HomeCelebrityरणवीर सिंह की फ़िल्में, नेटवर्थ, जीवनी एवं परिवार (Ranveer Singh)

रणवीर सिंह की फ़िल्में, नेटवर्थ, जीवनी एवं परिवार (Ranveer Singh)

(रणवीर सिंह, रणवीर सिंह की पसंद, रणवीर सिंह का हाईट, रणवीर सिंह की पहली फिल्म, रणवीर सिंह का जीवन परिचय, ranveer singh, ranveer singh movies, ranveer singh new movie, ranveer singh age, ranveer singh net worth, ranveer singh height, ranveer singh wife, ranveer singh deepika padukone, ranveer singh father, ranveer singh sister, ranveer singh birthday, ranveer singh movies list, upcoming movies, Ranveer Singh Social Network)

Ranveer Singh: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन अभिनेता तथा गली बॉय नाम से प्रसिद्ध रणवीर सिंह ने अपने करियर की शुरुआत बैंड बजा बारात फिल्म से किया था एवं अब तक चार फिल्म फेयर पुरस्कार जीत चुके है। ‘बाज़ीराव मस्तानी’ तथा ‘पद्मावत’ फिल्म में अपने किरदार से लाखों लोगों को एट्रेक्ट करने वाले रणवीर सिंह आज बॉलीवुड की टॉप अभिनेताओं में से एक है। अब तक ये 20 से भी अधिक फ़िल्मों में काम कर चुके है तथा रणवीर सिंह की लगभग सभी फिल्में हिट रही है। इसलिए बॉलीवुड सिनेमा में रणवीर सिंह अधिक फीस भी लेते है।

Table of Contents

रणवीर सिंह का जीवन परिचय

रणवीर सिंह का जन्म 6 जुलाई, 1985 को सिंधी हिंदू परिवार में हुआ तथा इन्हें बचपन से ही एक्टिंग का शौक रहा है।

नाम रणवीर सिंह
पूरा नामरणवीर सिंह भवनानी
जन्म 6 जुलाई, 1985
जन्म स्थान मुंबई, महाराष्ट्र
शिक्षा बैचलर ऑफ़ आर्ट्स में ग्रेजुएट
नागरीकता भारतीय
गृह नगर मुंबई
व्यवसाय अभिनेता, मॉडलर
राशि कर्क
फिल्म डेब्यु बैंड बाजा बारात(2010)
hobbies विडीयो गेम खेलना तथा दोस्तों के साथ पार्टी करना
नेट वर्थ 350 करोड़ रूपय

रणवीर सिंह की शैक्षणिक योग्यता क्या है?

रणवीर सिंह अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई के एक स्कूल से क़िये तथा आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका के इंडियाना यूनिवर्सिटी ब्लूमिंगटन से बैचलर ऑफ़ आर्ट्स में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल क़िये, तथा अपने पढ़ाई के दौरान ही रणवीर सिंह स्टेज पर अभिनय किया करते थे, और अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वह मुंबई लौटे। उसके बाद जे. वाल्टर थोंपसन के पास कॉपी राइटर के रूप में काम करना शुरू किया।

रणवीर सिंह का हाईट कितनी है?

रणवीर सिंह का हाइट 5’10” यानि 178 सेंटीमीटर है।

रणवीर सिंह अपने आप को फ़िट कैसे रखते हैं?

  • रणबीर सिंह अपने बॉडी के फ़िटनेस को मेंटेन रखने के लिए काफी मेहनत करते है तथा यह हर दिन वर्कआउट तथा एक्सरसाइज करते है तथा जिम में घंटो पसीना बहाते है, तथा कभी-कभी घर पर तथा खाली समय में पुशअप्स भी कर लिया करते है।
  • रणवीर अपने डाइट का बखूबी ध्यान रखते है, तथा इन्हें घर का खाना काफी पसंद है और यह जंक तथा फास्ट फूड से हमेशा दूर रहते है, तो आइये जानते है रणबीर का डाइट प्लान क्या है? रणबीर नाश्ते में ओट्स, उबले अंडे तथा जूस लेते है, वही लंच में चपाती, दाल, हरी सब्ज़ी तथा सलाद लेना पसंद करते है तथा रणवीर को नॉनवेज खाना काफी पसंद है, तथा फिल्म ‘पद्मावत’ में रणबीर नॉनवेज खाते हुये एक सिन भी शूट क़िया था।
  • रणवीर सिंह फिल्म में अपने किरदार को निभाने के लिए काफी कड़ी मेहनत करते है तथा वह अपने किरदार को ऐसे निभाते है कि मानो यह भूमिका उन्हीं के लिये बना हुआ है। बाज़ीराव फिल्म के लिए सिर मुंडन करना हो या फिर पद्मावत में लम्बे बाल रखना हो, वह हर किरदार में अपने आप को ढाल लेते है।

रणवीर सिंह कैसे दिखते है?

रंग गोरा
आँखो का रंग गहरा काला
बालों का रंग काला
हाइट 5’10”
वजन 77 किलो
शारीरिक संरचना चेस्ट- 43
कमर- 30
बाइसेप्स- 16
उम्र(2024)39 वर्ष

जाने रणवीर सिंह कितने साल के है?(Ranveer Singh age):

2024 में रणवीर सिंह का वर्तमान उम्र 39 साल है, तथा वह अभी भी काफी फिट तथा एनरजेटिक दिखते है। रणवीर सिंह अपने लुक्स तथा हेयर स्टाइल के मामले में काफी पॉप्युलर है तथा ये अपने अलग अंदाज़ तथा अतरंगी कपड़ों के लिये हमेशा सुर्ख़ियों में बने रहते है।

रणवीर सिंह का Birthday:

रणवीर सिंह का जन्म 6 जुलाई, 1985 को मुंबई में हुआ, तथा ये अपना जन्मदिन अपनी पत्नी तथा परिवार के साथ मिलकर मनाते है।

रणवीर सिंह के पिता एवं परिवार (Ranveer Singh father)

रणवीर सिंह के पिता का नाम जगजीत सिंह भावनानी है जो एक बिजनेसमैन है तथा इनकी माता का नाम अंजु भवनानी है जो अपने घर तथा बच्चों को संभालते हुये एक गृहणी है तथा रणवीर सिंह की एक बड़ी बहन है जिसका नाम रीतिका भवनानी है।

पिता जगजीत सिंह भवनानी
माता अंजु भवनानी
बड़ी बहन रीतिका भवनानी
पत्नी दीपिका पादुकोण
विवाह तिथि 14 नवंबर 2018

जाने रणवीर सिंह की पहली फिल्म ‘बैंड बजा बारात‘ के बारे में (Ranveer singh first movie)

रणवीर सिंह की पहली फिल्म बैंड बजा बारात है जो साल 2010 में रिलीज हुई थी तथा यह फिल्म यश राज के बैनर तले निर्देश किया गया तथा रणवीर सिंह इस फिल्म में बिट्टू का किरदार तथा मुख्य भूमिका निभाते हुये नज़र आयें, तथा यह एक रोमांटिक और कोमेडियन फ़िल्म है और दर्शकों द्वारा इस फिल्म को अच्छा रिस्पोंस मिला और यह फिल्म हिट हुई तथा इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह को पहला फिल्म फेयर पुरस्कार मिला।

फिल्म बैंड बजा बारात
स्टार कास्ट रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा
डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा
संगीतकार सलीम-सुलेमान
रिलीज डेट 10 दिसम्बर 2010
राइटर मनीष शर्मा

रणवीर सिंह की फिल्मी करियर

  • बैंड बजा बारात फिल्म के बाद, रणवीर सिंह -अनुष्का शर्मा, परिणिति चोपड़ा और अदिति शर्मा के साथ इनकी ‘लेडीज वर्सेज़ रिकी बहल’ फिल्म आई, तथा इस फिल्म में रणवीर सिंह ने एक ठग लड़के का किरदार निभाया था, जो महिलाओं को अपने बातों में उलझा कर धोका देता था,
  • साल 2013 में सोनाक्षी सिन्हा के साथ इनकी फिल्म ‘लुटेरा’ आई,
  • साल 2015 में अर्जुन कपूर तथा प्रियंका चोपड़ा के साथ इनकी फिल्म ‘गुंडे’ आई तथा इस फिल्म में रणवीर सिंह एक गुंडे का किरदार निभाते हुए नज़र आते है तथा इस फिल्म की शूटिंग कोलकाता के काली घाट मंदिर में हुई थी,
  • साल 2018 में रणवीर सिंह की एक्शन से भरपूर फिल्म ‘सिंबा’ आई जो सारा अली खान के साथ रोमांस करते हुये नजर आयें। तथा यह फिल्म रोहित शेट्टी द्वारा निर्देश किया गया था।
  • तथा इसके अगले साल ही जोया अख्तर के निर्देश में बनी फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ में रणबीर सिंह नजर आयें तथा यह फिल्म कई बड़े कलाकारों द्वारा सजी थी, जिसमें अनिल कपूर, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा, राहुल बोस जैसे सितारे नजर आए, इसके बाद रणवीर सिंह की कई सुपर हिट फिल्म रिलीज हुई और दर्शकों द्वारा इनके फिल्म को काफी पसंद किया गया।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्में (Ranveer Singh aur Deepika Padukone)

Ranveer Singh: रणवीर सिंह
image source instagram

1) संजय लीला भंसाली की फिल्म ” गोलियों की रासलीला राम-लीला” काफी ब्लॉक-बस्टर तथा सुपर हिट फिल्म थी। रणवीर और दीपिका की यह एक साथ पहली फिल्म थी तथा यह फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी तथा इस फिल्म में रणवीर सिंह एक गुजराती लड़के के रूप में ‘राम’ का किरदार निभाते हुए नज़र आते है, वही दीपिका लीला की किरदार में दिखाई देती है। तथा इन दोनो परिवारों में दुश्मनी होने के बावजूद भी इनके बीच प्यार हो जाता है, तथा इस फिल्म के द्वारा ही रणवीर और दीपिका की दोस्ती हुई थी दोनो की दोस्ती काफी गहरी हुइ और यह दोस्ती आगे चल कर प्यार में बदल गई।

2) रणवीर और दीपिका की दूसरी फिल्म “बाजीराव-मस्तानी” है जो भारत के इतिहास से जुड़े है। 2016 में रिलीज हुई यह फिल्म सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनी, “बाजीराव-मस्तानी” में दीपिका ने मस्तानी का रोल निभाया था इस फिल्म की शूटिंग के दौरान रणवीर को कंधे में गम्भीर चोट लग गई थी और जल्द ही अस्पताल में एडमिट करवाया गया, तथा इस फिल्म में मस्तानी, बाज़ीराव की दूसरी पत्नी थी जिसका हिंदू सामाज में कोई महत्व नहीं होता है इसके अलावा इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा काशीबाई का किरदार निभाई। यह फिल्म भी लोगों को काफी पसंद आया और बॉक्स ऑफ़िस पर ताबड़ तोड़ कमाई की थी।

3) संजय लीला भंसाली की निर्देशन में बनी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की तीसरी फिल्म ‘पद्मावत’ है तथा यह फ़िल्म सुपर डुपर हिट साबित हुई तथा यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई तथा इस फिल्म में रणवीर सिंह अलाउद्दीन ख़िलजी का रोल निभाते है, तथा दर्शकों द्वारा अलाउद्दीन ख़िलजी की अभिनय को काफी पसंद किया गया तथा इस फिल्म के रिलिज होते ही रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पति-पत्नी के बंधन में बंध गए।

4) शादी के बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने एक साथ “1983” फिल्मो में काम कियें तथा यह फिल्म कपिल देव की जीवनी पर आधारित है। जिसमें दीपिका कपिल देव की पत्नी रोमी देवी की किरदार में दिखाई दी। तथा इस फिल्म में भारत का पहला वर्ल्ड कप के बारे में दिखाया गया है, कि किस तरह कपिल देव यह ट्रोफ़ी पाने के लिए कड़ी मेहनत क़िये थे।

रणवीर सिंह की सुपर हिट फ़िल्में (Ranveer Singh Ki Movies):

रिलीज डेट फिल्म का नाम किरदार का नाम स्टार कास्ट
2010 बैंड बाजा बारात बिट्टू शर्मा अनुष्का शर्मा, चेतन शर्मा
2011लेडिस vs रिकी बहल रिकी बहल, विक्रम थापर, सनी सिंह परिणिति चोपड़ा, अनुष्का शर्मा
2013लुटेरा वरुण श्रीवास्तव सोनाक्षी सिन्हा, विक्रांत मेसी
2013गोलियों की रासलीला राम-लीला राम दीपिका पादुकोण, ऋचा चड्डा
2014गुंडे विक्रम बोस अर्जुन कपूर, प्रियंका चोपड़ा
2015दिल धड़कने दो कबीर मेहरा अनिल कपूर, अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा, विक्रांत मेसी
2015बाज़ीराव मस्तानी पेशवा बाजीराव बल्लाल दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा
2016बेफिक्रे धर्म वाणी कपूर, जूली
2018पद्मावत सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर
2018सिंबा इंस्पेक्टर संग्राम भालेराव सारा अली खान, अजय देवगन
2019गली बॉय मुराद अहमद आलिया भट्ट, सिद्धांत चतुर्वेदी
2021’83’कपिल देव दीपिका पादुकोण, आदिति आर्या
2021सूर्यवंशी इंस्पेक्टर संग्रामकैटरीना कैफ़, अक्षय कुमार
2022जयेशभाई ज़ोरदार जयेश शालिनी पांडे, जिया वेदया
2023रॉकी और रानी की प्रेम कहानी रॉकी रंधावा आलिया भट्ट

रणबीर सिंह की आने वाली फिल्में (Ranveer Singh Ki Upcoming Movies)

रिलीज डेट फिल्म का नाम डायरेक्टर
15 अगस्त 2024 सिंघम अगेन रोहित शेट्टी
2024तख़्त करण जौहर
1 जून 2025सिंबा 2रोहित शेट्टी
2025डॉन 3फ़रहान अख्तर
2025राक्षस प्रशांत वर्मा

रणवीर सिंह की शादी कब हुई?(Ranveer Singh Wedding):

Ranveer Singh

पद्मावत फिल्म में काम करने के बाद दीपिका और रणवीर दोनो पति-पत्नी के बंधन में बंध गये। 14 नवंबर 2018 को रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण से शादी की, और लगभग 6 साल अपनी दोस्ती को निभाते हुये आख़िर कार ये दोनो शादी के बंधन में बंध गये, तथा शादी का यह फंक्शन इटली में रखा गया था।

जाने रणवीर सिंह के बारे में 7 दिलचस्प बातें:

  1. रणवीर सिंह का फिल्मी सफर इतना आसान नही था, उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिये काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ी और लगभग 3 साल तक स्ट्रगल करने के बाद रणवीर सिंह को ‘बैंड बजा बारात’ फिल्म में काम करने का मौक़ा मिला,
  2. रणवीर सिंह का पूरा नाम रणवीर सिंह भावनानी है तथा फ़िल्मों में कदम रखने से पहले ही रणवीर ने अपना सर नेम बदल कर रणवीर सिंह कर लिये क्योंकि इन्हें लगता था कि इस टाइटल के साथ इनका नाम काफी लम्बा हो जाएगा तथा सोनम कपूर रिश्ते में रणवीर सिंह की बहन है,
  3. रणवीर सिंह काफी मेहनती तथा सबसे अधिक भुगतान करने वालों अभिनेताओ में से एक है, तथा इनकी गिनती बॉलीवुड के सबसे मँहगे स्टार में की जाती है।
  4. रणवीर सिंह खाने के काफी शौक़ीन है तथा इन्हें नॉनवेज डिश काफी पसंद है। इसके अलावा रणवीर को चॉकलेट तथा मिठाई खाना भी पसंद है।
  5. रणवीर सिंह खुश मिजाज टाइप के इंसान है तथा ये अपने लाइफ को बिंदास तरीक़े से जीते है और इन्हें जूते तथा टोपी एकत्र करना काफी पसंद है, तथा इनके पास 200 जोड़े से भी अधिक जूते है।
  6. रणवीर फ़ैशन के दौरान अतरंगी कपड़ों के लिए जाने जाते है तथा वह हमेशा अतरंगी कपड़ों में ज़बरदस्त लुक में सामने आते है। साल 2012 में रणवीर सिंह का नाम फोबर्स इंडिया सेलिब्रिटी की 100 सूची में शामिल था।
  7. खाली समय में रणवीर सिंह को विडियो गेम खेलना तथा दोस्तों के साथ पार्टी करना काफी पसंद है।

क्या है रणवीर सिंह की मनपसंद चीजें (Hobby)

फेवरेट फूड पनीर की सब्ज़ी, चॉकलेट तथा बेसन का लड्डू
फेवरेट रंग लाल
फेवरेट अभिनेता शाहरुख़ खान
फेवरेट अभिनेत्री करीना कपूर
फेवरेट निर्देशक संजय लीला भंसाली
फेवरेट संगीतकार फतेह अली खान
फेवरेट खेल फुटबॉल
फेवरेट स्थान गोवा

Ranveer Singh Social Network:

twitter @RanveerOfficial
Instagram ranveersingh
facebook Ranveer Singh

रणवीर सिंह का Instagram:

रणवीर सिंह फ़िल्मों में काम करने के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते है, तथा ये अपने इंस्टाग्राम पेज पर फ़ोटोज़ तथा विडियोज शेयर करते रहते है और इनके एक पोस्ट पर काफी सारे लाइक्स होते है, तथा इनके इंस्टाग्राम पेज पर 47 मिलियन से ज़्यादा फ़ॉलोअर्स है।

रणवीर सिंह का नेट वर्थ:

रणवीर सिंह बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे अधिक भुगतान करने वाले अभिनेता में से एक है तथा रणवीर सिंह फिल्मो के आलवा कई विज्ञापन करते हुए नज़र आते है तथा विज्ञापन के जरिये भी रणवीर सिंह करोड़ों रुपये कमाते है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ रणवीर सिंह का नेट वर्थ 350 करोड़ रुपय है इसके अलावा इनके पास गाड़ियों का भी शानदार कलेक्शन है जिनमें से रेंज रोवर, मर्सिडीज़ तथा बीएमडब्ल्यू जैसी कार शामिल है।

अवार्डस एवं उपलब्धियाँ:

  1. 2011 में ‘बैंड बाजा बारात’ फिल्म के लिए रणवीर सिंह को बेस्ट मेल डेब्यु के लिए फिल्म फेयर अवार्ड दिया गया।
  2. 2014 में ‘गुंडे’ फिल्म के लिए रणवीर सिंह को स्टार डस्ट अवार्ड दिया गया।
  3. 2015 में रणवीर सिंह को ‘बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड’ फिल्म दिल धड़कने दो के लिए दिया गया।
  4. साल 2016 में रणवीर सिंह को बाज़ीराव मस्तानी के लिए गिल्ड अवार्ड मिला, इसके अलावा इन्हें इस फिल्म के लिए फिल्म फेयर अवार्ड दिया गया।
  5. 2019 में रणवीर सिंह को स्क्रीन अवार्ड तथा एंटरटेनमेंट ऑफ़ द इयर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
  6. 2019 में फिल्म पद्मावत के लिए रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर के रूप में IIFA अवार्ड से सम्मानित किया गया।
  7. 2020 में रणवीर सिंह को ‘गली बॉय’ फिल्म के लिये जी सिने अवार्डस दिया गया।

इन्हें भी जानें-

  1. Durga Puja 2024: जानें दुर्गा पूजा की पौराणिक कथा, तिथि, महत्व, दुर्गा पूजा पर निबंध एवं पश्चिम बंगाल के दुर्गा पूजा के बारे में।
  2. रक्षाबंधन 2024 : जानें रक्षाबंधन की तिथि, इतिहास एवं महत्व (Raksha Bandhan)
  3. जानें क्यों चर्चा में है रूपाली गांगुली, रूपाली गांगुली की जीवनी, परिवार, टॉप 13 टीवी सीरियल, फ़िल्में, रियलिटी शो आदि
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments