बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता शाहिद कपूर जिन्हें चॉकलेट बॉय के नाम से भी जाना जाता है तथा इनकी कुल नेट वर्थ 300 करोड़ रुपय है। इन दिनों शाहिद कपूर अपनी आगामी फ़िल्म देवा को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए है। फैंस तथा अनुयायी शाहिद कपूर से सम्बंधित जानकारी और उनकी नेट वर्थ के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक है। जो आपको इस आर्टिकल के माध्यम से पूरी सूचनायें प्रदान की जा रही है।
शाहिद कपूर के बारे में: (Shahid Kapoor)
शाहिद कपूर का जन्म 25 फरवरी 1981 को मुंबई में हुआ तथा इनके पिता पंकज कपूर है और पंकज कपूर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के एक बेहतरीन अभिनेता है। शाहिद कपूर की माँ का नाम नीलिमा राज हंस है। शाहिद कपूर ने साल 2015 में मीरा राजपूत से शादी की तथा इन दोनों का अरेंज मैरिज शादी हुआ था। वर्तमान में शाहिद कपूर तथा मीरा राजपूत दो बच्चों के माता-पिता है जिनमें से बेटी का नाम मीशा और बेटा का नाम जैन है।

शाहिद कपूर का इनकम सोर्स क्या है?(Shahid Kapoor Net Worth)
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ शाहिद कपूर का नेट वर्थ 300 करोड़ रुपय है तथा इनके इनकम का मुख्य सोर्स फ़िल्मों में काम करके, ब्रांड इंडोर्समेंट, विज्ञापन तथा अन्य स्टार्ट अप में निवेश के माध्यम से होती है। शाहिद कपूर की मासिक आमदनी 3 करोड़ रुपय के क़रीब है। वहीं एक फ़िल्मों में काम करने के लिए शाहिद कपूर 8 से 10 करोड़ रुपय का फीस चार्ज करते है।
बैक ग्राउंड डांसर के रूप में शुरुआत की अपनी करियर :
शाहिद कपूर को बचपन से ही डांसिंग का बेहद शौक था तथा फ़िल्मों में आने से पहले शाहिद कपूर बैक ग्राउंड डांसर के रूप में काम कर चुके है। ‘दिल तो पागल है’ और ‘ताल’ जैसी फ़िल्मों में शाहिद कपूर बैक ग्राउंड डांसर के रूप में दिखाई दिए।
शाहिद कपूर की फ़िल्मोंग्राफी:
शाहिद कपूर ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत एक बैक ग्राउंड डांसर के रूप में की उसके बाद साल 2003 में फिल्म ‘इश्क विश्क’ से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। उसके बाद शाहिद कपूर विवाह, जब वी मेट, पद्मावत, कबीर सिंह तथा फ़र्ज़ी जैसे बेहतरीन फ़िल्मों में काम कर चुके है।

साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘कबीर सिंह’ में शाहिद कपूर का किरदार अन्य फ़िल्मों की तुलना में काफी दमदार था तथा कबीर सिंह फिल्म शाहिद कपूर के लिए मिल का पत्थर साबित हुआ। बॉक्स ऑफ़िस पर यह फिल्म सुपर डुपर हिट रही। कबीर सिंह फिल्म को संदीप रेड्डी वांगा ने निर्देश किया था। फिल्म की शूटिंग के लिए शाहिद कपूर को एक दिन में लगभग 200 सिगरेट पीनी पड़ती थी तथा शूटिंग के बाद शाहिद कपूर 2 घंटे तक नहाया करते थे। ताकि उनके शरीर से सिगरेट की गंध न आए। कबीर सिंह फिल्म के लिए शाहिद कपूर को काफी स्ट्रगल करना पड़ा था।
सोशल मीडिया पर शाहिद कपूर की फैन फ़ॉलोइंग:
सोशल मीडिया पर शाहिद कपूर की फैन फ़ॉलोइंग काफी तगड़ी है तथा इनके इंस्टाग्राम पेज पर 47 मिलियन से ज़्यादा फ़ॉलोअर्स है। शाहिद कपूर के अलावा इनकी पत्नी मीरा राजपूत भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है तथा मीरा कपूर का यूट्यूब चैनेल है और इनके चैनेल का नाम Mira Kapoor है। मीरा कपूर के इस चैनेल पर 3 लाख से ज़्यादा सब्सक्राइबर है।
शाहिद कपूर की लाइफ स्टाइल:
वर्तमान में शाहिद कपूर काफी लग्जरी लाइफ जी रहे है। शाहिद कपूर का मुंबई में एक आलीशान घर है तथा इनके घर की कीमत करोड़ों में है। शाहिद कपूर अपने इस बंगले में अपनी पत्नी तथा बच्चों के साथ रहते है। शाहिद कपूर को लग्जरी गाड़ियों तथा बाइक्स का काफी शौक है। इनके पास मर्सिडीज़ बेंज़, हार्ले डेविडसन और यामाहा जैसी कार शामिल है।
अन्य रोचक जानकारियाँ:
Post Disclaimer
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।हम किसी भी उद्देश्य के लिए jivanvrit.com वेबसाइट या पोस्ट पर निहित जानकारी, उत्पादों, सेवाओं या संबंधित ग्राफिक्स के संबंध में पूर्णता, सटीकता, विश्वसनीयता, उपयुक्तता या उपलब्धता के बारे में किसी भी प्रकार का कोई प्रतिनिधित्व या वारंटी नहीं देते हैं।