Latest Posts

Dragon Movie OTT Release Date: ड्रैगन मूवी ओटीटी पर कब आएगी, जाने ड्रैगन फिल्म की डायरेक्शन एवं कलाकारों के बारे में।

तमिल फिल्म ड्रैगन एक कॉमेडी मूवी है तथा यह फिल्म 21 फरवरी को सिनेमा घरों में रिलीज हुई थी। अश्वथ मारीमुथु द्वारा निर्देशित फिल्म ड्रैगन ने सिनेमा घरों में काफी शानदार प्रदर्शन की, तो इस तरह बॉक्स ऑफ़िस पर ज़बरदस्त सफलता के बाद ड्रैगन फिल्म को डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर रिलीज किया जा रहा है।

कॉमेडी, रोमांस और ड्रामा से भरपूर फिल्म ड्रैगन दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है तथा मात्र एक महीने में ही ड्रैगन फिल्म ने क़रीब 150 करोड़ रुपय की कमाई कर चुकी है। अब देखना यह है कि ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर ड्रैगन फिल्म दर्शकों को किस हद तक रुझाती है। अगर आप कॉमेडी फिल्म ड्रैगन सिनेमा घरों में मिस कर दिए है तो अब आप घर बैठे इस फिल्म का लुफ़्त उठा सकते है।

ड्रैगन फिल्म की समीक्षा: Dragon Movie OTT Release Date

फिल्मDragon/ड्रैगन
निर्देशकअश्वथ मारीमुथु
कलाकारप्रदीप रंगनाथन, कयादु लोहार, जॉर्ज मेरीन
संगीतकारलियोन जेम्स
रिलीज डेट21 फरवरी, 2025
स्ट्रीमिंग ऑन21 मार्च, 2025 नेटफ्लिक्स

ड्रैगन फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर :(Dragon Movie OTT Release Date)

ड्रैगन मूवी 21 मार्च को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर दी गई है। अब आप इस फिल्म को घर बैठे पूरी फैमिली के साथ एंजॉय कर सकते है इसके लिए अब आपको बहार जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। ड्रैगन फिल्म तमिल, हिंदी, मलयालम, तेलुगु, तथा कन्नड़ जैसी अन्य भाषाओं में स्ट्रीम किया गया है। अब आप हिंदी के अलावा अन्य भाषाओं में ड्रैगन फिल्म का लुफ़्त उठा सकते है।

ड्रैगन फिल्म की कहानी क्या है?(Dragon Movie)

ड्रैगन फिल्म की कहानी प्रदीप रंगनाथन से शुरू होती है जो एक स्टूडेंट के रूप में काफी अव्वल छात्र होता है, जिसके कारण प्रदीप रंगनाथन को उच्च वेतन वाली नौकरी भी मिल जाती है लेकिन अपने अतीत को सुधारने के लिए इन्हें यह नौकरी छोड़नी पड़ती है जिसके कारण इन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

Dragon Movie OTT Release Date

ड्रैगन फिल्म में कलाकारों का प्रदर्शन:

ड्रैगन फिल्म में प्रदीप रंगनाथन अपने किरदार से दर्शकों को काफी एंटरटेन करते हुए नज़र आ रहे है इसके अलावा कयादु लोहार ने ड्रैगन फिल्म में अपने ग्लैमरस अंदाज़ से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही। कयादु लोहार की यह पहली फिल्म है तथा अपनी पहली फिल्म से ही कयादु तमिल फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाने में सफल रही। इसके अलावा ड्रैगन फिल्म में गौतम वासुदेव मेनन, केएस रविकुमार, इंदु मती तथा जॉर्ज मेरीन अहम भूमिका निभाते हुए नज़र आते है।

ड्रैगन फिल्म का डायरेक्शन कैसा है?

ड्रैगन फिल्म को अश्वथ मारीमुथु ने डायरेक्ट किए है। अश्वथ मारीमुथु ने इस फिल्म में प्यार, शिक्षा और परिवार को बहुत ही सुंदर ढंग से दर्शकों के सामने प्रस्तुत किए है जिससे दर्शकों के लिए ड्रैगन फिल्म काफी मनोरंजन साबित हो रहा है। इसके अलावा ड्रैगन फिल्म में निकेथ बोमिमरेड्डी की सिनमैटोग्राफी क़ाबिले तारीफ़ है।

Dragon Movie OTT Release Date

युवाओं के लिए यह फिल्म प्रेरणादायक है क्योंकि ड्रैगन फिल्म में प्रदीप रंगनाथन के लिए अपने करियर के साथ-साथ परिवार के हर एक सदस्य महत्वपूर्ण रखता है। वह इस फिल्म में बेख़ूबी दिखाया गया है।

अन्य रोचक जानकारियाँ:

अक्षय कुमार की स्काई फ़ोर्स ओटीटी पर कब आएगी? जानें इसकी रिलीज डेट और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म(Sky Force OTT Release Date)

सिंगल फादर के रूप में अभिषेक बच्चन ‘बी हैप्पी’ फिल्म में काफी बेहतरीन प्रदर्शन किए है. जाने ‘बी हैप्पी’ फिल्म की कहानी, कलाकार एवं…

टॉप 5 ट्रेंडिंग मूवीज जो नेटफ्लिक्स पर धूम मचा रही है, जिन्हें आपको मिस नहीं करनी चाहिए

ड्रैगन फिल्म से सम्बंधित प्रश्न:

Q- ड्रैगन सिनेमा घरों में कब रिलीज हुई थी?

A- ड्रैगन फिल्म 21 फरवरी 2025 को सिनेमा घरों में रिलीज हुई थी।

Q- ड्रैगन फिल्म के डायरेक्टर कौन है?

A- ड्रैगन फिल्म के डायरेक्टर अश्वथ मारिमुथु है।

Q- ड्रैगन फिल्म किस ओटीटी पर देख सकते है?

A- ड्रैगन फिल्म 21 मार्च 2025 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई है।

Post Disclaimer

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।हम किसी भी उद्देश्य के लिए jivanvrit.com वेबसाइट या पोस्ट पर निहित जानकारी, उत्पादों, सेवाओं या संबंधित ग्राफिक्स के संबंध में पूर्णता, सटीकता, विश्वसनीयता, उपयुक्तता या उपलब्धता के बारे में किसी भी प्रकार का कोई प्रतिनिधित्व या वारंटी नहीं देते हैं।

Latest Posts

Don't Miss