जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर एक बेहद ही खूबसूरत डेस्टिनेशन में से एक है। प्रकृति की हरियाली तथा शांत वातावरण से घिरा श्रीनगर अपनी ख़ूबसूरती के लिए विश्व प्रसिद्ध है तथा झेलम नदी के किनारे बसा श्रीनगर को ग्रीष्मक़ालीन राजधानी कहा जाता है। देवदार तथा चिनार के पेड़ों से घिरा श्रीनगर में घूमने के लिए डल झील, निशात बाग, शंकराचार्य मंदिर, चार चिनार तथा परी महल जैसे कई खूबसूरत डेस्टिनेशन है।
परिवार तथा दोस्तों के साथ छुट्टियाँ मनाने के लिए श्रीनगर एक बहुत ही खूबसूरत जगह है। खास कर शादी से बंधे नए जोड़े अपने रोमांटिक पल बिताने के लिए श्रीनगर आते है। ठंड के मौसम में यह शहर बर्फ़ से पूरी तरह ढका होता है तथा ग्रीष्म ऋतु में यहाँ चारों तरफ हरियाली छाई रहती है अर्थात् मौसम काफी सुहावना होता है। तो चलिए इस आर्टिकल के माध्यम से हम श्रीनगर के खूबसूरत डेस्टिनेशन के बारे में डीटेल से जानते है।
श्रीनगर की सैर:
1. | डल झील |
2. | शंकराचार्य मंदिर |
3. | इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डेन |
4. | चार चिनार |
5. | शालीमार बाग |
6. | हज़रतबल दरगाह |
7. | परी महल |
8. | निशात गार्डेन |
डल झील:
श्रीनगर में घूमने के लिए सबसे फेमस तथा लोकप्रिय स्थानों में से एक डल झील है तथा यह झील श्रीनगर की रौनक़ है। डल झील पूरे 26 वर्ग किलो मीटर तक फैली हुई है तथा झील का पानी इतना साफ़ और स्वच्छ है कि मानो डल झील शीशे की तरह चमकता हुआ प्रतीत होता है। शिकारा राइड की सवारी कर आप इस झील को ओर भी क़रीब से देख सकते है तथा डल झील की सैर करते समय आप फ़्लोटिंग मार्केट से ख़रीदारी भी कर सकते है तथा इस दौरान फ़्लोटिंग मार्केट से आप कश्मीर की हस्तशिल्प, चादर, जैकेट, ड्राई फ़्रूट्स और अन्य सामान ख़रीद सकते है।

डल झील पीर पंजाल पर्वत की ऋणखलाओं से घिरी हुई है तथा पहाड़ों के बीच मौजूद डल झील काफी खूबसूरत और मनोरम प्रतीत होता है। शिकारा राइड की मदद से आप डल झील की शांत वातावरण तथा मनोरम दृश्य का आनंद उठा सकते है। इसके अलावा श्रीनगर के डल खिल में स्थित हाउस बोट की सैर कर सकते है तथा यह हाउस बोट डल झील में तैरती हुई एक गेस्ट हाउस की तरह है। डल झील टूरिस्ट तथा पर्यटकों के आकर्षण केंद्र बिंदु में से एक है तथा इस झील में कई बॉलीवुड फिल्म और टीवी सीरियल की शूटिंग की जा चुकी है। यहाँ का दृश्य इतना खूबसूरत होने के कारण डल झील को ‘श्रीनगर का गहना’ कहा जाता है।

शंकराचार्य मंदिर:
श्रीनगर में स्थित शंकराचार्य मंदिर एक धार्मिक स्थलों में से एक है। भगवान शिव को समर्पित शंकराचार्य मंदिर, कश्मीर का सबसे पुराना मंदिर है। मंदिर का नाम आदि शंकराचार्य के नाम पर रखा गया तथा श्रीनगर जैसी खूबसूरत वादियों में शंकराचार्य मंदिर एक आध्यात्मिक और अलौकिक स्थानों में से एक है। मंदिर से श्रीनगर का दृश्य काफी मनोरम और सौंदर्य प्रतीत होता है तथा इस मंदिर के शीर्ष स्थान तक पहुँचने के लिए आपको 240 सीढ़ियाँ चढ़नी पड़ती है और इस तरह शंकराचार्य मंदिर 1100 फीट की ऊँचाई पर स्थित है।

राजसी हिमालय की चोटियों पर स्थित शंकराचार्य मंदिर का निर्माण 9वीं शताब्दी में किया गया था। शंकराचार्य मंदिर श्रीनगर के दुर्गजन ज़िले में स्थित है तथा यह मंदिर सुबह 7:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक खुला रहता है। शंकराचार्य मंदिर से डूबते सूरज का दृश्य काफी मनोरम प्रतीत होता है। शिवरात्रि के दौरान शंकराचार्य मंदिर में काफी भिड़ उमड़ती है तथा इस दौरान मंदिर को फूल और लाइटों से सजाया जाता है। शिवरात्रि के समय इस मंदिर में शैलानियों का ताँता लगा रहता है तथा शंकराचार्य मंदिर का दर्शन करने के बाद आप मुग़ल गार्डेन, परी महल, हज़रतबल दरगाह तथा इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डेन का सैर कर सकते है।
इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डेन:
श्री नगर में स्थित इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डेन अपनी ख़ूबसूरती के लिए विश्व प्रसिद्ध है तथा यह एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डेन में से एक है। तथा इस गार्डेन में ट्यूलिप फूल की 60 से ज़्यादा क़िस्में मौजूद है। जो पर्यटकों को काफी आकर्षित करती है इसके अलावा इस उधान में गुलाब, डेफोडिल तथा ट्यूलिप जैसी कई खूबसूरत फूलों का बगीचा है।

मार्च से अप्रैल के महीने में इस गार्डेन में ट्यूलिप फूल चारों तरफ़ खिला रहता है तथा इस दौरान श्रीनगर में ‘ट्यूलिप फ़ेस्टिवल’ का आयोजन किया जाता है। मौसम काफी सुहावना होने की वजह से इस गार्डेन में आपको रंग-बिरंगे तथा कई प्रजाति के ट्यूलिप फूल दिखने को मिलेंगे तथा ये सभी फूल खिले होते है तथा इस गार्डेन में ट्यूलिप फूलों के साथ फोटोग्राफी कर आप इस पल को ओर भी यादगार बना सकते है। इसके अलावा इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डेन में कई बॉलीवुड फ़िल्मों की शूटिंग भी की जा चुकी है।

इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डेन जबरवान पहाड़ियों की तलहटी में स्थित है तथा यह गार्डेन 74 एकड़ ज़मीन में फैला हुआ है। इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डेन को साल 2007 में उद्धाटन किया गया था।
चार चिनार:
श्रीनगर के डल झील पर स्थित चार पेड़ों से घिरा एक द्वीप है तथा इस द्वीप में चिनार के पेड़ लगे हुए है जिसके कारण इस स्थान को चार चिनार के नाम से जाना जाता है। चार चिनार पर्यटकों के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है तथा इस स्थान को रोपा लंका के नाम से भी जाना जाता है। डल झील में शिकारा राइड के दौरान आप चार चिनार जैसे खूबसूरत द्वीप का दीदार कर सकते है तथा इस द्वीप का निर्माण मुग़ल सम्राट औरंगजेब के भाई मुराद बख्श ने करवाया था।

चार चिनार जैसे खूबसूरत जगहों पर आप फोटोग्राफी कर अपने इस पल को ओर भी यादगार बना सकते है तथा श्रीनगर में स्थित ‘चिनार का पेड़’ कश्मीर की पहचान है।
शालीमार बाग:
साल 1619 में मुग़ल सम्राट जहांगीर द्वारा निर्मित शालीमार बाग, डल झील से लगभग 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। श्रीनगर में स्थित शालीमार बाग पर्यटकों के लिए एक खूबसूरत डेस्टिनेशन में से एक है। 30 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला शालीमार बाग चिनार के पेड़ों से घिरा हुआ है। मुग़ल सम्राट जहांगीर ने अपनी पत्नी नूरजहां को खुश करने के लिए शालीमार गार्डेन का निर्माण करवाया था। शालीमार बाग में कई सारे पेड़ तथा खूबसूरत फूल लगे हुए है जो यहाँ के दृश्य को ओर भी मनोरम बनाता है।

चिनार के पेड़ों से सजा यह गार्डेन काफी खूबसूरत है। शालीमार बाग के अंदर ही कई फ़व्वारे लगे हुए है, जो यहाँ का वातावरण में चार चांद लगाता है। शालीमार बाग में आप कश्मीर की ट्राडीशनल पोशाक पहन कर फोटोग्राफी भी कर सकते है और आप अपने इस पल को यादगार बना सकते है।
दूध पथरी:
श्रीनगर के बडगाम ज़िले में स्थित एक खूबसूरत डेस्टिनेशन जिसे दूध पथरी के नाम से जाना जाता है। यह खूबसूरत डेस्टिनेशन श्रीनगर से लगभग 40 किलो मीटर की दूरी पर स्थित है यह पर्यटकों के लिए एक खूबसूरत हिल स्टेशन में से एक है। समुद्र तल से लगभग 8,957 फीट की ऊँचाई पर स्थित दूध पथरी पर्यटकों के लिए एक खूबसूरत डेस्टिनेशन में से एक है।

इसे ‘दूध की घाटी’ के नाम से भी जाना जाता है। सर्दियों में यह मैदान पूरी तरह बर्फ़ से ढका होता है जिसके कारण यह दूध जैसा सफेद दिखता है
हज़रतबल दरगाह:
कश्मीर में स्थित हज़रतबल दरगाह यहाँ के स्थानीय लोगों के लिए एक पवित्र धार्मिक स्थलों में से एक है। यह दरगाह शांतिपूर्ण वातावरण से परिपूर्ण है। ईद के दौरान हज़रतबल दरगाह में काफी भिड़ उमड़ती है तथा इस शुभ अवसर पर दरगाह को फूल और लाइटों से सजाया जाता है। सफेद संगमरमर के पत्थर से बना यह मस्जिद अपनी अलौकिक दृश्य के लिए प्रसिद्ध है।

गुंबददार वाली संरचना से निहित इस दरगाह का निर्माण साल 1979 में किया गया था। हज़रतबल दरगाह सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक खुला रहता है। साल 2010 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म ‘लम्हा’ की शूटिंग हज़रतबल दरगाह में की गई थी तथा दरगाह की वास्तुकला बेहद ही खूबसूरत है
परी महल:
परी महल जिसे ‘परियों का घर’ भी कहा जाता है। जबरवान पर्वत के किनारे स्थित परी महल पर्यटकों के लिए एक आकर्षण केंद्र बिंदु में से एक है। खूबसूरत पेड़-पौधे, रंग-बिरंगे फूल तथा झाड़ियों से घिरा इस स्थान को परी महल के नाम से जाना जाता है। शांत वातावरण से परिपूर्ण इस शानदार महल का निर्माण मुग़ल सम्राट शाहजहां के बड़े बेटे दारा शिकोह ने करवाया था। परी महल को ‘परियों का निवास तथा स्वर्गदूतों का घर’ भी कहा जाता है।

परी महल में कुल छः छत है तथा यह महल 123 मीटर की लम्बाई में फैला हुआ है। परी महल सुबह 9:30 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक खुला रहता है।
निशात गार्डेन:
निशात गार्डेन को आनंद उधान के नाम से भी जाना जाता है तथा इस गार्डेन से आप पीर पंचाल पर्वतमाला का खूबसूरत नजारा देख सकते है। यह डल गेट से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। निशात बाग से डूबते सूरज का दृश्य काफी मनोरम प्रतीत होता है।

यह बाग डल झील के पूर्वी तट पर स्थित है। निशात बाग, श्रीनगर का दूसरा सबसे बड़ा गार्डेन है। निशात गार्डेन शांत वातावरण, अलौकिक सुंदरता तथा अद्वितीय वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। निशात गार्डेन का निर्माण साल 1633 में नूरजहां के बड़े भाई आसिफ़ खान ने किया था तथा यह बाग सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 7:00 बजे तक खुला रहता है तथा इस बाग की एंट्री फी प्रति व्यक्ति 30 रुपय है। सदियों पहले बनाया गया यह मुगल गार्डेन फारसी लेआउट के मॉडल पर आधारित है।
श्रीनगर घूमने का समय:
श्रीनगर घूमने का सबसे अच्छा समय अप्रैल से अक्टूबर के बीच है तथा इस दौरान यहाँ का मौसम काफी सुहावना होता है। इसके अलावा यदि आप श्रीनगर में बर्फ़ का मज़ा लेना चाहते है तो आप दिसंबर से फरवरी के बीच श्रीनगर जैसे खूबसूरत डेस्टिनेशन में घूमने आ सकते है।
श्रीनगर कैसे पहुँचे:
यातायात साधन:
श्रीनगर में स्थित खूबसूरत घाटियों का दीदार करने के लिए आपको जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर एयरपोर्ट की टिकट बुक करनी पड़ेगी तथा यह एयरपोर्ट श्रीनगर की मेन सिटी से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। श्रीनगर एयरपोर्ट से आप किराए पर टैक्सी बुक कर आसानी से अपने डेस्टिनेशन पर पहुँच सकते है।
रेलमार्ग द्वारा:
श्रीनगर के नज़दीकी रेलवे स्टेशन जम्मू तवी है तथा यह रेलवे स्टेशन भारत के हर राज्य से जुड़ा हुआ है।
अन्य रोचक जानकारियाँ:
3- Ramzan 2025: रमजान क्या है? और इस्लाम में रमजान की इतनी अहमियत क्यों है?
4- Best 10 Places to Visit In Mumbai: मुंबई में पर्यटकों को घूमने के लिए 10 बेहतरीन स्थान।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रशन: FAQ
Q- श्रीनगर किस लिए प्रसिद्ध है?
A- श्रीनगर शहर अपने बगीचों, झीलों तथा हाउस बोट के लिए काफी फेमस स्थान है।
Q- श्रीनगर का मुख्य आकर्षण क्या है?
A- डल झील यहाँ का मुख्य आकर्षण केंद्र है।
Q- श्रीनगर से गुलमर्ग कितना दूर है?
A- श्रीनगर से गुलमर्ग की बीच की दूरी लगभग 51 किलोमीटर है तथा आपको श्रीनगर से गुलमर्ग पहुँचने में लगभग एक घंटा 15 मिनट का समय लगता है।
Post Disclaimer
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।हम किसी भी उद्देश्य के लिए jivanvrit.com वेबसाइट या पोस्ट पर निहित जानकारी, उत्पादों, सेवाओं या संबंधित ग्राफिक्स के संबंध में पूर्णता, सटीकता, विश्वसनीयता, उपयुक्तता या उपलब्धता के बारे में किसी भी प्रकार का कोई प्रतिनिधित्व या वारंटी नहीं देते हैं।