Winner of Indian Idol Season 15: मानसी घोष, इंडियन आइडल सीजन 15 का खिताब अपने नाम की।

Winner of Indian Idol Season 15: इंडियन आइडल सीजन 15 का ग्रैंड फिनाले 06 अप्रैल 2025 को सोनी टीवी पर प्रसारित किया गया तथा इस दौरान मानसी घोष ने इंडियन आइडल सीजन 15 की चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम की। मानसी घोष इंडियन आइडल का ट्रॉफी हासिल कर बेहद खुश दिखाई दे रही है।

काफी कड़ी मेहनत तथा अपनी सुरीली आवाज के दम पर मानसी घोष ने आज यह मुकाम हासिल की है तथा आज अपने टैलेंट की वजह से ही मानसी घोष पूरे भारत का दिल जीतने में कामयाब रही।

मानसी घोष को मिला चमचमाती ट्रॉफी:(Winner of Indian Idol Season 15)

कोलकाता की रहने वाली तथा मात्र 24 साल के उम्र में इंडियन आइडल सीजन 15 का खिताब अपने नाम करने वाली मानसी घोष को एक चमचमाती ट्रॉफी के साथ-साथ 25 लाख रुपय तथा एक गाड़ी भी दिया गया है। फिनाले में मानसी घोष ने सुभाजीत चक्रवर्ती तथा स्नेहा शंकर को हराकर इंडियन आइडल 15 का ट्रॉफी अपने नाम की। जीत के बाद मानसी घोष मीडिया से बात करते समय अपने जीत का श्रेय अपनी माँ को बताती हुई नज़र आई।

Indian Idol 15:

इंडियन आइडल सीजन 15 का आगाज आज से लगभग पांच महीना पहले 26 अक्टूबर 2024 को हुआ था तथा इंडियन आइडल सीजन 15 का ग्रैंड फिनाले 06 अप्रैल 2025 को किया गया। इंडियन आइडल सीजन 15 का फिनाले काफी धमाकेदार था. ग्रैंड फिनाले को और भी शानदार बनाने के लिए मीका सिंह, रवीना टंडन तथा शिल्पा शेट्टी जैसी महान अस्थियाँ इस शो में चार चाँद लगाती हुई नज़र आई. इसके अलावा सुखविंदर सिंह तथा नीलम भी इंडियन आइडल के ग्रैंड फिनाले में सभी कंटेस्टेंट को प्रोत्साहित करते हुए नज़र आए। ग्रैंड फिनाले का यह सीजन सोनी टीवी पर रात 8:30 बजे प्रसारित किया गया.

Winner of Indian Idol Season 15
image source google

इंडियन आइडल सीजन 15 के टॉप कंटेस्टेंट:(Indian Idol Season 15)

इंडियन आइडल सीजन 15 में टॉप 6 कंटेस्टेंट को चुने गए थे। जिनमें से स्नेहा शंकर, अनिरुद्र सस्वरम, प्रियांशु दत्त, सभाजीत चक्रवर्ती, मानसी घोष, चैतन्य है तथा ये सभी कंटेस्टेंट अपनी बेहतरीन आवाज से जज को इम्प्रेस करने में सफल रहे. स्नेहा शंकर इंडियन आइडल 15 की दूसरी रनर अप रही तथा तीसरे स्थान पर सुभोजित चक्रवर्ती थे।

इंडियन आइडल के कंटेस्टेंट पश्चिम बंगाल से रखते है ताल्लुक:

इंडियन आइडल सीजन 15 के अधिक कंटेस्टेंट पश्चिम बंगाल से है. छः फाइनलिस्ट में से तीन कंटेस्टेंट इसी राज्य से है. जिनमें से मानसी घोष(कोलकाता), सुभाजीत चक्रवर्ती(खड़गपुर) तथा प्रियांशु दत्ता(कोलकाता) पश्चिम बंगाल के रहने वाले है. इसके अलावा बिस्वरूप बनर्जी, श्रीजन पोरेल तथा रंजिनी सेन गुप्ता भी पश्चिम बंगाल की रहने वाली है।

इंडियन आइडल सीजन 15 के जज कौन थे?

इंडियन आइडल सीजन 15 में श्रेया घोषाल, बादशाह और विशाल ददलानी इस शो में जज के रूप में दिखाई दिए. इसके अलावा इंडियन आइडल सीजन 15 को होस्ट आदित्य नारायण करते हुए नजर आए.

इंडियन आइडल सीजन 15 के सभी कंटेस्टेंट का नाम:

प्रतियोगिता का नाम निवास स्थल
मानसी घोषकोलकाता, पश्चिम बंगाल
सुभाजीत चक्रवर्तीखड़गपुर, पश्चिम बंगाल
स्नेहा शंकरमुंबई, महाराष्ट्र
प्रियांगशु दत्ताकोलकाता, पश्चिम बंगाल
माइसकम बोसगुवाहाटी, असम
बिस्वरूप बनर्जीकोलकाता, पश्चिम बंगाल
मयूरी साहाकोलकाता, पश्चिम बंगाल
श्रीजन पोरेलहावड़ा, पश्चिम बंगाल
वास्तव कुमारगुरदासपुर, पंजाब
इपिसत पतिभुवनेश्वर, ओडिशा
चैतन्य देवाधेपुणे, महाराष्ट्र
अनिरुद्ध सुस्वरमआंध्र प्रदेश
रागिनी शिंदेमहाराष्ट्र
रितिका राजपटना, बिहार
रंजिनी सेन गुप्ताकोलकाता, पश्चिम बंगाल
ज्योति प्रकाश ओझाकटक, ओड़िशा

अन्य रोचक जानकारिया:

Malaika Arora Net Worth: फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा का इनकम सोर्स क्या है?

मनोज दे की कुल संपत्ति: एक आम लड़के से करोड़पति बनने तक का सफर(Manoj Dey’s Net Worth & Lifestyle)

Post Disclaimer

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।हम किसी भी उद्देश्य के लिए jivanvrit.com वेबसाइट या पोस्ट पर निहित जानकारी, उत्पादों, सेवाओं या संबंधित ग्राफिक्स के संबंध में पूर्णता, सटीकता, विश्वसनीयता, उपयुक्तता या उपलब्धता के बारे में किसी भी प्रकार का कोई प्रतिनिधित्व या वारंटी नहीं देते हैं।

Pushpa
Pushpahttps://jivanvrit.com
जीवनवृत्त पत्रिका(www.jivanvrit.com) एक हिंदी भाषा में प्रस्तुत की गयी एक ब्लॉग वेबसाइट है । यह ब्लॉग कला, संस्कृति एवं मनोरंजन पर आधारित है।पत्रिका के विषय एवं इससे जुड़े किसी भी कंटेंट पर कोई प्रश्न हो तो मुझे Contact us मेनू के माध्यम से पूछ सकते हैं।
AD

Must Read

गंगा दशहरा

Happy Ganga Dussehra 2025: गंगा दशहरा के दिन गंगा की पूजा...

0
भारत में गंगा दशहरा का विशेष महत्व है तथा पृथ्वी पर गंगा के अवतरण के प्रतीक के रूप में गंगा दशहरा का पर्व मनाया...