संज्ञा की परिभाषा (Sangya in Hindi): जानें संज्ञा किसे कहते हैं, संज्ञा के 5 भेद एवं उदाहरण, की सम्पूर्ण जानकारी

Sangya in Hindi: संज्ञा की परिभाषा एवं भेद के तहत इस लेख में आपको की सम्पूर्ण जानकारी दी गयी है। किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान, भाव, वस्तु, स्थित या गुण के नाम के रूप में संज्ञा को परिभाषित किया जा सकता है। अर्थात् संसार के हर एक वस्तु का कोई न कोई नाम होता है, इस नाम को ही संज्ञा कहा जाता है।
मनुष्य ने संसार के प्रत्येक वस्तु (व्यक्ति, वस्तु, स्थान, भाव, वस्तु, स्थित या गुण) का नाम रखा है जैसे :- राम , मकान, कोलकाता, सुख, भारत, अमेरिका आदि। इस नाम को संज्ञा के नाम से जाना जाता है।  

संज्ञा की परिभाषा एवं भेद (sangya ki paribhasha evm bhed)

संज्ञा शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है – सम/ +ज्ञा। अर्थात् किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान, भाव, वस्तु, स्थित या गुण के नाम का सम्पूर्ण ज्ञान कराने वाला शब्द को संज्ञा कहते हैं। जैसे :- राम , मकान, कोलकाता, सुख, भारत, अमेरिका आदि।

संज्ञा के 10 उदाहरण

व्यक्ति का नाम- राम, श्याम, मोहन, सोहन,

वस्तु का नाम – मोबाइल, पुस्तक, पेन, तकिया,

स्थान का नाम – कोलकाता, मुंबई, चेन्नई

भाव या गुण का नाम -मिठास, अच्छाई, भलाई, कड़वाहट , ग़ुस्सा,

संज्ञा के भेद अथवा संज्ञा कितने प्रकार के होते है? (Sangya in Hindi)

 संज्ञा पाँच प्रकार के होते है-

  1. जातिवाचक संज्ञा(Common noun)
  2. भाववाचक संज्ञा(Abstract noun)
  3. समूहवाचक संज्ञा(Collective noun)
  4. व्यक्तिवाचक संज्ञा(Proper noun)
  5. द्रव्यवाचक संज्ञा(Material noun)

जातिवाचक संज्ञा (Common noun) :- 

जिस शब्द से किसी प्राणी ,वस्तु ,स्थान के सम्पूर्ण जाति का बोध हो, उसे जातिवाचक संज्ञा कहते है, जैसे गाय ,नदी, पहाड़, शहर। एक उदाहरण से समझा जा सकता है।

‘आजकल शहरों में अपराध ज़्यादा हो गया है।’यहाँ ‘शहर’ कहने से सभी शहर की गणना की जा सकती है। इसमें दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, चेन्नई सहित देश के सभी बड़े शहर शामिल हो जाएंगे।

जातिवाचक संज्ञा (Common noun) के 10 उदाहरण –

पहाड़ – जब हम पहाड़ के बारे में कुछ कहते हैं तो इसमें सभी प्रकार के पहाड़ शामिल हो जाते हैं। जैस हिमालय, कंचनजंगा, हिमाचल, अरावली, विंध्याचल, नीलगिरि आदि। एक उदाहरण इस प्रकार है-

‘भारत का सबसे बड़ा पहाड़ का नाम क्या है? ‘

मनुष्य – जब हम मनुष्य के बारे में कहते हैं तो इसमें सभी प्रकार के मनुष्य शामिल हो जाते हैं। जैस लड़का, लड़की, पुरुष, औरत, आदि। एक उदाहरण इस प्रकार है-

‘ईश्वर ने इस धरा पर सबसे बुद्धिमान प्राणी के रूप में मनुष्य की उत्पति की है।’

पशु –पक्षी – पशु -पक्षी का नाम लेने से सभी प्रकार के पशु पक्षी का बोध होता है। इसमें शेर, बाघ, हाथी भी आते हैं एवं मैना, तोता, कोयल, आदि भी आते हैं। एक उदाहरण इस प्रकार है-

‘पशु-पक्षी प्रकृति का अभिन्न अंग है’

पदनाम – महत्वपूर्ण पदनाम आइपीएस, आईएएस, शिक्षक, प्रोफ़ेसर, इंजीनियर आदि भी जातिवाचक संज्ञा के अंतर्गत आते है। जैसे आइपीएस, कहने से उन सभी पुलिस अधिकारियों का बोध होता है जो इंडियन पुलिस सर्विस से जुड़े हुए है। एक उदाहरण –

‘आइपीएस अधिकारी बनाने के लिए संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा देनी पड़ती है।’

नदी – इसमें सभी नदियों के नाम जैसे कि गोदावरी, कृष्णा, महानदी, सिंधु, ब्रह्मपुत्र, गंगा, यमुना, कोसी, नील, आदि का बोध होता है।

‘अधिकतर शहर नदियों के किनारे बसे होते हैं।’

व्यक्तिवाचक संज्ञा (Proper noun) :-

जिस शब्द से किसी विशेष एवं निश्चित व्यक्ति, विशेष वस्तु अथवा विशेष स्थान का बोध हो उसे व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते है।

जैसे:- भारत , गांधी , रामायण, दिल्ली आदि

  1. राम क्रिकेट खेलता है.-यहाँ राम किसी विशेष व्यक्ति का नाम है जो क्रिकेट खेलता है।
  2. गंगा पवित्र नदी है.-इसी प्रकार गंगा एक विशेष नदी है।

व्यक्तिवाचक संज्ञा (Proper noun) के 10 उदाहरण –

  1. व्यक्तियों के नाम – राजकुमार, सीता, गीता
  2. पर्वतों के नाम-हिमालय, विन्ध्याचल, अलकनन्दा, कराकोरम।
  3. सड़कों के नाम-मुखर्जी रोड, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग,
  4. पुस्तकों के नाम -रामचरितमानस, ऋग्वेद, गोदान, गीतांजली
  5. समाचारपत्रों के नाम- टाइम्स न्यूज़, सन्मार्ग, नवभारत टाइम्स
  6. दिनों एवं महीनों के नाम-जनवरी, फ़रवरी, सोमवार, मंगलवार।
  7. त्यौहारों, उत्सवों के नाम-राखी, होली, दीवाली, दशहरा।
  8. दिशाओं के नाम-पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण
  9. देशों के नाम – भारत, अमेरिका, इज़राइल, सौउदी अरब।
  10. राष्ट्रीयता का नाम-भारतीय, अमेरिकी, अरबी, अफ़ग़ानी, पाकिस्तानी।
  11. समुद्रों के नाम-हिन्द महासागर, प्रशान्त महासागर।
  12. नदियों के नाम-गंगा, ब्रह्मपुत्र, बोल्गा, कृष्णा, कावेरी, सिन्धु

भाववाचक संज्ञा(Abstract noun) :-

जिस संज्ञा शब्द  से किसी गुण, दोष, स्वभाव, धर्म, व्यापार या मनुष्य के भाव का बोध हो उसे भाववाचक संज्ञा कहते है। भाववाचक संज्ञा अनुभव के आधार पर समझा जा सकता है।

जैसे :- बचपन , मिठास ,सुंदरता आदि।

उदाहरण-

  1. आम में मीठास अधिक है.-
  2. हाथी सबसे बड़ा जानवर है.

भाववाचक संज्ञा(Abstract noun) के 10 उदाहरण

भाव – क्रोध, आशा, प्रेम, निराशा, बुराई,
गुण – लम्बाई, चौड़ाई, लाल, नीला
अवस्था – बुढ़ापा, जवानी, यौवन, कुरूपता,
अनुभव की स्थिति – भूख, प्यास, गर्मी, ठंडी
कार्य की स्थिति – आलोचना, आदर-सत्कार, निंदा, प्रशंसा
स्थिति-अमीरी, ग़रीबी, फ़क़ीरी, कंजूसी,

समूहवाचक संज्ञा(Collective noun) :- 

जिस शब्द से किसी समूह या समुदाय का बोध हो उसे समूहवाचक संज्ञा कहते है।जैसे :- मेला, सेना, परिवार आदि

उदाहरण-

  1. बच्चे स्कूल पढ़ने जा रहे है.
  2. बकरियां घास खा रही है.
  3. चोरों का एक गिरोह पकड़ा गया।

समूहवाचक संज्ञा(Collective noun) के 18 उदाहरण :

  1. टिड्डयों का दल खेतों को बर्बाद कर रहा है।
  2. पर्वतों की श्रृंखला फैली हुई है ।
  3. रात में नक्षत्र मण्डल दिखाई देते हैं।
  4. भारत राज्यों का संघ है।
  5. तारों का पुंज
  6. लताओं का कुंज
  7. अंगूरों की कुंजियों
  8. फूलों का दस्ता
  9. सैनिकों का दल
  10. यात्रियों का काफिला या कारवाँ
  11. कर्मचारियों का संघ
  12. चोरों का गिरोह
  13. डाकुओं का गिरोह
  14. लुटेरों का गिरोह
  15. लेखक मंडली
  16. विद्वान मंडली
  17. अनाजों का ढेर
  18. घास की पुलिया

द्रव्यवाचक संज्ञा (Material noun) :-

जिस  शब्द से किसी ठोस ,तरल ,धातु या द्रव्य आदि वस्तु का बोध हो उसे द्र्व्यवाचक संज्ञा कहते है । इसे गिना नही जा सकता है बल्कि इसे माप कर या फिर तौल कर जाना जाता है.

जैसे :- पानी ,तेल , चीनी ,कोयला आदि । 

  1. चाय में चीनी  कम है.
  2. राम लकड़ी काट रहा है.
  3. मुझे फल का रस बहुत पसंद है.

द्रव्यवाचक संज्ञा (Material noun) के उदाहरण

धातुओं के नाम – लोहा, ताम्बा, पीतल,
मूल्यवान धातुओं के नाम – सोना, चाँदी, हीरा, मोती
कपड़ों के लिए -सूती, ऊनी,
लकड़ी की बनी वस्तुएँ
प्लास्टिक की बनी वस्तुएँ
तेल से बनी वस्तुएँ- सरसों का तेल, किरासन तेल, डालडा, घी,  रिफ़ाइन तेल
इसे भी जानें :

रोचक सूचनाएँ : –

1- Karwa Chauth 2024 : करवा चौथ की तिथि, महत्व, सरगी एवं व्रत की कथा।

2-कंगना रनौत का जीवन परिचय, फिल्में, परिवार, कुल सम्पत्ति, पुरस्कार एवं उपलब्धियाँ (Kangana Ranaut biography in Hindi)

3-फिल्म अभिनेता राम चरण की जीवनी, आनेवाली फ़िल्में, नेटवर्थ एवं परिवार।

4-जानें भारत के राष्ट्रीय प्रतीक कौन – कौन से हैं? भारत के राष्ट्र गान, गीत, तिरंगा झंडा, पशु, पक्षी, फूल, खेल, पचांग एवं राष्ट्रीय मुद्रा जैसे राष्ट्रीय प्रतिकों की जानकारी। (Bharat ke Rashtriya Pratik)

5-Rajkummar Rao Biography : राजकुमार राव का जीवन परिचय, उम्र, नेटवर्थ, परिवार एवं फ़िल्में।

Post Disclaimer

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।हम किसी भी उद्देश्य के लिए jivanvrit.com वेबसाइट या पोस्ट पर निहित जानकारी, उत्पादों, सेवाओं या संबंधित ग्राफिक्स के संबंध में पूर्णता, सटीकता, विश्वसनीयता, उपयुक्तता या उपलब्धता के बारे में किसी भी प्रकार का कोई प्रतिनिधित्व या वारंटी नहीं देते हैं।

Pushpa
Pushpahttps://jivanvrit.com
जीवनवृत्त पत्रिका(www.jivanvrit.com) एक हिंदी भाषा में प्रस्तुत की गयी एक ब्लॉग वेबसाइट है । यह ब्लॉग कला, संस्कृति एवं मनोरंजन पर आधारित है।पत्रिका के विषय एवं इससे जुड़े किसी भी कंटेंट पर कोई प्रश्न हो तो मुझे Contact us मेनू के माध्यम से पूछ सकते हैं।
AD

Must Read

गंगा दशहरा

Happy Ganga Dussehra 2025: गंगा दशहरा के दिन गंगा की पूजा...

0
भारत में गंगा दशहरा का विशेष महत्व है तथा पृथ्वी पर गंगा के अवतरण के प्रतीक के रूप में गंगा दशहरा का पर्व मनाया...