Retro Box Office Collection: साउथ का सिंघम कहलाने वाले सूर्या की अपकमिंग फिल्म ‘रेट्रो’ सिनेमा घरों में दस्तक दे चुकी है तथा पहले दिन ही रेट्रो फिल्म बॉक्स ऑफ़िस पर शानदार प्रदर्शन करती हुई नज़र आ रही है और इस तरह रेट्रो फिल्म ने पहले दिन ही काफी दमदार कलेक्शन किया है। तो आइए जानते है कि रेट्रो ने ओपनिंग डे पर कितनी कमाई की और रेट्रो फिल्म को दर्शकों से कैसी प्रतिक्रिया मिली।

आपको बता दे कि रेट्रो फिल्म से पहले सूर्या ‘कांगुवा’ फिल्म में नजर आए थे तथा ‘कांगुवा’ फिल्म में सूर्या के साथ बॉबी देओल आमने-सामने भिड़ते हुए दिखाई दिए थे, लेकिन ‘कांगुवा’ फिल्म बॉक्स ऑफ़िस पर बुरी तरह फ़्लॉप साबित हुई तथा इस तरह सूर्या रेट्रो फिल्म के साथ सिल्वर स्क्रीन पर धमाकेदार कमबैक करते हुए नज़र आ रहे है।
‘रेट्रो’ फिल्म की समीक्षा:
| फिल्म | Retro/रेट्रो |
| निर्देशन | कार्तिक सुब्बाराज |
| कलाकार | सूर्या, पूजा हेगड़े, प्रकाश राज |
| संगीतकार | संतोष नारायण |
| छायांकन | श्रेयस कृष्णा |
| रिलीज डेट | 01 मई 2025 |
रेट्रो में सूर्या की ज़बरदस्त परफ़ॉमेंस:
सूर्या की फिल्म रेट्रो एक हाई वोल्टेज एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है तथा यह फिल्म 01 मई को सिनेमा घरों में दस्तक दे चुकी है। सूर्या की उपस्थिति और उनकी बेहतरीन परफ़ॉमेंस ने रेट्रो फिल्म को एक अलग ही ऊँचाई पर पहुँचा दिया है। जिससे रेट्रो इस साल तमिल इंडस्ट्री में हिट लिस्ट में अपनी जगह बनाने को तैयार है।
रेट्रो फिल्म का ट्रेलर आने के बाद ही इस फिल्म का बज दर्शकों के बीच बना हुआ है। रेट्रो फिल्म में सूर्या तथा पूजा हेगड़े ने अपने शानदार अभिनय और लाजवाब एक्सप्रेशंस से इस फिल्म में जान फूंक दी है।
रेट्रो का बॉक्स ऑफ़िस कलेकशन:
सैक्निल्क रिपोर्ट के मुताबिक़ रेट्रो फिल्म ने पहले दिन ही 20 करोड़ रुपय का अच्छा कलेक्शन किया है। इस तरह यह फिल्म टॉप लिस्ट में शामिल होने की पूरी आशांका है तथा अब तक रेट्रो फिल्म ने 26 करोड़ का आँकड़ा पार कर चुका है। हिंदी शोज़ में रेट्रो को कुछ खास रेस्पोंस नहीं मिला है जिसके कारण इसे सिंगल स्क्रीन्स पर ही देखा जा रहा है।
रेट्रो फिल्म के बारे में:
कार्तिक सुब्बराज के डायरेक्शन में बनी फिल्म रेट्रो दर्शकों को काफी पसंद आ रही है तथा रेट्रो फिल्म का बजट मात्र 60 करोड़ रुपय है। रेट्रो फिल्म में सूर्या तथा पूजा हेगड़े के अलावा प्रकाश राज, जयराम और नासर जैसे दिग्गज कलाकार अहम भूमिका निभाते हुए नज़र आ रहे है।

रेट्रो फिल्म की कहानी एक शादी-शुदा पति-पत्नी की बीच की कहानी को दर्शाता है जो अपने मैरिड लाइफ को खुशहाल से बिताना चाहता है और अपनी पत्नी की ख़ातिर अपराध की दुनिया छोड़ नई जिंदगी जीना चाहता है लेकिन इनकी क़िस्मत को कुछ ओर ही मंज़ूर होता है और अंत में इन्हें सरीफ का रास्ता छोड़ अपराध का दुनिया अपनाना पड़ता है।

रेट्रो एक्शन से भरपूर फिल्म है तथा इस फिल्म में फ़ाइटिंग स्कील को सीखने के लिए सूर्या थाइलैंड गए थे तथा थाइलैंड से ही इन्होंने फ़ाइटिंग की ट्रेनिंग ली थी। अपनी कड़ी मेहनत और दृढ़ता के साथ सूर्या ने रेट्रो में काफी शानदार एक्शन सिन को प्रदर्शन किया है। जिससे फैंस तथा यूज़र्स इनके एक्शन सिन को देख काफी तारीफ़ कर रहे है।
रेट्रो के साथ फ़िल्मों का टक्कर:
आपको बता दे कि रेट्रो के साथ-साथ सिनेमा घरों में अजय देवगन की ‘रेड 2’ तथा अक्षय कुमार की ‘केसरी चेप्टर 2’ लगी हुई है। जो बॉक्स ऑफ़िस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। इसके अलावा नानी की ‘हिट 3’ फिल्म 01 मई को सिनेमा घरों में रिलीज हुई है और हॉलीवुड मूवी ‘थंडरबोल्ट’ को भी 01 मई को इंडिया में रिलीज किया गया है। अब देखना यह है कि कौन सी फिल्म दर्शकों के दिलों में जगह बना पाती है।
अन्य रोचक जानकारियाँ:
Post Disclaimer
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।हम किसी भी उद्देश्य के लिए jivanvrit.com वेबसाइट या पोस्ट पर निहित जानकारी, उत्पादों, सेवाओं या संबंधित ग्राफिक्स के संबंध में पूर्णता, सटीकता, विश्वसनीयता, उपयुक्तता या उपलब्धता के बारे में किसी भी प्रकार का कोई प्रतिनिधित्व या वारंटी नहीं देते हैं।

