New Honda Shine 125 : Honda Shine शुरुआत के समय से ही भारत की सबसे पसंदीदा बाइकों में से एक है। इस बार होंडा ने भारत में New Honda Shine 125 को बिल्कुल नए अवतार में नए डिजाइन एवं फिचर्स के साथ लॉन्च कर दिया है। आइए जानते हैं, होंडा शाइन 2025 की कीमत, फीचर्स, कलर, इंजन पावर एवं डिजाइन के बारे में –
New Honda Shine 125 में है -OBD 2B
होंडा का कहना है कि Honda Shine 125 का मॉडल OBD 2B मानक के अनुपालन करते हुए तैयार किया गया है। OBD 2B के तहत ग्रीन उत्सर्जन मानकों को ध्यान रखा जाता है एवं यह वाहन में किसी त्रुटि को भी ध्यान में लाता है। इससे इंजन या बाइक किसी ख़राबी के बारे में भी सूचना प्राप्त होता है।
Honda Shine 125 का इंजन कैसा है?
नए होंडा शाइन में 123.49 सीसी का इंजन पावर लगा हुआ है जिसे सिंगल सिलिन्डर एयर-कूल्ड एवं एफआई इंजन के साथ उतारा गया है। इसमें 10.63 hp और 11 Nm का पीक टॉर्क है। इंजन में फ्यूल इकॉनमी बढ़ाने के लिए आइडल-स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम दिया गया है।
Honda Shine 125 का डिजाइन एवं फीचर्स

Honda Shine 125 का डिजाइन दिखने में आकर्षक है, इसमें अब 90 MM रियर टायर दिया गया है। पहले से अब यह अधिक सुंदर एवं आकर्षक दिख रही है। इसमें कई एडावांस्ड फीचर्स जैसे डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, USB-टाइप C चार्जिंग पोर्ट, फ्युल माइलेज के लिए आइडल-स्टॉप-स्टार्ट सिस्ट, गियर पोजिशन इंडिकेटर, रियल-टाइम माइलेज, डिस्टेंस टू एम्प्टी, सर्विस ड्यू इंडिकेटर एवं इको इंडिकेटर दिए गए हैं , ये फिचर्स वर्तमान एवं भविष्य की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए दिए गए है।
होंडा शाइन 125 अब कुल 6 रंग में उपलब्ध है-
होंडा शाइन 125 में अभी कुल 6 कलर विकल्प है जिसमें पर्ल इग्नियस ब्लैक, जेनी ग्रे मेटैलिक, मैट एक्सिस ग्रे मेटैलिक, रेबेल रेड मेटैलिक, डिसेंट ब्लू मेटैलिक और पर्ल साइरन ब्लू शामिल है।
Honda Shine 125 Price- होंडा शाइन 125 की शुरुआती कीमत
ड्रम ब्रेक वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 84,493 रुपये
डिस्क के लिए एक्स-शोरूम 89,245 रुपये

New Honda Shine 125 के फिचर्स एवं स्पेसिफ़िक्सन पर एक संक्षिप्त दृष्टि
विवरण | Honda Shine 125 (2025) |
---|---|
OBD मानक | OBD 2B (ग्रीन उत्सर्जन मानक) |
इंजन | 123.49cc, सिंगल सिलेंडर, एयर-कूल्ड, FI इंजन |
पावर | 10.63 hp |
टॉर्क | 11 Nm |
फ्यूल इकॉनमी | आइडल-स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम के साथ 55kmt/h |
डिजाइन | आकर्षक नया लुक, 90mm रियर टायर |
फीचर्स | डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट, गियर पोजिशन इंडिकेटर, रियल-टाइम माइलेज, डिस्टेंस टू एम्प्टी, सर्विस ड्यू इंडिकेटर, इको इंडिकेटर |
रंग विकल्प | पर्ल इग्नियस ब्लैक, जेनी ग्रे मेटैलिक, मैट एक्सिस ग्रे मेटैलिक, रेबेल रेड मेटैलिक, डिसेंट ब्लू मेटैलिक, पर्ल साइरन ब्लू |
कीमत (एक्स-शोरूम) | ड्रम ब्रेक वेरिएंट: ₹84,493, डिस्क ब्रेक वेरिएंट: ₹89,245 |
अन्य रोचक जानकारियाँ-
श्रीनगर की सैर: श्रीनगर घूमने का प्लान बना रहे हैं? ये जगहें जरूर देखें!
Baisakhi Festival 2025: साल 2025 में बैसाखी कब है? जाने बैसाखी से जुड़ी ऐतिहासिक तथा सांस्कृतिक महत्व।
मुंबई में शोपिंग के लिए टॉप 10 स्ट्रीट मार्केट: खरीदारी के लिए आपको इन मार्केट में काफी स्टाइलिश और किफायती कपड़े मिलते है।
वैशाख पूर्णिमा 2025: वैशाख पूर्णिमा कब है? जाने वैशाख पूर्णिमा की तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा एवं वैशाख पूर्णिमा से जुड़ी पौराणिक कथा के बारे…
Sanam Teri Kasam Re-Release Date In hindi: सनम तेरी कसम फिल्म सिनेमा घरों में फिर से दस्तक देने के लिए तैयार है।
Post Disclaimer
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।हम किसी भी उद्देश्य के लिए jivanvrit.com वेबसाइट या पोस्ट पर निहित जानकारी, उत्पादों, सेवाओं या संबंधित ग्राफिक्स के संबंध में पूर्णता, सटीकता, विश्वसनीयता, उपयुक्तता या उपलब्धता के बारे में किसी भी प्रकार का कोई प्रतिनिधित्व या वारंटी नहीं देते हैं।