जाने शिल्पा शेट्टी का फिल्मी सफर एवं कैसे बनी शिल्पा शेट्टी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सूपर स्टार।

Post Highlights [hide]

बॉलीवुड इंडस्ट्री में शिल्पा शेट्टी का नाम सबसे फिट एक्ट्रेस में शुमार है। बाज़ीगर फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाली शिल्पा शेट्टी हमेशा लाइम लाइट तथा सुर्ख़ियों में बनी रहती है। अपनी एक्टिंग तथा खूबसूरत अदाओं से लाखों लोगों के दिलों को धड़काने वाली शिल्पा शेट्टी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की एक बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक है।

शिल्पा शेट्टी का जीवन परिचय:

शिल्पा शेट्टी का जन्म 8 जून, 1975 को मैंगलोर के कर्नाटक में हुआ तथा इनके पिता का नाम सुरेंद्र शेट्टी है जो एक बिजनेसमैन के रूप में औषधीय उधोग में काम करते थे। शिल्पा शेट्टी की माता का नाम सुनंदा शेट्टी है तथा शिल्पा शेट्टी की एक छोटी बहन भी है जिसका नाम शमिता शेट्टी है और शमिता शेट्टी भी एक अभिनेत्री है।

शिल्पा शेट्टी
नामशिल्पा शेट्टी
पूरा नामशिल्पा शेट्टी कुंद्रा
निक नेममान्या, सिल्ली, मुनकी, हनी बंच
जन्म8 जून, 1975
जन्म स्थानमंगलूरू, कर्नाटक
शिक्षापोदार कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल।
व्यवसायमॉडल तथा अभिनेत्री
राष्ट्रीयताभारतीय
घरजुहू, मुंबई
hobbiesडांस करना, कुकिंग करना तथा योगा करना
फिल्म डेब्युबाज़ीगर(1993)

शिल्पा शेट्टी कितनी पढ़ी-लिखी है?(Shilpa Shetty Education)

शिल्पा शेट्टी अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई के सेंट एंथोनी गर्ल्स हाई स्कूल से पढ़ाई की है तथा आगे की पढ़ाई के लिए शिल्पा पोदार कॉलेज में एडमिशन ली और इसी कॉलेज से ग्रेजुएशन में स्नातक की डिग्री हासिल की। शिल्पा शेट्टी अपनी स्कूली शिक्षा के दौरान ही भरतनाट्यम डांस सीखी थी तथा इन सब के अलावा शिल्पा को खेल-कूद में भी काफी रुचि था, जिसके कारण शिल्पा अपनी स्कूल में वॉलीबॉल टीम की कप्तान भी रह चुकी है।

शिल्पा शेट्टी की उम्र कितनी है?(Shilpa Shetty age)

शिल्पा शेट्टी का वर्तमान उम्र 50 साल है और शिल्पा अपनी बॉडी तथा फ़िटनेस को मेंटेन रखने के लिए हर दिन योगा और एक्सासाइज करती है।

शिल्पा शेट्टी अपनी डाइट में क्या खाती है?(Shilpa Shetty Diet Plan)

  • शिल्पा शेट्टी अपने फिगर को मेंटेन रखने के लिए एक प्रॉपर डाइट लेती है तथा शिल्पा हमेशा से ही संतुलित और पौष्टिक आहार लेना पसंद करती है। शिल्पा अपनी दिन की शुरुआत आंवला या फिर ऐलोवेरा जूस से करती है।
  • शिल्पा ब्रेक फास्ट में खजूर तथा दलिया लेती है और वह अपने खाने में हमेशा ऑलिव ऑइल का इस्तेमाल करती है।
  • दोपहर को लंच में चपाती, दाल, ब्राउन राइस तथा हरी सब्जी लेती है तथा शिल्पा को ग्रीन टी काफी पसंद है इसलिए दोपहर को लंच के बाद ग्रीन टी जरुर पीती है।
  • रात को शिल्पा अपने निश्चित समय पर ही भोजन करती है तथा 8 बजे से पहले यह अपना डिनर कंपलिट कर लेती है तथा डिनर में शिल्पा हल्का भोजन लेना पसंद करती है जिसमें वह गर्मा गर्म सूप या फिर पालक पनीर की सब्जी के साथ रोटी खाना पसंद करती है।

शिल्पा शेट्टी की हाइट कितनी है?(Shilpa Shetty Height)

शिल्पा शेट्टी की हाइट 5’7″ यानि 170 सेंटीमीटर इनकी लम्बाई है।

शिल्पा शेट्टी की लुक्स:

उम्र(2025)50 वर्ष
हाइट5’7″
वजन55 किलो
आँखो का रंगभूरा
बालों का रंगभूरा
राशिमिथुन
शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी का पति राज कुंद्रा क्या करते है?

शिल्पा शेट्टी के पति का नाम राज कुंद्रा है तथा 22 नवंबर 2009 को शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा के साथ शादी की थी। आपको बता दे कि शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा की दूसरी पत्नी है। राज कुंद्रा एक बड़े बिज़नेसमैन है तथा ये स्टील प्लांट, सुपर फाइट लीग, सतयुग गोल्ड, फ़ैशन इंडस्ट्री जैसे कई बड़े बिज़नस के मालिक है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ राज कुंद्रा हर महीने करोड़ो रुपय कमाते है।

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी के बेटे का क्या नाम है?

शिल्पा शेट्टी के बेटे का नाम वियान राज कुंद्रा है तथा वियान का जन्म 21 मई 2012 को हुआ। वर्तमान में वियान का उम्र 12 वर्ष है और वियान, टाइगर श्रॉफ के काफी बड़े फैन है। फ़िलहाल वियान अभी मुंबई के धीरुभाई अंबानी इंटर नेशनल स्कूल में पढ़ाई कर रहा है।

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी की बेटी:

शिल्पा शेट्टी की बेटी का नाम समीशा शेट्टी कुंद्रा है तथा समीशा का जन्म 15 फरवरी 2020 को सरोगेसी के जरिए हुआ था। समीशा दिखने में काफी क्यूट तथा खूबसूरत है और अपने भाई वियान के साथ हमेशा मस्ती करती हुई नजर आती है, इसके अलावा समीशा अपनी माँ शिल्पा शेट्टी की तरह हमेशा लाइम लाइट में बनी रहती है।

पितासुरेंद्र शेट्टी
मातासुनंदा शेट्टी
बहनछोटी बहन शमिता शेट्टी
पतिराज कुंद्रा
बेटावियान राज कुंद्रा
बेटीसमीशा शेट्टी कुंद्रा

शिल्पा शेट्टी की पहली फिल्म: बाज़ीगर

शिल्पा शेट्टी साल 1993 में बाज़ीगर फिल्म से बॉलीवुड हिंदी फ़िल्म में डेब्यु की थी तथा इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी के अलावा शाहरूख खान और काजोल अहम भूमिका में नजर आए। ‘बाज़ीगर’ फिल्म के निर्देशक अब्बास-मस्तान है तथा ‘बाज़ीगर’ फिल्म के गाने काफी हिट हुए थे। खासकर ‘बाज़ीगर’ फिल्म का टाइटल सोंग लोगों को काफी पसंद आया।

शिल्पा शेट्टी
फिल्मबाजीगर
निर्देशकअब्बास-मस्तान
स्टार कास्टशाहरूख खान, काजोल, शिल्पा शेट्टी
राइटरआकाश खुराना
संगीत कारअनु मलिक
रिलीज डेट12 नवंबर 1993
गानेबाज़ीगर ओ बाज़ीगर, ऐ मेरे हम सफर, समझ कर चाँद जिसको

शिल्पा शेट्टी का फिल्मी करियर:

  1. बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले शिल्पा एक मॉडलर थी तथा मात्र 16 साल के उम्र में ही शिल्पा पहली बार लिम्का कोल्ड ड्रिंक का विज्ञापन करती हुई नज़र आई।
  2. 1993 में शिल्पा की पहली फिल्म ‘बाज़ीगर’ रिलीज हुई, उसके बाद अक्षय कुमार के साथ ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ तथा ‘जानवर’ फ़िल्मों में लीड रोल निभाती हुए नजर आई। शिल्पा शेट्टी की करियर की टर्निंग प्वाइंट फिल्म धड़कन थी तथा यह फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई थी। ‘धड़कन’ फिल्म के रिलीज होते ही शिल्पा शेट्टी एक सुपर स्टार बन गई।
  3. इसके बाद शिल्पा शेट्टी ‘इंडियन’ तथा ‘रिश्ते’ फिल्म में नजर आई तथा लगातार कई फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों को आकर्षित की। शिल्पा शेट्टी हिंदी फिल्म के अलावा तमिल तथा कत्रर जैसी फ़िल्मों में भी अभिनय कर चुकी है।
  4. साल 2006 में शिल्पा शेट्टी डांस रियालिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में जज का किरदार निभाई थी तथा इस शो के जरिए ही शिल्पा शेट्टी टेलीविजन में कदम रखी थी। उसके बाद साल 2007 में यूके का रियलिटी शो ‘बिग ब्रदर’ के सीजन 5 में जीत हासिल की तथा इसके अगले साल ही शिल्पा को टीवी की सबसे बड़ी रियलिटी शो बिग बॉस(Bigg Boss) के दूसरे सीजन को मेजबानी(होस्ट) करने का मौक़ा मिला।
  5. साल 2008 में आई फिल्म ‘दोस्ताना’ जिसमें शिल्पा का आइटम सोंग ‘शट अप एंड बाउंस’ रिलीज हुआ तथा इस गाने से शिल्पा शेट्टी दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित की तथा इस गाने में इनकी फ़िटनेस को देख कर सब इनकी तारीफ़ करने लगे।
  6. इसके बाद शिल्पा शेट्टी जरा नचके दिखा, नच बलिये तथा सुपर डांसर जैसी रियालिटी शो में जज बनी। शिल्पा शेट्टी 2021 में कॉमेडी फिल्म ‘हंगामा 2’ में नजर आई तथा अभी हाल ही में एक्शन से भरपूर फिल्म ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में अभिनय करती हुई नज़र आई।
शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी की मूवी : Shilpa Shetty Movies List

रिलीज डेट फिल्म का नाम स्टार कास्ट
1993BaazigarKajol, Shilpa Shetty
1994Main Khiladi Tu AnariAkshay Kumar, Saif Ali Khan
1997InsaafAkshay Kumar, Paresh Rawal
1999Lal BaadshahAmitabh Bachchan, Prem Chopra
1999JaanwarAkshay Kumar, Karishma kapur
2000DhadkanAkshay Kumar, Sunil Shetty
2001IndianSunny Deol, Raj Babbar
2002KarzSunny Deol, Sunil Shetty
2002RishteyAnil kapur, Karishma kapur
2002Badhaai Ho BadhaaiAnil kapur, Kader Khan
2004Garv: Pride and HonourSalman Khan, Arbaaz Khan
2005DusSanjay Dutt, Abhishek Bachchan
2007Life In A MetroIrfan Khan, Kangana Ranaut
2007ApneSunny Deol, Bobby Deol
2021Hungama 2Paresh Rawal, Akshy Khanna
2024Indian Police ForceSidharth Malhotra, Shweta Tiwari

शिल्पा शेट्टी से जुड़ी रोचक बातें:

  1. शिल्पा शेट्टी माँ बनने के बाद भी एकदम फिट नजर आती है तथा बॉलीवुड इंडस्ट्री में शिल्पा शेट्टी को यम्मी मम्मी कहा जाता है। शिल्पा शेट्टी को हिंदी भाषा के अलावा मराठी, अंग्रेज़ी, गुजराती, तमिल, फ़्रेंच, तेलुगु तथा अन्य कई भाषाओं का ज्ञान है। दसवी कक्षा पास करने के बाद शिल्पा शेट्टी मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखी थी तथा इस दौरान शिल्पा को लिम्का ड्रिंक के लिए पहला विज्ञापन में काम करने का मौका मिला, उसके बाद शिल्पा को फ़िल्मों का ऑफ़र आने लगा।
  2. साल 2006 में शिल्पा शेट्टी ने सर्कस में जंगली जानवरों के ऊपर गलत व्यवहार पर रोक लगाने के लिए एक अभियान चलाई तथा कई सारे विज्ञापनों के जरिए शिल्पा शेट्टी ने समाज में जानवरों के प्रति जागरूकता लाई।
  3. शिल्पा शेट्टी को बचपन से ही खेल कूद में काफी लगाव था तथा स्कूल में शिल्पा शेट्टी बेसबॉल टिम की कप्तान भी रह चुकी है, इतना ही नहीं शिल्पा शेट्टी को कराटे भी आते है और इस खेल में चैमपियन बन कर ब्लैक बेल्ट भी हासिल कर चुकी है। आश्चर्य कि बात यह है कि शिल्पा शेट्टी को कार ड्राइव करने में काफी डर लगता है इसलिए यह हमेशा अपने साथ एक ड्राइवर रखती है।
  4. शिल्पा शेट्टी खाने की काफी शौक़ीन है तथा शिल्पा को नॉन वेज खाना काफी पसंद है इसके अलावा शिल्पा को पानी पूरी, उपमा, बिरयानी जैसे इंडियन फूड खाना काफी पसंद है तथा साल 2014 में शिल्पा शेट्टी ने न्यूट्रीशन से सम्बंधित अपनी पहली पुस्तक ‘द ग्रेट इंडियन डाइट’ किताब प्रकाशित की थी।
  5. शिल्पा शेट्टी एक एक्टर होने के साथ-साथ एक बिजनेस वुमैन भी है तथा शिल्पा IPL क्रिकेट में राजस्थान रॉयल्स टीम की ओनर भी रह चुकी है।
  6. शिल्पा शेट्टी अपने आप को मानसिक रूप से फिट रखने के लिए हर दिन योगा करती है तथा शिल्पा हर रोज़ 10 मिनट के लिए मेडिटेशन करती है। साल 2015 में शिल्पा शेट्टी अपनी खुद की एक योगा डीवीडी लॉच की थी इसके साथ-साथ अपने यूट्यूब चैनेल के माध्यम से योगा की कई टिप्स अपलोड की।

शिल्पा शेट्टी की टीवी रियलिटी शो:

  • साल 2006 में शिल्पा शेट्टी पहली बार डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में जज बनी थी।
  • साल 2007 में शिल्पा शेट्टी ब्रिटेन में प्रसारित रियलिटी शो बिग ब्रदर सीजन 5 का खिताब अपने नाम की।
  • साल 2008 में शिल्पा शेट्टी को बिग बॉस(Bigg Boss) के दूसरे सीजन में मेजबानी(होस्ट) करने का मौक़ा मिला।
  • साल 2012 में शिल्पा शेट्टी ‘नच बलिये’ जैसी पॉप्युलर शो में टेरेंस लुईस तथा साजिद खान के साथ जज की भूमिका निभाती हुई नजर आई।
  • साल 2016 में शिल्पा शेट्टी अनुराग बसु और गीता माँ के साथ ‘सुपर डांसर’ जैसी रियलिटी शो में नजर आई तथा यह शो टेलीविजन पर काफी पॉप्युलर हुआ था। शिल्पा शेट्टी अपनी बहन समिता शेट्टी के साथ पहली बार ‘फरेब’ फिल्म में एक साथ नजर आई थी।

शिल्पा शेट्टी की पसंद:

फेवरेट फूडबिरयानी, पानी फुखचा, आइस क्रीम
फेवरेट ब्रेकफास्टइडली, उपमा और ढ़ोसा
फेवरेट अभिनेताअमिताभ बच्चन
फेवरेट अभिनेत्रीजैकी चैन
फेवरेट स्थानइटली

शिल्पा शेट्टी का इंस्टाग्राम:

शिल्पा शेट्टी अपनी इंस्टाग्राम पेज पर काफी खूबसूरत विडियोज तथा फोटो अपलोड करती रहती है तथा इनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 32 मिलियन से ज़्यादा फ़ॉलोवरस है। इसके अलावा शिल्पा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फ़िटनेस से रिलेटेड पोस्ट शेयर करती रहती है।

शिल्पा शेट्टी का घर कहाँ है?(Shilpa Shetty House)

शिल्पा शेट्टी मुंबई के जुहू में अपने पूरे परिवार के साथ एक आलीशान घर में रहती है तथा इस घर की कीमत लगभग 100 करोड़ रुपय है। शिल्पा के घर में एक बहुत बड़ा गार्डेन है तथा इस गार्डेन में बैठ कर ही शिल्पा एक्सरसाइज और योगा करती है, इसके अलावा इनके गार्डेन में कई सारे शोपीस लगे हुए है जो इनकी घर की ख़ूबसूरती को बढ़ाता है।

शिल्पा शेट्टी को भगवान पर काफी आस्था है तथा इनके घर में एक बड़ा मंदिर है और ये हर साल गणपति उत्सव के दौरान भगवान गणेश की प्रतिमा अपने घर लाती है और बड़े धूम-धाम से गणेश की प्रतिमा को स्थापित कर इनकी पूजा करती है।

शिल्पा शेट्टी को मिले अवार्डस:

  • साल 2007 में शिल्पा शेट्टी को लीड्स विश्व विधालय द्वारा मानद डॉक्टर की उपाधि से नवाजा गया तथा इसी साल शिल्पा शेट्टी फिल्मी जगत का सबसे बड़ा पुरस्कार IIFA अवार्ड हासिल की।
  • साल 2017 में शिल्पा शेट्टी को जानवरों के प्रति चलायें गये अभियान के लिए भारत सरकार की ओर से पेटा अवार्ड से नवाजा गया।
  • शिल्पा शेट्टी को मनोरंजन के क्षेत्र में बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्डस से सम्मानित किया गया। इसके अलावा ग्लोबल आइकन ऑफ़ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • साल 2023 में स्वच्छ भारत मिशन अभियान के लिए शिल्पा शेट्टी को भारत सरकार की ओर से इनके कामों को देखते हुए ‘चैमपियंस ऑफ़ चेंज’ अवार्ड से सम्मानित किया गया।
वर्ष पुरस्कार का नाम कैटेगरी
1999बॉलीवुड मूवी अवार्डसर्वश्रेष्ठ नायिका(परदेशी बाबू)
2001फिल्म फेयर अवार्डइडियन तथा रिश्ते फिल्म के लिए
2007IIFA अवार्ड….
2008टेलीविजन अकादमी पुरस्कारबिग बॉस मेजबानी के लिए
2008जी सिने अवार्डजीवन एक मेट्रो (सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री)
2013NDTV इंडियन ऑफ़ द इयरफिट और वेलनेस लेडी
2014इंडियन टेली अवार्डसटीवी शो में सर्वश्रेष्ठ जज
2021लोकमत स्टाइलिश अवार्डस्टाइलिश फ़ैशन आइकन
2022पिंकविला स्टाइल अवार्डसुपर स्टाइलिज शोबिज़ आइकन

अन्य रोचक जानकारियाँ:

Astronaut Shubhanshu Shukla : जानें शुभांशु शुक्ला कौन हैं? एवं क्यों हो रही है इनकी चर्चा?

सिर्फ़ Raid 2 ही नहीं बलकी इन 5 बेहतरीन फ़िल्म के सिक्वल से सिनेमा घरों में धमाल मचाने वाले है अजय देवगन।

अम्रपाली दुबे का फिल्मी सफर, जाने कैसे बनीं भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार?

Post Disclaimer

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।हम किसी भी उद्देश्य के लिए jivanvrit.com वेबसाइट या पोस्ट पर निहित जानकारी, उत्पादों, सेवाओं या संबंधित ग्राफिक्स के संबंध में पूर्णता, सटीकता, विश्वसनीयता, उपयुक्तता या उपलब्धता के बारे में किसी भी प्रकार का कोई प्रतिनिधित्व या वारंटी नहीं देते हैं।

Pushpa
Pushpahttps://jivanvrit.com
जीवनवृत्त पत्रिका(www.jivanvrit.com) एक हिंदी भाषा में प्रस्तुत की गयी एक ब्लॉग वेबसाइट है । यह ब्लॉग कला, संस्कृति एवं मनोरंजन पर आधारित है।पत्रिका के विषय एवं इससे जुड़े किसी भी कंटेंट पर कोई प्रश्न हो तो मुझे Contact us मेनू के माध्यम से पूछ सकते हैं।
AD

Must Read

जानें नए TVS APACHE RTR 200 4V की खास बातें, कीमत, एवं स्पेसिफिकेसन के बारे में।

जानें नए TVS APACHE RTR 200 4V की खास बातें, कीमत...

0
TVS APACHE के गौरवाशाली 20 वर्ष पूरे होने की उपलक्ष्य में कंपनी की ओर से TVS APACHE का एक नया वर्जन TVS APACHE RTR...