Latest Posts

भीष्ण गर्मियों में अपने चेहरे को सनबर्न से बचाने के लिए इन 4 तरीक़ों से करे चंदन का इस्तेमाल।(Sandalwood For Bright Skin)

Sandalwood For Bright Skin: चंदन हमारे स्किन के लिए बेहद ही खास माना जाता है क्योंकि एकमात्र चंदन के इस्तेमाल से ही हमारी स्किन चमक उठती है। चंदन में पाए जाने वाले प्राकृतिक गुण हमारे त्वचा को ठंडक प्रदान करती है। जिससे हमारे चेहरे को मुहांसे तथा अन्य त्वचा संबंधी समस्याओं से राहत मिलता है और साथ ही साथ चंदन हमारे चेहरे से काले धब्बे, पिंपलस तथा पिगमेंटेशन जैसी समस्याओँ को भी दूर करती है।

चंदन का पेड़ बेहद ही सुगंधित होता है तथा चंदन से बनाए जाने वाले समाग्री जैसे कि साबुन, अगरबत्ती तथा फेस मास्क काफी सुगंधित होते है तथा इनके पेड़ में कई स्वास्थ्य वर्धक गुण पाए जाते है। चंदन के एकमात्र इस्तेमाल से ही हमारी स्किन सम्बंधी सारी समस्या दूर हो जाती है। इन भीषण गर्मियों में चंदन के इस्तेमाल से हमारा चेहरा तरोताज़ा, हाइड्रेट तथा चमकदार बना रहता है, इस तरह गर्मियों में चंदन का उपयोग अपने चेहरे पर करने से हमारे चेहरे की चमक बनी रहती है। तो आइए इस आर्टिकल के माध्यम से हम चंदन का इस्तेमाल अपने चेहरे पर कैसे करे तथा चंदन को चेहरे पर लगाने से क्या लाभ होता है इसके बारे में डीटेल से जानते है।

चंदन के फायदे: (Benefits of Sandalwood)

  • चंदन में मौजूद बैक्टीरियल प्रोपर्टी के कारण हमारे चेहरे पर पिंपलस नहीं होते है।
  • चंदन हमारी त्वचा को एक्सफोलिएट करने में काफी मददगार होता है और साथ ही साथ सन बर्न को शांत करता है।
  • चंदन का उपयोग अपने चेहरे पर करने से ये हमारे बढ़ते उम्र की संकेतों को कम करता है।
  • चंदन में मौजूद एंटी-इंफ़्लेमेटरी गुण हमारे चेहरे की सूजन तथा जलन को कम करने में काफी सहायक है।
  • एकमात्र चंदन के इस्तेमाल से ही हमारे चेहरे की चमक बढ़ने लगती है और हमारा चेहरा ग्लो करने लगता है।
Sandalwood For Bright Skin

चंदन का उपयोग हम अपने चेहरे पर कैसे करे?

  1. चंदन के पाउडर में थोड़ा स गुलाब जल मिलाकर इसका पेस्ट बनाए और इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाए। 10 मिनट रखने के बाद अपनी त्वचा को साफ पानी से धो ले।
  2. चंदन के पाउडर में थोड़ी सी गिलसरीन मिलाकर इनका लेप बनाए तथा इन लेप को अपने चेहरे के साथ-साथ गर्दन में भी अप्लाई करे। कुछ मिनट तक इस लेप को अपने चेहरे पर लगे रहने दे और उसके बाद अपने चेहरे को धो ले, ऐसा करने से आपका चेहरा मुलायम तथा चमकदार बनता है। क्योंकि गिलसरीन हमारे चेहरे को मुलायम प्रदान करता है।
  3. चंदन में मुलतानी मिट्टी, दही और शहद मिलाकर इसका अच्छा स पेस्ट बना ले, अब इसे अपने चेहरे पर लगाए तथा 10 मिनट बाद अपने चेहरे को पानी से धो ले।
  4. टमाटर के साथ चंदन का इस्तेमाल करने से हमारे चेहरे पर मौजूद सनटेन दूर होता है और हमारे स्किन की ग्लो भी बढ़ने लगती है। इसके लिए आप एक बाउल में चंदन का पाउडर ले, एक टेबलस्पुन टमाटर का रस, एक टेबलस्पुन खीरे का रस मिलाकर इसका बढ़िया स पेस्ट बना ले और अपने चेहरे पर अप्लाई करे। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 20 से 25 मिनट तक रखे और उसके बाद अपने चेहरे को पानी से धो ले। अंत में अपने चेहरे पर मोईस्ट्राइज़र जरुर लगाए, इससे हमारा चेहरा हाइड्रेट रहता है।

अन्य रोचक जानकारियाँ:

AR Rahman Daughter: म्यूज़िक के महानायक ए आर रहमान की बेटी कौन है??

The Royals OTT Release Date 2025: ‘द रॉयल्स’ में भूमि पेडणेकर तथा ईशान खट्टर एक शाही लुक में पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर साथ…

Post Disclaimer

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।हम किसी भी उद्देश्य के लिए jivanvrit.com वेबसाइट या पोस्ट पर निहित जानकारी, उत्पादों, सेवाओं या संबंधित ग्राफिक्स के संबंध में पूर्णता, सटीकता, विश्वसनीयता, उपयुक्तता या उपलब्धता के बारे में किसी भी प्रकार का कोई प्रतिनिधित्व या वारंटी नहीं देते हैं।

Latest Posts

Don't Miss