प्रयागराज के कुम्भ मेले से प्रसिद्ध आईआई टी बाबा अभय सिंह को लोग आज आईआई टी बाबा के नाम से जानते हैं। आइए जानते हैं संत अभय सिंह के बारे में :
कौन है आईआई टी बाबा अभय सिंह?
संत अभय सिंह का जन्म हरियाणा के एक छोटे से गाँव सासरौली में जट परिवार में हुआ। इनके पिता का नाम कर्ण सिंह है। उनके परिवार में उनके अलावा ओर एक बहन है, जो कनाडा में रहती है। वे पढ़ाई में शुरुआत से ही अव्वल थे। स्कूल में भी वे हमेशा अव्वल रहते थे। उन्हें विज्ञान के अलावा दर्शनशास्त्र में भी रुचि था।
आगे जाकर वे वर्ष 2008 में IIT बॉम्बे में 731वीं रैंक लाकर दाखिला लेते हैं एवं वर्ष 2012 में एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में B.Tech की डिग्री प्राप्त करते हैं। इसके अलावा वे डिजाइनिंग में भी मास्टर डिग्री धारक थे। उन्हें फोटोग्राफी एवं घूमने का भी शौक था।
दिल्ली के अलावा उन्होंने कुछ साल कनाडा में नौकरी भी किया। वे लगभग तीन लाख रुपए के मासिक वेतन पर नियुक्त हुए थे। 2021 में वे सबकुछ छोड़कर अध्यात्म की ओर अग्रसर होने के लिए भारत आ जाते हैं।
दार्शनिक जे कृष्णमूर्ति से अत्यंत ही प्रभावित थे – अभय सिंह
वे दार्शनशास्त्री जे कृष्णमूर्ति से प्रभावित थे। दर्शन संबंधी विद्या की प्राप्ति उन्हें इन्हीं से मिली। 2021 से कनाडा से वापस आने के बाद उन्होंने सन्यास की ओर रुख कर लिया। अभय सिंह ज्ञान की खोज में एक स्थान पर कभी नहीं रुके वे हरिद्वार से लेकर भारत के ठंडे प्रदेशों की यात्रा भी किए।
बाबा की इतनी चर्चा क्यों हो रही है?
बाबा की प्रसिद्धि होना उनका आईआईटीयन से जोड़ा जा रहा है, वर्ष 2025 में महाकुंभ जब लोगों को पता चला कि संत अभय सिंह एक आईआईटीयन है, तो लोग उन्हें प्यार से आईआईटी बाबा के नाम से बुलाने लगे। बस यही नाम चल पड़ा। आम तौर पर हम यही सोचते आए हैं कि साधू संत पढे लिखे नहीं होते, लेकिन जब संत अभय सिंह का परिचय दुनिया ने जाना तो सभी आश्चर्य रह गए।
यों तो भौतिकवाद की दुनिया से अध्यात्म की ओर रुख करना सामान्य ही कहा जाता है। पर कोई IIT की डिग्री लेकर, वो भी IIT बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में B.Tech होना, अध्यात्म की ओर उन्मुख होकर साधु -संतो के बीच उठना-बैठना किसी आश्चर्य से कम नहीं है। ऐसा संत जो आईटी की डिग्री लिए हुए है, ऐसा पहली बार सुनने में आया। इसीलिए लोग उन्हें आईआई टी बाबा के नाम से पुकारने लगे।
चॅम्पियन्स ट्रॉफी 2025 एवं बाबा की भविष्यवाणी
बाबा ने यह भविष्यवाणी की थी कि चॅम्पियन्स ट्रॉफी 2025 में इंडिया पाकिस्तान क्रिकेट मैच में भारत पाकिस्तान से हार जाएगा। पर हुआ इसका उल्टा। भारत ने ही पाकिस्तान को इस मैच में हरा दिया। इस पर सोशल मीडिया में उन्हें काफी ट्रोल किया गया। इस वजह से भी वे काफी प्रसिद्ध हो गए।
यह भी पढ़ें :
Happy Holika Dahan 2025: साल 2025 में होलिका दहन कब है?…
Ashutosh Rana Net Worth : बॉलीवुड के दिग्गज विलेन अशुतोष राणा…
Hardik Pandya Net Worth 2025: भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का नेट…
Post Disclaimer
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।हम किसी भी उद्देश्य के लिए jivanvrit.com वेबसाइट या पोस्ट पर निहित जानकारी, उत्पादों, सेवाओं या संबंधित ग्राफिक्स के संबंध में पूर्णता, सटीकता, विश्वसनीयता, उपयुक्तता या उपलब्धता के बारे में किसी भी प्रकार का कोई प्रतिनिधित्व या वारंटी नहीं देते हैं।












