Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की एक बेहतरीन एक्ट्रेस है और इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2011 में ‘लेडीज वर्सेज़ रिक्की बहल’ फिल्म से की। परिणीति चोपड़ा मल्टी टैलेंटेड है, यह एक प्रतिभाशाली एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक बेहतरीन सिंगर भी है तथा लोग इन्हें प्यार से परी कह कर बुलाते है। परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन है।
Parineeti Chopra Biography:
परिणीति चोपड़ा का जन्म 22 अक्टूबर 1988 को अंबाला के हरियाणा में एक पंजाबी परिवार में हुआ।
| नाम | परिणीति चोपड़ा |
| उपनाम | परी |
| जन्म | 22 अक्टूबर 1988 |
| जन्म स्थान | अंबाला, हरियाणा |
| व्यवसाय | अभिनेत्री |
| राशि | तुला |
| राष्ट्रीयता | भारतीय |
| शिक्षा योग्यता | अर्थशास्त्र में ऑनर्स की डिग्री हासिल कर चुकी है। |
| अभिरुचि | किताबें पढ़ना, सिंगिंग करना तथा डांस करना |
| फिल्म डेब्यु | लेडीज वर्सेस रिक्की बहल (2011) |
| नेट वर्थ | अनुमानित 60 करोड़ रुपय |

परिणीति चोपड़ा कितनी पढ़ी-लिखी है (Parineeti Chopra Qualification)
परिणीति चोपड़ा अपनी शुरुआती शिक्षा अंबाला के कान्वेंट ऑफ़ जीसस एंड मैरी स्कूल से की। परिणीति पढ़ाई में काफ़ी अव्वल छात्र थी और अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करती थी। परिणीति चोपड़ा अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद 17 साल के उम्र में वो लंदन चली गई और लंदन के मैंनचेस्टर बिजनेस स्कूल से अर्थशास्त्र, व्यापार तथा इकनॉमिक्स में ऑनर्स की डिग्री हासिल की। परिणीति पढ़ लिख कर एक बैंकर बनना चाहती थी।
परिणीति चोपड़ा कितने साल की है? (Parineeti Chopra age)
2024 में परिणीति चोपड़ा का वर्तमान उम्र 36 साल है और परिणीति अभी भी काफी फिट तथा खूबसूरत दिखती है।
परिणीति चोपड़ा का पति कौन है? (Parineeti Chopra Husband Name)
परिणीति चोपड़ा के पति का नाम राघव चड्ढा है। राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी के सदस्य है और साथ ही साथ दिल्ली विधान सभा क्षेत्र से विधायक है। राघव चड्ढा दिल्ली विश्व विधालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त करने के बाद चार्टर्ड अकाउंटेंसी की पढ़ाई पूरी की।

परिणीति चोपड़ा की मुलाक़ात राघव चड्ढा से साल 2023 में एक अवार्ड शो के दौरान लंदन में हुई थी। ब्रिटिश काउंसिल द्वारा आयोजित लंदन अवार्ड शो में पहली बार राघव चड्ढा से परिणीति की मुलाक़ात हुई थी तथा इस अवार्ड शो के दौरान परिणीति को मनोरंजन की श्रेणी में तथा राघव को राजनीति की श्रेणी में सम्मानित किया गया था।
परिणीति चोपड़ा की शादी कब हुई (Parineeti Chopra Wedding)
परिणीति चोपड़ा 24 सितंबर 2023 को राघव चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंधी। शादी का यह समारोह राजस्थान में स्थित उदयपुर के ताज लेक पैलेस में रखा गया था और इस तरह शादी के फंक्शन में बॉलीवुड के कई सितारे मौजूद हुए थे।

परिणीति चोपड़ा किसकी बेटी है?
परिणीति चोपड़ा, पवन चोपड़ा तथा रीना चोपड़ा की बेटी है। परिणीति चोपड़ा के पिता एक बिजनेस मैन है तथा इनके पिता को गाना गाने का काफी शौक है और इनकी माँ एक हाउस वाइफ है। इसके अलावा परिणीति चोपड़ा के दो भाई है तथा इनके भाई का नाम शिवांग और सराज चोपड़ा है।

परिणीति चोपड़ा की बहन कौन है? (Parineeti Chopra Ki Sister)
परिणीति चोपड़ा की बहन प्रियंका चोपड़ा तथा मन्नारा चोपड़ा है। प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा तथा परिणीति चोपड़ा के पिता पवन चोपड़ा दोनों सगे भाई है। इस तरह ये दोनो एक्ट्रेस कज़िन सिस्टर है और अक्सर प्रियंका चोपड़ा तथा परिणीति चोपड़ा एक साथ ट्रिप और मस्ती करती हुई नज़र आती है।

परिणीति चोपड़ा की फिल्म डेब्यु: (Parineeti Chopra First Film)
फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले परिणीति चोपड़ा काफी मोटी थी तथा इस दौरान इनका वजन लगभग 86 किलो था। इस तरह परिणीति चोपड़ा को फ़िल्मों में काम करने के लिए लगभग 30 किलो तक वजन कम करना पड़ा।
परिणीति चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2011 में ‘लेडीज वर्सेज़ रिक्की बहल’ फिल्म से की तथा यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म काफी हिट रही। ‘लेडीज वर्सेज़ रिक्की बहल’ फिल्म में परिणीति चोपड़ा ने डिंपल चड्ढा का किरदार निभाती हुई नज़र आई। ‘लेडीज वर्सेज़ रिक्की बहल’ फिल्म में परिणीति चोपड़ा के अलावा रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा, दिपानिता शर्मा तथा अदिति शर्मा अहम भूमिका निभाते हुए नज़र आए थे।

| फिल्म | लेडीज वर्सेज़ रिक्की बहल |
| निर्देशक | मनीष शर्मा |
| राइटर | हबीब फ़ैसल |
| स्टार कास्ट | परिणीति चोपड़ा, रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा, दिपानिता शर्मा तथा अदिति शर्मा |
| संगीतकार | सलीम-सुलेमान |
| रिलीज डेट | 09 दिसंबर, 2011 |
| उत्पादित कम्पनियाँ | यश राज फिल्मस |
परिणीति चोपड़ा की फिल्में:
परिणीति चोपड़ा ‘इश्क़जादे’ फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ अहम भूमिका निभाती हुई नज़र आई। ‘इश्क़जादे’ फिल्म 11 मई 2012 को सिनेमा घरों में रिलीज हुई। हबीब फ़ैसल द्वारा निर्देशित ‘इश्क़जादे’ फ़िल्म में अर्जुन कपूर, परिणीति चोपड़ा तथा गौहर खान लीड रोल में नज़र आए।

साल 2013 में परिणीति चोपड़ा, सुशांत सिंह राजपूत के साथ ‘शुद्ध देसी रोमांस’ फिल्म में दिखाई दी। यह एक रोमांटिक फिल्म है। मनीष चोपड़ा तथा आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित ‘शुद्ध देसी रोमांस’ फ़िल्म को यश राज फिल्मस कम्पनी द्वारा उत्पादित किया गया।

साल 2014 में परिणीति चोपड़ा ‘हंसी तो फंसी’ फिल्म में दिखाई दी। विनिल मैथ्यू द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और अदा शर्मा अहम भूमिका निभाते हुए नज़र आए। ‘हंसी तो फंसी’ फिल्म में मीता के किरदार में परिणीति चोपड़ा एक सिंपल तथा मासूम लड़की का किरदार निभाई थी।

परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ साल 2017 में रिलीज हुई तथा यह एक एक्शन कॉमेडी फ़िल्म है। ‘गोलमाल अगेन’ फिल्म गोलमाल का चौथा पार्ट है। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू, नील नितिन मुकेश तथा जॉनी लीवर जैसे बड़े कलाकर दर्शकों को एंटरटेन करते हुए नज़र आए। ‘गोलमाल अगेन’ फिल्म को रिलायंस एंटरटेनमेंट कम्पनी द्वारा प्रदर्शित किया गया। इस तरह ‘गोलमाल अगेन’ काफी हिट हुई और बॉक्स ऑफ़िस पर ताबड़-तोड़ कमाई की थी।

Parineeti Chopra Film List:
| फिल्म का नाम | स्टार कास्ट |
| इश्कजादे (2012) | अर्जुन कपूर, परिणीति चोपड़ा, गौहर खान |
| शुद्ध देसी रोमांस (2013) | सुशांत सिंह राजपूत, वाणी कपूर, ऋषि कपूर |
| हंसी तो फंसी (2014) | सिद्धार्थ मल्होत्रा, अदा शर्मा, मनोज जोशी |
| दावते-ए-इश्क (2014) | आदित्य रॉय कपूर, परिणीति चोपड़ा |
| मेरी प्यारी बिंदु (2017) | आयुष्मान खुराना, निशांत दहिया |
| गोलमाल अगेन (2017) | अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू |
| नमस्ते इंग्लैंड (2018) | अर्जुन कपूर, परिणीति चोपड़ा |
| केसरी (2019) | अक्षय कुमार, मीर सरवर, विवेक साइनी |
| साइना (2021) | ईशान नकवी, परेश रावल, मानव कौल |
| मिशन रानीगंज (2023) | अक्षय कुमार, रवि किशन, कुमुद मिश्रा |
| चमकीला (2024) | दिलजीत दोसांझ, निशा बानो, परिणीति चोपड़ा |
परिणीति चोपड़ा से जुड़ी रोचक बातें:
- परिणीति चोपड़ा को चाय पीना काफी पसंद है तथा ये चाय की शौक़ीन है।
- परिणीति चोपड़ा एक्टिंग के अलावा सिंगिंग में भी महारत हासिल कर चुकी है। ‘मेरी प्यारी बिंदु’ फिल्म में माना की हम यार नहीं गाने में अपनी आवाज़ दी है।
- परिणीति चोपड़ा को ट्रेवलिंग तथा यात्रा करना काफी अच्छा लगता है और अक्सर परिणीति अपने पति राघव चड्ढा के साथ ट्रेवलिंग की फोटो तथा वीडियो शेयर करती रहती है।
परिणीति चोपड़ा का इंस्टाग्राम: (Parineeti Chopra Instagram)
फ़िल्मों के अलावा परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है तथा इनके इंस्टाग्राम पेज पर 44 मिलियन से ज़्यादा फ़ॉलोअर्स है। परिणीति चोपड़ा अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपने निजी जीवन से सम्बंधित पोस्ट तथा वीडियो शेयर करती रहती है।
परिणीति चोपड़ा की पसंदीदा चीजें: (Parineeti Chopra Ka Favourite)
| फेवरेट फूड | राजमा-चावल, पिज्जा तथा कढ़ी चिकन |
| फेवरेट फिल्म | कुछ-कुछ होता है |
| फेवरेट अभिनेता | सैफ अली खान |
| फेवरेट अभिनेत्री | रानी मुखर्जी |
| फेवरेट संगीत कार | सोनू निगम, सुनिधि चौहान तथा ए.आर.रहमान |
| फेवरेट स्थान | लंदन |
परिणीति चोपड़ा का शानदार कार कलेक्शन:
परिणीति चोपड़ा का कार कलेक्शन काफी शानदार है तथा इनके पास ऑडी A-6 कार है और इस कार की कीमत 61 लाख रुपय है तथा इनके पास जगुआर एक्सजेएल कार मौजूद है और इस कार की कीमत 99 लाख रुपय है तथा परिणीति अक्सर इसी कार से ट्रेवलिंग करती हुई नज़र आती है। इसके अलावा परिणीति चोपड़ा के पास ऑडी Q-5 कार है तथा इस कार की कीमत 55 लाख रुपय के क़रीब है।
परिणीति चोपड़ा को मिले अवार्ड:(Parineeti Chopra Award)
- साल 2012 में परिणीति चोपड़ा को लेडीज वर्सेज़ रिक्की बहल फिल्म के लिए बेस्ट डेब्यु फीमेल अवार्ड दिया गया।
- साल 2012 में ‘इश्क़जादे’ फिल्म के लिए स्पेशल मेंशन का अवार्ड दिया गया।
- साल 2015 में परिणीति चोपड़ा को ‘स्टाइल आइकॉन ऑफ़ ईयर’ अवार्ड दिया गया।
इसे भी जानें :
- काली पूजा का तिथि, शुभ मुहूर्त एवं माँ काली से जुड़ी कथाओं के बारे में।(2024)
- Tulsi Vivah 2024: तुलसी विवाह की तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा की विधि-विधान एवं तुलसी विवाह से जुड़ी कथा के बारे में।
- Kajal Raghwani Ki Jivani In Hindi: जाने काजल राघवानी की जीवनी, फिल्मी करियर तथा नेटवर्थ के बारे में।
- Do Patti Film Review In Hindi (2024): जानें दो पत्ती फिल्म की समीक्षा, कहानी, संगीत एवं कलाकारों के बारे में।
- कार्तिक पूर्णिमा का महत्व एवं कार्तिक पूर्णिमा में मनाए जाने वाले त्योहारों के बारे में।(Happy Kartik Purnima 2024)
- Venom The Last Dance Review In Hindi (2024) : जानें मार्वल यूनिवर्स की फिल्म ‘वेनम: द लास्ट डांस’ की पूरी जानकारी
Post Disclaimer
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।हम किसी भी उद्देश्य के लिए jivanvrit.com वेबसाइट या पोस्ट पर निहित जानकारी, उत्पादों, सेवाओं या संबंधित ग्राफिक्स के संबंध में पूर्णता, सटीकता, विश्वसनीयता, उपयुक्तता या उपलब्धता के बारे में किसी भी प्रकार का कोई प्रतिनिधित्व या वारंटी नहीं देते हैं।

