Son of Sardaar 2 Postponed: अजय देवगन के फैंस बड़ी बेशब्री से सन ऑफ सरदार 2 का इंतेजार कर रहे थे लेकिन अब अजय देवगन के फैंस तथा ऑडियन्स के लिए एक बुड़ी खबर सामने आई है कि ‘सन ऑफ सरदार 2’ जो 25 जुलाई को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब फिल्म का रिलीज डेट टाल दिया गया है। इस तरह फैंस को सन ऑफ सरदार 2 फिल्म देखने के लिए अभी कुछ दिन ओर इंतेजर करना होगा।
सन ऑफ सरदार 2 कब होगी रिलीज:
सन ऑफ सरदार 2 कॉमेडी तथा फैमिली ड्रामा से भरपूर फिल्म है। सन ऑफ सरदार 2 के ट्रेलर के बाद फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है, लेकिन सिनेमा घरों मे इस हफ्ते कई फिल्मों के रिलीज होने के कारण सन ऑफ सरदार 2 के मेकर्स इनकी रिलीज डेट टाल दी है। मेकर्स की तरफ से यह अनाउंस किया गया है कि अब यह फिल्म 01 अगस्त 2025 को सिनेमा घरों मे दस्तक देने वाली है।
दरअसल यंग ऑडियंस तथा सिनेमा प्रेमियों के बीच इन दिनों ‘सैयारा’ फिल्म को लेकर काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। सैयारा म्यूजिकल ड्रामा तथा रोमांटिक फिल्म है, जिसके कारण सिनेमा हॉल में इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी फिल्म सैयारा अपने ओपनिंग डे पर ही धमाल मचा दी है तथा सैयारा में न्यू कमर्स अहान पांडे और अनीता पड्डा है जो अपनी अदाकारी से ऑडियंस का दिल जीत चुकी है।
जिस कारण अजय देवगन अपनी फिल्म की पॉप्युलैरिटी को बनाए रखने के कारण उन्होंने फिल्म का रिलीज डेट आगे बढ़ाने का फैसला किया। अनुमान लगाया जा रहा है कि सैयारा फिल्म की पॉप्युलैरिटी अधिक होने के कारन सन ऑफ सरदार 2 की रिलीज डेट टाली गई है, हालांकि फिल्म के मेकर्स द्वारा कोई पुष्टि नहीं की गई है।
‘सन ऑफ सरदार 2’ में रवि किशन ने ली एंट्री:
सन ऑफ सरदार 2 में इस बार विलेन के किरदार में संजय दत्त नहीं दिखने वाले है बल्कि विलेन के रूप में रवि किशन ने एंट्री मारी है। साथ ही साथ सन ऑफ सरदार 2 फिल्म के माध्यम से कई नए चेहरे सिनेमा घरों मे दिखाई देंगे। सन ऑफ सरदार 2 फिल्म के कलाकार की बात करे तो इस फिल्म में अजय देवगन, मृणाल ठाकुर, रोशनी वालिया, नीरू बाजवा, संजय मिश्रा तथा चंकी पांडे जैसे बेहतरीन कलाकारों की एंट्री हुई है।

‘सन ऑफ सरदार 2’ की टक्कर ‘धड़क 2’ से होगी:
खास बात यह है कि 01 अगस्त 2025 को शाजिया इकबाल के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धड़क 2’ सिनेमा घरों मे दस्तक देने जा रही है तथा ‘धड़क 2’ फिल्म के माध्यम से सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की जोड़ी पहली बार सिनेमा घरों मे दस्तक देगी। इस तरह अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ सिनेमा घरों में एक साथ भिड़ने वाली है। अब देखना यह है कि कौन सी फिल्म दर्शकों को कितनी भांति है।
सन ऑफ सरदार 2 फिल्म का डायरेक्शन विजय कुमार अरोड़ा ने किया है। जियो स्टूडियों तथा देवगन फिल्म्स के तहत निर्माण किया गया फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ 01 अगस्त 2025 को पूरे वर्ल्ड वाइड में रिलीज किया जाएगा।
अन्य रोचक जांकारियाँ:
Saiyaara Movie Review In Hindi: मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ ओपनिंग डे पर बटोर रही है तारीफ़।
Avneet Kaur Net Worth: छोटी उम्र, बड़ी कमाई, अवनीत कौर की नेट वर्थ ने सबको चौंकाया!
Post Disclaimer
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।हम किसी भी उद्देश्य के लिए jivanvrit.com वेबसाइट या पोस्ट पर निहित जानकारी, उत्पादों, सेवाओं या संबंधित ग्राफिक्स के संबंध में पूर्णता, सटीकता, विश्वसनीयता, उपयुक्तता या उपलब्धता के बारे में किसी भी प्रकार का कोई प्रतिनिधित्व या वारंटी नहीं देते हैं।

