अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर निबंध, महत्व एवं थीम के बारे में।(Yoga Day Essay in Hindi)

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर निबंध के माध्यम से यहां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 के थीम, मनाए जाने का कारण, महत्व, आदि बातों पर प्रकाश डाला गया है। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के बारे में जान सकेंगे। आइए सर्वप्रथम जानते है – योगा का अर्थ क्या है?

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर निबंध : योग का अर्थ एवं परिभाषा

‘योग’ शब्द संस्कृत भाषा का शब्द है। इसका शाब्दिक अर्थ है जुड़ना या एकजुट होना। कहा जाता है कि योग की उत्पति भारत में हुई थी। साधारण शब्दों में योग एक प्रकार व्यायाम है, पर इसका दैनिक अभ्यास करने से हमें शारीरिक तथा मानसिक रूप से शांति मिलती है और तनाव से भी मुक्ति मिलती है।

भारत में पहली बार योग दिवस कब मनाया गया।

21 जून 2015 को पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया, तथा इस खास अवसर पर दिल्ली में एक साथ 35 हज़ार से भी अधिक लोग योग अभ्यास एक साथ किए थे और लगभग 84 देशों ने इनका प्रतिनिधित्व किए थे तो इस दौरान गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉड़र्स में पहली बार अपना नाम हासिल किए।

21 जून को योगा दिवस क्यों मनाया जाता है।

प्रत्येक वर्ष 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाता है। यह माना जाता है कि प्रति वर्ष 21 जून की तिथि साल का सबसे बड़ा दिन होता है अर्थात इस दिन सूरज जल्दी उदय होता है पर देर से डूबता है। इसीलिए इस दिन को ग्रीष्म संक्रांति भी कहते हैं। भौगोलिक रूप से 21 जून को उत्तरी गोलार्ध में दिन लंबा होता है एवं सूर्य दक्षिणायन हो जाता है। भारतीय संस्कृति के अनुसार यह दिन अध्यात्म एवं योग जैसे अभ्यास के लिए सबसे उपयुक्त दिन माना जाता है, इसीलिए 21 जून को योग दिवस मनाए जाने का निर्णय लिया गया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 एवं थीम:

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर निबंध, महत्व एवं थीम के बारे में। (Yoga Day Essay in Hindi)

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है। वर्ष 2024 में पूरे विश्व में 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है, यानि अब तक कुल 10 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन हो चुका है। इस वर्ष का थीम है “महिला सशक्तिकरण के लिए योग” इस वर्ष योग दिवस का थीम महिलाओं के कल्याण एवं उनके स्वास्थ्य पर केंद्रित है।

विगत वर्षों में आयोजित योग दिवस थीम

क्रमांकअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन वर्षयोग दिवस का थीम
1पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2015
सद्भाव और शांति के लिए योग “Yoga for Harmony & Peace”
2दूसरा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2016युवाओं को जोड़े “Connect the Youth”
3तीसरा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2017स्वास्थ्य के लिए योग “Yoga for Health”
4चौथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2018शांति के लिए योग “Yoga for Peace”
5पांचवा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2019जलवायु कारर्वाई “Climate Action”
6छ्ठा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2020स्वास्थ्य के लिए योग – घर पर योग
“Yoga at Home and Yoga with Family”
7सातवाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2021“Yoga for Well-being”
8आठवाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2022मानवता के लिए योग ‘Yoga for Humanity’
9नवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2023वसुधैव कुटुंबकम के लिये योग
10दसवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2024महिला सशक्तिकरण के लिए योग

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का इतिहास:

भारत में योग अभ्यास हमारी प्राचीन परंपरा एवं संस्कृति है। इसके वैश्विक स्वास्थ्य लाभ को देखते हुए यह महसूस किया जाने लगा कि योग का परिचय अब विश्व के लोगों को कराया जाए एवं इसके लिए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का एक प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र महासभा के समक्ष रखा गया। बाद में 175 सदस्य देशों के समर्थन पर 11 दिसंबर 2014 को, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मान लिया एवं 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया गया।

उस समय माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था: “योग हमारी प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है। योग मन और शरीर, विचार और क्रिया की एकता का प्रतीक है …योग केवल व्यायाम के बारे में नहीं है; यह खुद के साथ, दुनिया और प्रकृति के साथ एकता की भावना को खोजने का एक तरीका है।”

इस प्रकार पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को पूरे विश्व में धूमधाम से मनाया गया। इस दिन करीब 35 हजार से अधिक लोगों ने दिल्ली के राजपथ पर योगासन किया। पहले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम थी- सद्भाव और शांति के लिए योग।

भारत सरकार एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का mYoga ऐप

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर निबंध, महत्व एवं थीम के बारे में। (Yoga Day Essay in Hindi) योग ऐप

योग को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा mYoga नाम से एक ऐप लॉन्च किया गया है। इस ऐप में योग सीखने के लिए कई वीडियो और ऑडियो फ़ाइलों का संग्रह है जिसे यूजर बिना कोई शुल्क दिए एक्सेस कर सकता है। ऐप को अंग्रेजी और हिंदी में उपलब्ध कराया गया है।

आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा “नमस्ते योग ऐप”

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर निबंध, महत्व एवं थीम के बारे में। (Yoga Day Essay in Hindi) योग ऐप

आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा “नमस्ते योग ऐप” नाम से एक ऐप विकसित किया गया है, जो आम जनता के लिए है। इसमें लोग योग से संबंधित जानकारी, योग प्रोग्राम, कक्षाओं की जानकारी ले सकते हैं। इसमें आप अपने शहर के योग सीखाने वाले ट्रेनर की खोज कर सकते हैं, इसके अलावा योग कार्यक्रमों और योग केंद्रों की खोज कर सकते हैं।

योग दिवस पर भारत सरकार का अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय पुरस्कार

योग दिवस पर भारत सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय पुरस्कार की घोषणा भी की गयी है। यह पुरस्कार उन लोगों या संगठनों को दिया जाता है जिन्होंने योग के प्रचार-प्रसार के लिए उल्लेखनीय कार्य किया हो एवं उनके कार्यों से आम लोगों का भला हुआ हो। प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर यह प्रदान किया जाता है।

योग दिवस का महत्व

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का महत्व इस बात में निहित है कि यह पूरे विश्व को तनाव रहित जीवन जीने की प्रेरणा देता है। योग हमें पॉज़िटिव लाइफ के लिए प्रेरित करता है और साथ ही साथ अच्छे स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है।

योग के नियमित अभ्यास से हम एक संतुलित जीवन जी सकते हैं एवं हमारी कार्य क्षमता भी बढ़ती है। इसलिए योग दुनिया भर में लोकप्रिय है। अब इसका स्वरूप राष्ट्रीय न होकर अंतर्राष्ट्रीय हो चुका है।

योग करने से हम मानसिक तथा शारीरिक रूप से फिट रहते है और हमारी सेहत भी दुरुस्त रहती है। योग करने से हमें स्ट्रेस कम होती है। यह न केवल मानसिक तथा शारीरिक ऊर्जा देती है बल्कि यह हमारे कार्यों एवं विचारों में भी एकता लाती है।

अन्य रोचक जानकारियाँ

1-जन्माष्टमी पर निबंध, भाषण, तिथि, व्रत कथा, पूजा विधि, भजन, जन्माष्टमी बधाई संदेश

2-फिल्मी सुपर स्टार कार्तिक आर्यन की फिल्में, जीवन परिचय, उम्र, हाइट, नेट वर्थ आदि सब कुछ।

3-निरहुआ का जीवन परिचय, सुपरहिट फिल्में, घर, परिवार, नेट वर्थ आदि सब कुछ।(2024)

4-Khesari Lal Yadav : खेसारी लाल यादव की जीवनी, फिल्में, नेटवर्थ, उम्र एवं परिवार के बारे में।

5-Varun Dhawan Biography In Hindi: जाने फिल्म स्टार वरुण धवन का जीवन परिचय, फिल्में, उम्र, हाइट, नेटवर्थ, घर एवं परिवार के बारे में।(2024)

6-प्रभास का जीवन परिचय (Prabhas Biography, Movie List , Age, Net worth in Hindi)

7-Bakrid 2024 : जानें बक़रीद क्यों मनाया जाता है? बकरीद कब है 2024 में एवं इसका महत्व।

Post Disclaimer

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।हम किसी भी उद्देश्य के लिए jivanvrit.com वेबसाइट या पोस्ट पर निहित जानकारी, उत्पादों, सेवाओं या संबंधित ग्राफिक्स के संबंध में पूर्णता, सटीकता, विश्वसनीयता, उपयुक्तता या उपलब्धता के बारे में किसी भी प्रकार का कोई प्रतिनिधित्व या वारंटी नहीं देते हैं।

Pushpa
Pushpahttps://jivanvrit.com
जीवनवृत्त पत्रिका(www.jivanvrit.com) एक हिंदी भाषा में प्रस्तुत की गयी एक ब्लॉग वेबसाइट है । यह ब्लॉग कला, संस्कृति एवं मनोरंजन पर आधारित है।पत्रिका के विषय एवं इससे जुड़े किसी भी कंटेंट पर कोई प्रश्न हो तो मुझे Contact us मेनू के माध्यम से पूछ सकते हैं।
AD

Must Read

गंगा दशहरा

Happy Ganga Dussehra 2025: गंगा दशहरा के दिन गंगा की पूजा...

0
भारत में गंगा दशहरा का विशेष महत्व है तथा पृथ्वी पर गंगा के अवतरण के प्रतीक के रूप में गंगा दशहरा का पर्व मनाया...