दीपिका पादुकोण बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे आकर्षक सेलिब्रिटी में से एक है तथा काफी कम समय में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाली दीपिका पादुकोण सबकी चहेती एक्ट्रेस है। दीपिका पादुकोण ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत “ओम शांति ओम” फिल्म से की थी जो एक ब्लाक-बस्टर फिल्म साबित हुई।
दीपिका पादुकोण बायोग्राफी(Deepika Padukone)
दीपिका पादुकोण का जन्म 5 जनवरी 1986 को कोपेनहेगन, डेनमार्क में हुआ। इनके पिता पूर्व बैडमिंटन चैंपियन प्रकाश पादुकोण हैं। दीपिका की मातृभाषा कोंकणी है। दीपिका की माँ उज्जाला पादुकोण, जो एक ट्रेवल एजेंट है। दीपिका की एक छोटी बहन है तथा इनकी छोटी बहन का नाम अनीशा पादुकोण है
नाम | दीपिका पादुकोण – Deepika Padukone |
निक नेम | दीपी, दिप्ज |
जन्म | 5 जनवरी 1986 |
जन्म स्थान | कोपेनहेगन, डेनमार्क |
गृहनगर | बैंगलूरू |
शिक्षा | IGNOU से स्नातक की डिग्री |
व्यवसाय | अभिनेत्री |
धर्म | हिंदू |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
राशि | मकर |
फिल्म डेब्यु | ओम शांति ओम(2007) |
hobbies | बैंडमिंटन खेलना तथा किताबें पढ़ना |
दीपिका पादुकोण कितनी पढ़ी-लिखी है? (Deepika Padukone Education)
दीपिका ने अपनी स्कूली शिक्षा बैंगलोर के एक हाई स्कूल से की। उसके बाद दीपिका बी.ए. की डिग्री के लिए इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी में एडमिशन ली और इसी कॉलेज से ग्रेजुएशन में स्नातक की डिग्री हासिल की।
दीपिका पादुकोण की उम्र कितनी है? (Deepika Padukone age)
दीपिका पादुकोण का वर्तमान उम्र 39 साल है तथा दीपिका अपनी फिगर को मेंटेन रखने के लिये काफी मेहनत करती है और हर दिन एक्सरसाइज तथा योगा करती है।

दीपिका पादुकोण की हाइट कितनी है? (Deepika Padukone Ki Height)
दीपिका पादुकोण की हाइट 5’8″ है यानी 174 सेंटी मीटर इनकी लम्बाई है तथा इनकी हाइट काफी लम्बी है।
दीपिका पादुकोण लुक्स:
रंग | गोरा |
आँखो का रंग | काला |
बालों का रंग | भूरा |
लम्बाई | 5 फीट 8 इंच |
वजन | 58 किलो |
शारीरिक संरचना | 34-26-36 |
वर्तमान उम्र(2025) | 39 वर्ष |
दीपिका पादुकोण के परिवार में कौन-कौन है? (Deepika Padukone Ki Family)
पिता | प्रकाश पादुकोण |
माता | उज्जाला पादुकोण |
बहन | अनीशा पादुकोण |
पति | रणवीर सिंह |
दीपिका पादुकोण का शुरुआती करियर कैसा रहा?
- दीपिका पादुकोण अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत मॉडलिंग के दौरान की थी तथा दीपिका को एक म्यूज़िक विडियो के लिए ऑफ़र आया और दीपिका, हिमेश रेशमिया की म्यूज़िक विडियो ‘नाम है तेरा में’ नजर आई।
- साल 2006 में दीपिका पादुकोण कत्रड़ फिल्म ‘ऐश्वर्या’ से अपनी जरनी की शुरुआत की तथा इस फिल्म में इनके साथ साउथ एक्टर उपेन्द्र थे।
- दीपिका पादुकोण बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले हिंदी फिल्म सिनेमा के जाने माने अभिनेता अनुपम खेर से एक्टिंग सीखी।
दीपिका पादुकोण की पहली फिल्म कौन सी है? (Deepika Padukone Ki First Film)
दीपिका पादुकोण की पहली फिल्म ‘ओम शांति ओम’ है जो साल 2007 में रिलीज हुई थी तथा दीपिका को पहले ही फिल्म में बॉलीवुड का बादशाह शाहरुख़ खान के साथ काम करने का मौक़ा मिला। दीपिका की यह फिल्म सुपर डुपर हिट रही और दर्शकों को खूब पसंद आई। ‘ओम शांति ओम’ फिल्म के ज़रिए ही दीपिका को बॉलीवुड इंडस्ट्री में पहचान मिली और इस फिल्म के बाद से ही लोग इनके एक्टिंग तथा खुबसुरती के दीवाने हो गए । दीपिका बचपन से ही शाहरूख खान की फैन थी तथा दीपिका को शाहरुख़ खान की फ़िल्में देखना काफी पसंद था। दीपिका ने कभी भी नही सोची होगी कि उन्हें बॉलीवुड की पहले ही फिल्म में शाहरुख़ के साथ काम करने का मौका मिलेगा।

फिल्म का नाम | Om Shanti Om (ओम शांति ओम) |
स्टार कास्ट | दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान, अर्जुन रामपाल, किरण खेर |
रिलीज डेट | 9 नवंबर 2007 |
निर्देशक | फ़राह खान |
राइटर | मयूर पुरी |
डायलॉग | “एक चुटकी सिंदूर की कीमत तुम क्या जानो रमेश बाबू….” |
संगीतकार | विशाल शेखर |
प्रोडक्शन हाउस | रेड चिलीज इंटरटेनमेंट |
दीपिका पादुकोण का बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री:
- साल 2010 में दीपिका, रणबीर कपूर के साथ ‘बचना ऐ हसीनो’ फिल्म में नजर आई, इसके बाद अक्षय कुमार के साथ ‘चाँदनी चौक टू चाइना’ फिल्म में दिखाई दी। साल 2013 में दीपिका पादुकोण ‘राम लीला’ तथा ‘चेत्रई एक्सप्रेस’ जैसी सुपर हिट फिल्मों में काम की है।
- साल 2015 में दीपिका पादुकोण ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी सुपर हिट फ़िल्मों में काम की तथा यह फिल्म बॉक्स ऑफ़िस पर शानदार कमाई की थी। ‘बाजीराव मस्तानी’ फिल्म में दीपिका के साथ प्रियंका चोपड़ा भी अहम भूमिका में नजर आई और इस तरह सबसे अधिक कमाई करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्रियों में दीपिका का नाम शुमार हो गया।
- साल 2017 में दीपिका की फिल्म ‘पद्मावत’ रिलीज हुई तथा इस फिल्म में दीपिका एक रानी के किरदार में दिखाई दी
- साल 2023 में दीपिका पादुकोण की शानदार फिल्म पठान आई तथा इस बार फिर दीपिका को शाहरुख खान के साथ काम करने का मौक़ा मिला। दीपिका की ‘पठान’ फिल्म भी सुपर डुपर हिट रही।
दीपिका पादुकोण का पति कौन है? (Deepika Padukone Husband Name)
दीपिका पादुकोण के पति(Husband) का नाम रणवीर सिंह है तथा अपने अभिनय से लोगों के दिलो में जगह बनाने वाले रणवीर सिंह बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता में से एक है। रणवीर सिंह ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में ‘बैंड बाजा बारात’ फिल्मों से की तथा इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के रूप में फिल्म फेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
दीपिका पादुकोण की शादी कब हुई? (Deepika Padukone Wedding Look)
साल 2018 में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधी। इन दोनो की दोस्ती की शुरुआत ‘गोलियों की रास लीला राम लीला’ फिल्म के दौरान हुई और लगभग 6 साल अपनी दोस्ती को निभाते हुए साल 2018 में दोनो शादी के बंधन में बंध गए।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी शादी इटली में की तथा सबसे पहले इन्होंने कोकणी और उसके बाद सिंधी रीति रिवाज से शादी की तथा इस दौरान दीपिका का लंहगा काफी फेमस हुआ था। इटली में शादी करने के बाद रणवीर सिंह मुंबई में ग्रांड रिसेप्शन का पार्टी रखे थे जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए थे। दीपिका तथा रणवीर को बॉलीवुड का पावर कपल भी कहा जाता है।
दीपिका पादुकोण की बेटी का नाम क्या है?
शादी के लगभग छः साल बाद 8 सितंबर, 2024 को दीपिका ने एक बेटी को जन्म दी और इन्होंने अपनी बेटी का नाम दुआ पादुकोण रखी है।
रणबीर के साथ दीपिका की फिल्म:
- गोलियों की रासलीला राम-लीला
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म ” गोलियों की रासलीला राम-लीला” बॉक्स ऑफ़िस पर ब्लॉक-बस्टर तथा सुपर डुपर हिट साबित हुई। रणवीर और दीपिका की यह एक साथ पहली फिल्म है तथा यह फिल्म 2013 में रिलीज हुई। ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ फिल्म के द्वारा ही इन दोनो की दोस्ती काफी गहरी हुइ और यह दोस्ती आगे चल कर प्यार में बदल गई। आज लाखों लोग दीपिका के बेहतरीन एक्टिंग के दीवाने तथा फैन है।

2) बाजीराव-मस्तानी:
दीपिका और रणवीर की एक साथ दूसरी फिल्म “बाजीराव-मस्तानी” है जो भारत के इतिहास से जुड़ी है। “बाजीराव-मस्तानी” में दीपिका ने मस्तानी का रोल निभाई थी तथा इस फिल्म में मस्तानी, बाज़ीराव की दूसरी पत्नी होती है जिसका हिंदू समाज में कोई महत्व नहीं होता है। ‘बाजीराव-मस्तानी’ फिल्म में प्रियंका चोपड़ा काशीबाई का किरदार निभाती हुई नज़र आई और यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आई।

3) पद्मावत:
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी ‘पद्मावत’ फ़िल्म सुपर डुपर हिट हुई तथा यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई। ‘पद्मावत’ फिल्म में काम करने के बाद दीपिका और रणवीर दोनो पति-पत्नी के बंधन में बंध गए।

4) 1983
शादी के बाद दीपिका अपने पति रणवीर के साथ “1983” फ़िल्म में दिखाई दी तथा यह फिल्म कपिल देव की जीवनी पर आधारित है। जिसमें दीपिका, कपिल देव की पत्नी रोमी देवी का किरदार निभाती हुई नज़र आई।

दीपिका पादुकोण का हॉलीवुड करियर: (Deepika Padukone Ki Hollywood Film)
- बॉलीवुड की दुनिया में अपनी बेहतरीन तथा ज़बरदस्त एक्टिंग दिखाने वाली दीपिका को साल 2017 में हॉलीवुड फ़िल्मों के लिए चुना गया। दीपिका पादुकोण, विन डीज़ल की फिल्म ‘XXX: Return Of Xander Cage’ से हॉलीवुड की दुनिया में कदम रखी तथा इस फिल्म में दीपिका ने सेरेना उंगर की भूमिका निभाई थी।
- दीपिका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तब छा गईं, जब मेबेलिन ने उन्हें अपना नया अंतरराष्ट्रीय कवर-गर्ल चेहरा बनाया और इसके बाद से दीपिका को कई प्रतिष्ठित मॉडलिंग का ऑफर मिलने लगा। जिसमें ज्वेल्स ऑफ इंडिया की ब्रांड एंबेसडरशिप भी शामिल है।
- भारतीय मॉडलों और डिजाइनरों के लिए पांचवें वार्षिक किंगफिशर फैशन अवार्ड्स में दीपिका पादुकोण को “मॉडल ऑफ द ईयर” के खिताब से नवाजा गया।
दीपिका पादुकोण के बारे में दिलचस्प बातें:
- दीपिका को खेल कूद में काफी रुचि है तथा बेसबॉल खेल में दीपिका स्टेट लेवल की चैम्पियन थी। दीपिका को बैडमिंटन खेलना काफी पसंद है तथा इस खेल में भी दीपिका नेशनल चैंपियन शिप का हिस्सा रही।
- दीपिका खाने की काफी शौक़ीन है तथा इन्हें तरह-तरह का फूड खाना काफी पसंद है इसलिए वे अपने आप को बहुत बड़ा फूडी मानती है। दीपिका को डाइटिंग पर विश्वास नहीं है, बल्कि वह सुबह-सुबह exercise तथा योगा करती है और अपने आप को फिट रखने के लिए वह कभी-कभी बैडमिंटन भी खेल लिया करती है।
- दीपिका को अपने फ़्री टाइम में गाना सुनना तथा फ़िल्में देखना काफी पसंद है। पहली फिल्म से ही सफलता मिलने के बाद दीपिका को कई विज्ञापनों में काम करने का मौका मिला। जिनमें से लिरिल, क्लोज अप टूथपेस्ट, लिम्का तथा मेबिलिन जैसे कई बड़े ब्रांड शामिल है।
- साल 2016 में दीपिका बॉलीवुड की सबसे अधिक कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में से एक थी तथा अब तक दीपिका 30 से भी अधिक फ़िल्मों में काम कर चुकी है।
- दीपिका एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक प्रोड्यूसर भी है तथा साल 2020 में दीपिका ‘छपाक’ फिल्म के साथ निर्माता के रूप में अपनी काम की शुरुआत की और साथ ही साथ साल 2022 में दीपिका पादुकोण को 75वें कान्स फिल्म फ़ेस्टिवल का जूरी मेंबर चुना गया।
दीपिका की पसंद: (Deepika Padukone Ki Favourite)
फेवरेट फूड | इटली, ढ़ोसा, पानी पूरी |
फेवरेट रंग | सफेद, बैंगनी |
फेवरेट गेम | बैडमिंटन |
फेवरेट फिल्म | दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे |
फेवरेट अभिनेत्री | हेमा मालिनी |
फेवरेट अभिनेता | शाहरूख खान, रिचर्ड गेरे |
फेवरेट सोंग | कभी कभी मेरे दिल में ख़्याल आता है। |
फेवरेट स्थान | फ्रांस |
दीपिका पादुकोण इंस्टाग्राम: (Deepika Padukone Instagram)
दीपिका पादुकोण अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर काफी एक्टिव रहती है। दीपिका ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर की थी तथा इस फोटो में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट में परफेक्ट कपल लग रहे थे तथा दीपिका काले रंग की फ्लोर लेंथ प्रिंसेस कट ड्रेस पहनी हुई थी।

इसके साथ अपने बालों में एक बड़ा धनुष जैसा स्टाइल बनाई हुई थी। रणवीर अपने सफेद सूट तथा चश्मे में काफी डैशिंग लग रहे थे तथा दीपिका के इंस्टाग्राम अकांउट पर 80 मिलियन से ज़्यादा फ़ॉलोअर्स है।
दीपिका पादुकोण को मिले अवार्डस:
साल 2021 में दीपिका पादुकोण को बॉलीवुड के सर्वेश्रेष्ठ अभिनेता के रूप में ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया,
साल | अवार्ड का नाम | कैटेगरी |
2008 | फिल्म फेयर अवार्ड | बेस्ट डेब्यु(ओम शांति ओम) |
2014 | स्टारडस्ट अवार्ड ऑफ़ द इयर | …. |
2014 | IIFA | सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री(चेत्रई एक्सप्रेस ) |
2015 | IIFA | बेस्ट एक्ट्रेस ऑफ़ द इयर |
2016 | जी सिने अवार्ड | बेस्ट एक्टर(बाज़ीराव मस्तानी) |
2016 | स्क्रीन अवार्ड | बेस्ट स्टाइल आइकॉन ऑफ़ द इयर |
2019 | जी सिने अवार्ड | पद्मावत |
अन्य रोचक जानकारियाँ:
इंजीनियरिंग से एक्टिंग तक का सफर: जाने कृति सेनन की बेहतरीन फ़िल्मोंग्राफी।
Post Disclaimer
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।हम किसी भी उद्देश्य के लिए jivanvrit.com वेबसाइट या पोस्ट पर निहित जानकारी, उत्पादों, सेवाओं या संबंधित ग्राफिक्स के संबंध में पूर्णता, सटीकता, विश्वसनीयता, उपयुक्तता या उपलब्धता के बारे में किसी भी प्रकार का कोई प्रतिनिधित्व या वारंटी नहीं देते हैं।