बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन तथा प्रतिभाशाली अभिनेता वरुण धवन हिंदी फिल्म सिनेमा के टॉप तथा हैंडसम एक्टर में से एक है। वरुण धवन जाने-माने निर्देशक डेविड धवन के बेटे है और इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर से की तथा इस दौरान वरुण धवन ने कई ब्लॉकबस्टर फ़िल्मों में काम किए, जिनमें से साल 2015 में वरुण धवन की सबसे लोकप्रिय तथा चर्चित फ़िल्म ‘बदलापुर’ आई जो सुपर डुपर हिट रही।
Varun Dhawan Biography:
वरुण धवन का जन्म 24 अप्रैल 1987 को मुंबई में हुआ। वरुण धवन के पिता डेविड धवन जो अपने बेटे(वरुण धवन) को पढ़ा-लिखा कर एक डॉक्टर बनाना चाहते थे, लेकिन परिवार वालों का फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक होने के कारण वरुण को भी एक एक्टर बनने को हुआ और इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में करण जौहर के साथ एक असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में फिल्म ‘माई नेम इज खान’ से किए।
| नाम | वरुण धवन |
| निक नेम | पप्पू |
| जन्म | 24 अप्रैल 1987 |
| जन्म स्थान | मुंबई |
| व्यवसाय | अभिनेता तथा मॉडलर |
| राष्ट्रीयता | भारतीय |
| राशि | वृषभ |
| शैक्षणिक योग्यता | बिज़नस मैनेजमेंट में स्नातक की डिग्री हासिल |
| फिल्म डेब्यु | स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर (2012) |
| hobbies | डांस करना और किताबें पढ़ना |
वरुण धवन कितने पढ़े-लिखे है?
वरुण धवन अपनी स्कूली शिक्षा बॉम्बे स्कौटिश स्कूल से पूरी किए। वरुण धवन पढ़ाई के दौरान काफी अव्वल छात्र रहे तथा दसवीं कक्षा में इन्होंने 82% मार्क्स प्राप्त किए थे और आगे की पढ़ाई के लिए इन्होंने यूनाइटेड किंगडम यूनिवर्सिटी से MBA में स्नातक की डिग्री हासिल किए तथा अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने अपना कदम एक्टिंग की ओर बढ़ाया और मुंबई में स्थित बैरी जॉन के एक्टिंग स्कूल से एक्टिंग सीखे तथा इस दौरान अर्जुन कपूर भी इन्हीं इंस्टिट्यूट से एक्टिंग सीख रहे थे।
वरुण धवन का उम्र कितना है? (Varun Dhawan age):
साल 2025 में वरुण धवन का वर्तमान उम्र 37 वर्ष है और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में वरुण धवन काफी फिट तथा एनर्जेटिक अभिनेता में से एक है।
Varun Dhawan Ka Diet:
- वरुण धवन अपने फ़िटनेस को लेकर काफी सतर्क रहते है तथा यह हर दिन एक्सरसाइज़ और वर्क आउट करते है और कभी-कभी यह घंटो जिम में पसीना बहाते है।
- वरुण धवन अपने डाइट का बख़ूबी ध्यान रखते है और ये 12 से 14 घंटो के लिए फ़ास्टिंग रखते है तथा इन्हें अपने माँ के हाथ का बना खाना बेहद पसंद है।
- वरुण धवन अपने दिन की शुरुआत एक कप ब्लैक कॉफ़ी से करते है और उसके बाद नाश्ते में अंडे, ओट्स तथा जूस लेना पसंद करते है।
- वहीं दोपहर के खाने में चपाती, हरी सब्ज़ी, सलाद तथा एक कटोरी दही लेते है और शाम के नाश्ते में वरुण ड्राई फ़्रूट्स तथा मखाने लेते है और इसके साथ-साथ ग्रीन टी भी पीते है।
- रात को डिनर में वरुण धवन चिकन तथा पनीर की भुज्जी खाना पसंद करते है और इन सबके अलावा वरुण धवन खूब सारा पानी पीते है ताकि इनका शरीर हाइड्रेट रहे।

वरुण धवन का जन्मदिन कब है?(Varun Dhawan Birthday):
वरुण धवन का जन्म 24 अप्रैल 1987 को मुंबई में हुआ तथा ये अपना जन्मदिन अपनी पत्नी और परिवार के साथ मनाते है और सबसे खास बात यह है कि इस दिन भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का भी जन्मदिन है।
वरुण धवन का लूक:

| स्किन टोन | फेयर |
| आँखो का रंग | काला |
| लम्बाई | 5’9″ |
| वजन | 78 किलो |
| शारीरिक संरचना | चेस्ट- 40 कमर- 32 बाइसेप्स- 15 |
| उम्र(2024) | 37 वर्ष |
वरुण धवन के परिवार में कौन-कौन है? (Varun Dhawan Family)
वरुण धवन के पिता का नाम डेविड धवन है जो हिंदी फिल्म जगत के मशहूर फिल्म निर्देशक तथा डायरेक्टर है तथा वरुण की माँ का नाम करुणा धवन है जो एक हाउस वाइफ है, इसके अलावा इनका एक बड़ा भाई है जिनका नाम रोहित धवन है तथा रोहित धवन अपने पापा के ही तरह एक फिल्म निर्देशक है।
| माता | करुणा धवन |
| पिता | डेविड धवन |
| भाई | रोहित धवन |
| पत्नी | नताशा दलाल |
वरुण धवन की शादी कब हुई:
24 जनवरी 2021 को वरुण धवन ने अपनी गर्लफ़्रेंड तथा दोस्त नताशा दलाल से शादी की तथा शादी का फंक्शन अलीबाग के रिजोर्ट में रखा गया था। शादी का समारोह परिवार और आपसी रिश्तों के बीच ही संपत्र की गई थी। नताशा और वरुण की फैमली में काफी अच्छी बोंडिंग है और सबसे मज़ेदार की बात यह है कि ये दोनो स्कूल में एक साथ ही पढ़ते थे। वर्तमान में वरुण और नताशा दोनो हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहे है।

वरुण धवन की पत्नी कौन है? (Varun Dhawan Wife)
वरुण धवन की पत्नी का नाम नताशा दलाल है। नताशा एक फैशन डिज़ाइनर है तथा मुंबई के जुहू में नताशा का अपना खुद का एक क्लोदिंग स्टोर है तथा इस स्टोर का नाम नताशा दलाल लेबल है और इस स्टोर में दुल्हन से समबंधित सभी कपड़े मौजूद है। नताशा सोशल मीडिया तथा लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती है। नताशा और वरुण बचपन के ही दोस्त है इसलिए वरुण के हर फैमली फंक्शन में नताशा जरुर शामिल होती थी।

वरुण धवन की बेटी (Varun Dhawan Child):
वरुण धवन अब पापा बन गए है। 3 जून 2024 को नताशा दलाल ने एक बेबी गर्ल को जन्म दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नताशा की डिलेवरी मुंबई के पी.डी. हिंदुजा अस्पताल में हुई।
वरुण धवन की पहली फिल्म- “स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर”
साल 2012 में वरुण धवन ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर’ फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखे। ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर’ करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म सुपर डुपर हिट रही और बॉक्स ऑफ़िस पर शानदार कमाई की थी। यह फिल्म वरुण धवन के साथ-साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट की भी पहली फिल्म थी।

‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर’ फिल्म में वरुण धवन एक अमीर बाप के बेटे और कॉलेज स्टूडेंट के रूप में रोहन नंदा का किरदार निभाते हुए नजर आए थे, इसके अलावा ऋषि कपूर, रोनित रॉय और राम कपूर भी अहम भूमिका निभाए थे। ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर’ फिल्म के लिए वरुण धवन को फिल्म फेयर अवार्ड में नामांकन मिला था।
| फिल्म | ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर’ |
| डायरेक्टर | करण जौहर |
| राइटर | करण जौहर |
| स्टार कास्ट | वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, आलिया भट्ट |
| संगीतकार | विशाल-शेखर तथा सलीम सुलेमान |
| फिल्म प्रोडक्शन | धर्मा प्रोडक्शन |
| रिलीज डेट | 19 अक्टूबर, 2012 |
वरुण धवन का फिल्मी करियर:
‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर’ फिल्म के बाद साल 2014 में डेविड धवन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘मैं तेरा हीरो’ में वरुण धवन मुख्य भूमिका निभाते हुए नज़र आए। ‘मैं तेरा हीरो’ तेलगू फिल्म कांदीरेगा का रिमेक है तथा यह एक कॉमेडियन फिल्म है। दर्शकों द्वारा ‘मैं तेरा हीरो’ फिल्म में वरुण धवन की जोड़ी ईलियाना डी क्रुज तथा नर्गिस फाकरी के साथ काफी पसंद की गई तथा इसके अलावा ‘मैं तेरा हीरो’ फिल्म में अनुपम खेर और सौरभ शुक्ला पिता के किरदार में नजर आए थे।

वरुण धवन को फिल्म इंडस्ट्री में एक अभिनेता के रूप में पहचान फिल्म ‘बदलापुर’ से मिली। सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म ‘बदलापुर’ साल 2015 में रिलीज हुई और इस फिल्म से वरुण धवन को काफी लोकप्रियता हासिल हुई।

साल 2016 में वरुण धवन के भाई रोहित धवन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘डिशूम’ आई और इस फिल्म में वरुण धवन के साथ जॉन अब्राहम तथा जैकलीन अहम भूमिका निभाती हुई नज़र आई।

उसके बाद साल 2017 में वरुण धवन की ब्लॉक बस्टर फिल्म ‘जुड़वा 2’ आई तथा यह फिल्म सलमान खान की जुड़वा फिल्म का रिमेक है। डेविड धवन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘जुड़वा 2’ में जैकलीन फरनडीज, तापसी पन्नु, ज़ाकिर हुसैन तथा सचिन खेडेकर अहम भूमिका निभाते हुए नज़र आए।

उसके बाद वरुण धवन, अनुष्का शर्मा के साथ ‘सुई धागा’ फिल्म में पति-पत्नी का किरदार निभाते हुए दिखाई दिए।

वरुण धवन और आलिया भट्ट की एक साथ फिल्म (Varun Dhawan and Alia Bhatt Movie)
साल 2014 में वरुण धवन और आलिया भट्ट की एक साथ फिल्म ‘हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया’ सिनेमा घरों में रिलीज हुई, इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ वरुण धवन की जोड़ी काफी पसंद की गई थी तथा यह फिल्म काफी हिट हुई और इस फिल्म के सॉन्ग भी काफी पॉप्युलर हुए।

साल 2017 में वरुण धवन और आलिया भट्ट की रोमांटिक फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ आई और इस फिल्म में इन दोनो के बीच काफी नोक-झोंक दिखाया गया तथा दर्शकों को इनकी जोड़ी काफी पसंद आई और यह फिल्म सुपर डुपर हिट साबित हुई।

वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की एक साथ फिल्म (Varun Dhawan and Janhvi Kapoor Movie)
वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की एक साथ फिल्म ‘बवाल’ है। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘बवाल’ में वरुण धवन अज्जु भैया के किरदार में नजर आए तथा अज्जु लखनऊ के पब्लिक स्कूल के एक होनहार टीचर है। जो सभी बच्चों को इतिहास का विषय पढ़ाते है तथा इसी दौरान अज्जु को निशा(जाह्नवी कपूर) नाम की एक टॉपर लड़की से प्यार हो जाता है, उसके बाद इन दोनो की शादी होती है और शादी के बाद ये दोनों यूरोप शिफ़्ट होते है।

शशांक खैतान के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ 02 अक्तूबर 2025 को सिनेमा घरों में दस्तक देने जा रही है। ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ कॉमेडी से भरपूर फिल्म है। इस फिल्म में इन दोनों के अलावा सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ जैसे एक्टर्स शामिल है। वहीं फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्सन के तहत किया गया है।

वरुण धवन और कियारा आडवाणी की एक साथ फिल्म (Varun Dhawan and Kiara Advani Movie)
साल 2022 में वरुण धवन और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘जुग जुग जियो’ रिलीज हुई तथा यह परिवार से सम्बंधित कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। ‘जुग जुग जियो’ फिल्म में वरुण धवन के साथ अनिल कपूर, नीतू कपूर तथा प्राजकता कोहली अहम भूमिका निभाती हुई नज़र आई।

वरुण धवन का पसंदीदा चीजें :
| पसंदीदा फूड | चीज केक तथा चिकन |
| पसंदीदा रंग | लाल |
| पसंदीदा अभिनेता | गोविंदा |
| पसंदीदा अभिनेत्री | प्रियंका चोपड़ा |
| पसंदीदा फ़िल्में | कुछ कुछ होता है, रंग दे बसंती |
| पसंदीदा खेल | फुटबॉल |
| पसंदीदा कार | ऑडी Q7 |
| पसंदीदा स्थान | दुबई |
| पसंदीदा परफ़्यूम | गुच्ची |
वरुण धवन के बारे में जानने वाली रोचक बातें:
- साल 2010 में वरुण धवन, करण जौहर के साथ ‘माई नेम इज खान’ फिल्म में सहायक निर्देशक के रूप में अपने करियर की शुरुआत किए।
- साल 2014 में वरुण धवन का नाम फोर्ब्स इंडिया सेलिब्रिटी के 100 सूची में शामिल किया गया था।
- वरुण धवन को खेल-कूद करना काफी पसंद है और ये अपने स्कूल में रेसलिंग भी किया करते थे।
- वरुण धवन को फिल्म में एक सिपाही का किरदार निभाने का काफी शौक है हालांक़ी अभी तक इन्हें यह किरदार नहीं मिला है।
- वरुण धवन और सचिन तेंदुलकर का जन्मदिन एक ही तारीख़ 24 अप्रैल को है।
वरुण धवन को मिले अवार्ड तथा पुरस्कार:
- साल 2013 में वरुण धवन को ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर’ फिल्म के लिए बेस्ट मेल डेब्यु के रूप में ‘स्टार डस्ट अवार्ड’ मिला।
- साल 2015 में वरुण धवन को फिल्म ‘मैं तेरा हीरो’ के लिए IIFA अवार्ड दिया गया तथा इसी फिल्म के लिए इन्हें स्टार गिल्ड अवार्ड दिया गया। फिल्म ‘बदलापुर’ के लिए वरुण धवन को बेस्ट एक्टर इन एक्शन रोल के लिए ‘बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड’ दिया गया।
- वरुण धवन को ‘डिशूम’ फिल्म के लिए किड्स चॉइस अवार्ड दिया गया।
- साल 2019 में फिल्म ‘जुग जुग जीयो’ के लिए वरुण धवन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के रूप में ‘जी सिने अवार्ड’ दिया गया।
निष्कर्ष:
उपयुक्त विवरण के आधार पर यह कहा जा सकता है कि वरुण धवन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की एक बेहतरीन तथा टॉप अभिनेता है तथा इन्हें यह मुकाम काफी स्ट्रगल और मेहनत करने के बाद मिली है।
रोचक जानकारियाँ-
Mahavatar Narsimha Now On OTT: भक्ति और शक्ति का संगम ‘महावतार नरसिम्हा’ अब ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर
प्रियंका चोपड़ा: देसी गर्ल से ग्लोबल आइकन तक का सफर(Priyanka Chopra)
Carry Minati: जानें कैरी मिनाटी कौन है?
Post Disclaimer
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।हम किसी भी उद्देश्य के लिए jivanvrit.com वेबसाइट या पोस्ट पर निहित जानकारी, उत्पादों, सेवाओं या संबंधित ग्राफिक्स के संबंध में पूर्णता, सटीकता, विश्वसनीयता, उपयुक्तता या उपलब्धता के बारे में किसी भी प्रकार का कोई प्रतिनिधित्व या वारंटी नहीं देते हैं।

