“श्रीदेवी की 5 ऐसी फिल्में जो आज भी ऑडियंस के दिलों पर राज करतीं है”

SriDevi Birthday Special Movie: 80 के दशक में बॉलीवुड इंडस्ट्री में राज करने वाली श्रीदेवी का आज जन्मदिन है। जन्मदिन जैसे खास मौक़े पर उनके पति बोनी कपूर, श्रीदेवी को 62वीं जन्मदिन के जयंती पर उन्हें याद कर रहे है और साथ ही साथ अपनी यादों की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर किए है। तो इस खास अवसर पर आइए हम जानते है श्रीदेवी की टॉप फ़िल्मों के बारे में।

श्रीदेवी की 5 ऐसी फिल्में जो आज भी ऑडियंस के दिलों पर राज करतीं है

अपनी फिल्मी करियर के दौरान श्रीदेवी ने एक से बढ़कर एक फ़िल्मों में काम की है तथा श्रीदेवी की लगभग हर फ़िल्में सुपर डुपर हिट रही। अभिनेत्री ने मात्र चार साल के उम्र में ही अभिनय की शुरुआत की थी तथा इनकी पहली फिल्म साल 1967 में एक बाल कलाकार के रूप में तमिल फिल्म ‘कंधन करुणाई’ रिलीज हुई थी। उसके बाद श्रीदेवी हिंदी फिल्म सिनेमा में अपना कदम बढ़ाई।

श्रीदेवी की टॉप 5 फ़िल्में:

चाँदनी:

यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म चाँदनी एक रोमांटिक फिल्म है तथा अब भी लोग चाँदनी फिल्म में श्रीदेवी और ऋषि कपूर की जोड़ी को देखना पसंद करते है। फिल्म में श्रीदेवी ने चाँदनी माथुर का किरदार निभाई थी। चाँदनी उस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई। चाँदनी फिल्म के साथ-साथ इसके गानें भी काफी पॉप्युलर हुए थे तथा फिल्म के सुपर हिट होने की वजह से श्रीदेवी को फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

श्रीदेवी की 5 ऐसी फिल्में जो आज भी ऑडियंस के दिलों पर राज करतीं है

मिस्टर इंडिया:

शेखर कपूर द्वारा निर्देशित फिल्म मिस्टर इंडिया सुपर डुपर हिट साबित हुई, फिल्म में श्रीदेवी ने सीमा नाम की एक पत्रकार की भूमिका निभाती हुई नज़र आई थी। मिस्टर इंडिया फिल्म में अनिल कपूर का किरदार अरुण नाम के एक व्यक्ति का होता है जो अनाथ बच्चों का संरक्षक होता है और साथ ही साथ काफी दयालु भी होता है। मिस्टर इंडिया फिल्म के साथ-साथ इस फिल्म के गानें भी काफी पॉप्युलर हुए थे। ख़ासकर कांटे नहीं कटती और हवा हवाई दर्शकों के दिलों में अब भी यह सॉन्ग बसा हुआ है।

श्रीदेवी की 5 ऐसी फिल्में जो आज भी ऑडियंस के दिलों पर राज करतीं है

नगीना:

साल 1986 में रिलीज हुई रोमांटिक थ्रिलर फिल्म नगीना में श्रीदेवी के अलावा ऋषि कपूर तथा अमरीश पूरी अहम भूमिका निभाते हुए नज़र आए। नगीना फिल्म राजीव और रजनी की प्रेम कहानी को दर्शाती है, लेकिन चीजें तब बदलती है जब भैरो नाथ रजनी के ससुराल वालों को यह बताता है कि रजनी रूप बदलने वाली एक इच्छाधारी नागिन है। नगीना फिल्म बॉक्स ऑफ़िस पर ताबड़ तोड़ कमाई की थी और क्रिटिक्स द्वारा श्रीदेवी की काफी सराहाना की गई थी।

श्रीदेवी की 5 ऐसी फिल्में जो आज भी ऑडियंस के दिलों पर राज करतीं है

लम्हे:

साल 1991 में यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म लम्हे में श्रीदेवी दोहरी भूमिका निभाती हुई नज़र आई थी। दोहरी भूमिका के रूप में श्रीदेवी, अनिल कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नज़र आई। दर्शकों को अनिल कपूर तथा श्रीदेवी की जोड़ी बेहद पसंद आई।

इंगलिश विंग्लिश:

साल 2012 में तथा अपने करियर के लगभग पंद्रह साल बाद गौरी शिंदे के डायरेक्शन में बनी फिल्म इंगलिश विंग्लिश से बड़े पर्दे पर वापसी की। फिल्म में श्रीदेवी कम पढ़ी-लिखी एक महिला का किरदार निभाती हुई नज़र आई। जिस कारण अक्सर इनका परिवार इन्हें नीचा दिखाता, तो इस तरह घर तथा परिवार सम्भालने के उम्र में श्रीदेवी अंग्रेज़ी कक्षा में दाखिला लेती है और काफी संघर्षो का सामना करते हुए अंग्रेज़ी विषय में महारत हासिल करती है ताकि महिला होते हुए भी उन्हें अपनी सोसाइटी में सिर झुका कर चलना न पड़े।

उसके बाद साल 2018 में दुबई में श्रीदेवी की मौत हो गई तथा मौत की खबर सुनते ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में मातम छा गया था। आज भले ही श्रीदेवी हमारे बीच मौजूद नहीं है, लेकिन उनकी यादें हमेशा हमारे दिलों में बसी हुई है।

अन्य रोचक जानकारियाँ:

Mahavatar Narsimha Box Office Collection Day 19: सिनेमा घरों में महावतार नरसिम्हा का जलवा अब भी बरकरार है।

“शेरशाह मूवी को पूरे हुए 4 साल: सिद्धार्थ और कियारा ने शेयर किए अपने यादगार सफर”(Shershaah Completed 4 Years)

Post Disclaimer

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।हम किसी भी उद्देश्य के लिए jivanvrit.com वेबसाइट या पोस्ट पर निहित जानकारी, उत्पादों, सेवाओं या संबंधित ग्राफिक्स के संबंध में पूर्णता, सटीकता, विश्वसनीयता, उपयुक्तता या उपलब्धता के बारे में किसी भी प्रकार का कोई प्रतिनिधित्व या वारंटी नहीं देते हैं।

Pushpa
Pushpahttps://jivanvrit.com
जीवनवृत्त पत्रिका(www.jivanvrit.com) एक हिंदी भाषा में प्रस्तुत की गयी एक ब्लॉग वेबसाइट है । यह ब्लॉग कला, संस्कृति एवं मनोरंजन पर आधारित है। पत्रिका के विषय एवं इससे जुड़े किसी भी कंटेंट पर कोई प्रश्न हो तो मुझे Contact us मेनू के माध्यम से पूछ सकते हैं।
AD

Must Read

Kareena Kapoor Khan

करीना कपूर खान: अवॉर्ड्स, अचीवमेंट्स और बॉलीवुड की शान।(Kareena Kapoor Khan)

0
Kareena Kapoor Khan: फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री करीना कपूर, जिन्हें प्यार से सब बेबो कहते है। कपूर खानदान में जन्मी करीना कपूर,...