Neha Kakkar’s Net Worth: इन दिनों नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है क्योंकि नेहा कक्कड़ ऑस्ट्रेलिया में मेलबर्न कॉन्सर्ट परफोर्मेंस के दौरान तीन घंटे लेट पहुंची थी. लेट पहुँचने के कारण नेहा कक्कड़ स्टेज पर ही पूरी महफिल के सामने फूट-फूट कर रोने लगी. इस तरह वह दर्शकों से माफी भी मांगी तथा नेहा कक्कड़ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा.
नेहा कक्कड़ के फैन्स तथा यूजर्स इनसे सम्बंधित जानकारी, लाइफ स्टाइल और इनके नेट वर्थ के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक है जो आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सूचनाएं प्रदान की जा रही है.

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की टॉप सिंगर में से एक नेहा कक्कड़ का नाम शुमार है. संगीत की दुनिया में नेहा कक्कड़ एक से बढ़कर एक तथा ब्लॉक बस्टर गाना गा चुकी है. भारतीय फिल्म सिनेमा में एक पार्श्व गायक के रूप में नेहा कक्कड़ का नाम काफी पॉपुलर है.
नेहा कक्कड़ का शुरूआती करियर:
नेहा कक्कड़ का जन्म 06 जून 1988 को उत्तराखंड में हुआ. नेहा कक्कड़ बचपन से ही जगराते में भजन गाया करती थी और इन्होने अपने करियर की शुरुआत ‘इंडियन आइडल सीजन 2’ में एक कन्टेंस्टंट के रूप में की.
नेहा कक्कड़ को फिल्म इंडस्ट्री में पहचान Cocktail फिल्म का पॉपुलर सोंग ‘सेकंड हैंड जवानी’ से मिली. उसके बाद नेहा कक्कड़ ‘यारियाँ’ फिल्म का ‘सनी-सनी’ सोंग और ‘क्विन’ फिल्म की ‘लन्दन ठुमकदा’ जैसे सोंग से लोकप्रियता हासिल की. इस तरह नेहा कक्कड़ की आवाज के लोग दीवाने हो गए. नेहा कक्कड़ अपने म्यूजिक करियर में एक से बढ़ कर एक गाने गई है तथा इनके गाने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते है.
नेहा कक्कड़ की नेट वर्थ कितनी है?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ नेहा कक्कड़ का नेट वर्थ 40 करोड़ रूपए है. वहीं इनके इनकम का मुख्य सोर्स म्यूजिक वीडियो से, रियलिटी शो, विज्ञापन, ब्रांड इंडोर्समेंट तथा अन्य निवेश के माध्यम से होती है.
नेहा कक्कड़ कई रियलिटी शो में जज की भूमिका निभाते हुए नजर आ चुकी है तथा जज के रूप में भी नेहा कक्कड़ 20 लाख रूपए से ज्यादा का फीस चार्ज करती है जिससे इन्हें अच्छी खासी इनकम प्राप्त हो जाती है. फिल्मों में गाने के लिए नेहा कक्कड़ 10 से 15 लाख रूपए तक का फीस लेती है. इतना ही नहीं नेहा कक्कड़ स्टेज शो में भी बेहतरीन परफोर्मेंस करती हुई नजर आती है और इसके जरिए भी नेहा कक्कड़ मोटी रकम वसूलती है. नेहा कक्कड़ की सालाना इनकम 3.5 करोड़ रूपए है.
वर्तमान में नेहा कक्कड़ का उम्र 34 वर्ष है तथा इस उम्र में ही नेहा कक्कड़ ने वह मुकाम हासिल की है जिनके लोग सपने देखा करते है.
नेहा कक्कड़ का मैरिड लाइफ कैसा है:
नेहा कक्कड़ का मैरिड लाइफ काफी खुशहाल से व्यतीत हो रहा है तथा नेहा कक्कड़ के पति का नाम रोहन प्रीत सिंह है. साल 2020 में नेहा कक्कड़ ने पंजाबी संगीतकार रोहनप्रीत के साथ एक गुरुद्वारे में शादी की थी.

नेहा कक्कड़ की फैन फॉलोइंग:
सोशल मीडिया पर नेहा कक्कड़ की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है तथा इनके इन्स्टाग्राम पेज पर 78 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स है. नेहा कक्कड़ अक्सर अपने प्रोफाइल पेज पर फोटो तथा वीडियोज शेयर करती रहती है इससे यह पता चलता है कि फैन्स तथा यूजर्स इनके लाइफ स्टाइल को भी फॉलो करते है.
नेहा कक्कड़ यूट्यूब पर भी काफी एक्टिव रहती है तथा इनके यूट्यूब पर Neha Kakkar नाम से प्रोफाइल बना हुआ है. अक्सर नेहा अपने इस प्रोफाइल पर वीडियो शेयर करती हुई नजर आती है. नेहा कक्कड़ के यूट्यूब चैनेल पर एक करोड़ से भी ज्यादा सब्स्क्राइबर है. इस तरह नेहा कक्कड़ की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है. साल 2021 में नेहा कक्कड़ यूट्यूब डायमंड प्ले बटन जीतने वाली पहली गायिका बनी.
नेहा कक्कड़ का लाइफ स्टाइल :
वर्तमान में नेहा कक्कड़ काफी लग्जरी लाइफ स्टाइल जी रही है. मुंबई के पैनारोमा टावर के पास इनका एक आलीशान फ़्लैट है तथा इस फ़्लैट की कीमत करोड़ों में है. नेहा कक्कड़ के पास ऑडी, BMW तथा मर्सिडीज जैसी लग्जरी कार शामिल है.
अन्य रोचक जानकारियाँ:
R Madhavan’s Net Worth & Lifestyle: जाने आर माधवन की कुल संपत्ति एवं लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में.
ईद 2025 : जानें ईद की तिथि, महत्व एवं स्वादिष्ट पकवान के बारे में।
Post Disclaimer
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।हम किसी भी उद्देश्य के लिए jivanvrit.com वेबसाइट या पोस्ट पर निहित जानकारी, उत्पादों, सेवाओं या संबंधित ग्राफिक्स के संबंध में पूर्णता, सटीकता, विश्वसनीयता, उपयुक्तता या उपलब्धता के बारे में किसी भी प्रकार का कोई प्रतिनिधित्व या वारंटी नहीं देते हैं।

