बॉलीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री में दबंग गर्ल नाम से मशहूर सोनाक्षी सिन्हा एक बेहतरीन अभिनेत्री है। साल 2010 में सलमान खान के साथ दबंग फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाली सोनाक्षी सिन्हा आज फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में से एक है।
सोनाक्षी सिन्हा का जीवन परिचय (Sonakshi Sinha Biography)
सोनाक्षी सिन्हा का जन्म 2 जून 1987 को पटना में हुआ तथा फिल्मी घराने से ताल्लुक होने के कारण सोनाक्षी सिन्हा की रुचि भी एक एक्ट्रेस बनने का हुआ।
नाम | सोनाक्षी सिन्हा |
निक नेम | सोना |
जन्म | 2 जून 1987 |
जन्म स्थान | पटना, बिहार |
व्यवसाय | अभिनेत्री तथा गायक |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
राशि | मिथुन |
गृहनगर | महाराष्ट्र |
शैक्षणिक योग्यता | फैशन डिजाइनिंग में स्नातक की डिग्री हासिल |
फिल्म डेब्यु | दबंग (2010) |
hobbies | पेंटिंग्स करना, फोटोग्राफी करना, किताबें पढ़ना तथा संगीत गाना |
सोनाक्षी सिन्हा कितनी पढ़ी-लिखी है? (Sonakshi Sinha Education)
सोनाक्षी सिन्हा अपनी शुरुआती शिक्षा मुंबई के आर्य विधा मंदिर स्कूल से पूरी की तथा सोनाक्षी पढ़ाई में मेधावी छात्र थी और आगे पढ़ाई के लिए सोनाक्षी श्रीमती नाथी बाई दामोदर ठाकरसे महिला विधापीठ से फैशन डिजाइनिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की।
सोनाक्षी सिन्हा का उम्र कितना है? (Sonakshi Sinha age)
2025 में सोनाक्षी सिन्हा का वर्तमान उम्र 37 वर्ष है तथा इस उम्र में ही सोनाक्षी वह मुकाम हासिल कर चुकी है जिसके लोग सपने देखा करते है।
सोनाक्षी सिन्हा का लूक:

आँखों का रंग | गहरा भूरा |
लम्बाई | 5’9″ |
वजन | 65 किलो |
शारीरिक संरचना | 35-27-35 |
सोनाक्षी सिन्हा का परिवार में कौन-कौन है?(Sonakshi Sinha Parents)
सोनाक्षी सिन्हा के पिता का नाम शत्रुधन सिन्हा है तथा शत्रुधन 80 के दशक के बॉलीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता रह चुके है और वर्तमान में शत्रुधन सिन्हा एक राजनेता के रूप में कार्य कर रहे है। सोनाक्षी सिन्हा की माँ का नाम पूनम सिन्हा है तथा पूनम सिन्हा सिंधी हिंदू परिवार से ताल्लुक रखती है और साल 1968 में ‘मिस यंग इंडिया’ का खिताब अपने नाम कर चुकी है। इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा के दो(जुड़वा) बड़े भाई है तथा इनके भाई का नाम लव सिन्हा और कुश सिन्हा है। सोनाक्षी अपने घर में सबसे छोटी है इसलिए वे अपने पापा की सबसे लाडली है।
पिता | शत्रुधन सिन्हा |
माता | पूनम सिन्हा |
भाई(जुड़वा) | लव और कुश सिन्हा |
पति | जहीर इकबाल |
सोनाक्षी सिन्हा का पति कौन है? (Sonakshi Sinha Husband)
- सोनाक्षी सिन्हा के पति का नाम जहीर इकबाल है तथा जहीर इकबाल का जन्म 10 दिसम्बर 1988 को हुआ। साल 2019 में सलमान खान द्वारा प्रोड्यूस फिल्म ‘नोट बुक’ से जहीर ने बॉलीवुड फ़िल्म में डेब्यु की, इसके अलावा जहीर इकबाल को गिटार बजाना काफी पसंद है।
- ज़हीर के पिता का नाम इकबाल रतनसी है तथा ज़हीर के पिता सलमान खान के काफी करीबी दोस्त है। इकबाल रतनसी मुंबई के एक बड़े बिजनेसमैन है, इसके अलावा इनका जूलरी का भी बिजनेस है और साथ ही साथ इकबाल रतनसी मुंबई में बिल्डर का भी काम करते है।
सोनाक्षी सिन्हा की शादी कब हुई? (Sonakshi Sinha Wedding)
23 जून 2024 को सोनाक्षी, जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंधी। साल 2022 में सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर दोनों एक साथ ‘डबल एक्स एल’ फिल्म में दिखाई दिए और क़रीब 7 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने रजिस्टर मैरिज शादी की तथा शादी के दौरान दुल्हा-दुल्हन क्रीम कलर के कपड़े में काफी खूबसूरत दिख रहे थे।

सोनाक्षी सिन्हा का शुरुआती करियर कैसा रहा?
अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद सोनाक्षी एक्टिंग की ओर अपना कदम बढ़ाई तथा इस दौरान सोनाक्षी सिन्हा फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की और उसके बाद कई फ़िल्मों में सोनाक्षी कॉस्टयुम डिज़ाइनर के रूप में काम करना शुरू की।
सोनाक्षी सिन्हा साल 2010 में सलमान खान के साथ एक्शन से भरपूर दबंग फिल्म में नजर आई और सोनाक्षी सिन्हा की यह फिल्म सुपर डुपर हिट रही। गाँव में रहने वाली रज्जो(सोनाक्षी सिन्हा) को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया तथा दबंग फिल्म में इनका फेमस डायलॉग- थप्पड़ से डर नही लगता साहब, प्यार से लगता है। सोनाक्षी सिन्हा को ‘दबंग’ फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला डेब्यु के रूप में फिल्म फेयर का पुरस्कार दिया गया। चुलबुल पांडे के रूप में सलमान का नया अवतार कॉमेडी तथा एक्शन से भरपूर था। ‘दबंग’ फिल्म बॉक्स ऑफ़िस पर काफी शानदार कमाई की थी तथा आज भी लोग ‘दबंग’ फिल्म देखना पसंद करते है।

निर्देशक | अभिनव सिंह कश्यप |
प्रोड्यूसर | अरबाज खान |
संगीतकार | साजिद-वाजिद तथा ललित पंडित |
स्टार कास्ट | सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा, अरबाज खान, सोनू सूद |
राइटर | दिलीप शुक्ला |
रिलीज डेट | 10 सितंबर 2010 |
सोनाक्षी सिन्हा का फिल्मी सफर:
- ‘दबंग’ फिल्म हिट होने के बाद, साल 2012 में सोनाक्षी की तीन फ़िल्में रिलीज हुई और सोनाक्षी की सभी फ़िल्में सुपर डुपर हिट रही। सोनाक्षी सिन्हा की पहली फिल्म अक्षय कुमार के साथ ‘राउडी राठौर’ आई तथा अक्षय कुमार के साथ इनकी जोड़ी काफी पसंद की गई इसके बाद इनकी दूसरी फिल्म अजय देवगन के साथ ‘सन ऑफ़ सरदार आई’ और इसी साल सलमान खान के साथ इनकी तीसरी फिल्म ‘दबंग 2’ रिलीज हुई।
- साल 2013 में रणवीर सिंह के साथ सोनाक्षी सिन्हा की ‘लुटेरा’ फिल्म आई। ‘लुटेरा’ फिल्म को डायरेक्ट विक्रमादित्य मोटावानी ने की तथा यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है और सोनाक्षी की यह फिल्म हिट रही।
- साल 2014 में हिंदी वर्जन के एनिमेटेड फ़िल्म ‘रियो 2’ में ज्वेल के किरदार में सोनाक्षी अपनी आवाज़ दी तथा इसी साल सोनाक्षी अक्षय कुमार के साथ ‘हॉलिडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ़ ड्यूटी’ में नजर आई और हॉलिडे फिल्म तमिल फिल्म ठुप्पक्की का रिमेक है, इसके बाद सोनाक्षी साउथ के सुपर स्टार रजनी कांत के साथ ‘लिंगा’ फिल्म में नजर आई।
- उसके बाद सोनाक्षी कई फिल्म ‘आर राजकुमार’, ‘फ़ोर्स 2’, ‘अकीरा’, ‘तेवर’ तथा ‘कलंक’ जैसी फ़िल्मों में अभिनय करती हुई दिखाई दी लेकिन सोनाक्षी की ये सभी फ़िल्में बॉक्स ऑफ़िस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।
- उसके बाद साल 2023 में सोनाक्षी ‘दहाड़’ वेब सीरीज से ओटीटी पर कदम रखी। इसके अलावा साल 2024 में संजय लीला भंसाली के निर्दीशन में बनी ‘हीरामंडी’ वेब सीरीज में नजर आ चुकी है तथा ‘हीरामंडी’ सीरीज में सोनाक्षी को काफी प्रशंसा मिली।
सोनाक्षी सिन्हा की टॉप 10 फ़िल्में (Sonakshi Sinha Movies)
रिलीज डेट | फ़िल्मों का नाम | स्टार कास्ट |
2010 | दबंग | सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा, अरबाज खान |
2012 | राउडी राठौर | अक्षय कुमार, गुरदीप कोहली, यश पाल शर्मा |
2012 | सन ऑफ़ सरदार | अजय देवगन, जूही चावला, संजय दत्त |
2013 | लुटेरा | रणवीर सिंह, विक्रांत मेसी, दिव्या दत्ता |
2013 | आर राजकुमार | शाहिद कपूर, प्रभु देवा, सोनू सूद |
2014 | हॉलिडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ़ ड्यूटी | अक्षय कुमार, सुमित राघवान, इंदिरा क्रिश्नन |
2014 | एक्शन जैक्शन | अजय देवगन, प्रभु देवा, यामी गौतम |
2015 | तेवर | मनोज बाजपाई, अर्जुन कपूर, राज बब्बर |
2016 | फ़ोर्स 2 | जॉन अब्राहम, आदिल हुसैन, बोमन ईरानी |
2019 | कलंक | आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, वरुण धवन |
2019 | मिशन मंगल | अक्षय कुमार, विद्या बालन, तापसी पन्नु |
2022 | डबल एक्सएल | ज़हीर इकबाल |

सोनाक्षी सिन्हा से जुड़ी रोचक बातें:
- सोनाक्षी सिन्हा ने अपने करियर की शुरुआत कॉस्टयुम डिज़ाइनर के रूप में शुरू की तथा साल 2005 में फिल्म ‘दिल लेके देखो’ में सोनाक्षी कॉस्टयुम डिज़ाइन की थी।
- सोनाक्षी सिन्हा को पेंटिंग्स करना काफी पसंद है तथा वह अक्सर खाली समय में अपने पेंटिंग्स को सोशल मीडिया पर शेयर करती है।
- सोनाक्षी सिन्हा एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक परफ़ेक्ट बिज़नस वुमैन भी है तथा इनका खुद का SOEZI नाम से नेल आर्ट का ब्रांड है और इस ब्रांड के जरिए सोनाक्षी विभित्र प्रकार के नेल आर्ट को प्रदर्शित करती है।
- सोनाक्षी सिन्हा खाने की बेहद शौक़ीन है तथा इन्हें भारतीय और थाई फूड खाना बेहद पसंद है।
- फिल्म ‘दबंग’ के लिए सोनाक्षी सिन्हा ने अपना 30 किलो वजन कम की तथा इससे पहले सोनाक्षी सिन्हा का वजन 90 किलो था। सोनाक्षी को फिट और सीलिम होने में क़रीब 2 साल का समय लगा।
- सोनाक्षी सिन्हा ‘इंडियन आइडल जूनियर 2’ जैसे रियलिटी शो में जज की भूमिका निभाई थी तथा इसी शो में सोनाक्षी के साथ विशाल डडलानी और सलीम मर्चेंट भी जज के रूप में दिखाई दिए।
- सोनाक्षी सिन्हा एक एक्टर होने के साथ-साथ एक बेहतरीन सिंगर भी है तथा सोनाक्षी ‘हॉलिडे’ और ‘अकिरा’ फ़िल्मों में गाना गा चुकी है। सोनाक्षी सिन्हा अपने फिल्मी करियर के दौरान 30 से भी अधिक फ़िल्मों में काम कर चुकी है।
सोनाक्षी सिन्हा की आने वाली फ़िल्में (Sonakshi Sinha Upcoming Movies)
रिलीज डेट | डायरेक्टर | फिल्म का नाम |
2025 | तरुण मनसुखानी | हॉउसफुल 5 |
2024 | आदित्य सरपोतदार | काकुडा |
सोनाक्षी सिन्हा का सोशल नेटवर्क (Sonakshi Sinha Social Network)
सोनाक्षी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है तथा इनका इंस्टाग्राम पर aslisona नाम से प्रोफाइल है और सोनाक्षी के इस प्रोफाइल को 28 मिलियन से ज़्यादा यूज़र्स फ़ॉलो करते है। सोनाक्षी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म से सम्बंधित पोस्ट तथा विडियोज शेयर करती रहती है।
सोनाक्षी सिन्हा का नेट वर्थ कितना है (Sonakshi Sinha Net Worth)
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ सोनाक्षी सिन्हा का नेट वर्थ 100 करोड़ रुपय है। वहीं सोनाक्षी एक फिल्म के लिए लगभग 1 करोड़ रुपय का फीस चार्ज करती है। इसके अलावा सोनाक्षी ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी ख़ासी कमाई करती है। सोनाक्षी सिन्हा को गाड़ियों का काफी शौक है तथा इनके पास 1.42 करोड़ रुपय की मर्सिडीज़ बेंज़, 75 लाख रुपय की बीएमडब्ल्यू कार है तथा इसके अलावा सोनाक्षी के पास ऑडी तथा रेंज रोवर जैसी कार शामिल है।
सोनाक्षी सिन्हा का घर कहाँ है? (Sonakshi Sinha House)
सोनाक्षी सिन्हा मुंबई के बांद्रा में एक सी-फेसिंग लग्जरी तथा खूबसूरत अपार्टमेंट में रहती है। साल 2020 में सोनाक्षी सिन्हा ने यह घर ख़रीदा था और पिछले साल ही सोनाक्षी अपने नए घर में शिफ़्ट हुई तथा मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ सोनाक्षी के नए घर की कीमत 14 करोड़ रुपय है। सोनाक्षी अपने नए घर में अपनी मम्मी, पापा तथा दो भाई के साथ रहती है तथा यह घर 4,628 स्कावर फीट में बना हुआ है।
सोनाक्षी सिन्हा को मिले पुरस्कार
- साल 2010 में सोनाक्षी सिन्हा को फिल्म दबंग के लिए बेस्ट फीमेल डेब्यु के रूप में फिल्म फेयर का पुरस्कार दिया गया।
- साल 2014 में सोनाक्षी सिन्हा को बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया तथा इसी वर्ष सोनाक्षी को जी सिने अवार्ड दिया गया।
- सोनाक्षी सिन्हा को स्टार स्क्रीन अवार्ड की तरफ़ से मोस्ट प्रोमिसिंग न्यूकमर फीमेल अवार्ड से सम्मानित किया गया।
- सोनाक्षी सिन्हा को लायंस गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया।
इसे भी पढ़े:
1- जन्माष्टमी पर निबंध, भाषण, तिथि, व्रत कथा, पूजा विधि, भजन, जन्माष्टमी बधाई संदेश
2-कपिल शर्मा का जीवन परिचय, फ़िल्में एवं शो के बारे में (Kapil Sharma Biography in Hindi)
Post Disclaimer
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।हम किसी भी उद्देश्य के लिए jivanvrit.com वेबसाइट या पोस्ट पर निहित जानकारी, उत्पादों, सेवाओं या संबंधित ग्राफिक्स के संबंध में पूर्णता, सटीकता, विश्वसनीयता, उपयुक्तता या उपलब्धता के बारे में किसी भी प्रकार का कोई प्रतिनिधित्व या वारंटी नहीं देते हैं।