HomeCelebrityPankaj Tripathi: जानें अभिनेता पंकज त्रिपाठी की फ़िल्में, वेब सीरीज, जीवन परिचय,...

Pankaj Tripathi: जानें अभिनेता पंकज त्रिपाठी की फ़िल्में, वेब सीरीज, जीवन परिचय, परिवार, नेटवर्थ एवं पुरस्कारों के बारें में।

Pankaj Tripathi: पंकज त्रिपाठी आज बॉलीवुड हिन्दी सिनेमा के ऐसे अभिनेताओं मे से एक है जो अपनी सादगी, सरलता एवं अपनी अभिनय प्रतिभा से लाखों लोगों का दिल जीता है तथा अभिनय की हर एक भूमिका में वे जान डाल देते हैं, और मानो ऐसा प्रतीत होने लगता है कि सब कुछ जीवंत चल रहा है। पंकज त्रिपाठी के अभिनय को देखते हुए भारत सरकार की ओर से फिल्म मिमी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के रूप में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया, तथा यह सम्मान भारत के माननीय राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा दिया गया है।

Pankaj Tripathi: पंकज त्रिपाठी का जीवन परिचय:

पंकज त्रिपाठी का जन्म 5 सितंबर 1976 को बिहार के गोपालगंज गाँव मे हुआ तथा इनके पिता का नाम पंडित बनारस त्रिपाठी है जो बिहार में खेती करते थे, तथा इनकी माँ हेमवंती त्रिपाठी है, जो गृहणी के रूप में अपने बच्चों तथा घर को सम्भालतीं थी, इसके अलावा पंकज त्रिपाठी पाँच भाई बहन है जिसमें पंकज त्रिपाठी चौथे नम्बर है।

नाम पंकज त्रिपाठी
निक नेमकालीन भईया
जन्म 5 सितंबर 1976
जन्म स्थान बिहार, बेलसंड गाँव
शिक्षा एक्टिंग में स्नातक की डिग्री
नागरीकता भारतीय
गृह नगर गोपालगंज, बिहार
व्यवसाय एक्टर
राशि कन्या
फिल्म डेब्यु रन(2004)
hobbies खाना बनाना, किताबे पढ़ना, ट्रेवलिंग करना
नेट वर्थ 45 करोड़ रूपय

पंकज त्रिपाठी की शिक्षा:

पंकज त्रिपाठी अपनी स्कूली शिक्षा गोपाल गंज के डीपीएच स्कूल से पढ़ाई किये, स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद पंकज त्रिपाठी पटना चले गये, तथा पटना के कॉलेज मे दो साल के लिये होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई किये तथा कॉलेज मे फंक्शन के दौरान पंकज त्रिपाठी एक्टिंग मे भाग लिया करते थे जिससे उनकी रुचि अभिनेता बनने को हुआ, तथा पंकज त्रिपाठी अपने इस सपने को बरकरार रखने के लिये दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से एक्टिंग में ग्रेजुएट की डिग्री हासिल कियें।

पंकज त्रिपाठी की उम्र:

2024 में पंकज त्रिपाठी का वर्तमान उम्र 47 साल है, तथा इस उम्र में भी पंकज त्रिपाठी काफी ऐनर्जेटिक रहते है।

पंकज त्रिपाठी का डाइट :

पंकज त्रिपाठी काफी सरल व्यक्ति है तथा ये सादगी एवं सिंपल लाइफ जीना पसंद करते है तथा पंकज त्रिपाठी अपने दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करते है और उसके बाद अपने घर के आँगन में ही एक्सरसाइज तथा जोगिंग करते है, इसके अलावा पंकज त्रिपाठी नाश्ते में स्प्राउट्ट्स तथा बिहार का प्रसिद्ध ड्रिंक सत्तू लेते है, जिससे वह दिन भर एनरजेटिक रहते है।

दोपहर में पंकज त्रिपाठी घर का खाना खाते है जिसमें वह कभी खिचड़ी तथा कभी भात, दाल और भुजिया खाना पसंद करते है तथा रात में उन्हें बिहार का प्रसिद्ध भोजन लिट्टी, चोखा खाना पसंद है।

पंकज त्रिपाठी की हाइट:

पंकज त्रिपाठी की हाइट 5’10” यानि 178 सेंटीमीटर है।

पंकज त्रिपाठी का लूक:

रंग गोरा
बालों का रंग काला
आँखो का रंग गहरा भूरा
वजन 70 किलो
हाइट 5’10”

पंकज त्रिपाठी की पत्नी एवं परिवार:

पंकज त्रिपाठी की पत्नी का नाम मृदुला त्रिपाठी है तथा 15 जनवरी 2004 को पंकज ने मृदुला से शादी की तथा शादी के बाद ये दोनो मुंबई शिफ़्ट हो गये तथा इन दोनो का प्रेम कहानी काफी रोमांचक है। पंकज त्रिपाठी की मुलाकात मृदुला से अपने स्कूल के दौरान हुई थी, और उस समय पंकज त्रिपाठी 11वीं कक्षा में तथा मृदुला 9वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे थे, और तब से ही इन दोनो की दोस्ती हुई और अंत में यह दोस्ती प्यार में बदल गई,

मृदुला त्रिपाठी काफी पढ़ी लिखी तथा बीएड की डिग्री हासिल की हुई है तथा शादी के बाद पंकज त्रिपाठी का फाइनेंशियल कंडीशन ठीक नही था, जिसके कारण मृदुला को मुंबई में टीचिंग की नौकरी करनी पड़ी तथा इस दौरान मृदुला ही घर का खर्च चलाती थी।

पंकज त्रिपाठी की बेटी:

पंकज त्रिपाठी की बेटी का नाम आशी त्रिपाठी है तथा साल 2006 में आशी का जन्म हुआ। आशी काफी बड़ी तथा समझदार है और अपने पापा के ही तरह सिंपल रहना पसंद करती है, तथा आशी दिखने में भी बेहद खूबसूरत है और स्कूल में छुट्टी के दौरान आशी अपनी पापा के संग फुटबॉल खेलती है।

पंकज त्रिपाठी का Hometown:

पंकज त्रिपाठी का गृह नगर बिहार के गोपालगंज गाँव है तथा इनके घर का छत टीन का बना हुआ है तथा इसी घर में पंकज त्रिपाठी अपने माता पिता और सभी भाई बहन के साथ रहते थे, तथा इस दौरान इनके घर में खाना बनाने के लिये गैस भी नही होता था जिसके कारण इसकी माँ मिट्टी की चुल्हा बना कर तथा लकड़ी पर खाना बनाया करती थी।

पंकज त्रिपाठी का फिल्म डेब्यु:

पंकज त्रिपाठी अपनी करियर की शुरुआत फ़िल्मों में छोटे-छोटे किरदार निभा कर किये तथा साल 2004 मे पंकज त्रिपाठी को टाटा टी(tea) मे विज्ञापन करने का मौका मिला , उसके बाद अभिषेक बच्चन तथा भूमिका चावला की फिल्म ‘रन’ से अपने करियर की शुरुआत की तथा इस फिल्म में इनका रोल काफी छोटा है, तथा इसके बाद पंकज त्रिपाठी को ‘ओमकारा’ फिल्म मे छोटी भूमिका के लिये काम करने का मौका मिला,

पंकज त्रिपाठी का फिल्मी करियर:

  • पंकज त्रिपाठी फ़िल्मों में कई छोटी भूमिकायें निभाते हुये नज़र आयें, जिनमे से अपहरण(2005), ओमकारा(2006), रावण(2010), आक्रोश(2010) और अग्निपथ(2012) फिल्म है।
  • पंकज त्रिपाठी को बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने के लिए काफी मेहनत करना पड़ा। पंकज त्रिपाठी को फिल्मी करियर मे सफलता साल 2012 मे अनुराग कश्यप के डायरेक्शन मे बनी फिल्म गैंग ऑफ वासेपुर से मिली तथा इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी निगेटिव रोल मे दिखाई दिये, और इस फिल्म मे इनका किरदार सुल्तान कुरैशी का था, तथा दर्शको को यह फिल्म काफी पसंद आई,
  • इसके अलावा पंकज त्रिपाठी सोनी टीवी पर प्रसारित धारावाहिक शो ‘पाउडर’ में नजर आए और उसके बाद साल 2011 का धारावाहिक शो ‘गुलाल’ तथा ‘पहल’ में नजर आए। पंकज त्रिपाठी का फिल्मी सफ़र काफी संघर्षपूर्ण रहा तथा साल 2017 में पंकज त्रिपाठी फिल्म गुडगावँ में लीड एक्टर के रूप में नजर आयें।
  • साल 2018 मे पंकज त्रिपाठी रजनी कांत और नाना पाटेकर के साथ तेलुगू फिल्म मे नजर आयें, और इसी साल OTT पर रिलिज वेव सीरीज ‘मिर्जापुर’ मे दिखाई दिये और उसके बाद साल 2019 मे सैफ आली खान के साथ सेक्रेड गेम्स मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुये नज़र आयें।
  • पंकज त्रिपाठी अपने अभिनय के जरिये OTT पर भी अपना जलवा बिखेर रहे है तथा फिल्मों मे काम करने के अलावा पंकज त्रिपाठी कई वेव सीरीज मे भी नजर आयें और अब तक 60 से भी अधिक फ़िल्मों में काम कर चुके है।

पंकज त्रिपाठी की Movies:

रिलीज डेट फिल्म का नाम स्टार कास्ट
2012गैंग्स ऑफ़ वासेपुर मनोज भाजपाइ, हुमा कुरेशी
2013रंगरेज राजपाल यादव, जैकी भगनानी
2013फुकरे ऋचा चड्डा, प्रिया आनंद, पुलकित सम्राट
2014सिंघम रिटर्न्स करीना कपूर खान, अनुपम खेर
2015मसान ऋचा चड्डा, श्वेता त्रिपाठी
2015मांझी: द माउंटेन मैन राधिका आप्टे , नवाज़उद्दिन सिद्दकि
2015दिलवाले काजोल, शाह रूख खान
2015नील बटे सत्राटास्वरा भास्कर, रिया शुक्ला
2017न्यूटन राजकुमार राव, अंजली पाटिल
2017मुत्रा माइकल टाइगर श्रॉफ, निधि अग्रवाल
2017बरेली की बर्फ़ी राजकुमार राव, कृति सेनोन
2018स्त्री राजकुमार राव, श्रधा कपूर, नोरा फतेह
2019लुकाछिपीकार्तिक आर्यन, कृति सेनोन
2023OMG 2अक्षय कुमार, यामी गौतम
2023फुकरे 3 ऋचा चड्डा, पुलकित सम्राट
2024हत्या मुबारक सारा अली खान, करिश्मा कपूर, डिंपल कपाड़िया

पंकज त्रिपाठी की Web Series:

रिलीज डेट सीरिज़ का नाम प्रसारण
2012गेंग्स ऑफ़ वासेपुरनेटफिलिक्स
2018मिर्ज़ापूर प्राइम विडियो
2018सेक्रेड गेम्सनेटफिलिक्स
2019आपराधिक न्याय डिजनी प्लस हॉटस्टार
2019क्रिमनल जस्टिस डिजनी प्लस हॉटस्टार
2020 गुलकंद टेल्स प्राइम विडियो
2020एक्सट्रेक्शन नेटफिलिक्स

पंकज त्रिपाठी से जुड़ी बातें:

  • पंकज त्रिपाठी को शुरुआती समय मे काफी स्ट्रगल करना पड़ा, यहाँ तक कि इन्हे खेत मे काम भी करना पड़ा, बचपन से ही पंकज त्रिपाठी का रुझान एक अभिनेता बनने का था, जिसके कारण पंकज त्रिपाठी बिहार में मनाये जाने वाले सबसे महत्वपूर्ण पर्व छठ पूजा के दौरान पंकज त्रिपाठी बाल कलाकार के रूप में स्टेज पर अभिनय किया करते थे,
  • पंकज त्रिपाठी फिल्मों मे आने से पहले पटना के सितारा होटल मे काम कर चुके थे तथा पंकज त्रिपाठी पढ़ाई के दौरान जेल भी गये तथा तब इन्हें जेल में सात दिनो तक रहना पड़ा था, और इनके पिता जी पंकज त्रिपाठी को पढ़ा लिखा कर डॉक्टर बनाना चाहते थे,
  • पंकज त्रिपाठी के घर में टीवी नही था जिसके कारण पंकज त्रिपाठी को दसवी क्लास तक फ़िल्मों के बारे में जानकारी ही नही थी, तथा इनके घर से लगभग 22 किलो मीटर दूर सिनेमा घर हुआ करता था,
  • पंकज त्रिपाठी होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई क़िये हुये है जिसके कारण इन्हे पटना के मौर्य होटल में लगभग दो सालो के लिये सुपरवाइजर कुक के रूप में काम करना पड़ा था, तथा पंकज त्रिपाठी का एक समय ऐसा भी था जब इनकी पत्नी का जन्म दिन आया तो इनके जेब में मात्र 10 रुपये थे, जिस कारण ये अपनी पत्नी का जन्मदिन भी नहीं मना पाते थे।
  • पंकज त्रिपाठी को मिठाई खाना काफी पसंद है, और ये मिठाई के शौक़ीन है, इसके अलावा इन्हे बिहार का खाना काफी पसंद है जिसमें भात, दाल और भुजिया होता है, तथा इन्हे बिहार का प्रसिद्ध डिश लिट्टी चोखा भी बड़े मजे से खाते है।

पंकज त्रिपाठी की Upcoming Movie:

रिलीज डेट फिल्म का नाम स्टार कास्ट
19 जनवरी, 2024मैं अटल हूँ पायल नेर, एकता कोर
30 अगस्त 2024 स्त्री 2 वरुण धवन, राज कुमार राव
15 सितंबर 2024 अभी तो पार्टी शुरू हुई है ऋचा चड्डा, कुमुद मिश्रा
29 नवंबर 2024 मेट्रो इन दिनोंसारा अली खान, अनुपम खेर

पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘मैं अटल हूँ’:

मैं अटल हूँ फिल्म में भारत के पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन से समबंधित है, तथा इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी लीड रोल में है, इसके अलावा इस फिल्म में बिहारी वाजपेयी के निजी जीवन तथा उनके कवि रूप को भी दिखाया गया है, तथा इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी अटल बिहारी के रूप में आइना बन कर हमारे सामने आयें है।

फिल्म MAIN ATAL HOON/मैं अटल हूँ
निर्देशक रवि जाधव
रिलीज डेट 19 जनवरी, 2024
स्टार कास्ट पंकज त्रिपाठी, पायल नेर, एकता कोल, राजेश दुबे
राइटर ऋषि विरमानी
संगीतकार कैलाश खेर, अमित राज

पंकज त्रिपाठी का घर:

पंकज त्रिपाठी अपने पत्नी तथा बेटी के साथ मुंबई के लोखेंडवाला शहर में रहते है तथा इनके घर का नाम हॉलिडे होम है, तथा पंकज त्रिपाठी के इस घर में एक बड़ा गार्डेन है जिसमें आम, पपीता तथा कटहल के पेड़ लगे हुए है, इसके अलावा इनके घर में एक मंदिर है तथा इस मंदिर में भगवान गणपति की प्रतिमा स्थापित है, तथा पंकज त्रिपाठी को नेचुरल वातावरण काफी पसंद है, जिसमे पक्षियों को देखना तथा उनकी आवाजें सुनना इन्हे काफी अच्छा लगता है। पंकज त्रिपाठी की इस घर की कीमत लगभग 16 करोड़ रुपय है।

पंकज त्रिपाठी का Social Network:

Facebook Page Pankaj Tripathi
Twitter Page @TripathiiPankaj
Instagram Page pankajtripathi

पंकज त्रिपाठी का नेट वर्थ:

कालीन भाईया के नाम से प्रसिद्ध पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक बेहतरीन अभिनेता है तथा मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ पंकज त्रिपाठी का नेट वर्थ 45 करोड़ रुपय है, इसके अलावा पंकज त्रिपाठी के पास मर्सिडीज़ तथा टॉयटा फ़ॉर्चूनर जैसी कार है।

पंकज त्रिपाठी को मिले Awards:

सालअवार्ड का नामकैटेगरी
2018 भारतीय टेलीविजन अकादमी पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता(मिर्ज़ापुर)
2018 स्क्रीन अवार्ड सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता(स्त्री)
2019 ITA अवार्ड बेस्ट एक्टर(क्रीमनल जस्टीस)
2022 फिल्म फेयर अवार्ड स्पोर्टिंग एक्टर(मिमी)
2022 IIFA बेस्ट स्पोर्टिंग एक्टर(मिमी)
2023 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारफिल्म मिमी

इसे भी जानें :

(1) One Nation One Election : जानें ‘One Nation One Election’ क्या है एवं इसकी चर्चा क्यों हो रही है?

(2)जानें महेश बाबू का जीवन परिचय, फ़िल्में, उम्र, नेटवर्थ एवं परिवार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments