Ramayana Movie: ‘रामायण’ में शरद केल्कर की दमदार आवाज ने दी असुरराज रावण को नई पहचान, जानिए पूरी खबर!

रामायण में शरद केल्कर की एंट्री‘

‘रामायण’ में शरद केल्कर की आवाज ने दी रावण को नई पहचान। नामित मल्होत्रा द्वारा निर्देशित फ़िल्म रामायण बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है तथा फ़िल्म में राम से ज़्यादा रावण के किरदार को काफ़ी सराहना मिल रही है जिसमें रॉकी भाई यानि यश लंकापति रावण के किरदार में दिखाई दे रहे है। ‘रामायण’ फ़िल्म में उनका स्वैग तथा तेवर देखते ही बनता है। आपको बता दे कि रावण का किरदार भले यश ने निभाया लेकिन इनकी डबिंग टीवी जगत के पॉप्युलर एक्टर शरद केलकर ने की है तथा एक्टर की आवाज़ ही उनकी एक्टिंग में जान फूंकने का काम करती है जो शरद केल्कर ने किया है, आख़िर क्यों रावण के रूप में यश के आवाज़ को डब किया गया है? आइए विस्तार से जानते है।

क्यों रावण के किरदार के लिए परफेक्ट हैं शरद केल्कर?

फ़िल्म में यश ने काफ़ी शानदार काम किया है तथा उनसे बेहतर इस किरदार को कोई नहीं निभा सकता था, लेकिन यश एक साउथ एक्टर है जिससे यश की मातृभाषा भाषा कन्नड़ है जिसके कारण हिंदी शब्दों के उच्चारण में उनकी डबिंग कुछ ख़ास नहीं थी। इस तरह हिंदी शब्दों में उनके रिदम नहीं मिल रहे थे, जिसके कारण रामायण के पूरे टिम को लगा कि हिंदी वर्जन में उनके आवाज़ को डब करने की आवश्यकता है।

शरद केलकर ने इंटरव्यू के दौरान यह बताया कि मेरी और नितेश तिवारी की मुलाक़ात रवि दुबे के घर हुई थी तथा इस दौरान नितेश सर रामायण की शूटिंग में व्यस्त थे, तभी हमारी आपस में बात-चित हुई और मुझे नितेश सर के साथ काम करने का सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ।

रामायण में शरद केल्कर

शरद केलकर को रावण के लिए आवाज़ देना क्यों था मुश्किल

रावण बहुत ही बुद्धिमान और शक्तिशाली व्यक्ति था, फ़िल्म में सिर्फ़ रावण के नेगेटिव शक्ति के बारे में ही नहीं बल्कि रावण के अतीत के बारे में भी दिखाया गया तथा इस तरह डबिंग करते समय मुझे यह ध्यान रखना था कि वह कहीं से भी कमजोर और असमंजस न लगे, ऐसे में मुझे इस प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए काफ़ी कड़ी मेहनत करनी पड़ी। शरद केलकर ने इंटरव्यू के दौरान यह बताया कि उनके लिए डबिंग करना काफ़ी चुनौतीपूर्ण था। तो ऐसे में यश ने भी उसे सुझाव दिया,

रावण के बेहतरीन सीन्स ने जीता शरद का दिल:

नितेश सर के द्वारा बनाए गए रावण का दस सिर वाला सीन, ब्रह्मा जी से वरदान माँगने वाला सीन तथा विद्युतजिह्वा वाला सीन काफ़ी शानदार है और इन सभी सीन में मुझे डबिंग करते समय काफ़ी कड़ी मेहनत करनी पड़ी। आपको बता दे कि इससे पहले शरद केलकर ने कई साउथ फ़िल्मों में डबिंग कर चुके है जिनमें से बाहुबली और आदिपुरुष जैसे फ़िल्मों में प्रभास की आवाज़ बनकर उभरे थे। शरद ने अपनी आवाज़ से कई बड़े किरदारों को निभाया है,

यश के साथ रहा काफ़ी अच्छा बांडिंग:

फ़िल्म में रावण के किरदार में यश ने काफ़ी बेहतरीन किरदार निभाया है, जिसे देख ऑडियंस यश की तारीफ़ की पुल बाँध रहे है तथा बहुत कम ही लोग इस बात से वाक़िफ़ है कि फ़िल्म में यश के किरदार को आवाज़ शरद केलकर ने दी है। रामायण फ़िल्म में राम से ज़्यादा रावण के किरदार को काफ़ी पसंद किया जा रहा है और साथ ही रावण के डायलॉग की काफ़ी तारीफ़ हो रही है। शरद केलकर ने यह बताया कि यश के साथ काम करना काफ़ी अच्छा रहा, डबिंग के दौरान यश ने मुझे काफ़ी सुझाव दिए। जिससे मेरे लिए काम करना थोड़ा आसान हुआ। इस तरह रामायण के सेट पर हमारी ताल मेल काफ़ी अच्छी हो गई और अब हम दोनों काफ़ी अच्छे दोस्त भी बन चुके है।

फिल्म ‘रामायण’ से जुड़ी अन्य खास बातें और स्टार कास्ट

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रामायण भारतीय सिनेमा में एक इतिहास क़ायम किया है। मात्र पाँच दिन में ही इस फ़िल्म ने 300 करोड़ से भी ज़्यादा का बिज़नेस कर चुका है। दिवाली वीक में रिलीज हुई इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर कमाई के सारे समीकरण बदल दिए।

स्टार कास्ट की बात करे तो फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल हनुमान के किरदार में दिखाई दे रहे है।

अन्य रोचक जानकारियाँ:

Mirzapur The Movie Review : “इज्जत नहीं, बदला चाहिए!”-पढ़िए मिर्जापुर द…

Henna For Hair Growth: लंबे, घने और मजबूत बालों का प्राकृतिक…

Post Disclaimer

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।हम किसी भी उद्देश्य के लिए jivanvrit.com वेबसाइट या पोस्ट पर निहित जानकारी, उत्पादों, सेवाओं या संबंधित ग्राफिक्स के संबंध में पूर्णता, सटीकता, विश्वसनीयता, उपयुक्तता या उपलब्धता के बारे में किसी भी प्रकार का कोई प्रतिनिधित्व या वारंटी नहीं देते हैं।

Pushpa
Pushpahttps://jivanvrit.com
जीवनवृत्त पत्रिका(www.jivanvrit.com) एक हिंदी भाषा में प्रस्तुत की गयी एक ब्लॉग वेबसाइट है । यह ब्लॉग कला, संस्कृति एवं मनोरंजन पर आधारित है। पत्रिका के विषय एवं इससे जुड़े किसी भी कंटेंट पर कोई प्रश्न हो तो मुझे Contact us मेनू के माध्यम से पूछ सकते हैं।

Related Articles

Latest Articles