Latest Posts

‘धुरंधर’ का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज, रणवीर सिंह दिखे खौफनाक अवतार में

Dhurandhar Title Track: रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड मूवी धुरंधर का टाइटल ट्रैक रिलीज हो चुका है तथा धुरंधर में रणवीर सिंह जोश से भरपूर नजर आ रहे है और अपने खौफनाक अंदाज से एक बार फिर सभी फैंस को चौकाने वाले है। तो इस तरह दर्शकों के बीच भी इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है।

‘रॉकी रानी की प्रेम कहानी’ के बाद रणवीर सिंह फिर एक बार अपनी कातिलाना अंदाज से दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए सिनेमा घरों में धमाकेदार वापसी करने जा रहे है। धुरंधर एक्शन से भरपूर फिल्म है तथा फैंस बड़ी बेशब्री से इस फिल्म का इंतेजार कर रहे है।

कैसा है धुरंधर का टाइटल ट्रैक:(Dhurandhar Title Track)

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर का टाइटल ट्रैक रिलीज हो चुका है तथा फिल्म में रणवीर का दमदार लुक हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। टाइटल ट्रैक में हनुमानकाइंड और जैस्मिन सैंडसल की आवाज ने इस सॉन्ग में जोश भरने का काम कर रहा है, जो काफी धमाकेदार है।

धुरंधर फिल्म से पहले रणवीर सिंह ‘पद्मावत’ फिल्म में जोश भरे अंदाज से दर्शकों के सामने प्रस्तुत हुए थे तथा इनका यह अंदाज फैंस को काफी भाया और अब लगभग सात साल बाद फिर रणवीर सिंह अपने एक्शन भरे अवतार में तथा धुरंधर फिल्म के माध्यम से सिनेमा घरों में दस्तक देने जा रहे है।

धुरंधर का ट्रेलर कब होगा रिलीज:

टाइटल ट्रैक के बाद फैंस धुरंधर फिल्म के ट्रेलर का इंतेजार कर रहे है तथा मेकर्स के तरफ से यह अनाउंस किया गया है कि फिल्म का ट्रेलर 12 नवंबर को रिलीज किया जाएगा।

'धुरंधर' का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज

धुरंधर की कहानी:

सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह का लुक खौफनाक है। धुरंधर फिल्म में रणवीर सिंह एक सीक्रेट एजेंट का किरदार निभाते हुए नजर आने वाले है और साथ ही फूल एक्शन में रणवीर सिंह अपने मिशन को अंजाम देने के लिए मार-पीट करने वाले है। धुरंधर फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन अपनी बेहतरीन भूमिका निभाते हुए नजर आने वाली है।

अन्य रोचक जानकारियाँ:

Dhanteras Rangoli Design 2025: धनतेरस पर बनाएं रंगोली की आकर्षक और खूबसूरत डिजाइन, जो घर में लाए लक्ष्मी का वास

Thama Movie Star Cast Fees: जाने कौन बना सबसे महंगा एक्टर? (Thama Movie Star Cast Fees)

कार्तिक कृष्ण एकादशी 2025: रमा एकादशी की तिथि, व्रत-विधि, पारण और कथा की सम्पूर्ण जानकारी

Post Disclaimer

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।हम किसी भी उद्देश्य के लिए jivanvrit.com वेबसाइट या पोस्ट पर निहित जानकारी, उत्पादों, सेवाओं या संबंधित ग्राफिक्स के संबंध में पूर्णता, सटीकता, विश्वसनीयता, उपयुक्तता या उपलब्धता के बारे में किसी भी प्रकार का कोई प्रतिनिधित्व या वारंटी नहीं देते हैं।

Latest Posts

Don't Miss