Latest Posts

Sitaare Zameen Par Box Office Collection: आमिर खान की फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ बॉक्स ऑफिस पर कर रही है ताबड़ तोड़ कमाई।

Sitaare Zameen Par Box Office Collection: आमिर खान की फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ बॉक्स ऑफ़िस पर काफी तहलका मचा रही है। बड़े सिनेमा पर यह फिल्म 20 जून 2025 को रिलीज हुई थी तथा रिलीज के दूसरे दिन ही फिल्म की कमाई दोगुना हो गई, जिससे ‘सितारे ज़मीन पर’ फिल्म को ऑडियंस द्वारा काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

Sitaare Zameen Par Box Office Collection

सप्ताह का पहला वीकेंड यानि सोमवार को ‘सितारे ज़मीन पर’ फिल्म का कलेक्शन शानदार रहा जिससे यह दर्शाता है कि ‘सितारे ज़मीन पर’ फिल्म अब सफलता के रास्ते पर चल चुकी है। ग्लोबल स्तर पर भी इस फिल्म का शानदार कलेक्शन देखने को मिल रहा है। इस तरह यह फिल्म प्रॉफ़िट की तरफ बढ़ती हुई नज़र आ रही है। पूरे वर्ल्ड वाइड में ‘सितारे ज़मीन पर’ फिल्म की रफ्तार काफी तेज है तथा यह फिल्म हर दिन बॉक्स ऑफ़िस पर सफलता का परचम लहरा रही है। तो आइए जानते है कि ‘सितारे ज़मीन पर’ फिल्म की अब तक की कमाई कितनी रही है??

Sitaare Zameen Par Box Office Collection:

आरएस प्रसन्न द्वारा निर्देशित ‘सितारे ज़मीन पर’ स्पोर्ट्स ड्रामा पर आधारित एक कॉमेडी फिल्म है तथा ‘सितारे ज़मीन पर’ फिल्म के माध्यम से आमिर खान पूरे तीन साल बाद सिनेमा घरों में वापसी करने जा रहे है। जिससे आमिर खान के फैंस इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड है।

सेक्निलक रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने शुक्रवार को यानि रिलीज के दिन ही 10.7 करोड़ रुपय, शनिवार को 20.2 करोड़ रुपय और रविवार को 27.25 करोड़ रुपय की धमाकेदार कलेक्शन किया है। जो कि ‘सितारे ज़मीन पर’ फिल्म की बेहद शानदार शुरुआत मानी जा रही है। अभी भी ‘सितारे ज़मीन पर’ बॉक्स ऑफ़िस पर मज़बूती के साथ खड़ी है। वर्किंग डे यानि सोमवार को भी ‘सितारे ज़मीन पर’ बॉक्स ऑफ़िस पर अपनी पकड़ क़ायम रखी है। रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने सोमवार को 8.50 करोड़ रुपय की कमाई की है तथा अब तक फिल्म की कुल कमाई 66.65 करोड़ रुपय है।

सितारे ज़मीन पर का विदेशों में शानदार जलवा:

भारत के अलावा ‘सितारे ज़मीन पर’ फिल्म को विदेशों में भी काफी अच्छा रेस्पोंस मिल रहा है। मीडिया में प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पहले दिन ही फिल्म ने पूरे वर्ल्ड वाइड में 20 करोड़ रुपय का शानदार कलेक्शन किया है। वहीं शनिवार को फिल्म की कमाई तक़रीबन 30 करोड़ रुपय तक हुई है। रविवार को यानि सिंगल डे पर ही फिल्म ने 45 करोड़ रुपय का शानदार बिजनेस किया है। ‘सितारे ज़मीन पर’ फिल्म मात्र तीन दिन में ही 95 करोड़ रुपय का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन कर चुकी है।

सितारे ज़मीन पर’ फिल्म का बजट कितना है?

आमिर खान की मोस्ट वांटेड फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ की बजट की बात करे तो फिल्म का टोटल बजट 90 करोड़ रुपय बताया गया है। इस तरह यह फिल्म मात्र तीन दिन में ही पूरे वर्ल्ड वाइड में 90 करोड़ रुपय का आँकड़ा पार कर चुका है। ‘सितारे ज़मीन पर’ भारतीय लोगों के साथ-साथ विदेशों में भी यह फिल्म लोगों को बेहद पसंद आ रही है।

‘सितारे ज़मीन पर’ फिल्म के बारे में:

आमिर खान प्रोडक्शन के तहत तैयार किया हुआ फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ है जो स्पोर्ट्स ड्रामा कॉमेडी पर आधारित फिल्म है। फिल्म में आमिर खान के अलावा जेनेलिया देशमुख है तथा बड़े पर्दे पर इन दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद की जा रही है। इसके अलावा ‘सितारे ज़मीन पर’ फिल्म में 10 नए कलाकार भी दिखाए दे रहे है तथा इन्हीं नए कलाकार से सिनेमा प्रेमी ज़्यादा आकर्षित हो रहे है। ये नए कलाकार पहली बार ही फिल्म में शानदार परफ़ॉरमेंस करते हुए नज़र आ रहे है।

Sitaare Zameen Par Box Office Collection

‘सितारे ज़मीन पर’ फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म तारे ज़मीन पर का सीक्वल माना जा रहा है। ‘सितारे ज़मीन पर’ फिल्म कॉमेडी के साथ-साथ इमोशनल भी है तथा इस फिल्म के माध्यम से दर्शकों को बहुत कुछ सीखने को भी मिल रहा है।

बॉक्स ऑफ़िस पर ‘सितारे ज़मीन पर’ फिल्म का टक्कर:

आपको बता दे कि बॉक्स ऑफ़िस पर ‘सितारे ज़मीन पर’ फिल्म की टक्कर अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ से हो रही है। इसके अलावा इस शुक्रवार यानि 27 जून को हॉरर फिल्म माँ से टक्कर लेने वाली है तथा माँ फिल्म में काजोल मुख्य भूमिका में है। अब देखना यह है कि कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफ़िस पर शानदार कलेक्शन कर पाती है।

अन्य रोचक जानकारियाँ:

‘सितारे ज़मीन पर’ फिल्म रिव्यू : जानें क्यों है यह फिल्म हर पैरेंट्स के लिए खास?

सिर्फ़ Raid 2 ही नहीं बलकी इन 5 बेहतरीन फ़िल्म के सिक्वल से सिनेमा घरों में धमाल मचाने वाले है अजय देवगन।

Post Disclaimer

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।हम किसी भी उद्देश्य के लिए jivanvrit.com वेबसाइट या पोस्ट पर निहित जानकारी, उत्पादों, सेवाओं या संबंधित ग्राफिक्स के संबंध में पूर्णता, सटीकता, विश्वसनीयता, उपयुक्तता या उपलब्धता के बारे में किसी भी प्रकार का कोई प्रतिनिधित्व या वारंटी नहीं देते हैं।

Latest Posts

Don't Miss