Nitanshi Goel Date of Birth: नीतांशी गोयल बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की एक बेहतरीन अभिनेत्री है तथा मात्र 17 साल के उम्र में ही नीतांशी गोयल ने अपनी दमदार एक्टिंग से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल की है. बीते दिन नीतांशी गोयल को IIFA अवार्ड शो में बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला. जिसके कारण नीतांशी गोयल आज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है.
नीतांशी गोयल का उम्र:(Nitanshi Goel Date of Birth)
नीतांशी गोयल का जन्म 12 जून 2007 को नोएडा, उत्तर प्रदेश में हुआ तथा नीतांशी गोयल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंद शहर के रहने वाली है. वर्तमान में नीतांशी गोयल का उम्र 18 साल है और इस उम्र में ही नीतांशी गोयल ने वह मुकाम हासिल की है जिनके लोग सपने देखा करते है. ‘लापता लेडिज’ फिल्म में फूल कुमारी का किरदार निभाने वाली नीतांशी गोयल आज सोशल मीडिया पर हर तरफ छाई हुई है.
नीतांशी गोयल को मिली प्रसिद्धि:(Nitanshi Goel)
नीतांशी गोयल को ‘लापता लेडीज’ में उनके दमदार अभिनय के लिए IIFA बेस्ट ऐक्ट्रेस अवार्ड दिया गया. जिसके कारण नीतांशी गोयल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. इसके अलावा नीतांशी गोयल कई अवार्ड अपने नाम कर चुकी है. जिनके लिस्ट कुछ इस प्रकार है.

आईटीए अवार्ड(2017) | कर्मफल दाता शनि |
भारतीय समाचार पत्र पुरस्कार(2018) | बेस्ट बाल कलाकार के रूप में |
आइकॉनिक गोल्ड अवार्ड(2021) | बेस्ट अभिनेत्री |
IMDB ब्रेक आउट स्टार अवार्ड (2024) | बेस्ट ऐक्ट्रेस |
IIFA अवार्ड(2025) | बेस्ट ऐक्ट्रेस अवार्ड |
नीतांशी गोयल अब तक कई अवार्ड शो जीत चुकी है जिनमें से साल 2015 में इन्हें ‘मिस पैंटालुन अवार्ड’ दिया गया है तथा यह अवार्ड जूनियर किड्स फैशन आइकन की तरफ से दिया जाता है.
नीतांशी गोयल का शुरूआती करियर:
नीतांशी गोयल ने अपने करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में शुरू की थी. साल 2017 में नीतांशी गोयल ‘थपकी प्यार की’ शो में नजर आई. उसके बाद ‘कर्मफल दाता शनि’ में अहम् भूमिका निभाती हुई नजर आई.

सीरियल | रिलीज डेट | नीतांशी गोयल का किरदार |
थपकी प्यार की | 2015 | बानी |
नार्गाजुन- एक योद्धा | 2016 | छुटकी |
इश्कबाज | 2016 | युवा अन्निका |
कर्मफल दाता शनि | 2017 | भद्र |
पेशवा बाजीराव | 2017 | युवा काशीबाई |
लापता लेडीज फिल्म में नीतांशी गोयल का किरदार:
साल 2024 में नीतांशी गोयल की सुपर डुपर हिट फिल्म ‘लापता लेडीज’ सिनेमा घरों में रिलीज हुई थी. यह फिल्म आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव के डायरेक्शन में बनी थी. फिल्म में दो दुलहनों की कहानी है जो लंबा घूँघट लिए हुए रहती है तथा लापता लेडीज फिल्म में नीतांशी गोयल फूल कुमारी का किरदार निभाती हुई नजर आई जो शादी के बाद ट्रेन में अपने पति से बिछर जाती है.

लापता लेडीज फिल्म के लिए नीतांशी गोयल ने काफी कड़ी मेहनत की थी तथा इस फिल्म में फूल कुमारी के किरदार के लिए अपनी सुन्दरता को कम करने के लिए प्रत्येक दिन 2 से 3 घंटे धुप में बिताती थी, जिसके कारण इनके चेहरे पर टैन आ गया था और यह अपने किरदार के लिए पूरी तरह फिट साबित हुई . इस तरह नीतांशी गोयल अपनी शूटिंग पूरी की. लापता लेडीज फिल्म के रिलीज होते ही फूल कुमारी के नाम से नीतांशी गोयल काफी प्रसिद्द होने लगी और इस तरह नीतांशी गोयल अपने टैलेंट के दम पर यह मुकाम हासिल की है. फिल्मों के अलावा नीतांशी गोयल कई वेब सीरिज में भी काम कर चुकी है.
नीतांशी गोयल की फिल्म लिस्ट: (Nitanshi Goel Film List)
2012 | विक्की डोनर |
2016 | एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी |
2017 | इंदु सरकार |
2019 | प्यार नींद दोहराए |
2023 | लापता लेडीज |
2024 | मैदान |
नीतांशी गोयल का इन्स्टाग्राम:
नीतांशी गोयल एक फिल्म अभिनेत्री होने के साथ-साथ सोशल मीडिया स्टार भी है और इनके इन्स्टाग्राम पर 11 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स है तथा नीतांशी गोयल अपने पेज पर फोटो तथा वीडियोज शेयर करती रहती है जिससे यह पता चलता है कि फैन्स इनके लाइफ स्टाइल को भी फॉलो करते है.
अन्य रोचक जानकारियाँ:
Tamannaah Bhatia Net Worth: फिल्मों से ब्रांड्स तक, जानें तमन्ना भाटिया के इनकम का मुख्य सोर्स।
Post Disclaimer
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।हम किसी भी उद्देश्य के लिए jivanvrit.com वेबसाइट या पोस्ट पर निहित जानकारी, उत्पादों, सेवाओं या संबंधित ग्राफिक्स के संबंध में पूर्णता, सटीकता, विश्वसनीयता, उपयुक्तता या उपलब्धता के बारे में किसी भी प्रकार का कोई प्रतिनिधित्व या वारंटी नहीं देते हैं।