Latest Indian Bridal Mehandi Designs: नई-नवेली दुल्हनों के लिए मेहंदी का विशेष महत्व होता है तथा मेहंदी दुल्हन की सुंदरता में चार चांद लगाती है। कहावत भी है- दुल्हन के हाथों में मेहंदी का रंग जितना गहरा होता है उनका अपने साज्जन के साथ प्यार भी उतना ही गहरा होता है। अगर आप भी अपने शादी जैसे खास पल को यादगार तथा यूनिक बनाना चाहते है तो आप अपने हाथों में लेटेस्ट और यूनिक ब्राइडल मेहंदी डिज़ाइन लगा सकते है तथा यह मेहंदी आपकी ख़ूबसूरती में चार चांद लगाएँगी।
लड़कियों का अपने जीवन में सबसे खास पल शादी होता है तथा हर लड़की इस दिन का बड़ी बेशब्री से इंतजार करती है। शादी का फंक्शन लड़कियों के लिए बेहद ही खास माना जाता है तथा यह खास अवसर मेहंदी के बिना अधूरा स लगता है। अगर आप भी अपने इस खास पल को स्पेशल बनाना चाहते है तो इस प्रकार के मेहंदी डिज़ाइन को जरुर अपनाए।
फ़्लॉवर मेहंदी डिज़ाइन:
सदियों से चली आ रही यह मेहंदी डिज़ाइन दुल्हन के लिए सबसे पसंदीदा डिज़ाइन में से एक है। फूलों से सजी फ़्लॉवर मेहंदी डिज़ाइन दुल्हन के हाथों में बेहद खूबसूरत दिखती है। फ़्लॉवर मेहंदी डिज़ाइन बेहद आसान होता है और इसे लगाना भी उतना ही आसान है। फ़्लॉवर मेहंदी डिज़ाइन हमारे पूरे हाथ को कवर करती है तथा वेडिंग के लिए यह मेहंदी डिज़ाइन बेहद ही खास माना जाता है।

अरेबिक मेहंदी डिज़ाइन:
शादी के दिन दुल्हनों के बीच अरेबिक मेहंदी का क्रेज़ सबसे अधिक देखने को मिलता है। अरेबिक मेहंदी डिज़ाइन दिखने में काफी खूबसूरत होता है तथा काफी कम समय में बेहद ही खूबसूरत डिज़ाइन बन कर तैयार हो जाता है। अपने वेडिंग लुक को खास बनाने के लिए आप अरेबिक मेहंदी डिज़ाइन जरुर अपनाए।

मोर डिज़ाइन:
आप अपने वेडिंग डे पर मोर मेहंदी डिज़ाइन लगा सकते है तथा यह डिज़ाइन दुल्हन के हाथों में बेहद ही एट्रेक्टिव लगता है। वेडिंग के लिए मोर डिज़ाइन काफी लेटेस्ट माना जा रहा है तथा यह डिज़ाइन दुल्हन के लुक में चार चांद लगाता है।

दुल्हा-दुल्हन मेहंदी डिज़ाइन:
आजकल दुल्हन के लिए सबसे ट्रेंडिंग दुल्हा-दुल्हन मेहंदी डिज़ाइन चल रही है तथा यह डिज़ाइन आपकी लव स्टोरी को भी ब्यां करती है जिससे नई-नवेली दुल्हन इस प्रकार का डिज़ाइन लगाना काफी पसंद करती है। मेहंदी का यह पैटर्न मोहब्बत की नई दास्ताँ ब्यां करती है तथा इस डिज़ाइन को देख साजन का भी दिल धड़कने लगता है।

सिंपल मेहंदी डिज़ाइन:
कुछ दुल्हन अपने वेडिंग डे पर सिंपल मेहंदी लगाना पसंद करती है जो एक बढ़िया ऑप्शन भी है तथा इस प्रकार का डिज़ाइन दिखने में बेहद ही खूबसूरत होता है।

बेल पैटर्न डिज़ाइन:
इस प्रकार का डिज़ाइन उँगलियों से शुरू होकर कलाई तक लगाई जाती है। बेल पैटर्न में फूलों और पत्तियों का उपयोग कर बेहतरीन डिज़ाइन तैयार किया जाता है तथा यह बहुत कम समय में दुल्हन के हाथों में लगकर तैयार हो जाती है और आपके लुक को भी बेहद खास बनाती है।

अन्य रोचक जानकारियाँ:
Post Disclaimer
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।हम किसी भी उद्देश्य के लिए jivanvrit.com वेबसाइट या पोस्ट पर निहित जानकारी, उत्पादों, सेवाओं या संबंधित ग्राफिक्स के संबंध में पूर्णता, सटीकता, विश्वसनीयता, उपयुक्तता या उपलब्धता के बारे में किसी भी प्रकार का कोई प्रतिनिधित्व या वारंटी नहीं देते हैं।