HomeCelebrityShahid Kapoor Biography : शाहिद कपूर का जीवन परिचय, फिल्में, उम्र, नेटवर्थ,...

Shahid Kapoor Biography : शाहिद कपूर का जीवन परिचय, फिल्में, उम्र, नेटवर्थ, परिवार (2024)

Shahid Kapoor Biography – हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन अभिनेता तथा डांसर शाहिद कपूर उन चुनिंदा सितारों में से एक है जिन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है तथा साल 2003 में ‘इश्क विश्क’ फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाले शाहिद कपूर आज बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप अभिनेता में से एक है तथा अपनी फिल्मी करियर द्वारा कई बुलंदियों को हासिल करने वाले शाहिद कपूर का जन्म 25 फरवरी 1981 को दिल्ली में हुआ।

शाहिद कपूर का जीवन परिचय (Shahid Kapoor Biography in Hindi)

नाम शाहिद कपूर
निक नेम डोडो
जन्म 25 फरवरी 1981
जन्म स्थान दिल्ली
व्यवसाय अभिनेता तथा डांसर
राष्ट्रीयता भारतीय
राशि मीन
कास्ट पंजाबी
शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन में स्नातक की डिग्री हासिल
फिल्म डेब्यु इश्क विश्क(2003)
hobbies किताबें पढ़ना और डांस करना
नेट वर्थ अनुमानित 300 करोड़ रुपय

शाहिद कपूर कितने पढ़े-लिखे हैं?

शाहिद कपूर अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली के ज्ञान भारती स्कूल से किए तथा आगे की पढ़ाई के लिए इन्होंने मुंबई के राजहंस स्कूल में एडमिशन लिए और पढ़ाई के दौरान शाहिद कपूर एक अच्छे छात्र थे तथा इन्हें विज्ञान का विषय पढ़ना काफी पसंद था। उसके बाद शाहिद कपूर मीरा बाई कॉलेज से ग्रेजुएशन में स्नातक की डिग्री हासिल की। शाहिद कपूर को नृत्य करना काफी पसंद था तथा इन्हें बचपन से ही डांस में रुचि था और अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद शाहिद कपूर मुंबई के श्यामक डावर इन्सटियूट से डांस सीखे।

शाहिद कपूर का उम्र (Shahid Kapoor age)

2024 में शाहिद कपूर का वर्तमान उम्र 43 वर्ष है तथा इस उम्र में भी शाहिद काफी फिट और हैंडसम दिखते है।

शाहिद कपूर का लूक

लम्बाई 5’9″
स्किन टोन फेयर
बालों का रंग काला
वजन 70 किलो
शारीरिक संरचना चेस्ट- 42
कमर- 30
बाइसेप्स-15

शाहिद कपूर का परिवार (Shahid Kapoor Family)

शाहिद कपूर के पिता का नाम पंकज कपूर है तथा पंकज कपूर बॉलीवुड हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता है तथा इनकी माँ का नाम नीलिमा अज़ीम है। जब शाहिद कपूर मात्र तीन साल के थे तभी इनके पैरेंट्स का तलाक हो गया था जिसके कारण शाहिद कपूर अपना बचपन नानी घर में ज़्यादा बिताए।

शाहिद कपूर का जीवन परिचय (Shahid Kapoor Biography in Hindi)
image source instagram

शाहिद कपूर की पत्नी कौन है?(Shahid Kapoor Wife)

शाहिद कपूर की पत्नी का नाम मीरा राजपूत है तथा शाहिद कपूर ने साल 2015 में मीरा से शादी की। शादी के दौरान मीरा ग्रेजुएशन में लास्ट ईयर की पढ़ाई कर रही थी जिसके कारण मीरा को पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी। मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है तथा इनके यूट्यूब चैनेल पर 3 लाख से भी ज़्यादा सब्सक्राइबर है और सबसे खास बात यह है कि मीरा राजपूत, शाहिद से उम्र में 13 साल छोटी है।

शाहिद कपूर का जीवन परिचय (Shahid Kapoor Biography in Hindi)

शाहिद कपूर के बच्चे का नाम क्या है?(Shahid Kapoor Child)

शाहिद कपूर के दो बच्चे है एक बेटा और एक बेटी। साल 2016 में मीरा ने एक बेटी को जन्म दी तथा इनकी बेटी का नाम मिशा कपूर है जो दिखने में काफी क्यूट है तथा साल 2018 में मीरा ने इस बार एक बेटे का जन्म दी जिसका नाम जैन कपूर है।

शाहिद कपूर का जीवन परिचय (Shahid Kapoor Biography in Hindi)

शाहिद कपूर का करियर

शाहिद कपूर ने अपने करियर की शुरुआत एक बैक ग्राउंड डांसर के रूप में किए उसके बाद इन्हें गाने के वीडियो में काम करने का मौक़ा मिला और क़रीब 100 फ़िल्मों की ऑडिशन देने के बाद शाहिद कपूर को साल 2003 में ‘इश्क विश्क’ फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पहचान मिली। शाहिद कपूर की यह फिल्म रोमांटिक होने के साथ-साथ कॉमेडी से भरपूर है।

निर्देशक केन घोष
स्टार कास्ट अमृता राव, शेनाज ट्रेज़रीवाला, शाहिद कपूर, विशाल मल्होत्रा
संगीतकार अनु मलिक
रिलीज डेट 2003

शाहिद कपूर का फिल्मी सफर

  • ‘इश्क विश्क’ फिल्म से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले शाहिद कपूर साल 2004 में करीना कपूर के साथ ‘फिदा’ फिल्म में दिखाई दिए और इनके अगले साल ही इनकी ‘शिखर’ फिल्म आई।
  • साल 2006 में सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी फिल्म ‘विवाह’ में दिखाई दिए। अमृता राव के साथ शाहिद कपूर की यह फिल्म सुपर डुपर हिट रही।
  • साल 2007 में इम्तियाज़ अली द्वारा निर्देशित फिल्म ‘जब वी मेट’ आई। आदित्य कश्यप के रूप में शाहिद कपूर का अभिनय दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। करीना कपूर के साथ शाहिद कपूर की जोड़ी तथा केमेस्ट्री लोगों को बेहद पसंद आई और यह फिल्म व्यवसायिक रूप से सुपर डुपर हिट रही।
  • साल 2014 शाहिद कपूर की सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म ‘हैदर’ आई तथा ‘हैदर’ सच्ची घटनाओं पर आधारित है और इस फिल्म में शाहिद कपूर हैदर अली की भूमिका निभाते है। ‘हैदर’ फिल्म के लिए शाहिद कपूर को फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • साल 2015 में आलिया भट्ट के साथ शाहिद कपूर की ‘शानदार’ फिल्म रिलीज हुई तथा यह फिल्म लोगों को कुछ खास नहीं लगी इस तरह शाहिद कपूर की यह फिल्म असफल रही।
  • साल 2017 में संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पद्मावत’ आई। राजा रतन सिंह के किरदार में शाहिद कपूर की ‘पद्मावत’ फ़िल्म सुपर डुपर हिट रही तथा इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आते है।
  • साल 2018 में श्रधा कपूर के साथ ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ फिल्म आई तथा इसके अगले साल ही कियारा अडवाणी के साथ ‘कबीर सिंह’ फिल्म आई जो सुपर डुपर हिट रही। ‘कबीर सिंह’ फिल्म के गाने काफी लोकप्रिय हुए थे।
  • शाहिद कपूर अपनी फिल्मी करियर के दौरान ’36 चाइना टाउन’, ‘दिल मांगे मोर’, ‘उड़ता पंजाब’, ‘आर राजकुमार’, ‘फेक’ तथा ‘तेरी मेरी कहानी’ जैसी फ़िल्मों में शानदार अभिनय किए।

शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म:

शाहिद कपूर और कृति सेनन की एक साथ फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ है। आर्यन के किरदार में शाहिद कपूर एक इंजीनियर है। जो अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद शादी कर अपना घर बसाना चाहते है तथा इसी बीच आर्यन की मौसी इन्हें अमेरिका बुलाती है और रोबोट के सिलसिले में आर्यन को कई प्रोजेक्ट्स पर काम करने को देती है।

आर्यन की मौसी सिफ़्रा(कृति सेनन) नाम की एक रोबोट को आर्यन की देख-भाल के लिए नियुक्त करती है और दोनो एक साथ काम करने की वजह से आर्यन को सिफ़्रा रोबोट से प्यार हो जाता है और सिफ़्रा नाम की रोबोट से ही शादी करना चाहता है। आर्यन और सिफ़्रा की केमेस्ट्री लोगों द्वारा काफी पसंद की गई और यह फिल्म हिट रही।

शाहिद कपूर की फ़िल्में (Shahid Kapoor Movies)

रिलीज डेट फिल्म का नाम स्टार कास्ट
2003इश्क विश्क अमृता राव, विशाल मल्होत्रा, उपासना सिंह
2004फिदा फ़रदीन खान, करीना कपूर खान, किम शर्मा
2005शिखर बिपाशा बासु, अजय देवगन, मनोज जोशी
200636 चाइना टावन करीना कपूर खान, परेश रावल, उपेन पटेल
2006चुप चुप के राजपाल यादव, करीना कपूर खान, सुनील शेट्टी
2006विवाह अमृता राव, अनुपम खेर, आलोक नाथ
2007जब वी मेट करीना कपूर खान, सौम्या टंडन, तरुण अरोड़ा
2008किस्मत कनेक्शन विध्या बालन, जूही चावला, ओम पूरी
2010बदमाश कंपनी अनुष्का शर्मा, अनुपम खेर, वीर दास
2013आर…राजकुमार सोनाक्षी सिन्हा, प्रभु देवा, सोनू सुड
2014हैदर तब्बू, श्रधा कपूर, इरफान खान
2016उड़ता पंजाब आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, दिलजीत दोसांझ
2018 पद्मावत दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह
2018बत्ती गुल मीटर चालू यामी गौतम, फ़रीदा जलाल, समीर सोनी
2019कबीर सिंह कियारा अडवाणी, निकिता दत्ता, आदिल हुसैन
2024 तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया कृति सेनन, डिम्पल कपाड़िया, आशीष वर्मा

शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म (Shahid Kapoor Upcoming Movies)

शाहिद कपूर की एक्शन तथा थ्रिलर से भरपूर फिल्म ‘देवा’ 11 अक्टूबर 2024 को सिनेमा घरों में रिलीज होगी। रोशन एंड्रयूज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ पूजा हेगड़े भी नजर आने वाली है। इसके अलावा शाहिद कपूर ‘फर्जी 2’ में दिखाई देने वाले है जो जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देने वाली है।

शाहिद कपूर की पसंद:

मनपसंद फूड राजमा-चावल
मनपसंद रंग सफेद
मनपसंद खेल शतरंज
मनपसंद अभिनेता शाहरूख खान
मनपसंद अभिनेत्री माधुरी दीक्षित
मनपसंद स्थान पेरिस

शाहिद कपूर का इंस्टाग्राम (Shahid Kapoor Instagram):

शाहिद कपूर फ़िल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते है तथा इनके इंस्टाग्राम पर shahidkapoor नाम से पेज है और इनके इस पेज पर 47 मिलियन से ज़्यादा फ़ॉलोअर्स है। शाहिद कपूर अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपने फ़िल्मों से समबंधित तथा कई ब्रांड का प्रमोशन करते हुए नजर आते है।

शाहिद कपूर का घर:

24 मई 2024 को मुंबई के वर्ली एरिया में शाहिद कपूर एक नया घर ख़रीदे है तथा इसी दिन इन्होंने अपने नयें घर का रजिस्ट्रेशन करवाया है। शाहिद कपूर का यह घर काफी खूबसूरत और आलीशान है तथा इनका यह घर 5,395 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है, इसके अलावा इनके बालकनी में कई हरे-भरे पौधे और सुगंधित फूल लगे हुए है।

शाहिद कपूर का नेट वर्थ (Shahid Kapoor NetWorth)

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ शाहिद कपूर का नेट वर्थ 300 करोड़ रुपय है तथा इसके अलावा शाहिद कपूर को गाड़ियों का काफी शौक है तथा इनके पास मर्सिडीज़ और रेंज रोवर जैसी कार है इसके साथ शाहिद का बाइक कलेक्शन भी काफी शानदार है इनके पास 20 लाख रुपय की हार्ले डेविडसन फैट बॉय बाइक है, इसके अलावा इनके पास 11 लाख रुपय की यामाहा एमटी-01 बाइक भी है।

शाहिद कपूर को मिले पुरस्कार:

साल 2004 में फिल्म ‘इश्क विश्क’ के लिए शाहिद कपूर को बेस्ट मेल डेब्यु के रूप में फिल्म फेयर का अवार्ड दिया गया था।

साल 2015 में शाहिद कपूर को फिल्म ‘हैदर’ के लिए IIFA अवार्ड दिया गया।

साल 2017 में शाहिद कपूर को फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के रूप में फिल्म फेयर पुरस्कार दिया गया।

यह भी पढ़े:

1-जानें मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा का जीवन परिचय, उम्र, नेट वर्थ, फिल्में एवं परिवार के बारे में

2-फिल्मी सुपर स्टार कार्तिक आर्यन की फिल्में, जीवन परिचय, उम्र, हाइट, नेट वर्थ आदि सब कुछ।

3-निरहुआ का जीवन परिचय, सुपरहिट फिल्में, घर, परिवार, नेट वर्थ आदि सब कुछ।(2024)

4-Khesari Lal Yadav : खेसारी लाल यादव की जीवनी, फिल्में, नेटवर्थ, उम्र एवं परिवार के बारे में।

5-Varun Dhawan Biography In Hindi: जाने फिल्म स्टार वरुण धवन का जीवन परिचय, फिल्में, उम्र, हाइट, नेटवर्थ, घर एवं परिवार के बारे में।(2024)

6-जानें मुंशी प्रेमचंद का जीवन परिचय, प्रेमचंद जयंती 2024, रचनाएँ, कहानियाँ एवं उपन्यास की सम्पूर्ण जानकारी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments