Shardiya Navratri 2025 Start Date: कब से शुरू होगी शारदीय नवरात्री, जाने शुभ मुहूर्त कब है??

हिन्दू धर्म में शारदीय नवरात्री का विशेष महत्व है तथा शारदीय नवरात्री के दिन से ही माँ दुर्गा का आगमन धरती पर होता है तथा प्रथम दिन ही घट स्थापना कर माँ दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है, तो आइये जानते है साल 2025 में शारदीय नवरात्री की शुरुआत कब से है??

वैदिक पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्री की शुरुआत मानी जाती है तथा इस दौरान भक्तजन माँ दुर्गा के विभिन्न रूपों का विधि पूर्वक पूजा-अर्चना करते है और साथ ही साथ उपवास भी रखते है. मान्यता है कि शारदीय नवरात्री की पूजा-अर्चना करने से हमारे जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

2025 में शारदीय नवरात्री की शुरुआत:

साल 2025 में शारदीय नवरात्री की शुरुआत 22 सितंबर दिन सोमवार से शुरू होने जा रही है। वहीं इसका समापन 02 अक्टूबर, दिन गुरुवार को दशहरे के साथ होगी। शारदीय नवरात्री का पहला दिन घट स्थापना के साथ शुरू की जाती है। शारदीय नवरात्री के दौरान पूरे नौ दिनों तक नवरात्री का त्योहार मनाया जाता है और माँ दुर्गा के नौ रूपों की पूजा तथा आराधना की जाती है और इन्हीं नौ दिनों में भक्त, माँ दुर्गा का आशीर्वाद पाने के लिए व्रत रखते है।

शारदीय नवरात्री में घटस्थापना का शुभ मुहूर्त:

साल 2025 में शारदीय नवरात्री की घट स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 06:09 बजे से शुरू होकर 8:06 तक है तथा अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:49 से 12:38 बजे तक है। इस बार माँ दुर्गा हाथी पर सवार होकर धरती पर विराजमान होगी, जो बेहद ही शुभ माना जाता है।

Shardiya Navratri 2025 Start Date

घटस्थापना के लिए आवश्यक सामाग्री:

शारदीय नवरात्री में घट स्थापना के लिए हमें विभिन्न सामाग्री की आवश्यकता पड़ती है। जिनमें से मिट्टी का कलश, अखंड ज्योत के लिए चार मुख वाला दिया, बाती, जटा वाला नारियल, आम के पत्ते, लाल कपड़ा, चुनरी, गंगा जल, अक्षत, गोटा हल्दी, फूल, माला, कपूर, सुपारी, धान, लाल सूत्र, फल आदि।

शारदीय नवरात्री की धूम:

चैत्र नवरात्रि के बाद लोगों को शारदीय नवरात्री का बेशब्री से इंतेजार रहता है क्योंकि शारदीय नवरात्री के दौरान पश्चिम बंगाल के कोलकाता शाहर में माँ दुर्गा का भव्य पंडाल का आयोजन किया जाता है तथा जगह-जगह पर देवी दुर्गा की मूर्तियों को सजाया जाता है तथा इन नौ दिनों में पूरे कोलकाता शहर जगमगा उठता है और साथ ही साथ माँ दुर्गा की भव्य मूर्तियों को देखने के लिए काफी भिड़ उमड़ती है।

शारदीय नवरात्री में माँ दुर्गा के नौ रूप:

दिनांक व तारीख़ माँ दुर्गा के नौ रूप
पहला दिन22 सितंबर 2025माँ शैलपुत्री
दूसरा दिन23 सितंबर 2025माँ ब्रह्मचारिणी
तीसरा दिन24 सितंबर 2025माँ चंद्रघंटा
चौथा दिन25 सितंबर 2025माँ कुषमांडा
पांचवा दिन26 सितंबर 2025माँ स्कंदमाता
छँटवा दिन27 सितंबर 2025माँ कात्यायनी
सांतवा दिन28 सितंबर 2025माँ कालरात्रि
आठवाँ दिन29 सितंबर 2025माँ महागौरी
नौवाँ दिन30 सितंबर 2025माँ सिद्धिदात्री

अन्य रोचक जानकारियाँ:

Happy Ganga Dussehra 2025: गंगा दशहरा के दिन गंगा की पूजा क्यों की जाती है? जाने गंगा दशहरा क्यों मनाया जाता है एवं इनसे…

Happy Hanuman Janmotsav 2025: भारत के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर का दिव्य अलौकिक दर्शन:

Post Disclaimer

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।हम किसी भी उद्देश्य के लिए jivanvrit.com वेबसाइट या पोस्ट पर निहित जानकारी, उत्पादों, सेवाओं या संबंधित ग्राफिक्स के संबंध में पूर्णता, सटीकता, विश्वसनीयता, उपयुक्तता या उपलब्धता के बारे में किसी भी प्रकार का कोई प्रतिनिधित्व या वारंटी नहीं देते हैं।

R K
R K
श्री आर के साव एक ट्रेंड विश्लेषक और लेखक हैं जो कला, मनोरंजन और संस्कृति की दुनिया के दिन-प्रतिदिन भरते रुझानों और सामाजिक बदलावों को कवर करते हैं। श्री आर की साव आधुनिक जीवन के समसामयिक विषयों पर लिखना पसंद करते है।
AD

Must Read

ganesh sthapana 2025

Ganesh Sthapana 2025: जानें इस बार कब है बप्पा के आगमन...

0
Ganesh Sthapana 2025: गणेश चतुर्थी, जिसे विनायक चतुर्थी भी कहा जाता है, हिंदू पंचांग के अनुसार गणेश चतुर्थी का त्योहार भाद्रपद मास के शुक्ल...