Latest Posts

Potato Face Mask For Glowing Skin: झाइयां, दाग-धब्बे और डल स्किन का इलाज, सिर्फ एक आलू में छिपा है राज!

Potato Face Mask For Glowing Skin: आलू, जो लगभग हर किचन में पाया जाता है तथा इन्हीं आलू का रस हमारे चेहरे को हर एक समस्या से निजात दिलाता है। आलू में पाए जाने वाले विटामिन सी, पोटेशियम तथा एंटी ऑक्सिडेंट हमारे चेहरे की डार्क स्पोर्ट्स, पिग्मेंटेशन तथा टैनिंग जैसी समस्या को कम करता है तथा आलू हमारे चेहरे पर प्राकृतिक ब्लिच की तरह काम करता है जो हमारे चेहरे की रंगत को निखारता है।

आलू से बने फेस मास्क हमारे चेहरे की टैनिंग को कम करने में बेहद ही सहायक है तथा Potato Face Mask के रेगुलर इस्तेमाल से हमारे चेहरे की झूरियाँ कम होने लगती है और हम जवां दिखने लगते है। ख़ासकर ऑयली स्किन वालों के लिए यह फेस मास्क एक वरदान की तरह है।

How to Make Potato Face Mask:

आलू और बेसन फेस मास्क:

एक कच्चे आलू को कद्दूकस कर उनका रस निकाल ले, अब इसमें एक चम्मच बेसन तथा दही मिलाकर इनका समूथ पेस्ट तैयार करे। आलू से बने फेस मास्क को अपने चेहरे पर अप्लाई करे। 15 से 20 मिनट तक इस मास्क को अपने चेहरे पर रहने दे। उसके बाद नॉर्मल पानी से अपने चेहरे को धो ले। बेसन हमारे चेहरे पर जमी गंदगी को बाहार निकालता है, जिससे हमारा चेहरा साफ दिखने लगता है।

आलू और शहद फेस मास्क:

आलू के रस में एक चम्मच शहद मिलाए और अच्छी तरह मिक्स कर इसे अपने चेहरे पर अप्लाई करे। आलू और शहद से बना फेस पैक हमारे चेहरे को मॉइस्चराइज करता है और साथ ही साथ हमारे चेहरे को मुलायम बनाता है।

Potato Face Mask For Glowing Skin

आलू और कॉफ़ी फेस मास्क:

आलू और कॉफ़ी फेस पैक हमारे चेहरे की पिगमेंटेशन को कम करने में मददगार साबित है। इसके लिए आप एक बाउल में आलू का रस ले, उसके बाद इसमें कॉफ़ी पाउडर मिलाए अब इसे अच्छी तरह मिक्स करे। आप अपने साफ चेहरे पर इस पेस्ट को अप्लाई करे। कुछ देर सूखने के बाद अपने हल्के हाथों से मसाज करते हुए अपने चेहरे को साफ़ पानी से धो ले। उसके बाद टोनर तथा मॉइस्चराइज़र का अप्लाई जरुर करे।

आलू और निम्बू फेस मास्क:

निम्बू विटामिन सी से भरपूर होता है। आलू के रस में दो से तीन बूँद निम्बू का रस मिलाकर आप घर पर ही एक अच्छा फेस मास्क तैयार कर सकते है तथा यह फेस मास्क हमारे चेहरे से अतिरिक्त तेल को हटाने तथा स्किन टोन को ब्राइट करने में काफी मदद करता है।

आलू और ओट्स फेस मास्क:

इस फेस पैक को बनाने के लिए आलू के रस में एक चम्मच ओट्स का पाउडर मिलाए और इसे अच्छी तरह मिक्स कर अपने चेहरे पर अप्लाई करे। अब इस फेस मास्क को अपने चेहरे पर सूखने दे, उसके बाद अपने चेहरे को साफ़ पानी से धो ले। ओट्स से बना यह फेस मास्क हमारे चेहरे में शाइन लाता है, जिससे हमारे चेहरे की ग्लो बढ़ जाती है। हफ्ते में दो से तीन बार इस फेस मास्क को अपने चेहरे पर अप्लाई करे। रेगुलर इस्तेमाल करने से आपके चेहरे की रंगत तथा निखार में बदलाव आने लगेगा।

अन्य रोचक जानकारियाँ:

Jojoba Oil For Hair Growth: बालों में जोजोबा ऑयल लगाने के बेहतरीन फायदे।

Top 5 Herbal Drinks For Weight Loss: आप भी अपना वजन कम करना चाहते है तो अपने डाइट में शामिल करे ये 5 हर्बल…

Besan Benefits For Glowing Skin: स्किन पर बेसन लगाने के बेहतरीन फायदे, जाने कैसे करे बेसन का इस्तेमाल।

Post Disclaimer

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।हम किसी भी उद्देश्य के लिए jivanvrit.com वेबसाइट या पोस्ट पर निहित जानकारी, उत्पादों, सेवाओं या संबंधित ग्राफिक्स के संबंध में पूर्णता, सटीकता, विश्वसनीयता, उपयुक्तता या उपलब्धता के बारे में किसी भी प्रकार का कोई प्रतिनिधित्व या वारंटी नहीं देते हैं।

Latest Posts

Don't Miss