमा पार जाती है।
आदित्य लाखियाकचराएक अछूत (दलित) कचरा बीनने वाला, जिसके दिव्यांग हाथ में जादुई स्पिन होती है।

मुख्य कलाकार:

पॉल ब्लैकथॉर्न (कैप्टन एंड्रयू रसेल): लगान फिल्म के मुख्य विलेन के रूप में पॉल ने एक क्रूर, अहंकारी और घमंडी ब्रिटिश अधिकारी का किरदार इतनी शिद्दत से निभाया कि फ़िल्म देखने वाले दर्शकों को उनसे नफरत होने लगी थी। अपने किरदार के दौरान उनका टूटा-फूटा हिंदी बोलना (“दोगुना लगान देना पड़ेगा”) आज भी एक पॉप-कल्चर मीम बन चुका है।

राचेल शेली (एलिजाबेथ रसेल): कैप्टन रसेल की बहन, जो अंग्रेजों के अन्याय के खिलाफ गाँव वालों का साथ देती है और उन्हें छिपकर क्रिकेट के नियम सिखाती है। इस दौरान मेडम रसेल मन ही मन भुवन से प्रेम करने लगती है।

चम्पानेर का ‘कप्तान’: भुवन ने जाति और धर्म की दीवारें तोड़कर बनाई थी अपनी सपनों की टीम

आमिर खान ने फिल्म में ‘भुवन’ का किरदार निभाया था, जो चम्पानेर गाँव का एक साहसी युवक होने के साथ-साथ अपने टीम का कप्तान भी होता है। भुवन न केवल अंग्रेजों की चुनौती को स्वीकार करता है, बल्कि अपनी बिखरी हुई टीम का नेतृत्व भी करता है। ‘लगान’ की स्टार कास्ट की सबसे बड़ी ख़ासियत यह है कि इसमें कोई भी कलाकार गैर-जरूरी नहीं लगा। मुख्य अभिनेता से लेकर बैकग्राउंड में खड़े ग्रामीण तक, हर किसी ने अपनी भूमिका पूरी निष्ठा के साथ निभाई। यही कारण है कि आज सालों बाद भी दर्शकों को चम्पानेर की उस टीम का एक-एक नाम और चेहरा मुजबानी याद है। इसलिए 25 साल बाद यानि 12, 13, 14 जून 2026 को यह फ़िल्म फिर से सिनेमा घरों में दस्तक देने जा रही है।

इसे भी पढ़े:

OTT Release This Week: ‘धुरंधर’ से लेकर ‘ब्राउन’ तक, इस हफ़्ते घर बैठे ओटीटी पर उठाएं इन शानदार फिल्मों का लुत्फ।

अक्षरा सिंह या आम्रपाली दुबे: कौन है भोजपुरी की सबसे महंगी एक्ट्रेस? आखिर कितनी है इनकी कुल संपत्ति!

Post Disclaimer

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।हम किसी भी उद्देश्य के लिए jivanvrit.com वेबसाइट या पोस्ट पर निहित जानकारी, उत्पादों, सेवाओं या संबंधित ग्राफिक्स के संबंध में पूर्णता, सटीकता, विश्वसनीयता, उपयुक्तता या उपलब्धता के बारे में किसी भी प्रकार का कोई प्रतिनिधित्व या वारंटी नहीं देते हैं।

Pushpa
Pushpahttps://jivanvrit.com
जीवनवृत्त पत्रिका(www.jivanvrit.com) एक हिंदी भाषा में प्रस्तुत की गयी एक ब्लॉग वेबसाइट है । यह ब्लॉग कला, संस्कृति एवं मनोरंजन पर आधारित है। पत्रिका के विषय एवं इससे जुड़े किसी भी कंटेंट पर कोई प्रश्न हो तो मुझे Contact us मेनू के माध्यम से पूछ सकते हैं।

Share post:

Popular

More like this
Related