Best 10 Places to Visit In Mumbai: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई जिसे सपनों का शहर कहा जाता है। समुद्र से घिरा तथा अरब सागर के किनारे बसा मुंबई शहर में घूमने के लिए कई बेहतरीन डेस्टिनेशन है और इन डेस्टिनेशन में आप अपने फैमली तथा परिवारों के साथ यहाँ आ सकते है। मुंबई में घूमने के लिए गेटवे ऑफ़ इंडिया, मरीन ड्राइव, जुहू बीच, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, सिद्धि विनायक, एस्सेल वर्ल्ड तथा हैंगिंग गार्डेन जैसे कई प्रसिद्ध स्थान है।
मुंबई में मौसम सालो भर सुहावना होता है। समुद्र के किनारे बसा होने के कारण इस शहर में न तो अधिक गर्मी पड़ती है ओर न ही कड़कड़ाते ठंड का एहसास होता है, लेकिन मानसून के समय मुंबई में काफी बारिश होती है तथा अत्याधिक मूसलाधार बारिश होने के कारण मुंबई में बाढ़ आ जाता है और इससे मुंबई शहर को काफी नुक़सान झेलना पड़ता है। इसलिए मुंबई घूमने के लिए अक्टूबर से अप्रैल के बीच का महीना काफी बेस्ट होता है।

पहले मुंबई को बॉम्बे नाम से जाना जाता था, लेकिन साल 1995 में इस शहर का नाम बॉम्बे से मुंबई कर दिया गया तथा यहाँ पर आपको काफी ऊँची और आधुनिक इमारतें देखने को मिलती है। मुंबई में घूमने के अलावा इस शहर का वड़ा पाव काफी फेमस तथा लोकप्रिय है इसलिए जब भी आप मुंबई घूमने के लिए आए तो आप यहाँ का वड़ा पाव जरुर ट्राई करे। वड़ा पाव खाने में काफी स्वादिष्ट तथा तीखा होता है।
सबसे बड़े महानगरों में से एक मुंबई शहर को सपनों का शहर कहा जाता है तथा बॉलीवुड की नगरी होने के कारण मुंबई शहर पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। यदि आप मुंबई जैसे आधुनिक शहर घूमने का प्लान बना रहे है तो इस आर्टिकल के माध्यम से आपको मुंबई शहर के बारे में पूरी सूची प्रदान की जा रही है।
Best 10 Places to Visit In Mumbai: मुंबई में पर्यटकों को घूमने के लिए 10 बेहतरीन स्थान
गेटवे ऑफ़ इंडिया:
मुंबई में अरब सागर के किनारे बना हुआ शानदार स्मारक गेटवे ऑफ़ इंडिया है। गेटवे ऑफ़ इंडिया एक आकर्षक पर्यटक स्थलों में से एक है तथा यह स्मारक हिंदू और मुस्लिम धर्म की एकता का प्रतीक है और इस स्मारक की आधारशिला 31 मार्च 1911 को रखी गई थी तथा इसका उद्धाटन 4 दिसंबर 1924 को किया गया।
गेटवे ऑफ़ इंडिया दक्षिण मुंबई में छत्रपति शिवाजी के मार्ग में अपोलो बंदर क्षेत्र के तट पर स्थित है तथा शाम के समय गेटवे ऑफ़ इंडिया लाइटों से जगमगा उठता है और यहाँ से आप मुंबई का शानदार तथा आलीशान ताज होटल का दीदार कर सकते है।

20 वीं सदी में यह स्मारक(गेटवे ऑफ़ इंडिया) मेहराब राजा जॉर्ज पंचम और रानी मैरी के भारत में उनका स्वागत के लिए तथा अपोलो बंदर पर उनका सम्मान व्यक्त करने के लिए गेटवे ऑफ़ इंडिया बनाया गया। जॉर्ज वितेत ने गेटवे ऑफ़ इंडिया का डिज़ाइन तैयार किया था। गेटवे ऑफ़ इंडिया से अरब सागर का दृश्य काफी अलौकिक तथा अदृश्य प्रतीत होता है। गेटवे ऑफ़ इंडिया घूमने के बाद आप यहाँ से नाव की सवारी कर एलिफ़ेंटा गुफा की ओर सैर कर सकते है।
जुहू बीच:
मुंबई का सबसे बड़ा, फेमस तथा लोकप्रिय बीच जुहू बीच है तथा मुंबई में सूर्यास्त देखने के लिए जुहू बीच सबसे लोकप्रिय स्थान है तथा इसी समुद्र तट के किनारे कई बॉलीवुड हस्तियों का घर है। यहाँ का स्थानीय लोग जुहू बीच को जुहू चौपाटी कहते है। इसके अलावा जुहू बीच पर लोग एक्सरसाइज़, योगा, वाल्किंग तथा स्ट्रेचिंग जैसे गतिविधियों के लिए आते है।

साप्ताहिक छुट्टी के दौरान जुहू बीच पर काफी भिड़ उमड़ती है। यह बीच पूरे छः किलोमीटर लम्बा है तथा इसी बीच पर कई टीवी सीरियल्स की शूटिंग की जा चुकी है। शाम के समय जुहू बीच समुद्र की आवाज़ों और लाइटों से जगमगा उठता है। इसलिए शाम के समय जुहू बीच का दीदार करना सबसे अच्छा माना जाता है। इसके अलावा इस बीच पर फोटोग्राफी कर आप अपने बिताए हुए पल को यादगार बना सकते है।
मुंबई शहर से जुहू बीच आप आसानी से आ सकते है तथा छत्रपति शिवाजी टर्मिनल(CST) से जुहू बीच की दूरी 21 किलोमीटर है। जुहू बीच की सबसे नज़दीकी रेलवे स्टेशन विले पार्ले है और विले से जुहू बीच की दूरी 3 किलो मीटर है। जुहू बीच से घूमने के लिए नज़दीकी इस्कोन जुहू, पृथ्वी थिएटर तथा PVR सिनेमा हॉल है।
संजय गांधी नेशनल पार्क:
मुंबई के बोरीवली में स्थित संजय गांधी नेशनल पार्क 103 वर्ग किलो मीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। वनों से घिरा इस पार्क के अंदर एक खूबसूरत झील है और इसी खूबसूरत झील में आप नाव की सवारी ले सकते है तथा नाव की सवारी के लिए प्रत्येक दो व्यक्ति को 100 रुपय का चार्ज देना पड़ता है तथा नाव से वन की ख़ूबसूरती ओर भी अलौकिक प्रतीत होती है। पेड़-पौधे तथा हरियाली से घिरा यह पार्क पर्यटकों का आकर्षण केंद्र बिंदु में से एक है।

इसके अलावा संजय गांधी नेशनल पार्क में आप सफ़ारी की भी मज़ा ले सकते है। सफ़ारी की मदद से इस पार्क में आप कई जंगली जानवर जैसे बाघ, शेर, चीता, हाथी तथा अन्य जानवरों का दीदार कर सकते है। संजय गांधी नेशनल पार्क सुबह 7:30 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक खुला रहता है। संजय गांधी नेशनल पार्क की एंट्री फी 15 रुपय प्रति व्यक्ति है।
मरीन ड्राइव:
मुंबई में स्थित मरीन ड्राइव सैलानियों का सबसे पसंदीदा तथा आकर्षक जगहों में से एक है तथा मुंबई से मरीन ड्राइव का दृश्य काफी अलौकिक प्रतीत होता है। भाग-दौर वाली जिंदगी से परेशान कुछ पल सुकून से बिताने के लिए लोग मरीन ड्राइव की ओर मुख करते है। मरीन ड्राइव दक्षिण मुंबई में तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस रोड पर स्थित है।

मरीन ड्राइव को द क्वीन्स नेकलस यानी रानी का हार नाम से जाना जाता है। अक्सर बॉलीवुड सेलिब्रिटी मरीन ड्राइव में सुबह टहलते तथा एक्सरसाइज करते हुए नज़र आते है।
एलीफ़ेंटा की गुफा:
एलीफ़ेंटा आइलैंड मुंबई के तट पर स्थित है। यह भारत के सबसे प्राचीन स्थानों में से एक है तथा इस गुफा का निर्माण पत्थरों को काट कर किया गया है। चारों ओर वन से घिरा यह आइलैंड आपको सुकून देने वाला है। एलीफ़ेंटा गुफा सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक खुली रहती है।

एलीफ़ेंटा गुफा भगवान शिव को समर्पित है तथा इस गुफा में कई छोटे बड़े आकार के शिवलिंग स्थापित किए गए है। इसके अलावा इसी गुफा में चट्टानों को काट कर पत्थर की भव्य मूर्तियाँ बनाई गई है। गुफा के अंदर कई आंतरिक दीवारें है जो एक-दूसरे से जुड़ी हुई है।
एलीफ़ेंटा गुफा पहुँचने के लिए आपको गेटवे ऑफ़ इंडिया से नाव की सवारी लेनी होगी। नाव की मदद से एलीफ़ेंटा गुफा जाने में पूरे एक घंटे लगते है और नाव की सवारी के लिए प्रति व्यक्ति को पूरे 250 रुपय भुगतान करना पड़ता है। एलीफ़ेंटा गुफा मंगलवार से लेकर शनिवार तक खुला रहता है और सोमवार को यह गुफा बंद रहती है।
सिद्धिविनायक मंदिर:
श्री सिद्धिविनायक मंदिर, मुंबई के सबसे लोकप्रिय मंदिरों में से एक है तथा भगवान गणेश को समर्पित यह मुंबई का भव्य मंदिर है। गणेश चतुर्थी के दौरान मंदिर की भव्यता देखने लायक़ होती है तथा प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु मंदिर का दर्शन करने के लिए यहाँ आते है और दर्शन के रूप में भगवान गणेश को उनका पसंदीदा मोदक तथा लड्डू का भोग चढ़ाते है और इस दौरान सिद्धिविनायक मंदिर में काफी भिड़ उमड़ती है।

सिद्धिविनायक मंदिर में सोने की मुकुट से बनी भगवान गणेश की प्रतिमा है और यह प्रतिमा काफी अलौकिक तथा दर्शनीय है, मान्यता है कि सिद्धिविनायक मंदिर में भक्तों द्वारा की जाने वाली प्रार्थना तथा मनोकामनाएँ पूर्ण होती है, इसलिए श्रद्धालु अपनी आस्था लेकर सिद्धिविनायक मंदिर का दर्शन करने आते है।
हाजी अली दरगाह:
समुद्र के बीच में स्थित हाजी अली दरगाह की कला-कृतियां हमें मंत्र मुग्ध करती है। हाजी अली दरगाह के अंदर पीर हाजी अली शाह बुख़ारी का मक़बरा बना हुआ है तथा इस दरगाह पर सभी धर्म के लोग यहाँ घूमने आते है। समुद्र तट से क़रीब 500 मीटर की दूरी पर संगमरमर के पत्थरों से बना हाजी अली दरगाह काफी भव्य प्रतीत होता है तथा इसी दरगाह के पीछे अरब सागर बसा हुआ है।

हाजी अली दरगाह 19 वीं सदी में बन कर तैयार हुआ था तथा यह दरगाह सुबह 6:00 बजे से लेकर रात 10:00 बजे तक खुला रहता है तथा इस दरगाह में प्रवेश के लिए कोई चार्ज तथा भुगतान करना नहीं पड़ता है। हाजी अली दरगाह से डूबते सूरज का दृश्य काफी अलौकिक प्रतीत होता है।
छत्रपति शिवाजी टर्मिनल:
मुंबई में स्थित सबसे बड़े रेलवे स्टेशन छत्रपति शिवाजी टर्मिनल है। छत्रपति शिवाजी टर्मिनल सबसे व्यवस्थित रेलवे स्टेशन में से एक है तथा इस स्टेशन का नेटवर्क भारत के हर एक राज्य से जुड़ा हुआ है। अगर आप किसी अन्य शहर से मुंबई का दर्शन करना चाहते है तो आप छत्रपति शिवाजी टर्मिनस का टिकट बुक कर मुंबई आसानी से पहुँच सकते है। छत्रपति शिवाजी मुंबई का मेन सिटी है तथा यहाँ से मुंबई शहर के लिए लग्जरी बस, गाड़ी और टैक्सी किराए पर मिलती है।

छत्रपति शिवाजी के नाम से इसी शहर में छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय है तथा इस संग्रहालय में प्राचीन वस्तुएँ, बर्तन, सिक्के, हथियार जैसी कई कलाकृति उपस्थित है। छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय भारत के लोकप्रिय तथा प्रतिष्ठित संग्रहालयों में से एक है, इसलिए जब भी आप मुंबई घूमने के लिए आए तो छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय को अपने ट्रिप में जरुर शामिल करे तथा यह संग्रहालय छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से पैदल यात्रियों के लिए 20 मिनट की दूरी पर स्थित है।
पगोडा:
मुंबई में स्थित पगोडा, लोगों के दर्शनीय स्थलों में से एक है तथा यह स्थान गौतम बुद्ध को समर्पित है। मुंबई जैसे भिड़-भाड़ तथा शौर-गुल वाले इलाक़े से दूर पगोडा में आकर आपको काफी शांति मिलने वाला है तथा यह स्थान काफी शांतिपूर्ण है।

पगोडा, बोरीवली पश्चिमी मुंबई में स्थित है और यह स्थान इतना बड़ा है कि यहाँ पर एक साथ 8000 से अधिक श्रद्धालु एक साथ बैठ कर गौतम बुद्ध का ध्यान कर सकते है।
हैंगिंग गार्डेंस:
हैंगिंग गार्डेंस मुंबई के सबसे लोकप्रिय स्थानों में से एक है। यह पर्यटकों के लिए बेस्ट प्लेस है। हैंगिंग गार्डेन पेड़ों तथा बगीचों से घिरा हुआ है और बूट हाउस जैसी आकृति के लिए यह स्थान काफी लोकप्रिय है।

हैंगिंग गार्डेन महाराष्ट्र के रिज रोड, मालाबार हिल पर स्थित है। यह गार्डेन सुबह 5:00 बजे से लेकर रात 9:00 बजे तक खुला रहता है। हैंगिंग गार्डेंस से समुद्र का दृश्य काफी मनोरम दिखाई देता है तथा इस गार्डेन में लकड़ी का बना एक बड़ा जूता है और यह जूता बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र है।
कमला नेहरू पार्क के समीप मालाबार हिल की चोटी पर स्थित हैंगिंग गार्डेंस में जानवरों के आकार की झाड़ियाँ तथा हरी-भरी वनस्पतियों से बना गार्डेन दिखने में बेहद खूबसूरत है तथा इस गार्डेन में लोग सुकून का कुछ पल बिताने के लिए यहाँ आते है। ऐतिहासिक स्थल से जुड़ा यह गार्डेन 136 साल पुराना है। इसके अलावा इसी गार्डेन में पानी की टंकी स्थापित है और इसी टंकी से यहाँ के स्थानीय लोगों को पानी सप्लाई किया जाता है।
एस्सेल वर्ल्ड:
मुंबई में स्थित एस्सेल वर्ल्ड बच्चों के मनोरंजन के लिए सबसे अच्छी जगह है। 64 एकड़ ज़मीन में फैला यह पार्क काफी खूबसूरत है तथा इस पार्क में आपको वाटर स्लाइड, प्ले पुल, झूले, एक्वा ड्राइव जैसी कई रोमांचक सवारी में झूलने का मौका मिलता है।

मुंबई में इन सभी जगहों के अलावा आप फिल्म सिटी, पृथ्वी थिएटर, महा लक्ष्मी मंदिर, वर्सोवा बीच जैसे जगहों का आनंद उठा सकते है तथा इन जगहों पर आने के बाद आप नज़दीक से फिल्म की शूटिंग देख सकते है।
दिल्ली में घूमने के लिए ये जगहें काफी शानदार है। (Delhi main ghumne ka sthan)
Top 5 Tourist Places In India: भारत में घूमने के लिए पाँच बेहतरीन पर्यटन स्थलों का नाम।
FAQ: मुंबई ट्रिप के लिए अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:
Q- मुंबई में घूमने के लिए सबसे मशहूर जगह कौन सी है?
A- मुंबई में मशहूर पर्यटक स्थल गेटवे ऑफ़ इंडिया, एलीफ़ेंटा गुफा, जुहू बीच तथा हाजी अली दरगाह है।
Q- मुंबई में बच्चों के लिए घूमने की जगह कौन-कौन सी है?
A- मुंबई में बच्चों के साथ घूमने के लिए एस्सेल वर्ल्ड, तारापोरेवाला एक्वारियम, संजय गांधी राष्ट्रीय उद्दान तथा नेहरू तारामंडल है।
Q- मुंबई में ख़रीदारी के लिए बेस्ट जगह कौन सी है?
A- लोखंडवाला मार्केट, चोर बाज़ार, क्राफ़ोर्ड मार्केट, मनीष मार्केट, लालबाग मार्केट तथा नटराज मार्केट जैसी प्रसिद्ध जगह है।
Q- मुंबई का लोकप्रिय स्ट्रीट फूड कौन स है?
A- मुंबई का सबसे प्रसिद्ध तथा लोकप्रिय स्ट्रीट फूड वड़ा पाव, बॉम्बे सैंडविच, दही सेव पूरी चाट, पाव भाजी तथा पानीपुरी है।
Q- मुंबई में सबसे स्वादिष्ट वड़ा पाव कहाँ मिलता है?
A- मुंबई के दादर में स्थित तथा कृति कॉलेज के पास अशोक वड़ा पाव की शॉप में सबसे टेस्टी तथा स्वादिष्ट पाव टूरिस्ट के लिए परोसा जाता है।
Post Disclaimer
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।हम किसी भी उद्देश्य के लिए jivanvrit.com वेबसाइट या पोस्ट पर निहित जानकारी, उत्पादों, सेवाओं या संबंधित ग्राफिक्स के संबंध में पूर्णता, सटीकता, विश्वसनीयता, उपयुक्तता या उपलब्धता के बारे में किसी भी प्रकार का कोई प्रतिनिधित्व या वारंटी नहीं देते हैं।