होली के गाने: रंगों का त्योहार होली, हिंदी गानों के बिना अधूरा स लगता है तथा जब तक होली में बॉलीवुड गाना न बजे तो होली खेलने का मज़ा नहीं आता है। होली रंगों के साथ-साथ, संगीत उत्सव के मूड को सेट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। होली का यह त्योहार वसंत के आगमन का प्रतीक है और साथ ही साथ होली बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। तो चलिए इस आर्टिकल के माध्यम से हम बॉलीवुड के टॉप होली सोंग के बारे में डीटेल से जानते है।
होली एक ऐसा त्योहार है जिसका इंतज़ार लोग बड़ी बेसब्री से करते है। जहाँ लोग एक-दूसरे के गिले शिकवे भूल कर आपस में होली त्योहार का जशन मनाते है। बच्चों से लेकर सभी उम्र वाले लोग होली खेलना पसंद करते है तथा इस दौरान घरों में स्वादिष्ट पकवान की ख़ुशबू फ़िज़ाओं में घुलने लगती है, इतना सब कुछ होने के बावजूद भी होली त्योहार की यह मस्ती हिंदी गानों के बिना अधूरी सी लगती है। तो इस साल होली में धमाल मचाने के लिए आपके लिए टॉप 10 होली सोंग की लिस्ट लेकर आए है, जिससे रंग तथा भांग का मज़ा इन फिल्मी गानों के बजने से दोगुना हो जाएगा।
बात जब होली के गानों की होती है तो सबसे पहले अमिताभ बच्चन का सोंग ‘रंग बरसे भीगे चूनर वाली’ की जाती है यह गाना पिछले कई सालो से होली पर बजाया जाता है। इसके अलावा राजेश खन्ना तथा आशा पारेख पर फ़िल्माया गया गाना ‘आज न छोड़ेंगे हम चोली’ सोंग को होली जैसे शुभ अवसर पर जरुर बजाया जाता है।
होली के टॉप गाने: (Holi Songs)
होली के गाने | फिल्म का नाम | |
1. | रंग बरसे भीगे चूनर वाली | सिलसिला |
2. | होली के दिन दिल खिल जाते है | शोले |
3. | होली खेले रघुवीरा | बाग़बान |
4. | बलम पिचकारी तूने जो न मारी | ये जवानी है दीवानी |
5. | अंग से अंग लगाना सजन हमें ऐसे रंग लगाना | डर |
6. | लहू मुंह लग गया | गोलियों की रासलीला ‘राम-लीला’ |
7. | डू मी ए फेवर, लेट्स प्ले होली | वक्त |
8. | जय जय शिव शंकर | वॉर |
9. | जोगी जी धीरे-धीरे | नादिया के पार |
10. | तुम तक | रांझणा |
1. रंग बरसे भीगे चुनर वाली:
फिल्म- सिलसिला
रिलीज डेट- 1981
गीतकार- शिव हरि

साल 1981 में रिलीज हुई फिल्म सिलसिला जिसमें अमिताभ बच्चन तथा रेखा की जोड़ी ने धमाल मचा दिया था। अमिताभ बच्चन की ब्लॉक बस्टर फ़िल्मों में से एक ‘सिलसिला’ है तथा इसी फिल्म में होली के टॉप सोंग ‘रंग बरसे भिंगे चूनर वाली रंग बरसे’ है। यह गाना हर बच्चे के जुवान पर है तथा होली आते ही सभी लोग इस गाने को गुनगुनाने लगते है।
‘रंग बरसे भिंगे चूनर वाली रंग बरसे’ गाने में अमित और चाँदनी एक-दूसरे को रंग लगाने में इतना व्यस्त हो गए थे कि आस-पास के समाज को भूलकर होली खेलने में लगे थे। यह गाना होली जैसे शुभ अवसर के साथ ऐसे जुड़ गया है कि इस गाने के बिना आपका होली का त्योहार अधूरा स लगता है।
2. होली के दिन दिल खिल जाते है:
फिल्म- शोले
रिलीज डेट- 1975
गीतकार- किशोर कुमार और लता मंगेशकर

गब्बर के किरदार से सभी भारतीय को डराने वाले फिल्म शोले बड़ों से लेकर बुजुर्गों तक हर किसी को यह फिल्म बेहद भाता है। ‘शोले’ फ़िल्म में होली के सबसे लोकप्रिय गाने ‘होली के दिन दिल खिल जाते है’ सोंग में सभी गांव वाले आपस में मिलकर होली का त्योहार मनाते है। बसंती और वीरू एक-दूसरे को रंग लगाते हुए यह गाना गाते है। यह क्लासिक गीत होली को एकता और खुशी के त्योहार के रूप में दर्शाता है तथा यह गाना हर किसी को झूमने पर मजबूर कर देता है।
3. होली खेले रघुवीरा अवध में:
फिल्म- बाग़बान
रिलीज डेट- 2003
गीतकार- उदित नारायण, अमिताभ बच्चन, सुखविंदर सिंह और अलका याग्निक

होली के खुशहाल पर्व में यह सोंग काफी धमाल मचाता है तथा इस गाने में तीन पीढ़ी एक साथ होली खेलते हुए नज़र आते है, जिनमें अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी तथा इनके बेटे और इनके पोते सभी आपस में होली का जश्न मनाते हुए नज़र आते है तथा यह गाना भी होली जैसे शुभ अवसर पर जरुर बजाया जाता है।
4. बलम पिचकारी तूने जो मारी
फिल्म- ये जवानी है दीवानी
रिलीज डेट- 2013
गीतकार- शालमली खोलगड़े और विशाल ददलानी

दीपिका पादुकोण तथा रणवीर कपूर की रोमांटिक फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ की यह सोंग आपको होली खेलने तथा ठुमके लगाने पर मजबूर कर देगा। होली के खास अवसर पर यह गाना प्लेलिस्ट में जरुर शामिल होता है।
6. अंग से अंग लगाना सजन हमें ऐसे रंग लगाना
फिल्म- डर
रिलीज डेट- 1993
संगीत कार- अलका याग्निक, सुदेश भोंसले और देवकी पंडित

होली में यह गाना सबको भांता है क्योंकि अंग से अंग लगाना सजन हमें ऐसे रंग लगाना सोंग को अलका याग्निक ने अपनी आवाज दी है तथा इसी गाने में शाहरूख खान अपनी प्रेमिका जूही चावला की एक झलक पाने के लिए होली में ढोल बजाते हुए नज़र आते है।
7. लहू मुंह लग गया-
फिल्म- गोलियों की रासलीला, राम-लीला
रिलीज डेट- 2013
गीतकार- शैल हाडा और उस्मान मीर

दीपिका पादुकोण तथा रणवीर सिंह की रोमांटिक गाना लहू मुंह लग गया होली में बजने के लिए सबसे बेस्ट गानों में से एक है।
8. डू मी ए फेवर, लेट्स प्ले होली:
फिल्म- वक्त
रिलीज डेट- 2005

9. जोगी जी धीरे-धीरे
फिल्म- नदियाँ के पार
रिलीज डेट- 1982

10. तुम तक
फिल्म- रांझणा
रिलीज डेट- 2013

निष्कर्ष:
उम्मीद है इस बार होली में आप इन सभी गानों पर जमकर धमाल मचाएँगे तथा एक-दूसरे के साथ होली का त्योहार पूरे जशन के साथ मनाएँगे। ऐसे ही इंटरेस्टिंग स्टोरी जानने के लिए आप जीवनवृत पत्रिका से जुड़े रहे।
अन्य रोचक जानकारियाँ:
मुंबई में शोपिंग के लिए टॉप 10 स्ट्रीट मार्केट: खरीदारी के…
हनुमान जयंती 2025: हनुमान जयंती कब है? एवं हनुमान जयंती साल…
Q- साल 2025 में होली कब है?
A- साल 2025 में होली 14 मार्च, दिन- शुक्रवार को है।
Q- होलिका दहन कब मनाया जाएगा?
A- इस साल होलिका दहन 13 मार्च को मनाया जाएगा।
Q- होली का दूसरा नाम क्या है?
A- होली को फगुआ, धुलेंडी, दोल और धूलिवंदन के नाम से जाना जाता है।
Post Disclaimer
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।हम किसी भी उद्देश्य के लिए jivanvrit.com वेबसाइट या पोस्ट पर निहित जानकारी, उत्पादों, सेवाओं या संबंधित ग्राफिक्स के संबंध में पूर्णता, सटीकता, विश्वसनीयता, उपयुक्तता या उपलब्धता के बारे में किसी भी प्रकार का कोई प्रतिनिधित्व या वारंटी नहीं देते हैं।