Net Worth of Sonu Nigam: संगीत की दुनिया में ‘आधुनिक रफ़ी’ के नाम से मशहूर सोनू निगम की कुल सम्पत्ति कितनी है? जाने उनके इनकम सोर्स तथा लाइफ स्टाइल के बारे में।

Net Worth of Sonu Nigam: भारतीय पार्श्व गायक के रूप में सोनू निगम का नाम शुमार है। सोनू निगम बॉलीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री के सबसे मशहूर तथा पसंदीदा गायकों में से एक है। फैंस तथा दर्शकों द्वारा सोनू निगम को ‘आधुनिक रफ़ी’ कहा जाता है। सोनू निगम हिंदी के अलावा मणिपुरी, गढ़वाली, तमिल, पंजाबी, बंगाली, गुजराती, मराठी तथा नेपाली सहित कई अन्य भाषाओं में गाना गाए है।

प्लेबैक सिंगर के रूप में सोनू निगम को साल 2005 में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा सोनू निगम फिल्म फेयर पुरस्कार तथा IIFA जैसे अवार्ड अपने नाम कर चुके है। साल 2022 में भारत सरकार द्वारा सोनू निगम को देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान के रूप में पद्म श्री अवार्ड से सम्मानित किया गया। तो आइए इस आर्टिकल के माध्यम से हम सोनू निगम से सम्बंधित जानकारी तथा उनके नेट वर्थ के बारे में डीटेल से जानते है।

सोनू निगम कौन है?(Sonu Nigam)

सोनू निगम का जन्म 30 जुलाई 1973 को फ़रीदाबाद में हुआ। सोनू निगम ने अपने करियर की शुरुआत मात्र 4 साल के उम्र में एक सिंगर के रूप में शुरू की थी। उसके बाद सोनू निगम शादी तथा पार्टी के दौरान स्टेज पर गाना गाया करते थे।

Net Worth of Sonu Nigam
नामसोनू निगम
जन्म30 जुलाई, 1973 फ़रीदाबाद
व्यवसायपार्श्व गायक, संगीत निर्देशक
जीवनसाथीमधुरिमा निगम
पुरस्कारसाल 2005- राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
साल 2022- पद्मश्री पुरस्कार

सोनू निगम का सिंगिंग करियर:

  • 19 साल के उम्र में अपना करियर बनाने के लिए सोनू निगम अपने पिता के साथ मुंबई आए थे। मुंबई आने के बाद सोनू निगम क्लासिकल गायक उस्ताद मुस्तफ़ा खान से संगीत में प्रशिक्षण लिए।
  • सोनू निगम को शुरुआती समय में काफी स्ट्रगल करना पड़ा। साल 1995 में सोनू निगम भारतीय टेलीविजन का पॉप्युलर शो ‘सा रे गा मा पा’ को होस्ट करते हुए नज़र आए थे। उसके बाद सोनू निगम ‘बेवफ़ा सनम’ फिल्म का ‘अच्छा सिला दिया; सोंग गाते हुए नजर आए।
  • उसके बाद सोनू निगम फिल्म ‘बॉर्डर’ में अनु मलिक के साथ ‘संदेशे आते है’ गाना गाए थे, तथा इस गाने के बाद से सोनू निगम को काफी पॉपुलैरिटी मिली। दर्शकों द्वारा इस गाने को काफी पसंद किया गया तथा आज भी लोग इस गाने को सुनना पसंद करते है। उसके बाद सोनू के करियर में उड़ान भरने लगी और एक झटके में ही सोनू निगम फ़र्श से अर्श तक पहुँच गए।
  • सोनू निगम अपने करियर के दौरान 5000 से भी अधिक गाना गा चुके है।

सोनू निगम एक एक्टर के रूप में:

सोनू निगम सिंगिंग के अलावा फ़िल्मों में भी अभिनय करते हुए नज़र आ चुके है। ‘जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी’ फिल्म में सोनू निगम विवेक सक्सेना का किरदार निभाते हुए नज़र आए थे। उसके बाद सोनू निगम ‘काश आप हमारे होते’ फिल्म में जय कुमार के रोल में दिखाई दिए तथा ‘लव इन नेपाल’ फ़िल्म में सोनू निगम अभिनव सिंहा की भूमिका निभाए थे, लेकिन बॉलीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री में सोनू निगम को एक हीरो के रूप में कुछ खास रेस्पोंस नहीं मिला।

सोनू निगम की कुल नेटवर्थ कितनी है?(Net Worth of Sonu Nigam)

मीडिया में प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनू निगम की कुल सम्पत्ति 370 करोड़ रुपय(50 मिलियन डॉलर) है तथा इनके इनकम का मुख्य सोर्स सिंगिंग, सेलिब्रिटी जज, विज्ञापन तथा अन्य निवेश के माध्यम से होती है। फिल्म में गाने के लिए सोनू निगम 10 से 15 लाख रुपय तक का फीस चार्ज करते है।

सोनू निगम कई रियलिटी शो में जज के रूप में भी दिखाई दिए। ‘अमूल स्टार ऑफ़ इंडिया’ में सोनू निगम जज के रूप में नज़र आए। इसके अलावा सोनी टेलीविजन पर प्रसारित शो ‘एक्स फ़ैक्टर’ में जज का किरदार निभाते हुए दिखाई दिए। जज के रूप में सोनू निगम लाखों रुपय का फीस चार्ज करते है। वहीं सोनू निगम की सालाना इनकम 5 करोड़ रुपय से अधिक है।

सोनू निगम का मैरीड लाइफ कैसा है?

सोनू निगम ने 15 फरवरी 2002 को मधुरिमा से शादी की। मधुरिमा एक बंगाली परिवार से बिलोंग करती है तथा मधुरिमा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वर्तमान में सोनू निगम का एक लड़का है तथा इनके बेटे का नाम निवान निगम है।

Net Worth of Sonu Nigam

सोनू निगम की लग्जरी लाइफ स्टाइल:

वर्तमान में सोनू निगम काफी लग्जरी लाइफ स्टाइल जी रहे है। मुंबई के अंधेरी वेस्ट में सोनू निगम का शानदार बंगला है इसके अलावा मुंबई में इनका दो ऑफ़िस भी है तथा इन ऑफ़िस की कीमत लगभग 11 करोड़ रुपय के क़रीब है। साथ ही साथ सोनू निगम का दुबई में एक आलीशान बंगला है तथा सोनू निगम के दुबई वाले बंगले की कीमत लगभग 25 करोड़ रुपय है।

सोनू निगम को कार और बाइक्स का काफी शौक है। सोनू निगम के पास रेंज रोवर, ऑडी तथा BMW जैसी शानदार गाड़ियाँ है। सोशल मीडिया पर भी सोनू निगम काफी एक्टिव रहते है तथा इनके इंस्टाग्राम पेज पर 3 मिलियन से ज़्यादा फ़ॉलोअर्स है। इससे यह पता चलता है कि सोनू निगम के फैंस तथा यूज़र्स इनके लाइफ स्टाइल को भी फ़ॉलो करते है।

अन्य रोचक जानकारियाँ:

Neha Kakkar’s Net Worth : बॉलीवुड की सिंगिंग क्वीन नेहा कक्कड़ की कुल नेट वर्थ कितनी है? जाने इनकी करियर एवं लग्जरी लाइफ स्टाइल के बारे में.

Yuzvendra Chahal’s Net Worth & Lifestyle : जानें महशूर क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की कुल संपति एवं लाइफस्टाइल के बारे में.

Mufasa OTT Release Date: थियेटर के बाद अब OTT पर आएगी Mufasa, रिलीज डेट हुई कन्फर्म? जानें कब और कहां देख सकते हैं!

Post Disclaimer

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।हम किसी भी उद्देश्य के लिए jivanvrit.com वेबसाइट या पोस्ट पर निहित जानकारी, उत्पादों, सेवाओं या संबंधित ग्राफिक्स के संबंध में पूर्णता, सटीकता, विश्वसनीयता, उपयुक्तता या उपलब्धता के बारे में किसी भी प्रकार का कोई प्रतिनिधित्व या वारंटी नहीं देते हैं।

Pushpa
Pushpahttps://jivanvrit.com
जीवनवृत्त पत्रिका(www.jivanvrit.com) एक हिंदी भाषा में प्रस्तुत की गयी एक ब्लॉग वेबसाइट है । यह ब्लॉग कला, संस्कृति एवं मनोरंजन पर आधारित है।पत्रिका के विषय एवं इससे जुड़े किसी भी कंटेंट पर कोई प्रश्न हो तो मुझे Contact us मेनू के माध्यम से पूछ सकते हैं।
AD

Must Read

गंगा दशहरा

Happy Ganga Dussehra 2025: गंगा दशहरा के दिन गंगा की पूजा...

0
भारत में गंगा दशहरा का विशेष महत्व है तथा पृथ्वी पर गंगा के अवतरण के प्रतीक के रूप में गंगा दशहरा का पर्व मनाया...