HomeCelebrityRajkummar Rao Biography : राजकुमार राव का जीवन परिचय, उम्र, नेटवर्थ, परिवार...

Rajkummar Rao Biography : राजकुमार राव का जीवन परिचय, उम्र, नेटवर्थ, परिवार एवं फ़िल्में।

Rajkummar Rao Biography- बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुप्रसिद्ध तथा बेहतरीन अभिनेता राजकुमार राव ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में लव सेक्स और धोखा(LSD) फिल्म से किए तथा वर्सेटाइल अभिनेता के रूप मे राजकुमार राव को साल 2013 मे फिल्म शाहिद के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के रूप मे माननीय राष्ट्रपति द्वारा ‘राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार’ से स्म्मानित किया गया, इसके अलावा राजकुमार राव तीन फिल्म फेयर अवार्ड तथा एक एशिया पेसिफिक स्क्रीन अवार्ड भी अपने नाम हासिल कर चुके है।

Table of Contents

राजकुमार राव का जीवन परिचय (Rajkummar Rao Biography)

नाम राजकुमार राव
वास्तविक नाम राजकुमार यादव
उपनाम राज
जन्म 31 अगस्त 1984
जन्म स्थान गुरुग्राम, हरियाणा
व्यवसाय अभिनेता
राष्ट्रीयता भारतीय
राशि कन्या
शिक्षा कला मे स्नातक की डिग्री हासिल किये
फिल्म डेब्यु लव सेक्स और धोखा(2010)
नेट वर्थ 81 करोड़ रूपय

राजकुमार राव का जन्म कब और कहाँ हुआ?

राजकुमार राव का जन्म 31 अगस्त 1984 को हरियाणा के गुरुग्राम राज्य में हुआ था, तथा इनका वास्तविक नाम राजकुमार यादव है। फिल्म इंडस्ट्री मे आने के बाद ये अपने टाइटल बदल कर राव कर लिये। राजकुमार राव बचपन से ही एक एक्टर बनना चाहते थे, तथा अपने शुरुआती समय में इन्हे काफी स्ट्रगल करना पड़ा।

राजकुमार राव की क्वालिफिकेशन (Rajkummar Rao Education):

राजकुमार राव ने अपनी प्रांभिक शिक्षा एसएन सिद्धेश्वर सीनियर पब्लिक स्कूल से पढ़ाई किये तथा इन्हे बचपन से ही एक्टिंग का शौक था, जिसके कारण ये अपने पढ़ाई के दौरान स्कूल और कॉलेज के नाटको मे भाग लिया करते थे, तथा अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद राजकुमार राव ने मुंबई के भारतीय फिल्म और टेलीविज़न संस्थान से अभिनय मे स्नातक की डिग्री हासिल किये।

राजकुमार राव की हाइट कितनी है? (Rajkummar Rao Height):

राजकुमार राव की हाइट 5’10” यानि 175 सेंटीमीटर है।

राजकुमार राव का जन्मदिन कब है? (Rajkummar Rao Birthday):

राजकुमार राव का जन्म 31 अगस्त 1984 को हरियाणा मे हुआ, तथा ये अपना जन्मदिन अपनी पत्नी तथा परिवार के साथ मनाते है,

राजकुमार राव की उम्र (Rajkummar Rao age):

2024 मे राजकुमार राव की वर्तमान उम्र 40 वर्ष है, तथा राजकुमार अपने इस उम्र में भी काफी फिट तथा हैंडसम दिखते है और ये अपने बॉडी को मेंटेन रखने के लिये घंटो जिम मे पसीना बहाते है।

राजकुमार राव का लुक:

वजन 70 किलो
हाइट 5’10”
आँखो का रंग काला
शारीरिक संरचना चेस्ट- 40
कमर- 34
बाइसेप्स- 14
आयु(2024)40 वर्ष

राजकुमार राव की फैमली (Rajkummar Rao Family):

राजकुमार राव के पिता का नाम सत्य प्रकाश यादव है, जो एक सरकारी क्रमचारी थे तथा इनकी माँ का नाम कमलेश यादव है, जो एक हाउस वाइफ थी। राजकुमार राव का एक बड़ा भाई है जिसका नाम सुमित यादव है तथा इसके अलावा इनकी एक बहन भी है जिसका नाम मौनिका है।

पिता सत्य प्रकाश यादव
माता कमलेश यादव
बड़ा भाईसुमित यादव
बहन मौनिका यादव
पत्नी पत्रलेखा

राजकुमार राव की पहली फिल्म (Rajkummar Rao First Film):

राजकुमार राव की पहली फिल्म लव, सेक्स और धोखा(LSD) है तथा इस फिल्म से राजकुमार राव ने अपने करियर की शुरुआत की, दिबाकर बनर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ज़्यादातर नये कलाकार थे, जिसमें नुसरत भरुचा, नेहा चौहान, आशीष शर्मा, अमित सियाल जैसे कलाकार इस फिल्म में दिखाई दियें तथा राजकुमार राव की यह फिल्म हिट हुई और 2 करोड़ के लागत में बनी यह फिल्म 10 करोड़ की कमाई की थी।

राजकुमार राव का फिल्मी करियर:

  • राजकुमार राव को अपने करियर के दौरान काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा तथा इनके लिये यह मुकाम हासिल करना आसान नहीं था, अपनी पहली फिल्म हिट होने के बाद राजकुमार राव को अनुराग बासु के निर्देशन मे बनी फिल्म ‘गेंग्स ऑफ वासेपुर 2’ मे काम करने का मौका मिला, तथा इस फिल्म में राजकुमार राव शमशाद आलम के किरदार में एक छोटे गुंडे का भूमिका निभाते हुये नजर आते है।
  • साल 2013 में राजकुमार राव ‘काय पो छे’ जैसी फिल्मों मे दिखाई दिये तथा इस फिल्म में राजकुमार के साथ सुशांत सिंह राजपूत तथा अमित साध भी अहम भूमिका निभाते हुये नज़र आयें और यह फिल्म हिट हुई तथा इस फिल्म से राजकुमार राव को एक अभिनेता के रूप में पहचान मिली।
  • उसके बाद राजकुमार राव ‘क्वीन’, ‘अलीगढ़’, ‘बरेली की बर्फी’ जैसी फ़िल्मों में नजर आयें।
  • साल 2017 में राजकुमार राव की बेस्ट फिल्म ‘न्यूटन’ आई तथा इस फिल्म में राजकुमार राव मुख्य किरदार निभाते हुये नजर आयें, और ‘न्यूटन’ फिल्म के लिए राजकुमार राव को दूसरा फिल्म फेयर पुरस्कार मिला तथा इसी साल राजकुमार राव श्रुति हासन के साथ ‘बहन होगी तेरी’ फिल्म में नजर आयें तथा यह एक कॉमेडी तथा रोमांटिक से भरपूर फिल्म थी।
  • साल 2018 में राजकुमार राव की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री’ आई, जो काफी हिट हुई तथा ‘स्त्री’ फिल्म में राजकुमार राव के साथ श्रद्धा कपूर और पंकज त्रिपाठी भी मुख्य किरदार में नजर आयें,
  • साल 2021 में रामिन बहारानी द्वारा निर्देशित फ़िल्म ‘द वाइट टाइगर’ में नजर आयें तथा इस फिल्म में राजकुमार के साथ प्रियंका चोपड़ा भी अहम भूमिका निभती हुई दिखाई दी। उसके बाद राजकुमार राव ‘लूडो’, ‘भेड़’ तथा ‘बधाई दो’ फ़िल्मों में अपने अभिनय से लोगों के दिलो में खास जगह बनायें।

राजकुमार राव की प्रसिद्ध फिल्म:

शाहिद:

फिल्म ‘शाहिद’ में राजकुमार राव हंसल मेहता के रूप में एक वकील तथा मानवाधिकार का किरदार निभाते हुये नजर आते है, अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई, तथा यह एक बायोपिक फिल्म है, तथा राजकुमार राव की यह फिल्म हिट हुई, और इस फिल्म के लिये राजकुमार राव को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिया गया।

न्यूटन:

राजकुमार राव की ‘न्यूटन’ फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई, तथा इस फिल्म में राजकुमार के साथ पंकज त्रिपाठी, रघुवीर यादव भी नजर आते है, तथा न्यूटन कुमार को सरकारी नौकरी लगती है, और इसे चुनाव अधिकार के रूप में छत्तीसगढ़ में नक्सली प्रभावित गाँव में भेजा जाता है तथा न्यूटन ईमानदार और आदर्शवादी व्यक्ति है, जो निष्पक्ष रूप से चुनाव करवाने के लिये 8 किलो मीटर दूर मतदान केंद्र पहुँचता है और कहानी इन्ही के बीच घुमती है।

श्रीकांत फिल्म:

राजकुमार राव की ‘श्रीकांत’ फिल्म काफी हिट हुई तथा यह फिल्म 10 मई, 2024 को सिनेमा घरों में रिलीज हुई, इस फिल्म में राजकुमार राव श्रीकांत बोला का किरदार निभाते हुये नज़र आते है। श्रीकांत बोला जन्मजात से ही दृष्टिहीन है, लेकिन इनके सपने काफी बड़े है, तथा इस फिल्म में राजकुमार ने श्रीकांत के किरदार को बेख़ूबी निभाया है और दर्शक इनके किरदार को काफी पसंद भी कर रहे है।

राजकुमार राव की फ़िल्में (Rajkummar Rao Movies List):

रिलीज डेट फिल्म का नाम स्टार कास्ट
2010LSD: Love, Sex Aur Dhokha Nushratt Bharucha, Ashish Sharma
2011Ragini MMSKainaz Motivala, Rajat Kaul
2011ShaitanKalki Koechlin, Shiv Pandit
2012Gangs of WasseypurManoj Bajpayee, Richa Chadha
2012ShahidMukesh Chhabra, Vipin Sharma
2013Kai Po Che Sushant singh Rajput, Amit Sadh
2013Queen Kangana Ranaut, Lisa Haydon
2014CityLight Patralekha, Manav Kaul
2015AligarhManoj Bajpayee, Balaji Gauri
2017NewtonPankaj Tripathi, Anjali Patil
2017Shaadi Mein Zaroor Aana Kriti Kharbanda, Govind Namdev
2018StreePankaj Tripathi, Nora Fatehi
2021Hum Do Hamare DoKriti Sanon, Dimple Kapadia
2022Badhaai DoBhumi Pednekar, Sheeba Chaddha
2024SrikanthJyothika, Sharad Kelkar

Rajkummar Rao Web Series:

रिलीज डेट सीरीज़ का नाम
2017 Bose: Dead/Alive
2023Guns and Gulaabs

राजकुमार राव की शादी कब हुई (Rajkummar Rao Wedding):

राजकुमार राव ने 15 नवंबर 2021 को पत्रलेखा पॉल के साथ शादी किये, तथा शादी का समारोह चंडीगढ़ के ओबेरॉय सुखविलास रिजोर्ट में रखा गया था, तथा पत्रलेखा अपनी शादी में लाल रंग की साड़ी और चुत्ररी पहनी हुई थी और लाल जोड़े में पत्रलेखा काफी खूबसूरत लग रही थी, तथा बंगाली रीति-रिवाज को मानते हुए पत्रलेखा ने माथे में कुमकुम तथा पैरों में आलता लगाई थी, तथा राजकुमार दूल्हे के जोड़े में क्रीम कलर का शेरवानी पहना हुआ था और दोनो दुल्हा-दुल्हन के जोड़े में काफी खूबसूरत लग रहे थे।

Rajkummar Rao Biography
Image Source Instagram

राजकुमार राव की पत्नी (Rajkummar Rao Wife):

राजकुमार राव की पत्नी का नाम पत्रलेखा पॉल है। पत्रलेखा पॉल ने अपने करियर की शुरुआत साल 2014 में फिल्म ‘सिटीलाइट्स’ से की, तथा उसके बाद ‘नानू की जानू’ तथा वेव सीरिज़ ‘माई हीरो बोल रहा है’ जैसी फ़िल्मों में अभिनय कर चुकी है।

राजकुमार राव की आने वाली फ़िल्में (Rajkummar Rao Upcoming Movie):

रिलीज डेट फिल्म का नाम स्टार कास्ट
31 माई, 2024मिस्टर एंड मिसेज माही जाह्नवी कपूर, कुमुद मिश्रा
30 अगस्त, 2024स्त्री 2वरुण धवन, पंकज त्रिपाठी
11 अक्टूबर, 2024विक्की विध्या का वो वाला विडियो तृप्ति डिमरी

राजकुमार राव से जुड़ी बातें:

  • राजकुमार राव का पालन पोषण एक संयुक्त परिवार में हुआ, तथा इनके परिवार में 16 सदस्य एक साथ रहते थे।
  • पढ़ाई के दौरान राजकुमार राव ने मार्शल आर्ट्स में ट्रेनिंग लिये थे, और नेशनल लेवल पर स्वर्ण पदक भी हासिल किए।
  • राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपने करियर की शुरुआत लगभग दोनो एक साथ ही किये,

Rajkummar Rao Ka Social Network:

Instagram rajkummar_rao
Twitter @RajkummarRao
Facebook Rajkummar Rao

राज कुमार राव का घर:

राजकुमार राव मुंबई के जुहू के एक आलीशान घर में रहते है तथा इनका घर अंदर से काफी खूबसूरत है, तथा इस घर में राजकुमार राव अपनी पत्नी पत्रलेखा के साथ रहते है, और इनके घर का डाइनिंग रूम काफी आकर्षक है तथा इसके अलावा इनके घर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा है जो इनके घर की रौनक़ को ओर भी बढ़ाता है तथा मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ राजकुमार राव की इस घर की कीमत 44 करोड़ रुपय है।

Rajkummar Rao Net Worth:

अपने करियर में राजकुमार राव ने कई हिट फ़िल्मों में काम किए है, तथा एक फिल्म के लिये राजकुमार 5 से 6 करोड़ रूपय का चार्ज करते है, इसके अलावा कई विज्ञापन में भी नजर आ चुके है, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राजकुमार राव का नेट वर्थ 81 करोड़ रूपय है,

राजकुमार राव को मिले अवार्ड:

  • साल 2013 में फिल्म शाहिद के लिये राजकुमार राव को पहला ‘राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार’ दिया गया।
  • साल 2023 में राजकुमार राव को फिल्म ‘बधाई हो’ के लिए बेस्ट एक्टर के रूप में फिल्म फेयर अवार्ड दिया गया इसके अलावा इसी साल इन्हें बेस्ट ओटीटी ऑफ़ द ईयर अवार्ड दिया गया।
  • 2024 में राजकुमार राव को हंगामा की ओर से ‘मोस्ट स्टयालिशट पावर हाउस परफ़ोर्मर ऑफ़ द ईयर’ अवार्ड से सम्मानित किया गया।
  • ‘गंस एंड गुलाब्स’ वेव सीरिज़ के लिये राजकुमार राव को बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला।

रोचक सूचनाएँ : –

1- Karwa Chauth 2024 : करवा चौथ की तिथि, महत्व, सरगी एवं व्रत की कथा।

2-कंगना रनौत का जीवन परिचय, फिल्में, परिवार, कुल सम्पत्ति, पुरस्कार एवं उपलब्धियाँ (Kangana Ranaut biography in Hindi)

3-फिल्म अभिनेता राम चरण की जीवनी, आनेवाली फ़िल्में, नेटवर्थ एवं परिवार।

4-जानें भारत के राष्ट्रीय प्रतीक कौन – कौन से हैं? भारत के राष्ट्र गान, गीत, तिरंगा झंडा, पशु, पक्षी, फूल, खेल, पचांग एवं राष्ट्रीय मुद्रा जैसे राष्ट्रीय प्रतिकों की जानकारी। (Bharat ke Rashtriya Pratik)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments