सोनू निगम बर्थडे स्पेशल: दिल को छू जाने वाले बेस्ट सॉन्ग्स(Sonu Nigam Birthday Special Songs)

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर गायक सोनू निगम आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे है तथा सोनू निगम के जन्मदिन जैसे खास मौक़े पर आज परम सुंदरी फिल्म का पहला सॉन्ग परदेसिया रिलीज किया गया है तथा परदेसिया सॉन्ग को खुद सोनू निगम ने गाए है और साथ ही साथ परदेसिया सॉन्ग सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी कर रहा है। तो आइए जानते है सोनू निगम के जन्मदिन जैसे खास अवसर पर इनके द्वारा गाए गए टॉप गानों के बारे में।

Sonu Nigam Biography:

सोनू निगम का जन्म 30 जुलाई 1973 को हरियाणा के फ़रीदाबाद में हुआ। मात्र 4 साल के उम्र में ही सोनू निगम ने अपनी सिंगिंग करियर की शुरुआत की थी। साल 1995 में सोनू निगम ने अपना पहला गाना ‘अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का’ में अपनी आवाज़ दी और यह गाना काफी हिट हुआ, उसके बाद साल 1997 में ‘संदेशे आते है’ सोंग में अपनी आवाज़ दी। देशभक्ति से भरपूर यह गाना सुपर डुपर हिट साबित हुई तथा इसी गाने के लिए सोनू निगम को बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवार्ड दिया गया। हिंदी के अलावा सोनू निगम ने बंगला, पंजाबी, तमिल, असमिया तथा तेलुगु भाषा में भी गाना गा चुके है।

सोनू निगम का सुनहरा करियर :

अपनी सुरीली आवाज़ से दर्शकों के दिलों में राज करने वाले सोनू निगम ने अब तक अपनी सिंगिंग करियर के दौरान इन्होंने 32 भाषाओं में और लगभग छः हज़ार से भी अधिक गानें गा चुके है। सोनू निगम के गानें को ऑडियंस काफी सुनना पसंद करते है।

Sonu Nigam Birthday Special Songs

सोनू निगम के टॉप गानें:

संदेशे आते है

साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर का सबसे पॉप्युलर गाना संदेशे आते है, जो सोनू निगम द्वारा गाए गये है। ‘संदेशे आते है’ संगीत का बोल दिल को छू जाते है जिसके कारण अभी भी लोग इस गानें को सुनना पसंद करते है। संदेशे आते है सोंग के लिए सोनू निगम को ‘जी सिने पुरस्कार’ दिया गया।

अभी मुझमें कहीं

अग्निपथ फिल्म का यह गाना जो कई एहसासों को बयां करता है। सोनू निगम ने अपनी आवज से इस गानें में चार चांद लगा दिए।अभी मुझमें कहीं सॉन्ग के लिए सोनू निगम को जी सिने पुरस्कार दिया गया। अग्निपथ फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और ऋतिक रोशन की शानदार किरदार से फिल्म सुपर डुपर हिट साबित हुई और साथ ही साथ फिल्म के गानें भी काफी पॉप्युलर हुए।

कल हो न हो

कल हो न हो फिल्म का टाइटल सॉन्ग सोनू निगम द्वारा गायें गए, यह फिल्म साल 2003 में सिनेमा घरों में रिलीज हुआ था। कल हो न हो गाना फिल्म में निभाए गए किरदार के जीवन में उतार-चढ़ाव को प्रस्तुत करता है। सोनू निगम की आवाज़ ने इस गानें को क्लासिक बना दिया तथा इस गाने के लिए सोनू निगम को फिल्म फेयर का पुरस्कार दिया गया।

सतरंगी रे

साल 1998 में रिलीज हुई फिल्म ‘दिल से’ का सबसे पॉप्युलर गाना सतरंगी रे, सात सुर से बना इस गानें में काफी मिठास भरा हुआ प्रतीत होता है। गाना को सुनते ही आँखों की मोहब्बत दिल में उतर आती है।

साथिया

साल 2002 में रिलीज हुआ फिल्म साथिया का टाइटल सॉन्ग सोनू निगम ने गाए है। बेस्ट सिंगर के रूप में सोनू निगम को फिल्म फेयर पुरस्कार तथा आइफ़ा पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा सोनू निगम को साल 2022 में पद्म श्री अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

परदेसिया सॉन्ग में सोनू निगम का जादू:

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘परम सुंदरी’ का गाना परदेसिया में सोनू निगम ने अपनी आवाज़ दी है। सोशल मीडिया पर रिलीज होते ही यह गाना दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है और साथ ही साथ सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। आपको बता दे कि परम सुंदरी फिल्म 29 अगस्त 2025 को सिनेमा घरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

अन्य रोचक जानकारियाँ:

Param Sundari Song Out: परम सुंदरी फिल्म का पहला सॉन्ग ‘परदेसिया’ हुआ रिलीज। गाने में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर ने मचाया धूम।

Raksha Bandhan Mehndi Design: रक्षा बंधन पर ट्राई करें ये नई और आकर्षक मेहंदी डिजाइन्स.

Post Disclaimer

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।हम किसी भी उद्देश्य के लिए jivanvrit.com वेबसाइट या पोस्ट पर निहित जानकारी, उत्पादों, सेवाओं या संबंधित ग्राफिक्स के संबंध में पूर्णता, सटीकता, विश्वसनीयता, उपयुक्तता या उपलब्धता के बारे में किसी भी प्रकार का कोई प्रतिनिधित्व या वारंटी नहीं देते हैं।

R K
R K
श्री आर के साव एक ट्रेंड विश्लेषक और लेखक हैं जो कला, मनोरंजन और संस्कृति की दुनिया के दिन-प्रतिदिन भरते रुझानों और सामाजिक बदलावों को कवर करते हैं। श्री आर की साव आधुनिक जीवन के समसामयिक विषयों पर लिखना पसंद करते है।
AD

Must Read

Son Of Sardaar 2 Movie Review

Son Of Sardaar 2 Movie Review: अजय देवगन की धमाकेदार वापसी,...

0
Son Of Sardaar 2 Movie Review: अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म सन ऑफ़ सरदार 2 सिनेमा घरों में दस्तक दे चुकी है। साल...