HomeCelebrityPawan Singh Biography: पवन सिंह का जीवन परिचय, उम्र, सुपरहिट फिल्में, घर...

Pawan Singh Biography: पवन सिंह का जीवन परिचय, उम्र, सुपरहिट फिल्में, घर एवं परिवार के बारे में।(2024)

पवन सिंह का जीवन परिचय- भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय अभिनेता तथा गायक पवन सिंह अपने किरदार से लाखों लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। पावर स्टार नाम से मशहूर पवन सिंह अपने करियर द्वारा कई बुलंदियों को हासिल किए तथा ‘लॉलीपॉप लागेलु’ म्यूजिक एल्बम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले पवन सिंह सबके चहिते है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में पवन सिंह सबसे महंगे कलाकार में से एक है।

पवन सिंह का जीवन परिचय (Pawan Singh Biography)

राजपूत परिवार से ताल्लुक रखने वाले पवन सिंह का जन्म 5 जनवरी 1986 को बिहार के आरा जिला में हुआ। पवन सिंह को बचपन से ही संगीत का शौक था और इंहोने अपने करियर की शुरुआत म्यूजिक एल्बम से की।

नाम पवन सिंह
जन्म 5 जनवरी 1986
जन्म स्थान आरा जिला, बिहार
व्यवसाय अभिनेता तथा गायक
राष्ट्रीयता भारतीय
राशि मकर
गृहनगर बिहार
शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन में स्नातक की डिग्री हासिल
फिल्म डेब्यु रंगीली चुनरियाँ तोहरे नाम (2007)
hobbies संगीत गाना और डांस करना
नेट वर्थ अनुमानित 17 करोड़ रुपय

पवन सिंह की पढ़ाई-लिखाई

पवन सिंह अपनी स्कूली शिक्षा एचएनके हाइ स्कूल से पूरी की तथा पढ़ाई के दौरान पवन सिंह मेधावी छात्र थे और आगे की पढ़ाई के लिए इन्होंने महाराजा कॉलेज में एडमिशन लिया।

पवन सिंह की उम्र कितनी है?

2024 में पवन सिंह का वर्तमान उम्र 38 वर्ष है और इस उम्र में ही पवन सिंह कई नई बुलंदियों को हासिल कर चुके है।

पवन सिंह का लूक

लम्बाई 5’9″
वजन 85 किलो
आँखों का रंग गहरा भूरा
शारीरिक संरचना चेस्ट- 43
कमर- 33
बाइसेप्स- 16

पवन सिंह का परिवार-(पवन सिंह का जीवन परिचय)

पवन सिंह के पिता का नाम श्री रामा शंकर सिंह है जो एक किसान है तथा इनकी माता का नाम प्रतिमा सिंह है जो अपने घर परिवार को संभालते हुए एक गृहणी है इसके अलावा पवन सिंह का एक बड़ा भाई और एक बहन भी है तथा भाई का नाम माला सिंह है।

पवन सिंह का जीवन परिचय
पिता रामा शंकर सिंह
माता प्रतिमा सिंह
भाई माला सिंह
पहली पत्नी नीलम सिंह
दूसरी पत्नी ज्योति सिंह

पवन सिंह की पत्नी का नाम क्या है?

पवन सिंह का पर्सनल लाइफ काफी उलझनो से भरा हुआ है। साल 2014 में पवन ने नीलम सिंह से शादी की और शादी के करीब एक साल बाद 8 मार्च 2015 को नीलम ने आत्महत्या कर ली जिसके कारण पवन सिंह विवाद में रहे।

साल 2018 में पवन सिंह यूपी के बलिया की रहने वाली ज्योति सिंह से दूसरी शादी की लेकिन इनकी दूसरी शादी भी टीक नहीं पाई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ पवन सिंह का ज्योति सिंह से तलाक का केस चल रहा है।

पवन सिंह का करियर- पवन सिंह का जीवन परिचय

  • पवन सिंह ने अपने करियर की शुरुआत एक म्यूजिक एल्बम से की तथा इंहोने अपने चाचा अजीत सिंह से संगीत सीखा । मात्र 11 साल के उम्र में तथा साल 1997 में पवन सिंह का पहला एल्बम ‘ओढ़निया वाली रिलीज हुआ’ तथा यह गाना दर्शकों को बेहद पसंद आई। उसके बाद साल 2004 में पवन सिंह ‘कांच कसैली’ म्यूजिक एल्बम में काम किए।
  • साल 2008 में पवन सिंह का सबसे लोकप्रिय तथा पॉपुलर एल्बम ‘लॉलीपॉप लागेलु‘ रिलीज हुआ तथा इस एल्बम के द्वारा पवन सिंह की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुई तथा ‘लॉलीपॉप लागेलु’ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का पहला गाना था जिसे विदेशों में भी बजाया जा रहा था।
  • इस तरह पवन सिंह को पहचान एक संगीतकार के रूप में मिली उसके बाद पवन सिंह फिल्मों में काम करना शुरू किए और अब तक पवन सिंह 200 से भी अधिक भोजपुरी एल्बम में काम कर चुके है। म्यूज़िक एल्बम के द्वारा लोकप्रियता हासिल करने वाले पवन सिंह को स्टेज शो के लिए दुबई समेत कई देशों में बुलाया जाने लगा।

पवन सिंह का फिल्मी सफर- पवन सिंह का जीवन परिचय

  1. साल 2007 में पवन सिंह का पहला फिल्म ‘रंगली चुनरिया तोहरे नाम’ से रिलीज हुआ और इस फिल्म में पवन सिंह मुख्य किरदार में नजर आए उसके बाद साल 2008 में पवन सिंह की ‘भोजपुरिया दरोगा’ और ‘प्रतिज्ञा’ जैसी फिल्म सिनेमा घरों में रिलीज हुई। इस तरह पवन सिंह की यह फिल्म काफी हिट रही।
  2. साल 2009 में पवन सिंह की रोमांटिक फिल्म ‘अरे तू जान हउ हमार’ रिलीज हुई। उसके बाद साल 2015 में पवन सिंह की सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म ‘पटना से पाकिस्तान’ फिल्म आई तथा पवन सिंह की यह फिल्म सुपर डुपर हिट रही और बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी।
  3. उसके बाद साल 2019 में पवन सिंह की ‘क्रैक फाइटर’ फिल्म सिनेमा घरों में रिलीज हुई तथा इस फिल्म में पवन सिंह के साथ निधि झा और संचिता बनर्जी मुख्य भूमिका निभाई थी तथा पवन सिंह की यह फिल्म काफी हिट हुई।
  4. पवन सिंह अपने फिल्मी करियर में ‘दिलजले’, ‘पंडित जी बटाई ना बियाह कब होई’, ‘हुकूमत’, ‘सत्या’, ‘उमरिया कइली तोहरे नाम’, ‘राजा’, ‘शेर सिंह’ तथा ‘हर हर गंगे’ जैसे फिल्मों में काम किए और अब तक पवन सिंह 80 से भी ज़्यादा फ़िल्मों में काम कर चुके है।
  5. पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के लगभग सभी अभिनेता तथा अभिनेत्रियों के साथ काम कर चुके है जिनमे से खेसारी लाल यादव, दिनेश लाल यादव, रवि किशन, तथा प्रदीप पांडेय का नाम शामिल है और अभिनेत्रियों में पाखी हेगड़े, रानी चटर्जी, निधि झा, अक्षरा सिंह, मोना लिसा, प्रियंका पंडित तथा आम्रपाली दुबे है।
पवन सिंह का जीवन परिचय

पवन सिंह की फ़िल्में- पवन सिंह का जीवन परिचय

रिलीज डेट फिल्म का नामस्टार कास्ट
2008 प्रतिज्ञा पाखी हेगड़े, दिनेश लाल यादव
2009रंगबाज दरोगा रवि किशन, मोना लिसा
2010गुंडई राज शिव चतुर्वेदी, श्री कांकानी, सारा लोरेन
2011ट्रक चालक प्रदीप पांडे, अंजना सिंह, संजय पांडे
2012डोली चढ़ के दुल्हिन ससुराल चलाली निलेश मिश्रा, पूजा ठाकर, कृष्णा
2013जिद्दी आशिक़ मोना लिसा, तनु श्री चटर्जी, हीरा यादव
2014प्रतिज्ञा 2 खेसारी लाल यादव, अक्षरा सिंह, काजल राघवनी
2015सुहाग नमित तिवारी, मोना लिसा
2016भोजपुरिया राजा काजल राघवानी, उमेश सिंह, ब्रिजेश त्रिपाठी
2017पवन राजा आम्रपाली दुबे, अक्षरा सिंह, देव सिंह
2018माँ तुझे सलाम अक्षरा सिंह, मधु शर्मा, अयाज़ खान
2019क्रैक फ़ाइटर्स निधि झा, संचिता बनर्जी, प्रदीप राम सिंह रावत
2019जय हिंद मधु शर्मा, प्रियंका पंडित, संजय पांडे
2020पवन पुत्र प्रियंका रेवड़ी, प्रियंका पंडित
2021बॉस संजय पांडे, अर्शिया अर्शी, महेश

पवन सिंह का राजनीतिक कदम:

साल 2014 में पवन सिंह बिहार राज्य से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे तथा इस दौरान बिहार राज्य के रोहतास जिले के काराकाट से लोकसभा सीट का चुनाव लड़े। साल 2024 में पवन सिंह को भाजपा ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल से चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया गया था लेकिन पवन सिंह ने यह चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया। इस तरह पवन सिंह स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में बिहार से चुनाव लड़े।

पवन सिंह का जीवन परिचय

पवन सिंह के बारे में रोचक बातें

  • पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत एक म्यूजिक एल्बम से किए और इस तरह इन्हे फिल्मों में काम करने का मौका मिला।
  • पवन सिंह बहुत ही मस्तमौला टाइप का व्यक्ति है जो ये ठान लेते है वो करके ही दम लेते है।
  • पवन सिंह ‘क्रैक फायटर’ फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपय का फीस चार्ज किए इस तरह पवन सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे महंगे कलाकार में से एक है तथा भारत में पवन सिंह की पॉपुलैरिटी काफी अधिक है तथा इनके फैन फ़ॉलोविंग भी काफी तगड़ी है।

पवन सिंह का घर कहाँ है

पवन सिंह बिहार के आरा जिला में रहते है तथा इनका गृहनगर बिहार है इसके अलावा पवन सिंह मुंबई के लोखंडवाला में एक आलीशान फ़्लैट खरीदे है तथा इस फ़्लैट की कीमत चार करोड़ रुपय बताई जा रही है।

पवन सिंह का इंस्टाग्राम

पवन सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है तथा ये अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म से संबन्धित फोटो तथा वीडियोज़ शेयर करते रहते है और इनके एक पोस्ट पर काफी सारे लाइक्स तथा व्युज होते है। अब तक पवन सिंह के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 4 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स है।

Instagram singhpawan999

पवन सिंह का नेट वर्थ कितना है

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ पवन सिंह का नेट वर्थ 17 करोड़ रुपय है तथा इसके अलावा पवन सिंह को गाड़ियों का काफी शौक है इनके पास 80 लाख रुपय की मर्सिडीज़ कार है तथा इसके अलावा 25 लाख रुपय की फ़ोर्चयूनर कार है।

पवन सिंह को मिले पुरस्कार

  • साल 2016 में पवन सिंह को बेस्ट मेल सिंगर का अवार्ड दिया गया।
  • साल 2018 में पवन सिंह को सर्वधिक लोकप्रिय अभिनेता के रूप में अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म अवार्ड से सम्मानित किया गया।
  • साल 2019 में सिंगापुर अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म अवार्ड से पवन सिंह को सम्मानित किया गया।

रोचक जानकारियाँ-

1- Karwa Chauth 2024 : करवा चौथ की तिथि, महत्व, सरगी एवं व्रत की कथा।

2-कंगना रनौत का जीवन परिचय, फिल्में, परिवार, कुल सम्पत्ति, पुरस्कार एवं उपलब्धियाँ (Kangana Ranaut biography in Hindi)

3-फिल्म अभिनेता राम चरण की जीवनी, आनेवाली फ़िल्में, नेटवर्थ एवं परिवार।

4-जानें भारत के राष्ट्रीय प्रतीक कौन – कौन से हैं? भारत के राष्ट्र गान, गीत, तिरंगा झंडा, पशु, पक्षी, फूल, खेल, पचांग एवं राष्ट्रीय मुद्रा जैसे राष्ट्रीय प्रतिकों की जानकारी। (Bharat ke Rashtriya Pratik)

5-Rajkummar Rao Biography : राजकुमार राव का जीवन परिचय, उम्र, नेटवर्थ, परिवार एवं फ़िल्में।

6-फिल्मी सुपर स्टार कार्तिक आर्यन की फिल्में, जीवन परिचय, उम्र, हाइट, नेट वर्थ आदि सब कुछ।

7-निरहुआ का जीवन परिचय, सुपरहिट फिल्में, घर, परिवार, नेट वर्थ आदि सब कुछ।(2024)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments