अक्षय कुमार की स्काई फ़ोर्स ओटीटी पर कब आएगी? जानें इसकी रिलीज डेट और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म(Sky Force OTT Release Date)

Latest Posts

Sky Force OTT Release Date: अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फ़ोर्स ओटीटी पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। देश भक्ति से जुड़ी फिल्म स्काई फ़ोर्स सिनेमा घरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन अब ओटीटी पर रिलीज के लिए यह फिल्म सुर्ख़ियों में बनी हुई है तथा हर कोई यह जानना चाहता है कि अक्षय कुमार की मूवी स्काई फ़ोर्स कब और कहाँ स्ट्रीम होने वाली है। जो आपको इस आर्टिकल के माध्यम से पूरी सूचनायें प्रदान की जा रही है।

स्काई फ़ोर्स फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा वीर पहाड़िया भी अहम भूमिका निभाते हुए नज़र आ रहे है। स्काई फ़ोर्स साल 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित फिल्म है। यदि आप अक्षय कुमार की स्काई फ़ोर्स फिल्म देखना मिस कर दिए है तो अब आप इसे घर बैठे अपनी पूरी फैमिली के साथ इस फिल्म का लुफ़्त उठा सकते है।

Sky Force OTT Release Date: स्काई फ़ोर्स फिल्म की समीक्षा:

फिल्मSky Force/ स्काई फ़ोर्स
निर्देशकअभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी
कलाकारअक्षय कुमार, वीर पहाड़िया, सारा अली खान, निमरत कौर और शरद केलकर
संगीतकारतनिष्क बागची
स्ट्रीम ऑनप्राइम वीडियो, 21 मार्च 2025
रिलीज डेट24 जनवरी, 2025

स्काई फ़ोर्स ओटीटी पर कहाँ रिलीज होगी?(Sky Force OTT Release Date)

स्काई फ़ोर्स आज से लगभग दो महीना पहले 24 जनवरी साल 2025 को सिनेमा घरों में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफ़िस पर फिल्म ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ स्काई फ़ोर्स ने अब तक मात्र 150 करोड़ रुपय का ही बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन कर पाई थी।

Sky Force OTT Release Date

स्काई फ़ोर्स 21 मार्च 2025 को प्राइम वीडियो पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। अब आप घर बैठे स्काई फ़ोर्स फिल्म का लुफ़्त उठा सकते है।

स्काई फ़ोर्स फिल्म की कहानी:

सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म स्काई फ़ोर्स एक्शन से भरपूर फिल्म है। साल 1965 के भारत-पाकिस्तान हवाई युद्ध पर आधारित फिल्म की कहानी भारतीय वायु सेना की है। जो पायलट विंग कमांडर ओम आहूजा(अक्षय कुमार) पाकिस्तान एयर बेस पर हमला करने के लिए मिशन का नेतृत्व करते है तथा इसी दौरान इनके एक साथी पायलट स्कवाद्रन यानि टैबी लापता हो जाते है।

ओम आहूजा तथा इनकी पूरी टिम टैबी का पता लगाने के लिए मिशन में निकल पड़ते है और इस तरह ओम अहूजा तथा इनके पूरे टिम को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। जो इस फिल्म के द्वारा दर्शाया गया है।

स्काई फ़ोर्स फिल्म के कलाकार:

स्काई फ़ोर्स फिल्म में कलाकारों के रूप में विंग कमांडर ओम आहूजा के रूप में अक्षय कुमार, टैबी के रूप में वीर पहाड़िया है तथा अन्य सहायक भूमिका के रूप में सारा अली खान और निर्मित कौर है। स्काई फ़ोर्स फिल्म को जियो स्टूडियोज और मैडॉक कम्पनी द्वारा तैयार किया गया है।

फिल्म देखनी चाहिए या नहीं:

अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फ़ोर्स सिनेमा घरों में कुछ खास कमाल नहों दिखा पाई तथा फिल्म ने अब तक मात्र 150 करोड़ रुपय की ही कमाई की थी। जिसके कारण सिनेमा घरों में स्काई फ़ोर्स फिल्म को काफी संघर्ष करना पड़ा था यदि आप अक्षय कुमार के बहुत बड़े फैन है और आपको इनकी फ़िल्में देखना पसंद है तो आप इस फिल्म को जरुर देख सकते है।

इसके अलावा अभिषेक बच्चन की हालिया रिलीज हुई फिल्म ‘बी हैपी’ प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है तथा यह फिल्म एक बाप और बेटी की अटूट रिश्ते को दिखाती है जो काफी बेहतरीन है। ‘बी हैपी’ फिल्म को बॉलीवुड फिल्म के जाने माने कोरियोग्राफर रेमो डिसूज़ा ने डायरेक्ट किया है।

अन्य रोचक जानकारियाँ:

सिंगल फादर के रूप में अभिषेक बच्चन ‘बी हैप्पी’ फिल्म में काफी बेहतरीन प्रदर्शन किए है. जाने ‘बी हैप्पी’ फिल्म की कहानी, कलाकार एवं…

Mufasa OTT Release Date: थियेटर के बाद अब OTT पर आएगी Mufasa, रिलीज डेट हुई कन्फर्म? जानें कब और कहां देख सकते हैं!

कितने करोड़ के मालिक है शार्क टैंक इंडिया के न्यू जज श्रीकांत बोला, जाने इनकी कुल नेटवर्थ क्या है?(Srikanth Bolla Net Worth)

Post Disclaimer

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।हम किसी भी उद्देश्य के लिए jivanvrit.com वेबसाइट या पोस्ट पर निहित जानकारी, उत्पादों, सेवाओं या संबंधित ग्राफिक्स के संबंध में पूर्णता, सटीकता, विश्वसनीयता, उपयुक्तता या उपलब्धता के बारे में किसी भी प्रकार का कोई प्रतिनिधित्व या वारंटी नहीं देते हैं।

Pushpa
Pushpahttps://jivanvrit.com
जीवनवृत्त पत्रिका(www.jivanvrit.com) एक हिंदी भाषा में प्रस्तुत की गयी एक ब्लॉग वेबसाइट है । यह ब्लॉग कला, संस्कृति एवं मनोरंजन पर आधारित है। पत्रिका के विषय एवं इससे जुड़े किसी भी कंटेंट पर कोई प्रश्न हो तो मुझे Contact us मेनू के माध्यम से पूछ सकते हैं।

Read more

Local News