राजकुमार राव बने पिता, पत्नी पत्रलेखा ने अपनी वेडिंग एनिवर्सरी पर दी सबसे बड़ा तोहफा

Latest Posts

बॉलीवुड के जाने माने एक्टर राजकुमार राव अब पापा बन गए है। राजकुमार राव की पत्नी पत्रलेखा ने एक बेबी गर्ल को जन्म दी है। इस तरह बॉलीवुड के सभी स्टार्स, फ़ैन्स तथा ऑडियंस सब इन्हें बधाइयाँ देते हुए नज़र आ रहे है।

राजकुमार राव बने पैरेंट्स:(Rajkummar Rao Becomes a Father)

15 नवंबर 2025 यानि आज सुबह ही राजकुमार राव ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफ़ाइल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए यह बताया कि उनके घर पर एक बेबी गर्ल का आगमन हुआ है अर्थात् राजकुमार राव की पत्नी पत्रलेखा ने एक क्यूट सी बेबी गर्ल को जन्म दी है।

राजकुमार राव बने पिता

आज के दिन हुई थी शादी:

सबसे ख़ास बात यह है कि आज से लगभग चार साल पहले यानि आज के दिन ही राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी हुई थी। 15 नवंबर साल 2021 को ये दोनों पति-पत्नी बने। इस तरह शादी के चौथी सालगिरह पर इनकी ख़ुशी डबल हो गई। राजकुमार राव और पत्रलेखा के लिए डबल सिलेब्रेशन का दिन बन गया। ऐसे में अब वे 15 नवंबर को वेडिंग एनिवर्सरी और बेटी का बर्थडे का जश्न एक साथ मनाने वाले है।

राजकुमार राव बने पिता

आपको बता दे कि राजकुमार राव ने इसी साल यानि की जुलाई के महीने में अपनी पत्नी पत्रलेखा की प्रेगनेंसी की घोषणा की थी और लगभग चार महीने बाद इनके घर में ख़ुशियाँ दस्तक दे चुकी है। कुछ समय पहले ही राजकुमार राव और पत्रलेखा बेबी शावर का जश्न मनाते हुए नज़र आए। ऐसे में इनके बेबी शावर में फ़राह खान, सोनाक्षी सिन्हा, नेहा धूपिया तथा हुमा कुरेशी जैसी कई स्टार शामिल हुए और साथ ही ये सभी स्टार्स इन कपलस को बधाइयाँ देते हुए नज़र आए।

राजकुमार और पत्रलेखा की लव स्टोरी:

राजकुमार राव और पत्रलेखा की लव स्टोरी की शुरुआत आज से लगभग 10 साल पहले यानि कि साल 2014 में फ़िल्म ‘सिटी लाइट्स’ के दौरान शुरू हुई थी। इस तरह इन दोनों की दोस्ती हुई तथा क़रीब सात साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2021 में ये दोनों शादी के बंधन में बंधे।

राजकुमार राव बने पिता

राजकुमार राव की वर्क फ़्रंट की बात करे तो इन्होंने साल 2010 में ‘लव सेक्स और धोखा’ फ़िल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखे थे, उसके बाद ‘सिटी लाइट्स’, ‘क्वीन’, ‘श्रीकांत’, ‘मिस्टर एंड मिसेज़ माही’, ‘स्त्री’, ‘शादी में ज़रूर आना’ जैसी सुपर हिट फ़िल्मों से काफ़ी लोकप्रियता हासिल हुई। राजकुमार राव जल्द ही Toaster फ़िल्म में नज़र आने वाले है तथा इनकी यह फ़िल्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी। फ़ैन्स को इस फ़िल्म का बेशब्री से इंतेज़ार है।

अन्य रोचक जानकारियाँ:

De De Pyaar De 2 Movie Review In Hindi: रोमांस, कॉमेडी और ड्रामा का परफेक्ट मिक्स है अजय देवगन की फिल्म ‘दे दे प्यार…

धर्मेंद्र कितने अमीर हैं? जाने इनके नेट वर्थ, लग्ज़री लाइफ और इनकम सोर्सेज के बारे में(Dharmendra Net Worth 2025)

Post Disclaimer

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।हम किसी भी उद्देश्य के लिए jivanvrit.com वेबसाइट या पोस्ट पर निहित जानकारी, उत्पादों, सेवाओं या संबंधित ग्राफिक्स के संबंध में पूर्णता, सटीकता, विश्वसनीयता, उपयुक्तता या उपलब्धता के बारे में किसी भी प्रकार का कोई प्रतिनिधित्व या वारंटी नहीं देते हैं।

Pushpa
Pushpahttps://jivanvrit.com
जीवनवृत्त पत्रिका(www.jivanvrit.com) एक हिंदी भाषा में प्रस्तुत की गयी एक ब्लॉग वेबसाइट है । यह ब्लॉग कला, संस्कृति एवं मनोरंजन पर आधारित है। पत्रिका के विषय एवं इससे जुड़े किसी भी कंटेंट पर कोई प्रश्न हो तो मुझे Contact us मेनू के माध्यम से पूछ सकते हैं।

Read more

Local News