Kareena Kapoor Khan: फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री करीना कपूर, जिन्हें प्यार से सब बेबो कहते है। कपूर खानदान में जन्मी करीना कपूर, राज कपूर की पोती है। इनके पिता रणधीर कपूर भी हिंदी फिल्म सिनेमा के अभिनेता रह चुके है। करीना कपूर अपनी ख़ूबसूरती, डिजाइनिंग कपड़े, पर्सनल लाइफ़ तथा ग्लैमरस को लेकर हमेशा लाइम लाइट में बनी रहती है।
Kareena Kapoor Khan Biography:
करीना कपूर का जन्म 21 सितंबर 1980 को मुंबई में हुआ तथा इनके पिता रणधीर कपूर जो 90 के दशक के बेहतरीन एक्टर थे तथा इनकी माता का नाम बबीता कपूर है, वह भी एक फिल्म अभिनेत्री है। करीना कपूर, राज कपूर की पोती तथा फिल्म इंडस्ट्री के निर्माता पृथ्वी राज कपूर की परपोती है।
करीना कपूर के बारे में संक्षिप्त परिचय:
नाम | करीना कपूर |
पूरा नाम | करीना कपूर खान |
निक नेम | बेबो |
जन्म | 21 September 1980 |
उम्र | 43 साल |
जन्म स्थान | मुंबई |
पिता का नाम | रणधीर कपूर |
माता का नाम | बबिता कपूर |
बहन | करिश्मा कपूर |
स्कूली शिक्षा | जमनाबाई नर्सी स्कूल |
कॉलेज | मीठीबाई कॉलेज में, कॉमर्स की डिग्री से सेकेंड ईयर तक पढ़ाई |
पेशा | फिल्म अभिनेत्री |
पहला फिल्म | रिफ्यूजी (2000) |
करीना कपूर कितनी पड़ी-लिखी है?
करीना कपूर ने अपनी प्रांभिक शिक्षा जमनाबाई नर्सी स्कूल से की है, उसके बाद मुंबई के मीठीबाई कॉलेज से कॉमर्स की डिग्री में सेकेंड ईयर तक पढ़ाई की तथा करीना को वकील की पढ़ाई करना काफी पसंद था इसके लिए करीना ने गवर्मेंट लॉ कॉलेज में एडमिशन ली, लेकिन लॉ की पढ़ाई वह पूरी नहीं कर पाई।
करीना कपूर के बारे में:
रंग | गोरा |
आँखो का रंग | हेज़ल ग्रीन |
बालों का रंग | हल्का भूरा |
Height | 5 फीट 4 इंच |
वजन | 54 किलो |
शारीरिक बनावट | 34-26-35 |
राशि | कन्या राशि |
hobbies | स्विमिंग करना, books पढ़ना तथा योगा करना |
बेस्ट मित्र | अमृता अड़ोरा खान, मलाइका अड़ोरा खान |
फेवरेट एक्टर | राज कपूर तथा शाहरूख खान |
फेवरेट अभिनेत्री | नरगिस दत्त तथा मीना कुमारी |
फेवरेट क्रिकेटर | विराट कोहली |
फेवरेट कलर | लाल रंग |
पसंदीदा स्थान | लंदन |
फेवरेट डिज़ाइनर | मनीष मल्होत्रा |
फेवरेट फूड | दाल और चावल |
फेवरेट जंक फूड | banana chips |

करीना कपूर की पहली फिल्म- ‘रिफयूजी’
करीना कपूर ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2000 में ‘रिफयूजी’ फिल्म से की थी तथा इस फिल्म के लिए करीना को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के तौर पर फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया तथा करीना ने इस फिल्म में लीड रोल निभाई थी इसके अलावा इस फिल्म में अभिषेक ब्च्चन थे तथा यह अभिषेक बच्चन की भी पहली फिल्म थी। ‘रिफयूजी’ फिल्म में भारत-पाकिस्तान के बॉर्डर से समबंधित कहानी को दिखाया गया।

करीना कपूर की फिल्मी करियर:
इसके बाद करीना कपूर ‘मुझे कुछ कहना है’ में तुषार कपूर के साथ फिल्म की, जो बॉक्स ऑफ़िस पर उतनी कमाल नहीं कर पाई। करीना लगातार फ़िल्मों में काम करती रही लेकिन वह बार-बार असफल रही तथा करीना के करियर की टर्निंग प्वाइंट उनकी ‘चमेली‘ फिल्म से हुई जिसमें वह वेश्या का किरदार निभाई थी। उसके बाद अशोका तथा कभी ख़ुशी कभी गम जैसे सुपर हिट फिल्मों से दर्शकों के दिल में फिर से जगह बना ली तथा ये सभी फ़िल्में बॉक्स ऑफ़िस पर काफी शानदार कमाई की थी, इतना ही नहीं साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म कभी ख़ुशी कभी गम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनी।

उसके बाद जब वी मेट फिल्म में करीना ने गीत की भूमिका निभाई थी तथा दर्शकों ने गीत को काफी प्यार दिया और करीना की यह फिल्म शाहिद कपूर के साथ सुपर डुपर हिट साबित हुई।

करीना कपूर की फिल्में- शाहरूख खान, सलमान खान और आमिर खान के साथ।
शाहरूख खान:
करीना कपूर को मात्र 21 साल के उम्र ही शाहरूख खान के साथ काम करने का मौक़ा मिला तथा फिल्म अशोका में करीना कपूर, बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान के साथ नजर आई। अशोका फिल्म के साथ-साथ इसके गाने भी काफी हिट हुए थे और ‘Raat Ka Nasha’ सॉन्ग अभी भी दर्शकों का लोकप्रिय बना हुआ है।

सलमान खान:
करीना कपूर, सलमान खान के साथ Kyon Ki फिल्म में नज़र आई तथा यह फिल्म 2005 में रिलिज हुई थी। ‘क्योंकि’ फिल्म में करीना एक नर्स का किरदार निभाई थी जिसे दर्शक काफी पसंद किए थे तथा इस फिल्म के गानें काफी हिट हुए थे। खासकर Kyon Ki का टाइटल सॉन्ग अभी भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है।
सलमान के साथ करीना की दूसरी फिल्म बजरंगी भाईजान है जो 2015 में रिलीज हुई थी तथा यह फिल्म एक्शन से भरपूर है और इस फिल्म में करीना ने एक टीचर की भूमिका निभाई थी। ‘बजरंगी भाईजान’ बॉलीवुड इंडस्ट्री की पहली फिल्म थी जिन्होंने 300 करोड़ रुपये का बजट पार किया था। बजरंगी भाईजान के गाने काफी शानदार है जिसमें Atif Aslam द्वारा गाए गाने Tu Chahiye तथा Adnan Sami द्वारा गाए गाने Bhar Do Jholi Meri गाने काफी हिट हुए थे।

आमिर खान:
करीना कपूर ‘3 Idiots’ फिल्म में आमिर खान के साथ काम की तथा यह फिल्म 2009 में रिलिज हुई थी। 3 Idiots फिल्म कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर है तथा इस फिल्म में करीना ने एक डॉक्टर का किरदार निभाई थी जिसे दर्शक काफी पसंद किए थे।

Kareena Kapoor Wedding Ceremony(करीना कपूर की वेडिंग सेरिमनी):
करीना कपूर पटौदी परिवार की बहु है तथा साल 2012 में करीना ने सैफ अली खान से शादी की तथा ये दोनो कपल पहले कोर्ट मेरिज किए थे, उसके बाद करीना तथा सैफ हिंदू रीति-रिवाज से पति-पत्नी बने। शादी के बाद रिसेप्शन का शानदार पार्टी रखा गया था जिसमें करीना ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिज़ाइन किए हुए पिंक कलर का लहंगा पहनी हुई थी तथा इस फंक्सन में बॉलीवुड के कई हस्तियाँ शामिल हुए तथा इस रिसेप्शन पार्टी में सैफ अली खान की पहली पत्नी से हुए बच्चे सारा अली खान और ईमरान अली खान भी शामिल थे।

Kareena Kapoor children:
करीना कपूर की फ़िटनेस तथा ग्लैमरस को देख कर यह नहीं लगता है कि वह दो बच्चों की माँ है करीना कपूर 20 दिसम्बर 2016 को पहली बार माँ बनी थी तथा करीना ने एक प्यारा स बेबी बॉय को जन्म दी थी, जिसका नाम तैमुर अली खान है तथा तैमुर काफी क्यूट है।

21 फरवरी 2021 को करीना दूसरी बार माँ बनी तथा यह स्टेज करीना के लिए आसान नहीं था क्योंकि यह समय कोरोना महामारी का दौर था। करीना के दूसरे बच्चे का नाम जेह अली खान है तथा जेह अपने बड़े भाई के जैसा ही नटखट है।
करीना कपूर के बारे में 10 रोचक जानकारियाँ:
- करीना कपूर अपने पापा की सबसे लाडली बेटी है तथा करीना अपने परिवार में सबसे छोटी है।
- करीना कपूर के बचपन का नाम सिधिमा है जो उनके दादा जी राज कपूर ने यह नाम रखा था।
- जब बबीता कपूर दूसरी बार माँ बनने वाली थी, तो उस दौरान अत्रा कैरोनिना नामक पुस्तक पढ़ा करती थी तथा बबीता को यह किताब काफी अच्छी लगती थी जिसके कारण वह अपनी बच्ची का नाम करीना रखी।
- सिंगापुर के मैडम तुसाद म्यूज़ियम में करीना कपूर की मोम से बनी प्रतिमा है।
- करीना अपनी पर्सनल तथा प्रोफेशनल लाइफ को अच्छी तरह बैलन्स करती है।
- ‘टशन’ फिल्म के दौरान करीना कपूर जीरो फिगर बनाई थी तथा यह बॉलीवुड इंडस्ट्री की पहली अभिनेत्री थी जिन्होंने ज़ीरो फिगर बनाया था और तब से बॉलीवुड की दुनिया में ज़ीरो फिगर साइज़ पॉप्युलर हुआ तथा ‘टशन’ फिल्म के दौरान सैफ और करीना के बीच नज़दीकियाँ बढ़ी और इसके बाद दोनो शादी के बंधन में बंध गए।
- फिल्म ‘हीरोईन’ में अपने ग्लैमरस लुक के लिए करीना ने कई अलग-अलग डिज़ाइन के कपड़े पहने तथा इनमे से एक ड्रेस 1 करोड़ रूपये की थी इसके अलावा ‘हीरोईन’ फिल्म में करीना ने 300 से भी अधिक साड़ी शूटिंग के दौरान पहनी थी।
- करीना कपूर खान की सबसे अच्छी दोस्त अमृता अरोरा खान तथा मलाइका अरोरा है। ये तीनो अक्सर पार्टी तथा एवेंट में एक साथ पहुँचती है।
- करीना कपूर की फिल्म अजनबी के सेट पर बिपाशा बसु के साथ लड़ाई हो गई थी तथा आपस में झगड़े होने के कारण करीना के मुँह से अचानक बिपाशा के लिए काली बिल्ली शब्द निकल गया, जिसके कारण करीना विवाद में आ गई।
इन्हें भी जानें :
Saiyaara Movie Review In Hindi: मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ ओपनिंग डे पर बटोर रही है तारीफ़।
Post Disclaimer
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।हम किसी भी उद्देश्य के लिए jivanvrit.com वेबसाइट या पोस्ट पर निहित जानकारी, उत्पादों, सेवाओं या संबंधित ग्राफिक्स के संबंध में पूर्णता, सटीकता, विश्वसनीयता, उपयुक्तता या उपलब्धता के बारे में किसी भी प्रकार का कोई प्रतिनिधित्व या वारंटी नहीं देते हैं।