Pankaj Tripathi: अभिनय की दुनिया में पंकज त्रिपाठी की संघर्ष से सफलता तक की कहानी।

Post Highlights [hide]

Pankaj Tripathi: पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड हिन्दी सिनेमा के ऐसे अभिनेताओं में शुमार है, जिन्होंने अपनी सादगी, सरलता एवं अभिनय प्रतिभा से लाखों लोगों के दिलों में एक अलग पहचान बनाए है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी का किरदार मानो ऐसा प्रतीत होता है कि सब कुछ जीवंत चल रहा है। पंकज त्रिपाठी के अभिनय को देखते हुए भारत सरकार की ओर से फिल्म मिमी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के रूप में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया तथा यह सम्मान भारत के माननीय राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा दिया गया।

Pankaj Tripathi Biography:

पंकज त्रिपाठी का जन्म 5 सितंबर 1976 को बिहार के गोपालगंज गाँव मे हुआ तथा इनके पिता का नाम पंडित बनारस त्रिपाठी है जो बिहार में खेती करते थे। पंकज त्रिपाठी की माँ हेमवंती त्रिपाठी है, जो गृहणी के रूप में अपने बच्चों तथा घर को सम्भालतीं थी, इसके अलावा पंकज त्रिपाठी पाँच भाई-बहन है जिसमें पंकज त्रिपाठी चौथे नम्बर पर है।

नामपंकज त्रिपाठी
निक नेमकालीन भईया
जन्म5 सितंबर 1976
जन्म स्थानबिहार, बेलसंड गाँव
शिक्षाएक्टिंग में स्नातक की डिग्री
नागरीकताभारतीय
गृह नगरगोपालगंज, बिहार
व्यवसायअभिनेता
राशिकन्या
फिल्म डेब्युरन(2004)
hobbiesखाना बनाना, किताबे पढ़ना तथा ट्रेवलिंग करना
नेट वर्थअनुमानित 45 करोड़ रूपय

पंकज त्रिपाठी कितने पढ़े-लिखे है? (Pankaj Tripathi Education)

पंकज त्रिपाठी अपनी स्कूली शिक्षा गोपाल गंज के डीपीएच स्कूल से पढ़ाई किए। स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद पंकज त्रिपाठी पटना चले गए तथा पटना के कॉलेज में दो साल के लिए होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई किए। कॉलेज मे फंक्शन के दौरान पंकज त्रिपाठी एक्टिंग मे भाग लिया करते थे जिससे इनकी रुचि अभिनेता बनने को हुआ तथा पंकज त्रिपाठी अपने इस सपने को बरकरार रखने के लिये दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से एक्टिंग में ग्रेजुएट की डिग्री हासिल किए।

पंकज त्रिपाठी कितने साल के है? (Pankaj Tripathi age)

2025 में पंकज त्रिपाठी का वर्तमान उम्र 47 वर्ष है तथा इस उम्र में भी पंकज त्रिपाठी काफी ऐनर्जेटिक दिखते है।

पंकज त्रिपाठी का डाइट क्या है?(Pankaj Tripathi Ka Diet Chart)

पंकज त्रिपाठी काफी सरल व्यक्ति है तथा ये सादगी एवं सिंपल लाइफ जीना पसंद करते है। पंकज त्रिपाठी अपने दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करते है और उसके बाद अपने घर के आँगन में ही एक्सरसाइज तथा जोगिंग करते है, इसके अलावा पंकज त्रिपाठी नाश्ते में स्प्राउट्ट्स तथा बिहार का प्रसिद्ध ड्रिंक सत्तू लेते है, जिससे वह दिन भर एनरजेटिक रहते है।

Pankaj Tripathi

दोपहर में पंकज त्रिपाठी घर का खाना खाते है जिसमें वह कभी खिचड़ी तथा कभी भात, दाल और भुजिया खाना पसंद करते है तथा रात में उन्हें बिहार का प्रसिद्ध भोजन लिट्टी, चोखा खाना पसंद है। इस तरह पंकज त्रिपाठी अपने डाइट का बेख़ूबी ध्यान रखते है।

पंकज त्रिपाठी की हाइट कितनी है? (Pankaj Tripathi Ka Height)

पंकज त्रिपाठी की हाइट 5’10” यानि 178 सेंटीमीटर है।

पंकज त्रिपाठी की पत्नी एवं परिवार: (Pankaj Tripathi Ki Wife and Family)

पंकज त्रिपाठी की पत्नी का नाम मृदुला त्रिपाठी है तथा 15 जनवरी 2004 को पंकज ने मृदुला से शादी की। शादी के बाद ये दोनो मुंबई शिफ़्ट हो गए तथा इन दोनो का प्रेम कहानी काफी रोमांचक है। पंकज त्रिपाठी की मुलाकात मृदुला से स्कूल में पढ़ाई के दौरान हुई थी और उस समय पंकज त्रिपाठी 11वीं कक्षा में तथा मृदुला 9वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे थे और तब से ही इन दोनो की दोस्ती हुई और अंत में यह दोस्ती प्यार में बदल गई।

Pankaj Tripathi

मृदुला त्रिपाठी काफी पढ़ी लिखी तथा बीएड की डिग्री हासिल की हुई है तथा शादी के बाद पंकज त्रिपाठी का फाइनेंशियल कंडीशन ठीक नही था, जिसके कारण मृदुला को मुंबई में टीचिंग की नौकरी करनी पड़ी तथा इस दौरान मृदुला ही घर का खर्च चलाती थी।

पंकज त्रिपाठी की बेटी का नाम क्या है? (Pankaj Tripathi Ki Daughter)

पंकज त्रिपाठी की बेटी का नाम आशी त्रिपाठी है तथा साल 2006 में आशी का जन्म हुआ। आशी काफी बड़ी तथा समझदार है और अपने पापा के ही तरह सिंपल रहना पसंद करती है। आशी दिखने में बेहद खूबसूरत है और स्कूल में छुट्टी के दौरान आशी अपने पापा के संग फुटबॉल खेलना पसंद करती है।

Pankaj Tripathi

पंकज त्रिपाठी का Hometown क़हाँ है?

पंकज त्रिपाठी का गृह नगर बिहार के गोपालगंज गाँव में है तथा इनके घर का छत टीन का बना हुआ है तथा इसी घर में पंकज त्रिपाठी अपने माता पिता और सभी भाई बहन के साथ रहते थे, इस दौरान इनके घर में खाना बनाने के लिए गैस भी नहीं होता था जिसके कारण इसकी माँ मिट्टी की चुल्हा बना कर तथा लकड़ी पर खाना बनाया करती थी।

पंकज त्रिपाठी का फिल्म डेब्यु:

पंकज त्रिपाठी अपनी करियर की शुरुआत फ़िल्मों में छोटे-छोटे किरदार निभा कर किए तथा साल 2004 में पंकज त्रिपाठी को टाटा टी(tea) विज्ञापन में काम करने का मौका मिला। उसके बाद पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बच्चन तथा भूमिका चावला की फिल्म ‘रन’ में दिखाई दिए तथा इस फिल्म में इनका रोल काफी छोटा है। उसके बाद पंकज त्रिपाठी को ‘ओमकारा’ फिल्म में काम करने का मौका मिला।

Pankaj Tripathi
image source social media

पंकज त्रिपाठी का फिल्मी करियर:

Pankaj Tripathi
  • पंकज त्रिपाठी फ़िल्मों में कई छोटी भूमिका निभाते हुए नज़र आए, जिनमें से अपहरण(2005), ओमकारा(2006), रावण(2010), आक्रोश(2010) और अग्निपथ(2012) फिल्म है।
  • पंकज त्रिपाठी को बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने के लिए काफी मेहनत करना पड़ा। पंकज त्रिपाठी को फिल्मी करियर में सफलता साल 2012 मे अनुराग कश्यप के डायरेक्शन मे बनी फिल्म गैंग ऑफ वासेपुर से मिली तथा इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी नेगेटिव रोल मे दिखाई दिए और इस फिल्म मे इनका किरदार सुल्तान कुरैशी का था। दर्शकों को ‘गैंग ऑफ वासेपुर’ फिल्म बेहद पसंद आई।
  • इसके अलावा पंकज त्रिपाठी सोनी टीवी पर प्रसारित धारावाहिक शो ‘पाउडर’ में नजर आए और उसके बाद साल 2011 का धारावाहिक शो ‘गुलाल’ तथा ‘पहल’ में भी काम कर चुके है।
  • पंकज त्रिपाठी का फिल्मी सफ़र काफी संघर्षपूर्ण रहा तथा साल 2017 में पंकज त्रिपाठी फिल्म ‘गुडगावँ’ में लीड एक्टर के रूप में नजर आए।
  • साल 2018 मे पंकज त्रिपाठी रजनी कांत और नाना पाटेकर के साथ तेलुगू फिल्म में दिखाई दिए और इसी साल OTT पर रिलीज वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ मे दिखाई दिए और उसके बाद पंकज त्रिपाठी साल 2019 मे सैफ आली खान के साथ ‘सेक्रेड गेम्स’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नज़र आए।
  • पंकज त्रिपाठी अपने अभिनय के जरिये OTT पर भी अपना जलवा बिखेर रहे है तथा फिल्मों में काम करने के अलावा पंकज त्रिपाठी कई वेब सीरीज में भी नजर आए और अब तक 60 से भी अधिक फ़िल्मों में काम कर चुके है।
Pankaj Tripathi

मर्डर मुबारक’ फिल्म:

साल 2024 में पंकज त्रिपाठी की ‘मर्डर मुबारक’ फिल्म नेटफ़िलिक्स पर रिलीज की गई थी तथा यह फिल्म थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर है। ‘मर्डर मुबारक’ फिल्म में पंकज त्रिपाठी एसीपी भवानी सिंह का किरदार निभाते हुए नजर आते है और इनका यह किरदार काफी दिलचस्प है।

पंकज त्रिपाठी की Movies:

रिलीज डेट फिल्म का नाम स्टार कास्ट
2012गैंग्स ऑफ़ वासेपुरमनोज भाजपाइ, हुमा कुरेशी
2013रंगरेजराजपाल यादव, जैकी भगनानी
2013फुकरेऋचा चड्डा, प्रिया आनंद, पुलकित सम्राट
2014सिंघम रिटर्न्सकरीना कपूर खान, अनुपम खेर
2015मसानऋचा चड्डा, श्वेता त्रिपाठी
2015मांझी: द माउंटेन मैनराधिका आप्टे , नवाज़उद्दिन सिद्दकि
2015दिलवालेकाजोल, शाह रूख खान
2015नील बटे सत्राटास्वरा भास्कर, रिया शुक्ला
2017न्यूटनराजकुमार राव, अंजली पाटिल
2017मुत्रा माइकलटाइगर श्रॉफ, निधि अग्रवाल
2017बरेली की बर्फ़ीराजकुमार राव, कृति सेनोन
2018स्त्रीराजकुमार राव, श्रधा कपूर, नोरा फतेह
2019लुकाछिपीकार्तिक आर्यन, कृति सेनोन
2023OMG 2अक्षय कुमार, यामी गौतम
2023फुकरे 3ऋचा चड्डा, पुलकित सम्राट
2024हत्या मुबारकसारा अली खान, करिश्मा कपूर, डिंपल कपाड़िया

पंकज त्रिपाठी की Web Series:

Pankaj Tripathi
image source social media
रिलीज डेट सीरिज़ का नाम प्रसारण
2012गेंग्स ऑफ़ वासेपुरनेटफिलिक्स
2018मिर्ज़ापूरप्राइम विडियो
2018सेक्रेड गेम्सनेटफिलिक्स
2019आपराधिक न्यायडिजनी प्लस हॉटस्टार
2019क्रिमनल जस्टिसडिजनी प्लस हॉटस्टार
2020गुलकंद टेल्सप्राइम विडियो
2020एक्सट्रेक्शननेटफिलिक्स

पंकज त्रिपाठी से जुड़ी रोचक बातें:

  • पंकज त्रिपाठी को शुरुआती समय मे काफी स्ट्रगल करना पड़ा। यहाँ तक कि इन्हें खेत में भी काम करना पड़ा। बचपन से ही पंकज त्रिपाठी का रुझान एक अभिनेता बनने को था, जिसके कारण बिहार में मनाए जाने वाले सबसे महत्वपूर्ण पर्व छठ पूजा के दौरान पंकज त्रिपाठी बाल कलाकार के रूप में स्टेज पर अभिनय किया करते थे।
  • पंकज त्रिपाठी फिल्मों मे आने से पहले पटना के सितारा होटल मे काम कर चुके तथा पंकज त्रिपाठी पढ़ाई के दौरान जेल भी गए और इस दौरान इन्हें जेल में सात दिनों तक रहना पड़ा था, लेकिन इनके पिताजी पंकज त्रिपाठी को पढ़ा लिखा कर डॉक्टर बनाना चाहते थे।
  • पंकज त्रिपाठी के घर में टीवी नहीं था, जिसके कारण पंकज त्रिपाठी को दसवी क्लास तक फ़िल्मों के बारे में जानकारी ही नहीं थी तथा इनके घर से लगभग 22 किलो मीटर दूर सिनेमा घर हुआ करता था।
  • पंकज त्रिपाठी होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई किए हुए है जिसके कारण इन्हे पटना के मौर्य होटल में लगभग दो सालो के लिए सुपरवाइजर कुक के रूप में काम करना पड़ा।
  • पंकज त्रिपाठी को मिठाई खाना काफी पसंद है और ये मिठाई के शौक़ीन है, इसके अलावा इन्हें बिहार का खाना काफी पसंद है जिसमें भात, दाल और भुजिया होता है तथा ये बिहार का प्रसिद्ध डिश लिट्टी चोखा भी बड़े मजे से खाते है।

पंकज त्रिपाठी की Upcoming Movie:

रिलीज डेट फिल्म का नाम स्टार कास्ट
19 जनवरी, 2024मैं अटल हूँपायल नेर, एकता कोर
30 अगस्त 2024स्त्री 2वरुण धवन, राज कुमार राव
15 सितंबर 2024अभी तो पार्टी शुरू हुई हैऋचा चड्डा, कुमुद मिश्रा
29 नवंबर 2024मेट्रो इन दिनोंसारा अली खान, अनुपम खेर

पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘मैं अटल हूँ’:

‘मैं अटल हूँ’ फिल्म भारत के पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन से सम्बंधित है तथा इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी लीड रोल में है। इसके अलावा ‘मैं अटल हूँ’ फिल्म में बिहारी वाजपेयी के निजी जीवन तथा उनके कवि रूप को भी दिखाया गया है तथा इस फिल्म के दौरान पंकज त्रिपाठी, अटल बिहारी के रूप में आइना बनकर हमारे सामने आए है।

पंकज त्रिपाठी
फिल्मMAIN ATAL HOON/मैं अटल हूँ
निर्देशकरवि जाधव
रिलीज डेट19 जनवरी, 2024
स्टार कास्टपंकज त्रिपाठी, पायल नेर, एकता कोल, राजेश दुबे
राइटरऋषि विरमानी
संगीतकारकैलाश खेर, अमित राज

पंकज त्रिपाठी का घर क़हाँ है? (Pankaj Tripathi Ka House)

पंकज त्रिपाठी अपनी पत्नी तथा बेटी के साथ मुंबई के लोखेंडवाला शहर में रहते है तथा इनके घर का नाम हॉलिडे होम है। पंकज त्रिपाठी के घर में एक बड़ा गार्डेन है जिसमें आम, पपीता, अमरूद तथा कटहल के कई पेड़ लगे हुए है।

इसके अलावा इनके घर में एक मंदिर है तथा इस मंदिर में भगवान गणपति की प्रतिमा स्थापित है। पंकज त्रिपाठी को नेचुरल वातावरण काफी पसंद है, जिसमें पक्षियों को देखना तथा उनकी आवाजें सुनना इन्हें काफी अच्छा लगता है। पंकज त्रिपाठी की इस घर की कीमत लगभग 16 करोड़ रुपय है।

Pankaj Tripathi

पंकज त्रिपाठी का Social Network:

Facebook PagePankaj Tripathi
Twitter Page@TripathiiPankaj
Instagram Pagepankajtripathi

पंकज त्रिपाठी को मिले Awards:

सालअवार्ड का नामकैटेगरी
2018भारतीय टेलीविजन अकादमी पुरस्कारसर्वश्रेष्ठ अभिनेता(मिर्ज़ापुर)
2018स्क्रीन अवार्डसर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता(स्त्री)
2019ITA अवार्डबेस्ट एक्टर(क्रीमनल जस्टीस)
2022फिल्म फेयर अवार्डस्पोर्टिंग एक्टर(मिमी)
2022IIFAबेस्ट स्पोर्टिंग एक्टर(मिमी)
2023राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारफिल्म मिमी

इसे भी जानें :

(1) One Nation One Election : जानें ‘One Nation One Election’ क्या है एवं इसकी चर्चा क्यों हो रही है?

(2) जानें महेश बाबू का जीवन परिचय, फ़िल्में, उम्र, नेटवर्थ एवं परिवार

(3) Kesari Chapter 2 Box Office Collection: ‘केसरी चैप्टर 2’ की बॉक्स ऑफ़िस पर शानदार परफ़ॉरमेंस, जाने जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित फिल्म ‘केसरी चैप्टर…

Post Disclaimer

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।हम किसी भी उद्देश्य के लिए jivanvrit.com वेबसाइट या पोस्ट पर निहित जानकारी, उत्पादों, सेवाओं या संबंधित ग्राफिक्स के संबंध में पूर्णता, सटीकता, विश्वसनीयता, उपयुक्तता या उपलब्धता के बारे में किसी भी प्रकार का कोई प्रतिनिधित्व या वारंटी नहीं देते हैं।

Pushpa
Pushpahttps://jivanvrit.com
जीवनवृत्त पत्रिका(www.jivanvrit.com) एक हिंदी भाषा में प्रस्तुत की गयी एक ब्लॉग वेबसाइट है । यह ब्लॉग कला, संस्कृति एवं मनोरंजन पर आधारित है।पत्रिका के विषय एवं इससे जुड़े किसी भी कंटेंट पर कोई प्रश्न हो तो मुझे Contact us मेनू के माध्यम से पूछ सकते हैं।
AD

Must Read

गंगा दशहरा

Happy Ganga Dussehra 2025: गंगा दशहरा के दिन गंगा की पूजा...

0
भारत में गंगा दशहरा का विशेष महत्व है तथा पृथ्वी पर गंगा के अवतरण के प्रतीक के रूप में गंगा दशहरा का पर्व मनाया...