जाने झीलों की नगरी उदयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में।

उदयपुर शहर शानदार महलों के लिए प्रसिद्ध है तथा उदयपुर में घूमने के लिए कई बेहतरीन प्लेस है जिनमें से सिटी पैलेस, सज्जन गढ़ पैलेस तथा लेक पैलेस पर्यटकों के लिए प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक है। उदयपुर के इस खूबसूरत शहर को ‘झीलों की नगरी’ के नाम से भी जाना जाता है तथा यहाँ की प्रसिद्ध झीलें पिछोला झील, जयसमंद झील, फतेह सागर झील और बड़ी झील है तथा इन सभी झीलों में पर्यटकों की काफी भिड़ उमड़ती है।

उदयपुर में मेवाड़ों का निवास स्थल होने के कारण उदयपुर को मेवाड़ वंश की राजधानी कहा जाता है तथा प्राचीन समय में यहाँ पर कई राजाओं और महाराजों का निवास स्थल हुआ करता था। तो आइए इस आर्टिकल के माध्यम से हम उदयपुर सिटी के बारे में डीटेल से जानते है।

झीलों की नगरी उदयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में:

पिचोला झील:

उदयपुर में स्थित पिचोला झील एक कृत्रिम झील है तथा इस झील का दृश्य काफी मनोरम है। शाम के समय पिचोला झील में नाव की सवारी की जाती है तथा इस दौरान पिचोला झील में यात्रियों की काफी भिड़ उमड़ती है। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह स्थान मनोरम एहसास दिलाने वाला है।

सिटी पैलेस:

पिचोला झील के किनारे स्थित सिटी पैलेस अपनी भव्य वास्तुकला के लिए विश्व प्रसिद्ध है। सिटी पैलेस को राजस्थान का सबसे बड़ा महल माना जाता है। यह महल आपको राज घराने का एहसास दिलाता है तथा इसी पैलेस में कई बॉलीवुड और हॉलीवुड फ़िल्मों की शूटिंग की जा चुकी है। सिटी पैलेस सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक खुला रहता है तो इस दौरान आप सिटी पैलेस महल का भ्रमण कर सकते है।

सज्जनगढ़ पैलेस:

सज्जनगढ़ पैलेस को मानसून पैलेस के नाम से भी जाना जाता है तथा यह सुंदर पैलेस अरावली की पहाड़ियों पर स्थित है। यहाँ से उदयपुर शहर का दृश्य काफी मनोरम प्रतीत होता है। महाराणा सज्जन द्वारा निर्मित यह पैलेस काफी भव्य तथा सौदर्य है। साथ ही साथ सज्जनगढ़ पैलेस को मेवाड़ वंश का निवास स्थल माना जाता है।

जग मंदिर पैलेस:

संगमरमर तथा बलुआ पत्थर से बना जग मंदिर पैलेस काफी अलौकिक है। हाथी की मूर्ति से बना यह मंदिर भव्य प्रतीत होता है। उदयपुर के दक्षिणी द्वीप पर यह सौंदर्य पैलेस स्थापित है तथा जग पैलेस के चारों ओर पानी ही पानी है। जिससे जग मंदिर पैलेस की सुंदरता चार गुना बढ़ जाती है तथा इस पैलेस के पास में ही संगमरमर की कई खाने है जिसके कारण इस शहर को ‘सफेद शहर’ के नाम से भी जाना जाता है।

दूध तलाई म्यूज़िकल गार्डेन:

दूध तलाई म्यूज़िकल गार्डेन, पर्यटकों के प्रमुख दर्शन स्थलों में से एक है तथा इस गार्डेन को दिन दयाल पार्क के नाम से जाना जाता है। यहाँ से सूर्यास्त का दृश्य काफी मनोरम प्रतीत होता है तथा इस पल को ओर भी यादगार बनाने के लिए आप यहाँ पर फ़ोटोग्राफ़ी कर इसे संजो सकते है।

झीलों की नगरी उदयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में
image source pintrest

जगदीश मंदिर:

उदयपुर में स्थित जगदीश मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। यहाँ पर भगवान विष्णु की चार हाथों वाली प्रतिमा स्थापित है। यह उदयपुर के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है तथा इस मंदिर का निर्माण महाराणा जगत सिंह प्रथम ने करवाया था।

अन्य रोचक जानकारियाँ:

राजस्थान में घूमने के लिए 10 बेहतरीन टूरिस्ट डेस्टिनेशन की सैर.(Rajasthan Top 10 Tourist places)

Digha Beach Kolkata: जानें दीघा बीच कोलकाता के प्रमुख दर्शनीय स्थल, दीघा जगन्नाथ मंदिर, नजदीकी रेलवे स्टेशन, यात्रा आदि की सम्पूर्ण जानकारी।

Best 10 Places to Visit In Mumbai: मुंबई में पर्यटकों को घूमने के लिए 10 बेहतरीन स्थान।

Post Disclaimer

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।हम किसी भी उद्देश्य के लिए jivanvrit.com वेबसाइट या पोस्ट पर निहित जानकारी, उत्पादों, सेवाओं या संबंधित ग्राफिक्स के संबंध में पूर्णता, सटीकता, विश्वसनीयता, उपयुक्तता या उपलब्धता के बारे में किसी भी प्रकार का कोई प्रतिनिधित्व या वारंटी नहीं देते हैं।

Pushpa
Pushpahttps://jivanvrit.com
जीवनवृत्त पत्रिका(www.jivanvrit.com) एक हिंदी भाषा में प्रस्तुत की गयी एक ब्लॉग वेबसाइट है । यह ब्लॉग कला, संस्कृति एवं मनोरंजन पर आधारित है।पत्रिका के विषय एवं इससे जुड़े किसी भी कंटेंट पर कोई प्रश्न हो तो मुझे Contact us मेनू के माध्यम से पूछ सकते हैं।
AD

Must Read

गंगा दशहरा

Happy Ganga Dussehra 2025: गंगा दशहरा के दिन गंगा की पूजा...

0
भारत में गंगा दशहरा का विशेष महत्व है तथा पृथ्वी पर गंगा के अवतरण के प्रतीक के रूप में गंगा दशहरा का पर्व मनाया...